Shuru
Apke Nagar Ki App…
CM बनते ही छा गए सम्राट चौधरी! बांका में जश्न, हर तरफ बधाइयों की गूंज” बांका बिहार- की राजनीति से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनते ही पूरे प्रदेश के साथ-साथ बांका में भी खुशी की लहर दौड़ गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। इसी कड़ी में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता रीमा सिंह ने भी सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी एक ऊर्जावान और संवेदनशील नेता हैं, जिनके नेतृत्व में बिहार विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। बांका जिले में जगह-जगह कार्यकर्ताओं द्वारा मिठाइयां बांटी जा रही हैं और आतिशबाजी कर जश्न मनाया जा रहा है। हर तरफ बधाइयों का सिलसिला जारी है और माहौल पूरी तरह उत्सव में तब्दील हो चुका है।
Banka Today News
CM बनते ही छा गए सम्राट चौधरी! बांका में जश्न, हर तरफ बधाइयों की गूंज” बांका बिहार- की राजनीति से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनते ही पूरे प्रदेश के साथ-साथ बांका में भी खुशी की लहर दौड़ गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। इसी कड़ी में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता रीमा सिंह ने भी सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी एक ऊर्जावान और संवेदनशील नेता हैं, जिनके नेतृत्व में बिहार विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। बांका जिले में जगह-जगह कार्यकर्ताओं द्वारा मिठाइयां बांटी जा रही हैं और आतिशबाजी कर जश्न मनाया जा रहा है। हर तरफ बधाइयों का सिलसिला जारी है और माहौल पूरी तरह उत्सव में तब्दील हो चुका है।
More news from बिहार and nearby areas
- बिहार बांका- जिले के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। वर्षों से बंद पड़ी बांका-सुल्तानगंज रेल परियोजना एक बार फिर चर्चा में है। बताया जा रहा है कि बेलहर विधायक मनोज यादव ने इस मुद्दे को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के समक्ष रखा, जिसके बाद तुरंत संज्ञान लेते हुए परियोजना को आगे बढ़ाने की पहल शुरू हो गई है। सूत्रों के अनुसार अब इस परियोजना को टेंडर प्रक्रिया में भेज दिया गया है। इससे बांका, बेलहर, अमरपुर समेत पूरे इलाके में खुशी की लहर है। लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही सुल्तानगंज से देवघर तक ट्रेन सेवा शुरू हो सकती है। अगर यह सपना पूरा हुआ तो बांका जिले के विकास को नई रफ्तार मिलेगी और लाखों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।1
- Post by N.k.choudhary1
- गार्डासिल वैक्सीन आने वाले भविष्य में युवतियों को सर्वाइकल कैंसर जैसे घातक बीमारी को खत्म करता है. दूसरा नाम युटेरस कैंसर भी कहे जाते हैं. जो आज के समय में आम बीमारी का रूप धारण कर लिया है. बच्चेदानी खराब होना बार-बार खून आना अंत समय में ऑपरेशन के सिवाय कोई इलाज नहीं. इसलिए सरकार ने शोधकर गार्डासिल इंजेक्शन तैयार कराया ताकि हमारे बच्चे की भविष्य...1
- राजद वाले खुश हैं कि हमारे यहां से गया हुआ आदमी मुख्यमंत्री बना, जदयू वाले खुश हैं कि नीतीश जी की इच्छा अनुसार CM बना, भाजपा वाले खुश हैं कि मेरी पार्टी का मुख्यमंत्री बना, इतनी खुशी बिहार में पहली बार देखने को मिल रहा है 😂2
- gari cori ye wali1
- बहन की शादी से पहले उजड़ गया भाई का घर: 20 अप्रैल को थी शादी, उससे पहले ही दर्दनाक हादसे में मौत अमरपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। यह कहानी सिर्फ एक हादसे की नहीं, बल्कि उन अधूरी खुशियों की है जो आंखों के सामने ही बिखर गईं। मृतक रामविलास की शादी करीब 6 साल पहले हुई थी। उनके परिवार में पत्नी के साथ एक पुत्र और दो छोटी-छोटी बेटियां हैं। वे तीन भाइयों में मंझले थे और रोज़गार के लिए बाहर रहकर काम करते थे। घर में इस समय खुशियों का माहौल था। आगामी 20 अप्रैल को उनकी बहन वंदना की शादी तय थी। इसी खुशी में रामविलास काम छोड़कर घर आए थे ताकि बहन की शादी में पूरे उत्साह से शामिल हो सकें। परिवार वाले बताते हैं कि जिस दिन हादसा हुआ, उसी दिन बहन के ससुराल से लगन लेकर लोग घर पहुंचे थे। घर में गीत-संगीत और शादी की तैयारियां चल रही थीं। लेकिन अचानक आई इस खबर ने सब कुछ खत्म कर दिया। एक पल में खुशियां मातम में बदल गईं। मां की गोद उजड़ गई, बहन का सहारा छिन गया और छोटे-छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है, दोनों इस सदमे को सहन नहीं कर सकीं और बार-बार बेहोश हो जा रही हैं। अब जिस घर में शादी की शहनाई गूंजनी थी, वहां सन्नाटा पसरा हुआ है। यह दर्दनाक घटना पूरे इलाके के लोगों की आंखें नम कर गई है।1
- बौंसी/बांका से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बंधुआकुरावा थाना क्षेत्र के सरैया गांव में पड़ोसियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट के साथ धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। घटना में एक ही परिवार के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में पिता श्यामसुंदर मंडल, भाभी नैना देवी, मां सुशीला देवी और पत्नी श्रीदेवी शामिल हैं। सभी को पहले बौंसी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया गया। पीड़ित जितेंद्र कुमार मंडल ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी उनकी जमीन में जबरन गड्ढा कर शौचालय का पानी गिरा रहे थे। विरोध करने पर विवाद बढ़ा और आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार, लोहे की रॉड और ईंट से हमला कर दिया। घटना के दौरान मोबाइल और सोने की चेन छीनने तथा जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, जबकि दो महिलाएं फरार बताई जा रही हैं।1
- बांका बिहार- की राजनीति से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनते ही पूरे प्रदेश के साथ-साथ बांका में भी खुशी की लहर दौड़ गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। इसी कड़ी में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता रीमा सिंह ने भी सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी एक ऊर्जावान और संवेदनशील नेता हैं, जिनके नेतृत्व में बिहार विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। बांका जिले में जगह-जगह कार्यकर्ताओं द्वारा मिठाइयां बांटी जा रही हैं और आतिशबाजी कर जश्न मनाया जा रहा है। हर तरफ बधाइयों का सिलसिला जारी है और माहौल पूरी तरह उत्सव में तब्दील हो चुका है।1