logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लेवर बजट बगैर पंचायतों की जानकारी एवं प्रस्ताव के भेजे जाने पर एपीओ के खिलाफ प्रस्ताव पारित हमीरपुर। सुमेरपुर ब्लाक सभागार में ब्लॉक प्रमुख जयनरायन सिंह यादव के अध्यक्षता में संपन्न हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक में नलकूप चालकों की अनुपस्थिति तथा क्षेत्र में नलकूप बंद होने का मुद्दा प्रमुखता के साथ उठाया गया। सदस्यों के इस प्रस्ताव पर आगामी 22 अप्रैल को नलकूप विभाग के साथ बैठक करने का प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही परिवार रजिस्टरों का नवीनीकरण नहीं होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए तीन दिवस का समय देकर कार्य पूर्ण करने के निर्देश पंचायत सचिवों को दिए गए हैं। ब्लॉक प्रमुख की अध्यक्षता में हुई बैठक में मनरेगा सहित अन्य मुद्दों को सदस्यों ने प्रमुखता के साथ उठाया। ग्राम प्रधानों ने आरोप लगाया कि लेवर बजट ग्राम पंचायत की बगैर जानकारी एवं प्रस्ताव के एपीओ विकास चंद्र ने बगैर क्षेत्र पंचायत के अनुमोदन के भेज दिया। इस पर एपीओ से 22 अप्रैल तक जवाब मांगा गया है। जवाब के बाद कार्रवाई करने का प्रस्ताव पारित किया गया। बोर्ड के पदेन सदस्यों, प्रधानों के साथ बोर्ड के सदस्यों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने गर्मी के मद्देनजर ब्लॉक के राजकीय नलकूपों के ठप होने तथा नलकूप चालकों के क्षेत्र से गायब रहने का मुद्दा प्रमुखता के साथ उठाया गया। इस पर 22 अप्रैल को नलकूप विभाग के साथ बैठक करने का प्रस्ताव पारित करके आगे की कार्रवाई तय करने का निर्णय लिया गया। बैठक से सहकारिता, जल निगम, जल शक्ति, अटल भूजल, सिंचाई विभाग, वन विभाग, आपूर्ति विभाग, शिक्षा विभाग के अनुपस्थित रहने पर कार्रवाई के लिए प्रस्ताव पारित किया गया। खंड विकास अधिकारी आशीष कटियार के बीमार होने पर सचिव का दायित्व एडीओ आईएसबी राम मनोहर सोनी ने संभाला और बैठक का संचालन किया। बैठक में एडीओ पंचायत सुरेश कुमार, एपीओ मनरेगा विकास चंद्र, लेखाकार इमरान खान, डा. परवेज कादरी के अलावा प्रधान उदयभान यादव, समसुद्दीन, सुनील सचान, कप्तान सिंह यादव, विनोद सचान, शिव शरण प्रजापति, चंद्रपाल प्रजापति, छेदीलाल निषाद, अनिल यादव, अजीत सिंह यादव, अक्षय पाल, अरविंद प्रताप, आसाराम प्रजापति, रामखेलावन श्रीवास, अरविंद पाल, जीवन श्रीवास के अलावा सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।

7 hrs ago
user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
संतोष कुमार चक्रवर्ती
Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

लेवर बजट बगैर पंचायतों की जानकारी एवं प्रस्ताव के भेजे जाने पर एपीओ के खिलाफ प्रस्ताव पारित हमीरपुर। सुमेरपुर ब्लाक सभागार में ब्लॉक प्रमुख जयनरायन सिंह यादव के अध्यक्षता में संपन्न हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक में नलकूप चालकों की अनुपस्थिति तथा क्षेत्र में नलकूप बंद होने का मुद्दा प्रमुखता के साथ उठाया गया। सदस्यों के इस प्रस्ताव पर आगामी 22 अप्रैल को नलकूप विभाग के साथ बैठक करने का प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही परिवार रजिस्टरों का नवीनीकरण नहीं होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए तीन

77d2e088-67b8-48cc-a5f1-fb9861fd64f4

दिवस का समय देकर कार्य पूर्ण करने के निर्देश पंचायत सचिवों को दिए गए हैं। ब्लॉक प्रमुख की अध्यक्षता में हुई बैठक में मनरेगा सहित अन्य मुद्दों को सदस्यों ने प्रमुखता के साथ उठाया। ग्राम प्रधानों ने आरोप लगाया कि लेवर बजट ग्राम पंचायत की बगैर जानकारी एवं प्रस्ताव के एपीओ विकास चंद्र ने बगैर क्षेत्र पंचायत के अनुमोदन के भेज दिया। इस पर एपीओ से 22 अप्रैल तक जवाब मांगा गया है। जवाब के बाद कार्रवाई करने का प्रस्ताव पारित किया गया। बोर्ड के पदेन सदस्यों, प्रधानों

c5d2d2ba-4d44-4d5b-9e25-2035785648ed

के साथ बोर्ड के सदस्यों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने गर्मी के मद्देनजर ब्लॉक के राजकीय नलकूपों के ठप होने तथा नलकूप चालकों के क्षेत्र से गायब रहने का मुद्दा प्रमुखता के साथ उठाया गया। इस पर 22 अप्रैल को नलकूप विभाग के साथ बैठक करने का प्रस्ताव पारित करके आगे की कार्रवाई तय करने का निर्णय लिया गया। बैठक से सहकारिता, जल निगम, जल शक्ति, अटल भूजल, सिंचाई विभाग, वन विभाग, आपूर्ति विभाग, शिक्षा विभाग के अनुपस्थित रहने पर कार्रवाई के लिए प्रस्ताव पारित किया गया। खंड

e83a1252-7d39-4e32-a5d8-4718bf987cfc

विकास अधिकारी आशीष कटियार के बीमार होने पर सचिव का दायित्व एडीओ आईएसबी राम मनोहर सोनी ने संभाला और बैठक का संचालन किया। बैठक में एडीओ पंचायत सुरेश कुमार, एपीओ मनरेगा विकास चंद्र, लेखाकार इमरान खान, डा. परवेज कादरी के अलावा प्रधान उदयभान यादव, समसुद्दीन, सुनील सचान, कप्तान सिंह यादव, विनोद सचान, शिव शरण प्रजापति, चंद्रपाल प्रजापति, छेदीलाल निषाद, अनिल यादव, अजीत सिंह यादव, अक्षय पाल, अरविंद प्रताप, आसाराम प्रजापति, रामखेलावन श्रीवास, अरविंद पाल, जीवन श्रीवास के अलावा सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हमीरपुर। स्मार्ट मीटर से परेशान महिलाओं ने सुमेरपुर पावर हाउस पहुंचकर जमकर हंगामा काटा। उपखंड अधिकारी के न मिलने पर अवर अभियंता का घेराव कर विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिससे काफी देर तक माहौल गरम बना रहा। स्मार्ट मीटर पोस्टपेड में बदलाने के आश्वासन पर महिलाएं वापस गई। कस्बे में स्मार्ट विद्युत मीटरों को लेकर गरीब और मजदूर वर्ग में भारी आक्रोश देखने को मिला। वार्ड छह के महिलाओं ने अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण को संबोधित प्रार्थना पत्र देने के लिए पावर हाउस पहुंची। एसडीओ के न मिलने पर महिलाओं ने अवर अभियंता को ज्ञापन दिया। उनका कहना है कि रोज कमाने-खाने वाले परिवार समय पर रिचार्ज न करा पाने के कारण अंधेरे में रहने को मजबूर हो जाते हैं। स्मार्ट मीटर में बैलेंस समाप्त होते ही तुरंत बिजली कट जाती है, जिससे बच्चों की पढ़ाई और दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। आरोप लगाया कि नेटवर्क व तकनीकी खामियों के चलते रिचार्ज के बाद भी कई बार बिजली बहाल नहीं हो पाती। अचानक बिजली कटने से घरों में अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है। पहले जहां पुराने मीटरों में बिल भुगतान की सुविधा आसान थी, वहीं अब यह व्यवस्था उनके लिए मुसीबत बन गई है। पीड़ितों ने मांग की है कि स्मार्ट मीटर हटाकर पुरानी व्यवस्था बहाल की जाए, ताकि गरीब उपभोक्ताओं को राहत मिल सके। इस मौके पर लक्ष्मी, सुदामा, अंजू, शोभा, कल्ली, प्रतिमा, शान्ति सहित बड़ी संख्या महिलाएं मौजूद रहीं।
    1
    हमीरपुर। स्मार्ट मीटर से परेशान महिलाओं ने सुमेरपुर पावर हाउस पहुंचकर जमकर हंगामा काटा। उपखंड अधिकारी के न मिलने पर अवर अभियंता का घेराव कर विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिससे काफी देर तक माहौल गरम बना रहा। स्मार्ट मीटर पोस्टपेड में बदलाने के आश्वासन पर महिलाएं वापस गई।
कस्बे में स्मार्ट विद्युत मीटरों को लेकर गरीब और मजदूर वर्ग में भारी आक्रोश देखने को मिला। वार्ड छह के महिलाओं ने अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण को संबोधित प्रार्थना पत्र देने के लिए पावर हाउस पहुंची। एसडीओ के न मिलने पर महिलाओं ने अवर अभियंता को ज्ञापन दिया। उनका कहना है कि रोज कमाने-खाने वाले परिवार समय पर रिचार्ज न करा पाने के कारण अंधेरे में रहने को मजबूर हो जाते हैं। स्मार्ट मीटर में बैलेंस समाप्त होते ही तुरंत बिजली कट जाती है, जिससे बच्चों की पढ़ाई और दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। आरोप लगाया कि नेटवर्क व तकनीकी खामियों के चलते रिचार्ज के बाद भी कई बार बिजली बहाल नहीं हो पाती। अचानक बिजली कटने से घरों में अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है। पहले जहां पुराने मीटरों में बिल भुगतान की सुविधा आसान थी, वहीं अब यह व्यवस्था उनके लिए मुसीबत बन गई है। पीड़ितों ने मांग की है कि स्मार्ट मीटर हटाकर पुरानी व्यवस्था बहाल की जाए, ताकि गरीब उपभोक्ताओं को राहत मिल सके। इस मौके पर लक्ष्मी, सुदामा, अंजू, शोभा, कल्ली, प्रतिमा, शान्ति सहित बड़ी संख्या महिलाएं मौजूद रहीं।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • हमीरपुर जनपद के थाना जरिया क्षेत्र में दिनांक 13.04.2026 को हुए सड़क दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं। चिकित्सकों द्वारा घायलों की स्थिति सामान्य बताई गई है। घटना के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थिति का जायजा लेते हुए आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में पुलिस कार्यवाही को लेकर क्षेत्राधिकारी सरीला द्वारा जानकारी साझा की गई है।
    1
    हमीरपुर जनपद के थाना जरिया क्षेत्र में दिनांक 13.04.2026 को हुए सड़क दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं। चिकित्सकों द्वारा घायलों की स्थिति सामान्य बताई गई है।
घटना के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थिति का जायजा लेते हुए आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
मामले में पुलिस कार्यवाही को लेकर क्षेत्राधिकारी सरीला द्वारा जानकारी साझा की गई है।
    user_Shashi Kant Soni
    Shashi Kant Soni
    Newsagent Hamirpur, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • Post by बसंत कुमार मौर्य जनसेवक
    4
    Post by बसंत कुमार मौर्य जनसेवक
    user_बसंत कुमार मौर्य जनसेवक
    बसंत कुमार मौर्य जनसेवक
    हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • घाटमपुर-थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिली मोड़ के पास स्थित एक भट्ठे में जेसीबी ने लगभग 13 वर्षीय मासूम को टक्कर मार दिया।जिसके चलते मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों को जानकारी होने पर परिजन उसे घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। छानी बीवांर गांव निवासी रामफल ने बताया कि उनका 13 वर्षीय पुत्र इंदल जहां जेसीबी चल रही थी।वहीं वह खेल रहा था।तभी अचानक मौके पर मौजूद जेसीबी ने टक्कर मार दिया जिसके चलते उसके जबड़े में गंभीर चोटें आ गई। डॉक्टरों ने मासूम की हालत गंभीर देखते हुए उसे कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया है।जहां उसका उपचार जारी है। खबर लिखे जाने तक परिजनों ने कोई पुलिसिया कार्रवाई नहीं की है।
    1
    घाटमपुर-थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिली मोड़ के पास स्थित एक भट्ठे में जेसीबी ने लगभग 13 वर्षीय मासूम को टक्कर मार दिया।जिसके चलते मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों को जानकारी होने पर परिजन उसे घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। छानी बीवांर गांव निवासी रामफल ने बताया कि उनका 13 वर्षीय पुत्र इंदल जहां जेसीबी चल रही थी।वहीं वह खेल रहा था।तभी अचानक मौके पर मौजूद जेसीबी ने टक्कर मार दिया जिसके चलते उसके जबड़े में गंभीर चोटें आ गई। डॉक्टरों ने मासूम की हालत गंभीर देखते हुए उसे कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया है।जहां उसका उपचार जारी है। खबर लिखे जाने तक परिजनों ने कोई पुलिसिया कार्रवाई नहीं की है।
    user_Satish Kumar,9648888580
    Satish Kumar,9648888580
    Journalist Ghatampur, Kanpur Nagar•
    16 hrs ago
  • कुरारा (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र के कुसमरा गांव के बाहर खेतों में बने पोल्ट्री फार्म में बुधवार शाम करीब 4 बजे शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और दो पोल्ट्री फार्म पूरी तरह जलकर राख हो गए। जानकारी के अनुसार, खालेपुरा मोहल्ला निवासी आमिर कुरैशी के परिवार के तीन पोल्ट्री फार्म संचालित हैं, जिनमें से दो फार्म में करीब 2-2 हजार मुर्गे-मुर्गियां तैयार थीं। आग लगते ही वहां मौजूद मजदूर किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई और घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों के सामने ही कुछ ही मिनटों में दोनों फार्म पूरी तरह खाक हो गए। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। आग में हजारों मुर्गे-मुर्गियां जलकर मर गईं। घटना की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। फार्म मालिक ने लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई है।
    1
    कुरारा (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र के कुसमरा गांव के बाहर खेतों में बने पोल्ट्री फार्म में बुधवार शाम करीब 4 बजे शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और दो पोल्ट्री फार्म पूरी तरह जलकर राख हो गए।
जानकारी के अनुसार, खालेपुरा मोहल्ला निवासी आमिर कुरैशी के परिवार के तीन पोल्ट्री फार्म संचालित हैं, जिनमें से दो फार्म में करीब 2-2 हजार मुर्गे-मुर्गियां तैयार थीं। आग लगते ही वहां मौजूद मजदूर किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई और घटना की सूचना दी।
सूचना पर पहुंचे परिजनों के सामने ही कुछ ही मिनटों में दोनों फार्म पूरी तरह खाक हो गए। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था।
आग में हजारों मुर्गे-मुर्गियां जलकर मर गईं। घटना की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। फार्म मालिक ने लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई है।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मौदहा (हमीरपुर)। नारी सशक्तिकरण के समर्थन में बुधवार को मौदहा नगर की सड़कों पर जोश और उत्साह का अनोखा नजारा देखने को मिला, जब भाजपा जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद के नेतृत्व में भव्य नारी शक्ति स्कूटी रैली निकाली गई। रामलीला मैदान से शुरू हुई इस रैली में करीब 300 महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे नगर में जागरूकता का संदेश दिया। हाथों में तख्तियां और नारों के साथ निकली इस रैली ने शहर का माहौल जोशपूर्ण बना दिया। रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए स्टेशन रोड स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क पहुंचकर संपन्न हुई, जहां प्रतिभागियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद ने जनसमूह को संबोधित करते हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम के महत्व पर प्रकाश डाला और इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख लालाराम निषाद, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आकाश त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद वर्मा, उत्तम सिंह, बसंत सोनी, उमा दीक्षित, हिना परवीन, रेनू अनुरागी, ज्योत्सना सिंह, अनूप सिंह, मनोज धुरिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। रैली के जरिए महिलाओं की भागीदारी और जागरूकता ने यह साबित कर दिया कि अब नारी शक्ति हर क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही है।
    1
    मौदहा (हमीरपुर)।
नारी सशक्तिकरण के समर्थन में बुधवार को मौदहा नगर की सड़कों पर जोश और उत्साह का अनोखा नजारा देखने को मिला, जब भाजपा जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद के नेतृत्व में भव्य नारी शक्ति स्कूटी रैली निकाली गई। रामलीला मैदान से शुरू हुई इस रैली में करीब 300 महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे नगर में जागरूकता का संदेश दिया।
हाथों में तख्तियां और नारों के साथ निकली इस रैली ने शहर का माहौल जोशपूर्ण बना दिया। रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए स्टेशन रोड स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क पहुंचकर संपन्न हुई, जहां प्रतिभागियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद ने जनसमूह को संबोधित करते हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम के महत्व पर प्रकाश डाला और इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख लालाराम निषाद, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आकाश त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद वर्मा, उत्तम सिंह, बसंत सोनी, उमा दीक्षित, हिना परवीन, रेनू अनुरागी, ज्योत्सना सिंह, अनूप सिंह, मनोज धुरिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रैली के जरिए महिलाओं की भागीदारी और जागरूकता ने यह साबित कर दिया कि अब नारी शक्ति हर क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही है।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • master ji ghar..aye...
    1
    master ji ghar..aye...
    user_Raja uddin
    Raja uddin
    Self employed मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • हमीरपुर। ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले जनपद के रोजगार सेवकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है। सुमेरपुर में संगठन ने खंड विकास अधिकारी को संबोधित ज्ञापन लेखाकार को सौंपा। बताया कि लंबे समय से मानदेय बढ़ोतरी, नियमितीकरण और सेवा शर्तों में सुधार की मांग लंबित है, लेकिन शासन स्तर पर अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। ब्लाक अध्यक्ष साहेबलाल ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जनपद के सभी रोजगार सेवक 16 से 25 अप्रैल तक सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे। इसके बाद भी मांगें पूरी न होने पर 26 से 27 अप्रैल को ब्लॉक स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं 28 से 30 अप्रैल तक जनप्रतिनिधियों के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। संगठन ने चेतावनी दी है कि एक मई को जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से किसी प्रकार का दबाव न बनाने की अपील की है। इस मौके पर विनीत शुक्ला, शिव नरेश, अशोक, सुनील कुमार, राकेश कुमार, अनुरुद्ध कुमार सहित सभी रोजगार सेवक मौजूद रहे।
    2
    हमीरपुर। ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले जनपद के रोजगार सेवकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है। सुमेरपुर में संगठन ने खंड विकास अधिकारी को संबोधित ज्ञापन लेखाकार को सौंपा। बताया कि लंबे समय से मानदेय बढ़ोतरी, नियमितीकरण और सेवा शर्तों में सुधार की मांग लंबित है, लेकिन शासन स्तर पर अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।
ब्लाक अध्यक्ष साहेबलाल ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जनपद के सभी रोजगार सेवक 16 से 25 अप्रैल तक सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे। इसके बाद भी मांगें पूरी न होने पर 26 से 27 अप्रैल को ब्लॉक स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं 28 से 30 अप्रैल तक जनप्रतिनिधियों के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा।
संगठन ने चेतावनी दी है कि एक मई को जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से किसी प्रकार का दबाव न बनाने की अपील की है। इस मौके पर विनीत शुक्ला, शिव नरेश, अशोक, सुनील कुमार, राकेश कुमार, अनुरुद्ध कुमार सहित सभी रोजगार सेवक मौजूद रहे।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.