Shuru
Apke Nagar Ki App…
gari cori ho gyi h 24 march ko 1:30 bje karib scarpio s11 gari cori ye wali
Kumar tulsi
gari cori ho gyi h 24 march ko 1:30 bje karib scarpio s11 gari cori ye wali
More news from बिहार and nearby areas
- gari cori ye wali1
- बहन की शादी से पहले उजड़ गया भाई का घर: 20 अप्रैल को थी शादी, उससे पहले ही दर्दनाक हादसे में मौत अमरपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। यह कहानी सिर्फ एक हादसे की नहीं, बल्कि उन अधूरी खुशियों की है जो आंखों के सामने ही बिखर गईं। मृतक रामविलास की शादी करीब 6 साल पहले हुई थी। उनके परिवार में पत्नी के साथ एक पुत्र और दो छोटी-छोटी बेटियां हैं। वे तीन भाइयों में मंझले थे और रोज़गार के लिए बाहर रहकर काम करते थे। घर में इस समय खुशियों का माहौल था। आगामी 20 अप्रैल को उनकी बहन वंदना की शादी तय थी। इसी खुशी में रामविलास काम छोड़कर घर आए थे ताकि बहन की शादी में पूरे उत्साह से शामिल हो सकें। परिवार वाले बताते हैं कि जिस दिन हादसा हुआ, उसी दिन बहन के ससुराल से लगन लेकर लोग घर पहुंचे थे। घर में गीत-संगीत और शादी की तैयारियां चल रही थीं। लेकिन अचानक आई इस खबर ने सब कुछ खत्म कर दिया। एक पल में खुशियां मातम में बदल गईं। मां की गोद उजड़ गई, बहन का सहारा छिन गया और छोटे-छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है, दोनों इस सदमे को सहन नहीं कर सकीं और बार-बार बेहोश हो जा रही हैं। अब जिस घर में शादी की शहनाई गूंजनी थी, वहां सन्नाटा पसरा हुआ है। यह दर्दनाक घटना पूरे इलाके के लोगों की आंखें नम कर गई है।1
- - चोरी के आरोप में ग्रामीणों की बेरहमी, पुलिस ने छुड़ाकर कराया इलाज - पीड़ित ने नहीं दिया आवेदन, पुलिस बोली- खुद करेगी कार्रवाई जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गुरुदास मठिया गांव में चोरी के आरोप में एक युवक को पेड़ पर उल्टा लटकाकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार, देर रात करीब 3 बजे ग्रामीणों ने एक युवक को चोरी के शक में पकड़ लिया। आरोप है कि युवक गांव में चोरी की नीयत से घुसा था। आहट मिलने पर आसपास के लोग जुट गए और उसे पकड़ लिया। इसके बाद भीड़ ने कानून अपने हाथ में लेते हुए युवक को रस्सी के सहारे पेड़ पर उल्टा लटका दिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक उसी गांव का रहने वाला है। वहीं, युवक के परिजनों ने इस पूरे मामले को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि गांव में पहले से चल रही रंजिश के कारण युवक को झूठे आरोप में फंसाकर उसके साथ मारपीट की गई है। पीड़ित ने नहीं दिया आवेदन तो पुलिस स्वयं लेगी संज्ञान इस मामले में मुफस्सिल थानाध्यक्ष शंभू भगत ने बताया कि पुलिस पीड़ित के आवेदन का इंतजार कर रही है, लेकिन यदि वह आवेदन नहीं देता है तो पुलिस खुद संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी। घटना का वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर यह सवाल खड़ा हो गया है कि आखिर कब तक लोग कानून को हाथ में लेकर इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते रहेंगे।1
- बिहार बांका- जिले के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। वर्षों से बंद पड़ी बांका-सुल्तानगंज रेल परियोजना एक बार फिर चर्चा में है। बताया जा रहा है कि बेलहर विधायक मनोज यादव ने इस मुद्दे को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के समक्ष रखा, जिसके बाद तुरंत संज्ञान लेते हुए परियोजना को आगे बढ़ाने की पहल शुरू हो गई है। सूत्रों के अनुसार अब इस परियोजना को टेंडर प्रक्रिया में भेज दिया गया है। इससे बांका, बेलहर, अमरपुर समेत पूरे इलाके में खुशी की लहर है। लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही सुल्तानगंज से देवघर तक ट्रेन सेवा शुरू हो सकती है। अगर यह सपना पूरा हुआ तो बांका जिले के विकास को नई रफ्तार मिलेगी और लाखों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।1
- Post by N.k.choudhary1
- गार्डासिल वैक्सीन आने वाले भविष्य में युवतियों को सर्वाइकल कैंसर जैसे घातक बीमारी को खत्म करता है. दूसरा नाम युटेरस कैंसर भी कहे जाते हैं. जो आज के समय में आम बीमारी का रूप धारण कर लिया है. बच्चेदानी खराब होना बार-बार खून आना अंत समय में ऑपरेशन के सिवाय कोई इलाज नहीं. इसलिए सरकार ने शोधकर गार्डासिल इंजेक्शन तैयार कराया ताकि हमारे बच्चे की भविष्य...1
- राजद वाले खुश हैं कि हमारे यहां से गया हुआ आदमी मुख्यमंत्री बना, जदयू वाले खुश हैं कि नीतीश जी की इच्छा अनुसार CM बना, भाजपा वाले खुश हैं कि मेरी पार्टी का मुख्यमंत्री बना, इतनी खुशी बिहार में पहली बार देखने को मिल रहा है 😂2
- जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष: केस उठाने के दबाव में मारपीट, कई घायल अमरपुर (बांका): थाना क्षेत्र के पवई गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि पहले से दर्ज मामले को उठाने के दबाव में यह हिंसक झड़प हुई। इस घटना में प्रथम पक्ष की एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बांका रेफर किया गया। वहीं दूसरे पक्ष की तीन महिलाएं घायल हुई हैं, जिनका इलाज अमरपुर रेफरल अस्पताल में चल रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था और मामला थाना तक पहुंच चुका था। इसी बीच केस वापस लेने को लेकर दबाव बनाया गया, जिसके बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।1