logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्मार्ट मीटर को लेकर महिलाओं ने पावर हाउस में काटा हंगामा हमीरपुर। स्मार्ट मीटर से परेशान महिलाओं ने सुमेरपुर पावर हाउस पहुंचकर जमकर हंगामा काटा। उपखंड अधिकारी के न मिलने पर अवर अभियंता का घेराव कर विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिससे काफी देर तक माहौल गरम बना रहा। स्मार्ट मीटर पोस्टपेड में बदलाने के आश्वासन पर महिलाएं वापस गई। कस्बे में स्मार्ट विद्युत मीटरों को लेकर गरीब और मजदूर वर्ग में भारी आक्रोश देखने को मिला। वार्ड छह के महिलाओं ने अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण को संबोधित प्रार्थना पत्र देने के लिए पावर हाउस पहुंची। एसडीओ के न मिलने पर महिलाओं ने अवर अभियंता को ज्ञापन दिया। उनका कहना है कि रोज कमाने-खाने वाले परिवार समय पर रिचार्ज न करा पाने के कारण अंधेरे में रहने को मजबूर हो जाते हैं। स्मार्ट मीटर में बैलेंस समाप्त होते ही तुरंत बिजली कट जाती है, जिससे बच्चों की पढ़ाई और दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। आरोप लगाया कि नेटवर्क व तकनीकी खामियों के चलते रिचार्ज के बाद भी कई बार बिजली बहाल नहीं हो पाती। अचानक बिजली कटने से घरों में अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है। पहले जहां पुराने मीटरों में बिल भुगतान की सुविधा आसान थी, वहीं अब यह व्यवस्था उनके लिए मुसीबत बन गई है। पीड़ितों ने मांग की है कि स्मार्ट मीटर हटाकर पुरानी व्यवस्था बहाल की जाए, ताकि गरीब उपभोक्ताओं को राहत मिल सके। इस मौके पर लक्ष्मी, सुदामा, अंजू, शोभा, कल्ली, प्रतिमा, शान्ति सहित बड़ी संख्या महिलाएं मौजूद रहीं।

5 hrs ago
user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
संतोष कुमार चक्रवर्ती
Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

स्मार्ट मीटर को लेकर महिलाओं ने पावर हाउस में काटा हंगामा हमीरपुर। स्मार्ट मीटर से परेशान महिलाओं ने सुमेरपुर पावर हाउस पहुंचकर जमकर हंगामा काटा। उपखंड अधिकारी के न मिलने पर अवर अभियंता का घेराव कर विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिससे काफी देर तक माहौल गरम बना रहा। स्मार्ट मीटर पोस्टपेड में बदलाने के आश्वासन पर महिलाएं वापस गई। कस्बे में स्मार्ट विद्युत मीटरों को लेकर गरीब और मजदूर वर्ग में भारी आक्रोश देखने को मिला। वार्ड छह के महिलाओं ने अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण को संबोधित प्रार्थना पत्र देने के लिए पावर हाउस पहुंची। एसडीओ के न मिलने पर महिलाओं ने अवर अभियंता को ज्ञापन दिया। उनका कहना है कि रोज कमाने-खाने वाले परिवार समय पर रिचार्ज न करा पाने के कारण अंधेरे में रहने को मजबूर हो जाते हैं। स्मार्ट मीटर में बैलेंस समाप्त होते ही तुरंत बिजली कट जाती है, जिससे बच्चों की पढ़ाई और दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। आरोप लगाया कि नेटवर्क व तकनीकी खामियों के चलते रिचार्ज के बाद भी कई बार बिजली बहाल नहीं हो पाती। अचानक बिजली कटने से घरों में अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है। पहले जहां पुराने मीटरों में बिल भुगतान की सुविधा आसान थी, वहीं अब यह व्यवस्था उनके लिए मुसीबत बन गई है। पीड़ितों ने मांग की है कि स्मार्ट मीटर हटाकर पुरानी व्यवस्था बहाल की जाए, ताकि गरीब उपभोक्ताओं को राहत मिल सके। इस मौके पर लक्ष्मी, सुदामा, अंजू, शोभा, कल्ली, प्रतिमा, शान्ति सहित बड़ी संख्या महिलाएं मौजूद रहीं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मौदहा में बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर हजारों लोगों की मौजूदगी में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पूरे कस्बे में “जय भीम” के नारों से माहौल गूंज उठा। जगह-जगह तोरणद्वार सजाए गए और स्टाल लगाकर लंगर, शर्बत व पानी का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे, गांवों व स्कूलों में भी जयंती उत्साह के साथ मनाई गई।
    1
    मौदहा में बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर हजारों लोगों की मौजूदगी में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। 
पूरे कस्बे में “जय भीम” के नारों से माहौल गूंज उठा।
जगह-जगह तोरणद्वार सजाए गए और स्टाल लगाकर लंगर, शर्बत व पानी का वितरण किया गया। 
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे, गांवों व स्कूलों में भी जयंती उत्साह के साथ मनाई गई।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • कालपी जालौन क्षेत्र में बुधवार की शाम थाना कालपी क्षेत्र का जैरामपुर गांव जंग का मैदान बन गया, जब पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। दबंगों ने एक युवक को घर के बाहर घेरकर पहले कुल्हाड़ी से सिर फाड़ दिया, फिर जमीन पर गिराकर लाठियों से बेरहमी से पीटा। हैरानी की हद तब पार हो गई जब बचाने आई भाभी को भी दरिंदों ने नहीं बख्शा—उसे भी गिराकर पीटा गया और अभद्रता की गई। खून से लथपथ पड़े रहे दोनों, गांव में मचा हड़कंप! चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। गंभीर हालत में रेफर दोनों घायलों को पहले कालपी CHC लाया गया, जहां हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल उरई रेफर कर दिया गया। सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें बताई जा रही हैं। पुलिस पहुंची, आरोपी फरार 112 पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर भाग निकले। पुलिस अब दबिश देने की बात कह रही है। गांव में दहशत, लोगों में गुस्सा इस वारदात के बाद जैरामपुर गांव में डर और गुस्से का माहौल है। लोग पूछ रहे हैं— क्या दबंगों का राज ऐसे ही चलता रहेगा? क्या पीड़ितों को मिलेगा न्याय? सबसे बड़ा सवाल क्या पुलिस इन हमलावरों को जल्द सलाखों के पीछे डालेगी, या फिर ये मामला भी ठंडे बस्ते में जाएगा? #Kalpi #Jalaun #BreakingNews #Crime #UPPolice #Dabangai #Attack #JusticeNeeded #ViralNews
    1
    कालपी जालौन क्षेत्र में 
बुधवार की शाम थाना कालपी क्षेत्र का जैरामपुर गांव जंग का मैदान बन गया, जब पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। दबंगों ने एक युवक को घर के बाहर घेरकर पहले कुल्हाड़ी से सिर फाड़ दिया, फिर जमीन पर गिराकर लाठियों से बेरहमी से पीटा।
हैरानी की हद तब पार हो गई जब बचाने आई भाभी को भी दरिंदों ने नहीं बख्शा—उसे भी गिराकर पीटा गया और अभद्रता की गई।
खून से लथपथ पड़े रहे दोनों, गांव में मचा हड़कंप!
चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।
गंभीर हालत में रेफर
दोनों घायलों को पहले कालपी CHC लाया गया, जहां हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल उरई रेफर कर दिया गया। सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें बताई जा रही हैं।
पुलिस पहुंची, आरोपी फरार
112 पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर भाग निकले। पुलिस अब दबिश देने की बात कह रही है।
गांव में दहशत, लोगों में गुस्सा
इस वारदात के बाद जैरामपुर गांव में डर और गुस्से का माहौल है। लोग पूछ रहे हैं—
क्या दबंगों का राज ऐसे ही चलता रहेगा?
क्या पीड़ितों को मिलेगा न्याय?
सबसे बड़ा सवाल
क्या पुलिस इन हमलावरों को जल्द सलाखों के पीछे डालेगी, या फिर ये मामला भी ठंडे बस्ते में जाएगा?
#Kalpi #Jalaun #BreakingNews #Crime #UPPolice #Dabangai #Attack #JusticeNeeded #ViralNews
    user_पत्रकार विकाश सिंह
    पत्रकार विकाश सिंह
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • रुरा थाना क्षेत्र के कस्बा रुरा स्तिथ एक बैंक में टप्पेबाजों ने शिवली रोड रुरा के रहने सचिन राजपूत के पिट्ठू बैग से 18,000 पार कर दिए।पीड़ित युवक ने घटना के बारे में जानकारी दी।
    1
    रुरा थाना क्षेत्र के कस्बा रुरा स्तिथ एक बैंक में टप्पेबाजों ने शिवली रोड रुरा के रहने सचिन राजपूत के पिट्ठू बैग से 18,000 पार कर दिए।पीड़ित युवक ने घटना के बारे में जानकारी दी।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़… कालपी से इस वक्त की बड़ी खबर… न पुलिस का भय, न कानून का डर — बीच चौराहे पर डग्गामार चालकों की जूतमपैजार जालौन के कालपी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब शहर के सबसे व्यस्त मुन्ना फुलपावर चौराहे पर डग्गामार वाहन चालकों के बीच जमकर मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर करीब 1 बजकर 20 मिनट पर आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि चालकों ने एक-दूसरे को सड़क पर पटक-पटक कर पीटना शुरू कर दिया। हैरानी की बात यह है कि जिस चौराहे पर 24 घंटे पुलिस की तैनाती रहती है, वहीं इस तरह का घटनाक्रम खुलेआम होता रहा और कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों के अनुसार, डग्गामार वाहनों के बीच सवारी को लेकर अक्सर विवाद होता रहता है, लेकिन इस बार मामला हाथापाई तक पहुंच गया। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर पुलिस की मौजूदगी के बावजूद ऐसे हालात क्यों बने? क्या डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सीमित है? फिलहाल घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। देखना होगा कि प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करता है।
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़… कालपी से इस वक्त की बड़ी खबर…
न पुलिस का भय, न कानून का डर — बीच चौराहे पर डग्गामार चालकों की जूतमपैजार
जालौन के कालपी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब शहर के सबसे व्यस्त मुन्ना फुलपावर चौराहे पर डग्गामार वाहन चालकों के बीच जमकर मारपीट हो गई।
बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर करीब 1 बजकर 20 मिनट पर आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि चालकों ने एक-दूसरे को सड़क पर पटक-पटक कर पीटना शुरू कर दिया।
हैरानी की बात यह है कि जिस चौराहे पर 24 घंटे पुलिस की तैनाती रहती है, वहीं इस तरह का घटनाक्रम खुलेआम होता रहा और कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
स्थानीय लोगों के अनुसार, डग्गामार वाहनों के बीच सवारी को लेकर अक्सर विवाद होता रहता है, लेकिन इस बार मामला हाथापाई तक पहुंच गया।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर पुलिस की मौजूदगी के बावजूद ऐसे हालात क्यों बने?
क्या डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सीमित है?
फिलहाल घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
देखना होगा कि प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करता है।
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by MAKKI TV
    1
    Post by MAKKI TV
    user_MAKKI TV
    MAKKI TV
    Mediation service Kanpur, Kanpur Nagar•
    8 min ago
  • Post by Sahil Sharma
    1
    Post by Sahil Sharma
    user_Sahil Sharma
    Sahil Sharma
    Video Creator Kanpur, Kanpur Nagar•
    14 min ago
  • हमीरपुर। सुमेरपुर ब्लाक सभागार में ब्लॉक प्रमुख जयनरायन सिंह यादव के अध्यक्षता में संपन्न हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक में नलकूप चालकों की अनुपस्थिति तथा क्षेत्र में नलकूप बंद होने का मुद्दा प्रमुखता के साथ उठाया गया। सदस्यों के इस प्रस्ताव पर आगामी 22 अप्रैल को नलकूप विभाग के साथ बैठक करने का प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही परिवार रजिस्टरों का नवीनीकरण नहीं होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए तीन दिवस का समय देकर कार्य पूर्ण करने के निर्देश पंचायत सचिवों को दिए गए हैं। ब्लॉक प्रमुख की अध्यक्षता में हुई बैठक में मनरेगा सहित अन्य मुद्दों को सदस्यों ने प्रमुखता के साथ उठाया। ग्राम प्रधानों ने आरोप लगाया कि लेवर बजट ग्राम पंचायत की बगैर जानकारी एवं प्रस्ताव के एपीओ विकास चंद्र ने बगैर क्षेत्र पंचायत के अनुमोदन के भेज दिया। इस पर एपीओ से 22 अप्रैल तक जवाब मांगा गया है। जवाब के बाद कार्रवाई करने का प्रस्ताव पारित किया गया। बोर्ड के पदेन सदस्यों, प्रधानों के साथ बोर्ड के सदस्यों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने गर्मी के मद्देनजर ब्लॉक के राजकीय नलकूपों के ठप होने तथा नलकूप चालकों के क्षेत्र से गायब रहने का मुद्दा प्रमुखता के साथ उठाया गया। इस पर 22 अप्रैल को नलकूप विभाग के साथ बैठक करने का प्रस्ताव पारित करके आगे की कार्रवाई तय करने का निर्णय लिया गया। बैठक से सहकारिता, जल निगम, जल शक्ति, अटल भूजल, सिंचाई विभाग, वन विभाग, आपूर्ति विभाग, शिक्षा विभाग के अनुपस्थित रहने पर कार्रवाई के लिए प्रस्ताव पारित किया गया। खंड विकास अधिकारी आशीष कटियार के बीमार होने पर सचिव का दायित्व एडीओ आईएसबी राम मनोहर सोनी ने संभाला और बैठक का संचालन किया। बैठक में एडीओ पंचायत सुरेश कुमार, एपीओ मनरेगा विकास चंद्र, लेखाकार इमरान खान, डा. परवेज कादरी के अलावा प्रधान उदयभान यादव, समसुद्दीन, सुनील सचान, कप्तान सिंह यादव, विनोद सचान, शिव शरण प्रजापति, चंद्रपाल प्रजापति, छेदीलाल निषाद, अनिल यादव, अजीत सिंह यादव, अक्षय पाल, अरविंद प्रताप, आसाराम प्रजापति, रामखेलावन श्रीवास, अरविंद पाल, जीवन श्रीवास के अलावा सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
    4
    हमीरपुर। सुमेरपुर ब्लाक सभागार में ब्लॉक प्रमुख जयनरायन सिंह यादव के अध्यक्षता में संपन्न हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक में नलकूप चालकों की अनुपस्थिति तथा क्षेत्र में नलकूप बंद होने का मुद्दा प्रमुखता के साथ उठाया गया। सदस्यों के इस प्रस्ताव पर आगामी 22 अप्रैल को नलकूप विभाग के साथ बैठक करने का प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही परिवार रजिस्टरों का नवीनीकरण नहीं होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए तीन दिवस का समय देकर कार्य पूर्ण करने के निर्देश पंचायत सचिवों को दिए गए हैं।
ब्लॉक प्रमुख की अध्यक्षता में हुई बैठक में मनरेगा सहित अन्य मुद्दों को सदस्यों ने प्रमुखता के साथ उठाया। ग्राम प्रधानों ने आरोप लगाया कि लेवर बजट ग्राम पंचायत की बगैर जानकारी एवं प्रस्ताव के एपीओ विकास चंद्र ने बगैर क्षेत्र पंचायत के अनुमोदन के भेज दिया। इस पर एपीओ से 22 अप्रैल तक जवाब मांगा गया है। जवाब के बाद कार्रवाई करने का प्रस्ताव पारित किया गया। बोर्ड के पदेन सदस्यों, प्रधानों के साथ बोर्ड के सदस्यों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने गर्मी के मद्देनजर ब्लॉक के राजकीय नलकूपों के ठप होने तथा नलकूप चालकों के क्षेत्र से गायब रहने का मुद्दा प्रमुखता के साथ उठाया गया। इस पर 22 अप्रैल को नलकूप विभाग के साथ बैठक करने का प्रस्ताव पारित करके आगे की कार्रवाई तय करने का निर्णय लिया गया। बैठक से सहकारिता, जल निगम, जल शक्ति, अटल भूजल, सिंचाई विभाग, वन विभाग, आपूर्ति विभाग, शिक्षा विभाग के अनुपस्थित रहने पर कार्रवाई के लिए प्रस्ताव पारित किया गया। खंड विकास अधिकारी आशीष कटियार के बीमार होने पर सचिव का दायित्व एडीओ आईएसबी राम मनोहर सोनी ने संभाला और बैठक का संचालन किया। बैठक में एडीओ पंचायत सुरेश कुमार, एपीओ मनरेगा विकास चंद्र, लेखाकार इमरान खान, डा. परवेज कादरी के अलावा प्रधान उदयभान यादव, समसुद्दीन, सुनील सचान, कप्तान सिंह यादव, विनोद सचान, शिव शरण प्रजापति, चंद्रपाल प्रजापति, छेदीलाल निषाद, अनिल यादव, अजीत सिंह यादव, अक्षय पाल, अरविंद प्रताप, आसाराम प्रजापति, रामखेलावन श्रीवास, अरविंद पाल, जीवन श्रीवास के अलावा सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कालपी (जालौन ) स्थानीय नगर के प्राचीन महादेव मंदिर सदर बाजार में बुधवार को भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देव दर्शन शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ क्षेत्रीय विधायक विनोद चतुर्वेदी, पालिकाध्यक्ष अरविंद यादव,सरीला एसडीएम बलराम गुप्ता उल्लेखनीय ढंग से शामिल हुये। धर्म नगरी कालपी में स्थित प्राचीन महादेव मंदिर में भगवान श्रीराम, माता सीता, भ्राता लक्ष्मण एवं राम भक्त हनुमान जी महाराज के अष्टधातु से निर्मित दिव्य दरबार की प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधान के साथ संपन्न कराई। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। प्रातः काल शुरू हुई शोभा यात्रा नगर के सदर बाजार , मिर्जा मंडी, हरीगंज एम एस वी अंडरपास, इंदिरा नगर,रावगंज, रामगंज टरननगंज बाजार सहित विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी जिसमें भक्तजन भजन-कीर्तन और जयकारों के साथ निकाली गई। आयोजन समिति के सदस्यों श्रद्धालुओं के जयकारों से माहौल गुंजायमान हो गया। शोभायात्रा में ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष राजू पाठक, सुनील पटना, नेहा गुप्ता, बलराम गुप्ता, अमित अग्रवाल, कपिल दीक्षित,संतोष साहू, मोहित द्विवेदी, नीरज बिश्रोई, गोपाल जी द्विवेदी, योगेश द्विवेदी, रविंद्र कुमार, लखन लाल द्विवेदी, अनिल पुरवार, मेवालाल साहू, कपिल शुक्ला,नरेश द्विवेदी, राजेश जैन सतीश द्विवेदी, मनोज पांडे, अखिलेश अग्रवाल, श्रीकांत पुरवार, श्याम यादव, बाबू गुप्ता रवि तिवारी, पंकज शर्मा, अशोक खत्री, सुरेश साहू, रामू द्विवेदी, अंकित अग्रवाल, अमन द्विवेदी, पवन विश्वकर्मा, अंश गुप्ता, सनी यादव, मुन्ना चौरसिया, रविकांत पुरवार, प्रशांत निगम, रवि दीक्षित, अमित अग्रवाल, प्रदीप द्विवेदी, सुभाष दीक्षित, प्रदीप गुप्ता, राहुल बिश्नोई, राजा बाबू प्रणामी, अजय साहू, बबलू रैकवार, दिनकर पुरवार, संजय साहू, कन्हैया पांडे, लव कुश कोस्टा, अभिषेक साहू, योगेश धवन, सुनीता पांडे गुड्डी अपर्णा परिवार राम श्री साहू कुसुम द्विवेदी सोनी पांडे मिथिलेश दीक्षित मोनी अग्रवाल ममता द्विवेदी प्रतिभा परिवार क्षमता द्विवेदी सीमा द्विवेदी उमा द्विवेदी नीलम पुरवार, अनीता प्रणामी, विमल प्रणामी, राजवती साहू, आदि भक्तगणों ने हिस्सा लिया।
    1
    कालपी (जालौन ) 
स्थानीय नगर के प्राचीन महादेव मंदिर सदर बाजार में बुधवार को भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देव दर्शन शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ क्षेत्रीय विधायक विनोद चतुर्वेदी, पालिकाध्यक्ष अरविंद यादव,सरीला एसडीएम बलराम गुप्ता उल्लेखनीय ढंग से शामिल हुये।
धर्म नगरी कालपी में स्थित प्राचीन महादेव मंदिर में भगवान श्रीराम, माता सीता, भ्राता लक्ष्मण एवं राम भक्त हनुमान जी महाराज के अष्टधातु से निर्मित दिव्य दरबार की प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधान के साथ संपन्न कराई।  मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। प्रातः काल शुरू हुई 
शोभा यात्रा नगर के सदर बाजार , मिर्जा मंडी, हरीगंज एम एस वी अंडरपास, इंदिरा नगर,रावगंज, रामगंज टरननगंज बाजार सहित विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी जिसमें भक्तजन भजन-कीर्तन और जयकारों के साथ निकाली गई। आयोजन समिति के  सदस्यों श्रद्धालुओं के जयकारों से माहौल गुंजायमान हो गया। शोभायात्रा में ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष राजू पाठक, सुनील पटना, नेहा गुप्ता, बलराम गुप्ता, अमित अग्रवाल, कपिल दीक्षित,संतोष साहू, मोहित द्विवेदी, नीरज बिश्रोई, गोपाल जी द्विवेदी, योगेश द्विवेदी, रविंद्र कुमार, लखन लाल द्विवेदी, अनिल पुरवार, मेवालाल साहू, कपिल शुक्ला,नरेश द्विवेदी, राजेश जैन सतीश द्विवेदी, मनोज पांडे, अखिलेश अग्रवाल, श्रीकांत पुरवार, श्याम यादव, बाबू गुप्ता रवि तिवारी, पंकज शर्मा, अशोक खत्री, सुरेश साहू, रामू द्विवेदी, अंकित अग्रवाल, अमन द्विवेदी, पवन विश्वकर्मा, अंश गुप्ता, सनी यादव, मुन्ना चौरसिया, रविकांत पुरवार, प्रशांत निगम, रवि दीक्षित, अमित अग्रवाल, प्रदीप द्विवेदी, सुभाष दीक्षित, प्रदीप गुप्ता, राहुल बिश्नोई, राजा बाबू प्रणामी, अजय साहू, बबलू रैकवार, दिनकर पुरवार, संजय साहू, कन्हैया पांडे, लव कुश कोस्टा, अभिषेक साहू, योगेश धवन, सुनीता पांडे गुड्डी अपर्णा परिवार राम श्री साहू कुसुम द्विवेदी सोनी पांडे मिथिलेश दीक्षित मोनी अग्रवाल ममता द्विवेदी प्रतिभा परिवार क्षमता द्विवेदी सीमा द्विवेदी उमा द्विवेदी नीलम पुरवार, अनीता प्रणामी, विमल प्रणामी, राजवती साहू, आदि भक्तगणों ने हिस्सा लिया।
    user_पत्रकार विकाश सिंह
    पत्रकार विकाश सिंह
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • माती पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने अपने कार्यालय में पीड़ा व समस्याओं को लेकर आए लोगों को सम्मान पूर्वक बैठाया और उनकी समस्याओं व शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना और सभी को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनके प्रार्थना पत्रों को सर्व संबंधित को न्याय पूर्ण, समय सीमा में निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया।
    1
    माती पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने अपने कार्यालय में पीड़ा व समस्याओं को लेकर आए लोगों को सम्मान पूर्वक बैठाया और उनकी समस्याओं व शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना और सभी को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनके प्रार्थना पत्रों को सर्व संबंधित को न्याय पूर्ण, समय सीमा में निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.