पोल्ट्री फार्म में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग हजारों जिंदा मुर्गी मुर्गियां व चुजे जलकर हुए रख कुरारा (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र के कुसमरा गांव के बाहर खेतों में बने पोल्ट्री फार्म में बुधवार शाम करीब 4 बजे शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और दो पोल्ट्री फार्म पूरी तरह जलकर राख हो गए। जानकारी के अनुसार, खालेपुरा मोहल्ला निवासी आमिर कुरैशी के परिवार के तीन पोल्ट्री फार्म संचालित हैं, जिनमें से दो फार्म में करीब 2-2 हजार मुर्गे-मुर्गियां तैयार थीं। आग लगते ही वहां मौजूद मजदूर किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई और घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों के सामने ही कुछ ही मिनटों में दोनों फार्म पूरी तरह खाक हो गए। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। आग में हजारों मुर्गे-मुर्गियां जलकर मर गईं। घटना की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। फार्म मालिक ने लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई है।
पोल्ट्री फार्म में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग हजारों जिंदा मुर्गी मुर्गियां व चुजे जलकर हुए रख कुरारा (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र के कुसमरा गांव के बाहर खेतों में बने पोल्ट्री फार्म में बुधवार शाम करीब 4 बजे शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और दो पोल्ट्री फार्म पूरी तरह जलकर राख हो गए। जानकारी के अनुसार, खालेपुरा मोहल्ला निवासी आमिर कुरैशी के परिवार के तीन पोल्ट्री फार्म संचालित हैं, जिनमें से दो फार्म में करीब 2-2 हजार मुर्गे-मुर्गियां तैयार थीं। आग लगते ही वहां मौजूद मजदूर किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई और घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों के सामने ही कुछ ही मिनटों में दोनों फार्म पूरी तरह खाक हो गए। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। आग में हजारों मुर्गे-मुर्गियां जलकर मर गईं। घटना की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। फार्म मालिक ने लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई है।
- हमीरपुर। स्मार्ट विद्युत मीटरों से परेशान महिलाओं ने सुमेरपुर पावर हाउस पहुंचकर जमकर हंगामा किया। उपखंड अधिकारी (SDO) के न मिलने पर नाराज महिलाओं ने अवर अभियंता (JE) का घेराव कर विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की, जिससे काफी देर तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा। कस्बे के वार्ड नंबर छह की महिलाएं अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण को संबोधित प्रार्थना पत्र देने पहुंची थीं। उनका आरोप है कि स्मार्ट मीटर प्रणाली से गरीब और मजदूर वर्ग को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रोज कमाने-खाने वाले परिवार समय पर रिचार्ज नहीं करा पाते, जिससे बैलेंस खत्म होते ही तुरंत बिजली कट जाती है और उन्हें अंधेरे में रहना पड़ता है। महिलाओं ने मांग की कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था को समाप्त कर पोस्टपेड प्रणाली लागू की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। काफी देर तक चले हंगामे के बाद अवर अभियंता ने उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया और मीटरों को पोस्टपेड में बदलवाने की बात कही, जिसके बाद महिलाएं शांत होकर वापस लौट गईं।1
- मौदहा (हमीरपुर)। नारी सशक्तिकरण के समर्थन में बुधवार को मौदहा नगर की सड़कों पर जोश और उत्साह का अनोखा नजारा देखने को मिला, जब भाजपा जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद के नेतृत्व में भव्य नारी शक्ति स्कूटी रैली निकाली गई। रामलीला मैदान से शुरू हुई इस रैली में करीब 300 महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे नगर में जागरूकता का संदेश दिया। हाथों में तख्तियां और नारों के साथ निकली इस रैली ने शहर का माहौल जोशपूर्ण बना दिया। रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए स्टेशन रोड स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क पहुंचकर संपन्न हुई, जहां प्रतिभागियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद ने जनसमूह को संबोधित करते हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम के महत्व पर प्रकाश डाला और इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख लालाराम निषाद, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आकाश त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद वर्मा, उत्तम सिंह, बसंत सोनी, उमा दीक्षित, हिना परवीन, रेनू अनुरागी, ज्योत्सना सिंह, अनूप सिंह, मनोज धुरिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। रैली के जरिए महिलाओं की भागीदारी और जागरूकता ने यह साबित कर दिया कि अब नारी शक्ति हर क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही है।1
- master ji ghar..aye...1
- बिजली उपभोक्ताओं के रिचार्ज के बाद भी बैलेंस कटने व बिल माइनस में जाने के विरोध में जिलाधिकारी कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन, नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन।1
- हमीरपुर। स्मार्ट मीटर से परेशान महिलाओं ने सुमेरपुर पावर हाउस पहुंचकर जमकर हंगामा काटा। उपखंड अधिकारी के न मिलने पर अवर अभियंता का घेराव कर विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिससे काफी देर तक माहौल गरम बना रहा। स्मार्ट मीटर पोस्टपेड में बदलाने के आश्वासन पर महिलाएं वापस गई। कस्बे में स्मार्ट विद्युत मीटरों को लेकर गरीब और मजदूर वर्ग में भारी आक्रोश देखने को मिला। वार्ड छह के महिलाओं ने अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण को संबोधित प्रार्थना पत्र देने के लिए पावर हाउस पहुंची। एसडीओ के न मिलने पर महिलाओं ने अवर अभियंता को ज्ञापन दिया। उनका कहना है कि रोज कमाने-खाने वाले परिवार समय पर रिचार्ज न करा पाने के कारण अंधेरे में रहने को मजबूर हो जाते हैं। स्मार्ट मीटर में बैलेंस समाप्त होते ही तुरंत बिजली कट जाती है, जिससे बच्चों की पढ़ाई और दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। आरोप लगाया कि नेटवर्क व तकनीकी खामियों के चलते रिचार्ज के बाद भी कई बार बिजली बहाल नहीं हो पाती। अचानक बिजली कटने से घरों में अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है। पहले जहां पुराने मीटरों में बिल भुगतान की सुविधा आसान थी, वहीं अब यह व्यवस्था उनके लिए मुसीबत बन गई है। पीड़ितों ने मांग की है कि स्मार्ट मीटर हटाकर पुरानी व्यवस्था बहाल की जाए, ताकि गरीब उपभोक्ताओं को राहत मिल सके। इस मौके पर लक्ष्मी, सुदामा, अंजू, शोभा, कल्ली, प्रतिमा, शान्ति सहित बड़ी संख्या महिलाएं मौजूद रहीं।1
- गांव में मची भगदड़, लोग जान बचाकर भागे! दो पक्षों की पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप… पत्थरबाजी से शुरू हुआ विवाद गोलियों तक पहुंच गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल… पुलिस एक्शन में—आरोपियों की पहचान, FIR दर्ज, गिरफ्तारी जारी। बरसाना में तनाव, हालात पर पुलिस की नजर!1
- हमीरपुर जनपद के थाना जरिया क्षेत्र में दिनांक 13.04.2026 को हुए सड़क दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं। चिकित्सकों द्वारा घायलों की स्थिति सामान्य बताई गई है। घटना के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थिति का जायजा लेते हुए आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में पुलिस कार्यवाही को लेकर क्षेत्राधिकारी सरीला द्वारा जानकारी साझा की गई है।1
- कुरारा (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र के कुसमरा गांव के बाहर खेतों में बने पोल्ट्री फार्म में बुधवार शाम करीब 4 बजे शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और दो पोल्ट्री फार्म पूरी तरह जलकर राख हो गए। जानकारी के अनुसार, खालेपुरा मोहल्ला निवासी आमिर कुरैशी के परिवार के तीन पोल्ट्री फार्म संचालित हैं, जिनमें से दो फार्म में करीब 2-2 हजार मुर्गे-मुर्गियां तैयार थीं। आग लगते ही वहां मौजूद मजदूर किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई और घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों के सामने ही कुछ ही मिनटों में दोनों फार्म पूरी तरह खाक हो गए। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। आग में हजारों मुर्गे-मुर्गियां जलकर मर गईं। घटना की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। फार्म मालिक ने लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई है।1