logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पानी के बाहों में स्क्रू नट बह गए नाली में टॉर्च लगाकर परेशान हो गए कहीं नहीं मिला फिर जाकर चुंबक की सहायता से निकल गया hello Pani ke Bhav mein bah Gaye not screw Intezar Ka hai vo pani Pani ki Bhav mein gande ki vajah se Samajh Mein Nahin a raha tha ka FIR chumbk ki sahayata se ki Nikala Gaya tab jaake gadi ka Haran light Ban Paye night ka samay tha Koi dukaan Khula Nahin thi

2 hrs ago
user_रॉयल इंडिया एस एस
रॉयल इंडिया एस एस
मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

पानी के बाहों में स्क्रू नट बह गए नाली में टॉर्च लगाकर परेशान हो गए कहीं नहीं मिला फिर जाकर चुंबक की सहायता से निकल गया hello Pani ke Bhav mein bah Gaye not screw Intezar Ka hai vo pani Pani ki Bhav mein gande ki vajah se Samajh Mein Nahin a raha tha ka FIR chumbk ki sahayata se ki Nikala Gaya tab jaake gadi ka Haran light Ban Paye night ka samay tha Koi dukaan Khula Nahin thi

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कुरारा (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र के कुसमरा गांव के बाहर खेतों में बने पोल्ट्री फार्म में बुधवार शाम करीब 4 बजे शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और दो पोल्ट्री फार्म पूरी तरह जलकर राख हो गए। जानकारी के अनुसार, खालेपुरा मोहल्ला निवासी आमिर कुरैशी के परिवार के तीन पोल्ट्री फार्म संचालित हैं, जिनमें से दो फार्म में करीब 2-2 हजार मुर्गे-मुर्गियां तैयार थीं। आग लगते ही वहां मौजूद मजदूर किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई और घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों के सामने ही कुछ ही मिनटों में दोनों फार्म पूरी तरह खाक हो गए। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। आग में हजारों मुर्गे-मुर्गियां जलकर मर गईं। घटना की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। फार्म मालिक ने लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई है।
    1
    कुरारा (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र के कुसमरा गांव के बाहर खेतों में बने पोल्ट्री फार्म में बुधवार शाम करीब 4 बजे शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और दो पोल्ट्री फार्म पूरी तरह जलकर राख हो गए।
जानकारी के अनुसार, खालेपुरा मोहल्ला निवासी आमिर कुरैशी के परिवार के तीन पोल्ट्री फार्म संचालित हैं, जिनमें से दो फार्म में करीब 2-2 हजार मुर्गे-मुर्गियां तैयार थीं। आग लगते ही वहां मौजूद मजदूर किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई और घटना की सूचना दी।
सूचना पर पहुंचे परिजनों के सामने ही कुछ ही मिनटों में दोनों फार्म पूरी तरह खाक हो गए। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था।
आग में हजारों मुर्गे-मुर्गियां जलकर मर गईं। घटना की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। फार्म मालिक ने लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई है।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • पति बना हैवान! मामूली विवाद में पत्नी पर धारदार हमला, मौके पर मौत बांदा के बबेरु थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है… जहां आपसी विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया… चौकी मुरवल क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया… हमले में गंभीर रूप से घायल महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया… घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची… शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है… पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है… और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है… अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाएगा… फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है… #BandaNews #UPCrime #BreakingNews #CrimeNews #DomesticViolence #MurderCase #UPPolice #Baberu #Justice #HindiNews
    1
    पति बना हैवान! मामूली विवाद में पत्नी पर धारदार हमला, मौके पर मौत
बांदा के बबेरु थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है…
जहां आपसी विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया…
चौकी मुरवल क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया…
हमले में गंभीर रूप से घायल महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया…
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची…
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है…
पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है…
और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है…
अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाएगा…
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है…
#BandaNews #UPCrime #BreakingNews #CrimeNews #DomesticViolence #MurderCase #UPPolice #Baberu #Justice #HindiNews
    user_LK Tiwari Ram G
    LK Tiwari Ram G
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • हमीरपुर। सुमेरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने जन्मदिन पार्टी में अवैध तमंचे से केक काटकर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। वीडियो बांकी गांव का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो का आपका अपना अखबार पुष्टि नहीं करता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक युवक ने अपने साथियों के साथ जन्मदिन की पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल किया है। इस वीडियो में युवक अवैध तमंचे से केक काटकर जश्न मना रहा है। वायरल वीडियो बांकी गांव का बताया जा रहा है। जिसकी पुष्टि आपका अपना अखबार नहीं करता है। थानाध्यक्ष योगेश तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। वीडियो वायरल करने वाले युवक की तलाश की जा रही है। जल्द ही इसको तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
    2
    हमीरपुर। सुमेरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने जन्मदिन पार्टी में अवैध तमंचे से केक काटकर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। वीडियो बांकी गांव का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो का आपका अपना अखबार पुष्टि नहीं करता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक युवक ने अपने साथियों के साथ जन्मदिन की पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल किया है। इस वीडियो में युवक अवैध तमंचे से केक काटकर जश्न मना रहा है। वायरल वीडियो बांकी गांव का बताया जा रहा है। जिसकी पुष्टि आपका अपना अखबार नहीं करता है। थानाध्यक्ष योगेश तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। वीडियो वायरल करने वाले युवक की तलाश की जा रही है। जल्द ही इसको तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *स्मार्ट मीटर के 'करंट' से कराह उठा बांदा , JDU महिला विंग ने खोला मोर्चा* ​बांदा। जनपद में बिजली विभाग और निजी मीटर कंपनियों की मनमानी अब बर्दाश्त से बाहर होने लगी है। गुरुवार को जनता दल यूनाइटेड (JDU) महिला विंग की जिला अध्यक्ष पिंकी प्रजापति के नेतृत्व में लगभग आधा सैकड़ा महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर हुंकार भरी। महिलाओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि यदि प्रीपेड स्मार्ट मीटरों की धांधली न रुकी, तो जनपद में उग्र जन-आंदोलन छिड़ेगा । ​ज्ञापन में गंभीर आरोप लगाए गए हैं कि निजी कंपनियों के कर्मचारी उपभोक्ताओं को FIR और भारी जुर्माने की धमकी देकर जबरन स्मार्ट मीटर थोप रहे हैं। महिलाओं ने आक्रोश जताते हुए कहा कि विद्युत अधिनियम 2003 की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। उपभोक्ताओं से बिना सहमति लिए उनके घरों में 'डिजिटल डकैती' डाली जा रही है। ​प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बताया कि इन स्मार्ट मीटरों का सॉफ्टवेयर इतना त्रुटिपूर्ण है कि रिचार्ज करने के कुछ ही घंटों बाद बैलेंस 'माइनस' में चला जाता है। बिना किसी पूर्व सूचना के आधी रात को बिजली काट दी जा रही है, जिससे भीषण गर्मी में बीमार बुजुर्गों और परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों का जीना मुहाल हो गया है। बिजली विभाग के अधिकारी सुनने को तैयार नही JDU द्वारा मांग की गई है कि ​ ​अब तक लगाए गए सभी प्रीपेड मीटरों की स्थापना प्रक्रिया की न्यायिक जांच हो। ​ भ्रामक सूचनाएं फैलाने वाली निजी एजेंसी का टेंडर तत्काल रद्द कर कानूनी कार्रवाई की जाए। असंतुष्ट उपभोक्ताओं को वापस पुराने 'पोस्टपेड' मीटर पर जाने की सुविधा दी जाए। गायब हो रहे बैलेंस और तकनीकी खामियों का 24 घंटे के भीतर समाधान सुनिश्चित हो। ​आर-पार की लड़ाई का ऐलान करते हुए ​पिंकी प्रजापति ने कहा, "प्रशासन जनता के सब्र का इम्तिहान न ले। हम शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रख रहे हैं, लेकिन अगर हमारी जायज मांगों पर संज्ञान नहीं लिया गया, तो हम सड़कों पर उतरने के लिए विवश होंगे। बिजली विभाग की कार्यशैली से आम जनमानस में इस कदर गुस्सा भरा है की अब देखना यह है कि प्रशासन इस 'ज्वलंत' समस्या पर क्या कदम उठाता है।
    3
    *स्मार्ट मीटर के 'करंट' से कराह उठा बांदा , JDU महिला विंग ने खोला मोर्चा*
​बांदा। जनपद में बिजली विभाग और निजी मीटर कंपनियों की मनमानी अब बर्दाश्त से बाहर होने लगी है। गुरुवार को जनता दल यूनाइटेड (JDU) महिला विंग की जिला अध्यक्ष पिंकी प्रजापति के नेतृत्व में लगभग आधा सैकड़ा महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर हुंकार भरी। महिलाओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि यदि प्रीपेड स्मार्ट मीटरों की धांधली न रुकी, तो जनपद में उग्र जन-आंदोलन छिड़ेगा । ​ज्ञापन में गंभीर आरोप लगाए गए हैं कि निजी कंपनियों के कर्मचारी उपभोक्ताओं को FIR और भारी जुर्माने की धमकी देकर जबरन स्मार्ट मीटर थोप रहे हैं। महिलाओं ने आक्रोश जताते हुए कहा कि विद्युत अधिनियम 2003 की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। उपभोक्ताओं से बिना सहमति लिए उनके घरों में 'डिजिटल डकैती' डाली जा रही है। ​प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बताया कि इन स्मार्ट मीटरों का सॉफ्टवेयर इतना त्रुटिपूर्ण है कि रिचार्ज करने के कुछ ही घंटों बाद बैलेंस 'माइनस' में चला जाता है। बिना किसी पूर्व सूचना के आधी रात को बिजली काट दी जा रही है, जिससे भीषण गर्मी में बीमार बुजुर्गों और परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों का जीना मुहाल हो गया है। बिजली विभाग के अधिकारी सुनने को तैयार नही 
JDU द्वारा मांग की गई है कि ​
​अब तक लगाए गए सभी प्रीपेड मीटरों की स्थापना प्रक्रिया की न्यायिक जांच हो।
​ भ्रामक सूचनाएं फैलाने वाली निजी एजेंसी का टेंडर तत्काल रद्द कर कानूनी कार्रवाई की जाए।  असंतुष्ट उपभोक्ताओं को वापस पुराने 'पोस्टपेड' मीटर पर जाने की सुविधा दी जाए।  गायब हो रहे बैलेंस और तकनीकी खामियों का 24 घंटे के भीतर समाधान सुनिश्चित हो।
​आर-पार की लड़ाई का ऐलान करते हुए ​पिंकी प्रजापति ने कहा, "प्रशासन जनता के सब्र का इम्तिहान न ले। हम शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रख रहे हैं, लेकिन अगर हमारी जायज मांगों पर संज्ञान नहीं लिया गया, तो हम सड़कों पर उतरने के लिए विवश होंगे। बिजली विभाग की कार्यशैली से आम जनमानस में इस कदर गुस्सा भरा है की अब देखना यह है कि प्रशासन इस 'ज्वलंत' समस्या पर क्या कदम उठाता है।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • 4 हजार मुर्गी और चूजों की मुर्गी फार्म में जलकर हुई मौत, शार्ट सर्किट के चलते दो मुर्गी फार्मों में लगी भीषण आग, आग से दोनों मुर्गी फार्म जलकर हुए राख, आग लगने से हुआ लाखों का नुकसान, आग की लपटे उठती देख आसपास मौजूद लोग आग बुझाने का कर रहे प्रयास, मामला कुरारा थाना क्षेत्र के कुसमरा इलाके का ।।
    2
    4 हजार मुर्गी और चूजों की मुर्गी फार्म में जलकर हुई मौत,
शार्ट सर्किट के चलते दो मुर्गी फार्मों में लगी भीषण आग,
आग से दोनों मुर्गी फार्म जलकर हुए राख,
आग लगने से हुआ लाखों का नुकसान, 
आग की लपटे उठती देख आसपास मौजूद लोग आग बुझाने का कर रहे प्रयास,
मामला कुरारा थाना क्षेत्र के कुसमरा इलाके का ।।
    user_Sheelu Nishad
    Sheelu Nishad
    Classified ads newspaper publisher Hamirpur, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • #Apkiawajdigital ​झाँसी/बाँदा | लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार और महिला अस्मिता से खिलवाड़ का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बाँदा में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के कर्मियों द्वारा महिला पत्रकार सहित तीन पत्रकारों के साथ की गई अभद्रता ने अब तूल पकड़ लिया है। स्थानीय स्तर पर जांच के नाम पर 'क्लीन चिट' की लीपापोती के बाद, अब झाँसी में शुरू हुई जांच ने शासन-प्रशासन के गलियारों में खलबली मचा दी है। ​आधी रात को वर्दी की धौंस: मोबाइल छीना, मर्यादा तार-तार की ​घटना 22/23 मार्च 2026 की काली रात की है, जब फर्ज की राह पर निकले पत्रकारों को खाकी की हनक का सामना करना पड़ा। आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ कर्मियों ने न केवल महिला पत्रकार और उनके साथियों के साथ धक्का-मुक्की की, बल्कि महिला पत्रकार का हाथ पकड़कर मोबाइल छीन लिया और उसे मेज पर पटक दिया। ​हैरान करने वाली बात यह है कि: * पत्रकारों के साथ अमर्यादित और अश्लील भाषा का प्रयोग किया गया। ​महिला पत्रकार की गरिमा को ठेस पहुँचाते हुए उनके चरित्र पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं। ​पत्रकारिता की स्वतंत्रता को कुचलने का सीधा प्रयास किया गया। ​जांच या रस्म अदायगी ? स्थानीय स्तर पर 'क्लीन चिट' का संदिग्ध खेल ​पीड़ितों ने 23 मार्च की सुबह ही बाँदा आरपीएफ इंस्पेक्टर सुरुचि द्विवेदी को लिखित शिकायत सौंपी थी, लेकिन आरोप है कि कार्रवाई के बजाय मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की गई। इसके बाद जांच महोबा आरपीएफ को सौंपी गई, जहाँ से आरोपियों को 'क्लीन चिट' थमा दी गई। यह सवाल उठता है कि क्या सरकारी तंत्र अपने कर्मियों के गुनाहों पर पर्दा डालने का माध्यम बन गया है? ​झाँसी में गूंजी न्याय की आवाज: सीओ सलीम खान ने दर्ज किए बयान ​स्थानीय स्तर पर न्याय न मिलने के बाद पीड़ितों ने उच्चाधिकारियों का द्वार खटखटाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए झाँसी जीआरपी सीओ सलीम खान ने कमान संभाली। 15 अप्रैल 2026 को पीड़ित पत्रकार रूपा गोयल (ब्यूरो, तेजस टुडे), ललित कुमार (उम्मीद ऑफ पब्लिक) और नीरज निगम (संस्कार उजाला) के बयान दर्ज किए गए। ​"दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा। जांच पूरी तरह निष्पक्ष होगी और तथ्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।" — सलीम खान, सीओ, जीआरपी झाँसी ​पत्रकार जगत में आक्रोश, शासन की चुप्पी पर सवाल ​इस मामले में झाँसी के वरिष्ठ पत्रकारों—अरविंद भार्गव, अंसार, नवीन, रामकुमार साहू और मुकेश तिवारी—ने एकजुट होकर पीड़ितों का समर्थन किया है। पत्रकार जगत का कहना है कि यदि 'समाज के रक्षक' ही रक्षक की भूमिका छोड़कर भक्षक बन जाएंगे, तो आम जनता की सुरक्षा भगवान भरोसे है। ​मुख्य सवाल जो जवाब मांगते हैं: ​सीसीटीवी फुटेज: क्या 22/23 मार्च की रात की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग सुरक्षित है या उसे 'तकनीकी खराबी' बताकर गायब कर दिया गया? ​महोबा जांच की साख: जिस जांच में सीधे तौर पर क्लीन चिट दी गई, उसका आधार क्या था? ​महिला सुरक्षा: क्या वर्दीधारियों को महिला पत्रकार की गरिमा से खिलवाड़ करने की छूट है? ​निष्कर्ष: अब सबकी निगाहें झाँसी की जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं। क्या लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को कुचलने वालों को सजा मिलेगी या एक बार फिर सरकारी रसूख के आगे सच दम तोड़ देगा? यह मामला केवल तीन पत्रकारों का नहीं, बल्कि अभिव्यक्ति की आजादी और महिला सम्मान की लड़ाई बन चुका है।
    3
    #Apkiawajdigital
​झाँसी/बाँदा | लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार और महिला अस्मिता से खिलवाड़ का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बाँदा में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के कर्मियों द्वारा महिला पत्रकार सहित तीन पत्रकारों के साथ की गई अभद्रता ने अब तूल पकड़ लिया है। स्थानीय स्तर पर जांच के नाम पर 'क्लीन चिट' की लीपापोती के बाद, अब झाँसी में शुरू हुई जांच ने शासन-प्रशासन के गलियारों में खलबली मचा दी है।
​आधी रात को वर्दी की धौंस: मोबाइल छीना, मर्यादा तार-तार की
​घटना 22/23 मार्च 2026 की काली रात की है, जब फर्ज की राह पर निकले पत्रकारों को खाकी की हनक का सामना करना पड़ा। आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ कर्मियों ने न केवल महिला पत्रकार और उनके साथियों के साथ धक्का-मुक्की की, बल्कि महिला पत्रकार का हाथ पकड़कर मोबाइल छीन लिया और उसे मेज पर पटक दिया।
​हैरान करने वाली बात यह है कि: * पत्रकारों के साथ अमर्यादित और अश्लील भाषा का प्रयोग किया गया।
​महिला पत्रकार की गरिमा को ठेस पहुँचाते हुए उनके चरित्र पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं।
​पत्रकारिता की स्वतंत्रता को कुचलने का सीधा प्रयास किया गया।
​जांच या रस्म अदायगी ? स्थानीय स्तर पर 'क्लीन चिट' का संदिग्ध खेल
​पीड़ितों ने 23 मार्च की सुबह ही बाँदा आरपीएफ इंस्पेक्टर सुरुचि द्विवेदी को लिखित शिकायत सौंपी थी, लेकिन आरोप है कि कार्रवाई के बजाय मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की गई। इसके बाद जांच महोबा आरपीएफ को सौंपी गई, जहाँ से आरोपियों को 'क्लीन चिट' थमा दी गई। यह सवाल उठता है कि क्या सरकारी तंत्र अपने कर्मियों के गुनाहों पर पर्दा डालने का माध्यम बन गया है?
​झाँसी में गूंजी न्याय की आवाज: सीओ सलीम खान ने दर्ज किए बयान
​स्थानीय स्तर पर न्याय न मिलने के बाद पीड़ितों ने उच्चाधिकारियों का द्वार खटखटाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए झाँसी जीआरपी सीओ सलीम खान ने कमान संभाली। 15 अप्रैल 2026 को पीड़ित पत्रकार रूपा गोयल (ब्यूरो, तेजस टुडे), ललित कुमार (उम्मीद ऑफ पब्लिक) और नीरज निगम (संस्कार उजाला) के बयान दर्ज किए गए।
​"दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा। जांच पूरी तरह निष्पक्ष होगी और तथ्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।"
— सलीम खान, सीओ, जीआरपी झाँसी
​पत्रकार जगत में आक्रोश, शासन की चुप्पी पर सवाल
​इस मामले में झाँसी के वरिष्ठ पत्रकारों—अरविंद भार्गव, अंसार, नवीन, रामकुमार साहू और मुकेश तिवारी—ने एकजुट होकर पीड़ितों का समर्थन किया है। पत्रकार जगत का कहना है कि यदि 'समाज के रक्षक' ही रक्षक की भूमिका छोड़कर भक्षक बन जाएंगे, तो आम जनता की सुरक्षा भगवान भरोसे है।
​मुख्य सवाल जो जवाब मांगते हैं:
​सीसीटीवी फुटेज: क्या 22/23 मार्च की रात की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग सुरक्षित है या उसे 'तकनीकी खराबी' बताकर गायब कर दिया गया?
​महोबा जांच की साख: जिस जांच में सीधे तौर पर क्लीन चिट दी गई, उसका आधार क्या था?
​महिला सुरक्षा: क्या वर्दीधारियों को महिला पत्रकार की गरिमा से खिलवाड़ करने की छूट है?
​निष्कर्ष: अब सबकी निगाहें झाँसी की जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं। क्या लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को कुचलने वालों को सजा मिलेगी या एक बार फिर सरकारी रसूख के आगे सच दम तोड़ देगा? यह मामला केवल तीन पत्रकारों का नहीं, बल्कि अभिव्यक्ति की आजादी और महिला सम्मान की लड़ाई बन चुका है।
    user_ApkiAwajDigital
    ApkiAwajDigital
    Local News Reporter बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • हमीरपुर जिले के बिवांर थाना क्षेत्र में बीती रात लूट की बड़ी वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। थाना से महज 3 किलोमीटर दूर निवादा गांव में नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में घुसकर महिला को बंधक बना लिया और करीब 9 लाख रुपये के जेवर व नकदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित पवन कुमार ने बताया कि रात में तीन नकाबपोश बदमाश उनके घर में घुस आए। उस समय उनकी मां अहिल्या पत्नी गणेश प्रसाद घर में सो रही थीं। बदमाशों ने उनकी मां का मुंह, हाथ और पैर बांध दिए और आराम से घर में रखे कीमती जेवर व नकदी समेट ली। पवन कुमार के अनुसार, वह दूसरे कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान उनकी मां किसी तरह बंधन में ही लुढ़कते हुए दरवाजे तक पहुंचीं और जोर से ठोकर मारी, जिससे उनकी नींद खुल गई। स्थिति को समझते ही उन्होंने तुरंत यूपी-112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद यूपी-112 पुलिस रात करीब 2 से 3 बजे के बीच मौके पर पहुंची। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताई है और पुलिस से जल्द खुलासा करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
    2
    हमीरपुर जिले के बिवांर थाना क्षेत्र में बीती रात लूट की बड़ी वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। थाना से महज 3 किलोमीटर दूर निवादा गांव में नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में घुसकर महिला को बंधक बना लिया और करीब 9 लाख रुपये के जेवर व नकदी लेकर फरार हो गए।
पीड़ित पवन कुमार ने बताया कि रात में तीन नकाबपोश बदमाश उनके घर में घुस आए। उस समय उनकी मां अहिल्या पत्नी गणेश प्रसाद घर में सो रही थीं। बदमाशों ने उनकी मां का मुंह, हाथ और पैर बांध दिए और आराम से घर में रखे कीमती जेवर व नकदी समेट ली।
पवन कुमार के अनुसार, वह दूसरे कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान उनकी मां किसी तरह बंधन में ही लुढ़कते हुए दरवाजे तक पहुंचीं और जोर से ठोकर मारी, जिससे उनकी नींद खुल गई। स्थिति को समझते ही उन्होंने तुरंत यूपी-112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने के बाद यूपी-112 पुलिस रात करीब 2 से 3 बजे के बीच मौके पर पहुंची। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताई है और पुलिस से जल्द खुलासा करने की मांग की है।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
    user_अनवर हुसैन
    अनवर हुसैन
    Teacher मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मौदहा (हमीरपुर)। ग्राम अरतरा में सरकारी ट्यूबवेल के ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी ने खेतों में आग लगा दी। देखते ही देखते करीब 20 बीघा गेहूं की पराली जलकर राख हो गई। आग की चपेट में कई किसानों के खेत आ गए, जिससे भारी नुकसान हुआ। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
    1
    मौदहा (हमीरपुर)। ग्राम अरतरा में सरकारी ट्यूबवेल के ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी ने खेतों में आग लगा दी। 
देखते ही देखते करीब 20 बीघा गेहूं की पराली जलकर राख हो गई।
आग की चपेट में कई किसानों के खेत आ गए, जिससे भारी नुकसान हुआ। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 
ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • “बबेरू में सनसनी! पड़ोसी के घर से नाबालिग लड़की बरामद, आरोपी गिरफ्तार” बांदा के बबेरू थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है… जहां 15 अप्रैल की देर रात एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी नाबालिग बेटी को पड़ोसी अपने घर ले गया है और उसके साथ अनहोनी की आशंका है… सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए बच्ची को आरोपी के घर से सकुशल बरामद कर लिया… पुलिस ने नामजद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी… बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें किसी प्रकार की बाहरी चोट नहीं पाई गई है… वहीं परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है… पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है और मामले की आगे की जांच जारी है… इस पूरे मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक बांदा श्री शिवराज ने जानकारी दी है… #BandaNews #Baberu #UPPolice #BreakingNews #CrimeNews #MinorGirl #PoliceAction #BandaPolice #UPNews #HindiNews
    1
    “बबेरू में सनसनी! पड़ोसी के घर से नाबालिग लड़की बरामद, आरोपी गिरफ्तार”
बांदा के बबेरू थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है…
जहां 15 अप्रैल की देर रात एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी नाबालिग बेटी को पड़ोसी अपने घर ले गया है और उसके साथ अनहोनी की आशंका है…
सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए बच्ची को आरोपी के घर से सकुशल बरामद कर लिया…
पुलिस ने नामजद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी…
बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें किसी प्रकार की बाहरी चोट नहीं पाई गई है…
वहीं परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है…
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है और मामले की आगे की जांच जारी है…
इस पूरे मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक बांदा श्री शिवराज ने जानकारी दी है…
#BandaNews #Baberu #UPPolice #BreakingNews #CrimeNews #MinorGirl #PoliceAction #BandaPolice #UPNews #HindiNews
    user_LK Tiwari Ram G
    LK Tiwari Ram G
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.