Shuru
Apke Nagar Ki App…
जालौन में लड़की के प्यार में पागल युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा
इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
जालौन में लड़की के प्यार में पागल युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- महोबा में स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर जनता का गुस्सा फूट पड़ा लोग सड़कों पर उतरकर विरोध कर रहे हैं, उनका कहना है कि बिजली विभाग जबरन स्मार्ट मीटर लगा रहा है और बिल ज्यादा आ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग के कार्यालय का घेराव किया और ज्ञापन सौंपा ¹ ² ³। *क्या हुआ?* - महोबा में स्मार्ट मीटर के खिलाफ प्रदर्शन हुआ। - लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग जबरन स्मार्ट मीटर लगा रहा है। - स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल तीन गुना तक बढ़ गया है। - प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग के कार्यालय का घेराव किया और ज्ञापन सौंपा। - लोगों का कहना है कि पुराने मीटर सही काम कर रहे थे, लेकिन विभाग उन्हें बदलने पर तुला हुआ है। *प्रदर्शनकारियों की मांग* - स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया को तुरंत रोकना। - पुराने मीटरों को बहाल करना। - बिजली बिल में सुधार करना। - बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करना। रिर्पोट निर्दोष राजपूत1
- छोटे शहरों के फिर चमके हीरे, गाँव की बेटियों ने पेश की महिला सशक्तिकरण की मिसाल अजयगढ़। छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियाँ एक बार फिर अपनी प्रतिभा से पूरे प्रदेश में चमक बिखेर रही हैं। अजयगढ़ क्षेत्र की छात्राओं ने हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इन उपलब्धियों ने यह सिद्ध कर दिया है कि सीमित संसाधनों के बावजूद यदि लगन और मेहनत हो, तो सफलता अवश्य मिलती है।अजयगढ़ के कन्या शाला में अध्ययनरत कु. प्रियंका यादव ने हाई स्कूल परीक्षा में प्रदेश स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। प्रियंका, माधोगंज निवासी गरीब किसान नंदू यादव की पुत्री हैं। उनकी इस सफलता से परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर है।इसी क्रम में नयागांव निवासी काजल द्विवेदी, पिता विजय द्विवेदी, ने कला संकाय में प्रदेश स्तर पर आठवां स्थान हासिल कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। काजल की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि ग्रामीण परिवेश की बेटियाँ भी किसी से कम नहीं हैं।किशनपुर निवाशी आयुष तिवारी पिता सत्यनारायण तिवारी ने 10वी में 96.2 प्रतिशत व बीहरसरबरिया निवासी आजया मिश्रा पिता योगेंद्र मिश्रा ने हाई स्कूल परीक्षा में 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। ओर ये सिद्द किया हे कि गावो में भी होनहार प्रतिभाएं छिपी हुई हे केवल उनके हुनर को निखारने वाले जौहरी की जरूरत होती है।बच्चों की सफलता के बाद अजयगढ़ के बीओ बी डी रजक,कन्याशाला के प्राचार्य एस बी गर्ग,हरदी के प्राचार्य राजाभैया अहिरवार ने बच्चों का पुष्पगुच्छ के साथ सम्मान किया।उनकी इस सफलता से परिवार और गाँव में हर्ष का माहौल है।इन होनहारो की उपलब्धियाँ न केवल अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा हैं, बल्कि महिला सशक्तिकरण की एक सशक्त मिसाल भी प्रस्तुत करती हैं।स्थानीय जन प्रतिनिधियों, शिक्षकों एवं क्षेत्रवासियों ने इन छात्राओं को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।बच्चों की सफलता से शिक्षक दीपक तिवारी,अफजल खान,हिमांशु तिवारी,नीलेश गुप्ता व वी एच पी के अविनाश गर्ग ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।2
- रात के समय एंबुलेंस को पकड़ा गया तो पता चला फर्जी वाले का काम चल रहा है और वीडियो बना ली तो उसे धमकी दी जा रही है1
- hello Pani ke Bhav mein bah Gaye not screw Intezar Ka hai vo pani Pani ki Bhav mein gande ki vajah se Samajh Mein Nahin a raha tha ka FIR chumbk ki sahayata se ki Nikala Gaya tab jaake gadi ka Haran light Ban Paye night ka samay tha Koi dukaan Khula Nahin thi1
- *पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर-पत्नी को उतारा मौत के घाट* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बबेरू/बाँदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बगेहटा गांव में पति ने पत्नी को घर में स्नान करते समय कुल्हाड़ी से कई बार हमला कर पत्नी को मौत के घाट उतारा दिया, घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया, घटना की जानकारी मिलने पर गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मौके से पुलिस आला कत्ल कुल्हाड़ी बरामद कर ली। वही भाई की तहरीर पर हत्या मुकदमा दर्ज कराया गया है।बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बगेहटा गांव निवासी मोबिन शेख ने अपनी पत्नी सरीफन उर्फ़ सरफिया उम्र 48 वर्ष ने आये दिन पति पत्नी के बीच घरेलू कलह के चलते झगड़ा चलता था, गुरुवार कि सुबह पति ने पत्नी के ऊपर कुल्हाड़ी से कई बार हमला कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया, घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया, वही गांव में सनसनी का माहौल हो गया, वही घटना कि जानकारी परिजनों ने पुलिस को दिया। सूचना पर कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत भारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर फॉरेंसिंग टीम को बुलाकर घटना स्थल व हर एंगल से जाँच करवाई गयी हैं, वही पुलिस ने घटना स्थल से आला कत्ल कुल्हाड़ी बरामद कर लिया हैं। उसके बाद पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया हैं. इस घटना से क्षेत्र व गांव में सनसनी फैल गई ।घटना की सूचना पर भाई शाहिद पुत्र करीम बख्श ग्राम पारा बिहारी थाना बिसंडा ने कोतवाली बबेरू में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।2
- पति बना हैवान! मामूली विवाद में पत्नी पर धारदार हमला, मौके पर मौत बांदा के बबेरु थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है… जहां आपसी विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया… चौकी मुरवल क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया… हमले में गंभीर रूप से घायल महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया… घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची… शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है… पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है… और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है… अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाएगा… फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है… #BandaNews #UPCrime #BreakingNews #CrimeNews #DomesticViolence #MurderCase #UPPolice #Baberu #Justice #HindiNews1
- पनवाड़ी हत्याकांड : आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम1
- “बबेरू में सनसनी! पड़ोसी के घर से नाबालिग लड़की बरामद, आरोपी गिरफ्तार” बांदा के बबेरू थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है… जहां 15 अप्रैल की देर रात एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी नाबालिग बेटी को पड़ोसी अपने घर ले गया है और उसके साथ अनहोनी की आशंका है… सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए बच्ची को आरोपी के घर से सकुशल बरामद कर लिया… पुलिस ने नामजद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी… बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें किसी प्रकार की बाहरी चोट नहीं पाई गई है… वहीं परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है… पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है और मामले की आगे की जांच जारी है… इस पूरे मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक बांदा श्री शिवराज ने जानकारी दी है… #BandaNews #Baberu #UPPolice #BreakingNews #CrimeNews #MinorGirl #PoliceAction #BandaPolice #UPNews #HindiNews1
- *स्मार्ट मीटर के 'करंट' से कराह उठा बांदा , JDU महिला विंग ने खोला मोर्चा* बांदा। जनपद में बिजली विभाग और निजी मीटर कंपनियों की मनमानी अब बर्दाश्त से बाहर होने लगी है। गुरुवार को जनता दल यूनाइटेड (JDU) महिला विंग की जिला अध्यक्ष पिंकी प्रजापति के नेतृत्व में लगभग आधा सैकड़ा महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर हुंकार भरी। महिलाओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि यदि प्रीपेड स्मार्ट मीटरों की धांधली न रुकी, तो जनपद में उग्र जन-आंदोलन छिड़ेगा । ज्ञापन में गंभीर आरोप लगाए गए हैं कि निजी कंपनियों के कर्मचारी उपभोक्ताओं को FIR और भारी जुर्माने की धमकी देकर जबरन स्मार्ट मीटर थोप रहे हैं। महिलाओं ने आक्रोश जताते हुए कहा कि विद्युत अधिनियम 2003 की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। उपभोक्ताओं से बिना सहमति लिए उनके घरों में 'डिजिटल डकैती' डाली जा रही है। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बताया कि इन स्मार्ट मीटरों का सॉफ्टवेयर इतना त्रुटिपूर्ण है कि रिचार्ज करने के कुछ ही घंटों बाद बैलेंस 'माइनस' में चला जाता है। बिना किसी पूर्व सूचना के आधी रात को बिजली काट दी जा रही है, जिससे भीषण गर्मी में बीमार बुजुर्गों और परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों का जीना मुहाल हो गया है। बिजली विभाग के अधिकारी सुनने को तैयार नही JDU द्वारा मांग की गई है कि अब तक लगाए गए सभी प्रीपेड मीटरों की स्थापना प्रक्रिया की न्यायिक जांच हो। भ्रामक सूचनाएं फैलाने वाली निजी एजेंसी का टेंडर तत्काल रद्द कर कानूनी कार्रवाई की जाए। असंतुष्ट उपभोक्ताओं को वापस पुराने 'पोस्टपेड' मीटर पर जाने की सुविधा दी जाए। गायब हो रहे बैलेंस और तकनीकी खामियों का 24 घंटे के भीतर समाधान सुनिश्चित हो। आर-पार की लड़ाई का ऐलान करते हुए पिंकी प्रजापति ने कहा, "प्रशासन जनता के सब्र का इम्तिहान न ले। हम शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रख रहे हैं, लेकिन अगर हमारी जायज मांगों पर संज्ञान नहीं लिया गया, तो हम सड़कों पर उतरने के लिए विवश होंगे। बिजली विभाग की कार्यशैली से आम जनमानस में इस कदर गुस्सा भरा है की अब देखना यह है कि प्रशासन इस 'ज्वलंत' समस्या पर क्या कदम उठाता है।3