logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Shri Ram Mahakal

2 hrs ago
user_Rahul Kumar
Rahul Kumar
Barahat, Banka•
2 hrs ago
be99db2f-7b5e-4674-8c21-598187110fe4
6e79f3b1-9f5b-4eaa-999d-cd092888f3ad
569b6ad7-ebfa-4f86-873e-9548ad977fa9

Shri Ram Mahakal

More news from बिहार and nearby areas
  • गार्डासिल वैक्सीन आने वाले भविष्य में युवतियों को सर्वाइकल कैंसर जैसे घातक बीमारी को खत्म करता है. दूसरा नाम युटेरस कैंसर भी कहे जाते हैं. जो आज के समय में आम बीमारी का रूप धारण कर लिया है. बच्चेदानी खराब होना बार-बार खून आना अंत समय में ऑपरेशन के सिवाय कोई इलाज नहीं. इसलिए सरकार ने शोधकर गार्डासिल इंजेक्शन तैयार कराया ताकि हमारे बच्चे की भविष्य...
    1
    गार्डासिल वैक्सीन आने वाले भविष्य में युवतियों को सर्वाइकल कैंसर जैसे घातक बीमारी को खत्म करता है. दूसरा नाम युटेरस कैंसर भी कहे जाते हैं. जो आज के समय में आम बीमारी का रूप धारण कर लिया है. बच्चेदानी खराब होना बार-बार खून आना अंत समय में ऑपरेशन के सिवाय कोई इलाज नहीं. इसलिए सरकार ने शोधकर गार्डासिल इंजेक्शन तैयार कराया ताकि हमारे बच्चे की भविष्य...
    user_Umakant poddar 9709500512
    Umakant poddar 9709500512
    Software Developer बांका, बांका, बिहार•
    13 hrs ago
  • Post by N.k.choudhary
    1
    Post by N.k.choudhary
    user_N.k.choudhary
    N.k.choudhary
    बांका, बांका, बिहार•
    13 hrs ago
  • राजद वाले खुश हैं कि हमारे यहां से गया हुआ आदमी मुख्यमंत्री बना, जदयू वाले खुश हैं कि नीतीश जी की इच्छा अनुसार CM बना, भाजपा वाले खुश हैं कि मेरी पार्टी का मुख्यमंत्री बना, इतनी खुशी बिहार में पहली बार देखने को मिल रहा है 😂
    2
    राजद वाले खुश हैं कि हमारे यहां से गया हुआ आदमी मुख्यमंत्री बना,
जदयू वाले खुश हैं कि नीतीश जी की इच्छा अनुसार CM बना,
भाजपा वाले खुश हैं कि मेरी पार्टी का मुख्यमंत्री बना,
इतनी खुशी बिहार में पहली बार देखने को मिल रहा है 😂
    user_Mr VIRAT
    Mr VIRAT
    Online Share Trading Center बांका, बांका, बिहार•
    22 hrs ago
  • बहन की शादी से पहले उजड़ गया भाई का घर: 20 अप्रैल को थी शादी, उससे पहले ही दर्दनाक हादसे में मौत अमरपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। यह कहानी सिर्फ एक हादसे की नहीं, बल्कि उन अधूरी खुशियों की है जो आंखों के सामने ही बिखर गईं। मृतक रामविलास की शादी करीब 6 साल पहले हुई थी। उनके परिवार में पत्नी के साथ एक पुत्र और दो छोटी-छोटी बेटियां हैं। वे तीन भाइयों में मंझले थे और रोज़गार के लिए बाहर रहकर काम करते थे। घर में इस समय खुशियों का माहौल था। आगामी 20 अप्रैल को उनकी बहन वंदना की शादी तय थी। इसी खुशी में रामविलास काम छोड़कर घर आए थे ताकि बहन की शादी में पूरे उत्साह से शामिल हो सकें। परिवार वाले बताते हैं कि जिस दिन हादसा हुआ, उसी दिन बहन के ससुराल से लगन लेकर लोग घर पहुंचे थे। घर में गीत-संगीत और शादी की तैयारियां चल रही थीं। लेकिन अचानक आई इस खबर ने सब कुछ खत्म कर दिया। एक पल में खुशियां मातम में बदल गईं। मां की गोद उजड़ गई, बहन का सहारा छिन गया और छोटे-छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है, दोनों इस सदमे को सहन नहीं कर सकीं और बार-बार बेहोश हो जा रही हैं। अब जिस घर में शादी की शहनाई गूंजनी थी, वहां सन्नाटा पसरा हुआ है। यह दर्दनाक घटना पूरे इलाके के लोगों की आंखें नम कर गई है।
    1
    बहन की शादी से पहले उजड़ गया भाई का घर: 20 अप्रैल को थी शादी, उससे पहले ही दर्दनाक हादसे में मौत
अमरपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। यह कहानी सिर्फ एक हादसे की नहीं, बल्कि उन अधूरी खुशियों की है जो आंखों के सामने ही बिखर गईं।
मृतक रामविलास की शादी करीब 6 साल पहले हुई थी। उनके परिवार में पत्नी के साथ एक पुत्र और दो छोटी-छोटी बेटियां हैं। वे तीन भाइयों में मंझले थे और रोज़गार के लिए बाहर रहकर काम करते थे।
घर में इस समय खुशियों का माहौल था। आगामी 20 अप्रैल को उनकी बहन वंदना की शादी तय थी। इसी खुशी में रामविलास काम छोड़कर घर आए थे ताकि बहन की शादी में पूरे उत्साह से शामिल हो सकें।
परिवार वाले बताते हैं कि जिस दिन हादसा हुआ, उसी दिन बहन के ससुराल से लगन लेकर लोग घर पहुंचे थे। घर में गीत-संगीत और शादी की तैयारियां चल रही थीं। लेकिन अचानक आई इस खबर ने सब कुछ खत्म कर दिया।
एक पल में खुशियां मातम में बदल गईं। मां की गोद उजड़ गई, बहन का सहारा छिन गया और छोटे-छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है, दोनों इस सदमे को सहन नहीं कर सकीं और बार-बार बेहोश हो जा रही हैं।
अब जिस घर में शादी की शहनाई गूंजनी थी, वहां सन्नाटा पसरा हुआ है। यह दर्दनाक घटना पूरे इलाके के लोगों की आंखें नम कर गई है।
    user_ओम प्रकाश आलोक रिपोर्टर
    ओम प्रकाश आलोक रिपोर्टर
    स्थानीय समाचार रिपोर्टर Amarpur, Banka•
    9 hrs ago
  • बौंसी/बांका से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बंधुआकुरावा थाना क्षेत्र के सरैया गांव में पड़ोसियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट के साथ धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। घटना में एक ही परिवार के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में पिता श्यामसुंदर मंडल, भाभी नैना देवी, मां सुशीला देवी और पत्नी श्रीदेवी शामिल हैं। सभी को पहले बौंसी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया गया। पीड़ित जितेंद्र कुमार मंडल ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी उनकी जमीन में जबरन गड्ढा कर शौचालय का पानी गिरा रहे थे। विरोध करने पर विवाद बढ़ा और आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार, लोहे की रॉड और ईंट से हमला कर दिया। घटना के दौरान मोबाइल और सोने की चेन छीनने तथा जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, जबकि दो महिलाएं फरार बताई जा रही हैं।
    1
    बौंसी/बांका से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बंधुआकुरावा थाना क्षेत्र के सरैया गांव में पड़ोसियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट के साथ धारदार हथियार से हमला कर दिया गया।
घटना में एक ही परिवार के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में पिता श्यामसुंदर मंडल, भाभी नैना देवी, मां सुशीला देवी और पत्नी श्रीदेवी शामिल हैं। सभी को पहले बौंसी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया गया।
पीड़ित जितेंद्र कुमार मंडल ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी उनकी जमीन में जबरन गड्ढा कर शौचालय का पानी गिरा रहे थे। विरोध करने पर विवाद बढ़ा और आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार, लोहे की रॉड और ईंट से हमला कर दिया।
घटना के दौरान मोबाइल और सोने की चेन छीनने तथा जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, जबकि दो महिलाएं फरार बताई जा रही हैं।
    user_Bounsi Diary
    Bounsi Diary
    Local News Reporter बौसी, बांका, बिहार•
    10 hrs ago
  • बंध्याकरण के बाद भी दो बार ग@र्भवती हुई महिला स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल #कहलगांव #sanokhar #भागलपुर #बिहार
    1
    बंध्याकरण के बाद भी दो बार ग@र्भवती हुई महिला स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल #कहलगांव #sanokhar #भागलपुर #बिहार
    user_Hafij Naseem ansari
    Hafij Naseem ansari
    Media and information sciences faculty गोड्डा, गोड्डा, झारखंड•
    3 hrs ago
  • बांका बिहार- की राजनीति से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनते ही पूरे प्रदेश के साथ-साथ बांका में भी खुशी की लहर दौड़ गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। इसी कड़ी में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता रीमा सिंह ने भी सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी एक ऊर्जावान और संवेदनशील नेता हैं, जिनके नेतृत्व में बिहार विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। बांका जिले में जगह-जगह कार्यकर्ताओं द्वारा मिठाइयां बांटी जा रही हैं और आतिशबाजी कर जश्न मनाया जा रहा है। हर तरफ बधाइयों का सिलसिला जारी है और माहौल पूरी तरह उत्सव में तब्दील हो चुका है।
    1
    बांका बिहार- की राजनीति से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनते ही पूरे प्रदेश के साथ-साथ बांका में भी खुशी की लहर दौड़ गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
इसी कड़ी में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता रीमा सिंह ने भी सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी एक ऊर्जावान और संवेदनशील नेता हैं, जिनके नेतृत्व में बिहार विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।
बांका जिले में जगह-जगह कार्यकर्ताओं द्वारा मिठाइयां बांटी जा रही हैं और आतिशबाजी कर जश्न मनाया जा रहा है। हर तरफ बधाइयों का सिलसिला जारी है और माहौल पूरी तरह उत्सव में तब्दील हो चुका है।
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    पत्रकार बांका, बांका, बिहार•
    9 hrs ago
  • बौंसी/बांका:- बांका जिले के पंजवारा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। यह घटना सबलपुर गांव के पास हुई, जहां तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़े विपिन कुमार को अपनी चपेट में ले लिया। विपिन कुमार, गांव निवासी पोलू यादव का पुत्र था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और परिजनों को सूचना दी गई। आनन-फानन में उसे बौंसी रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही अस्पताल में परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई। बाद में शव को गांव ले जाया गया, जहां पूरे इलाके में शोक का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पंजवारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। ट्रैक्टर
    1
    बौंसी/बांका:- बांका जिले के पंजवारा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। यह घटना सबलपुर गांव के पास हुई, जहां तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़े विपिन कुमार को अपनी चपेट में ले लिया।
विपिन कुमार, गांव निवासी पोलू यादव का पुत्र था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और परिजनों को सूचना दी गई। आनन-फानन में उसे बौंसी रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मौत की खबर सुनते ही अस्पताल में परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई। बाद में शव को गांव ले जाया गया, जहां पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
घटना की सूचना मिलते ही पंजवारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। ट्रैक्टर
    user_Bounsi Diary
    Bounsi Diary
    Local News Reporter बौसी, बांका, बिहार•
    10 hrs ago
  • Post by THE LIVE
    1
    Post by THE LIVE
    user_THE LIVE
    THE LIVE
    तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    58 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.