logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हमीरपुर :नारी शक्ति का दम दिखा मौदहा में, 300 स्कूटी सवारों ने भरी हुंकार मौदहा (हमीरपुर)। नारी सशक्तिकरण के समर्थन में बुधवार को मौदहा नगर की सड़कों पर जोश और उत्साह का अनोखा नजारा देखने को मिला, जब भाजपा जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद के नेतृत्व में भव्य नारी शक्ति स्कूटी रैली निकाली गई। रामलीला मैदान से शुरू हुई इस रैली में करीब 300 महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे नगर में जागरूकता का संदेश दिया। हाथों में तख्तियां और नारों के साथ निकली इस रैली ने शहर का माहौल जोशपूर्ण बना दिया। रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए स्टेशन रोड स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क पहुंचकर संपन्न हुई, जहां प्रतिभागियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद ने जनसमूह को संबोधित करते हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम के महत्व पर प्रकाश डाला और इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख लालाराम निषाद, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आकाश त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद वर्मा, उत्तम सिंह, बसंत सोनी, उमा दीक्षित, हिना परवीन, रेनू अनुरागी, ज्योत्सना सिंह, अनूप सिंह, मनोज धुरिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। रैली के जरिए महिलाओं की भागीदारी और जागरूकता ने यह साबित कर दिया कि अब नारी शक्ति हर क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही है।

2 hrs ago
user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

हमीरपुर :नारी शक्ति का दम दिखा मौदहा में, 300 स्कूटी सवारों ने भरी हुंकार मौदहा (हमीरपुर)। नारी सशक्तिकरण के समर्थन में बुधवार को मौदहा नगर की सड़कों पर जोश और उत्साह का अनोखा नजारा देखने को मिला, जब भाजपा जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद के नेतृत्व में भव्य नारी शक्ति स्कूटी रैली निकाली गई। रामलीला मैदान से शुरू हुई इस रैली में करीब 300 महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे नगर में जागरूकता का संदेश दिया। हाथों में तख्तियां और नारों के साथ निकली इस रैली ने शहर का माहौल जोशपूर्ण बना दिया। रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए स्टेशन रोड स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क पहुंचकर संपन्न हुई, जहां प्रतिभागियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद ने जनसमूह को संबोधित करते हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम के महत्व पर प्रकाश डाला और इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख लालाराम निषाद, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आकाश त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद वर्मा, उत्तम सिंह, बसंत सोनी, उमा दीक्षित, हिना परवीन, रेनू अनुरागी, ज्योत्सना सिंह, अनूप सिंह, मनोज धुरिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। रैली के जरिए महिलाओं की भागीदारी और जागरूकता ने यह साबित कर दिया कि अब नारी शक्ति हर क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हमीरपुर। ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले जनपद के रोजगार सेवकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है। सुमेरपुर में संगठन ने खंड विकास अधिकारी को संबोधित ज्ञापन लेखाकार को सौंपा। बताया कि लंबे समय से मानदेय बढ़ोतरी, नियमितीकरण और सेवा शर्तों में सुधार की मांग लंबित है, लेकिन शासन स्तर पर अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। ब्लाक अध्यक्ष साहेबलाल ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जनपद के सभी रोजगार सेवक 16 से 25 अप्रैल तक सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे। इसके बाद भी मांगें पूरी न होने पर 26 से 27 अप्रैल को ब्लॉक स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं 28 से 30 अप्रैल तक जनप्रतिनिधियों के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। संगठन ने चेतावनी दी है कि एक मई को जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से किसी प्रकार का दबाव न बनाने की अपील की है। इस मौके पर विनीत शुक्ला, शिव नरेश, अशोक, सुनील कुमार, राकेश कुमार, अनुरुद्ध कुमार सहित सभी रोजगार सेवक मौजूद रहे।
    2
    हमीरपुर। ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले जनपद के रोजगार सेवकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है। सुमेरपुर में संगठन ने खंड विकास अधिकारी को संबोधित ज्ञापन लेखाकार को सौंपा। बताया कि लंबे समय से मानदेय बढ़ोतरी, नियमितीकरण और सेवा शर्तों में सुधार की मांग लंबित है, लेकिन शासन स्तर पर अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।
ब्लाक अध्यक्ष साहेबलाल ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जनपद के सभी रोजगार सेवक 16 से 25 अप्रैल तक सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे। इसके बाद भी मांगें पूरी न होने पर 26 से 27 अप्रैल को ब्लॉक स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं 28 से 30 अप्रैल तक जनप्रतिनिधियों के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा।
संगठन ने चेतावनी दी है कि एक मई को जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से किसी प्रकार का दबाव न बनाने की अपील की है। इस मौके पर विनीत शुक्ला, शिव नरेश, अशोक, सुनील कुमार, राकेश कुमार, अनुरुद्ध कुमार सहित सभी रोजगार सेवक मौजूद रहे।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम खप्टिहाकला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग महिला की उसके ही पोते द्वारा गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पोते को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। क्षेत्राधिकारी सदर राजवीर सिंह गौर के अनुसार, आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
    1
    बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम खप्टिहाकला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग महिला की उसके ही पोते द्वारा गला दबाकर हत्या कर दी गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पोते को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
क्षेत्राधिकारी सदर राजवीर सिंह गौर के अनुसार, आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • विद्यालयों में अराजकता का प्रवेश: क्या सुरक्षित हैं हमारे शिक्षण संस्थान?— बृजेंद्र कुमार सिंह बांदा जनपद के बड़ोखर खुर्द क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय बजरंगपुरवा में घटी हालिया घटना केवल एक स्थानीय विवाद नहीं, बल्कि हमारे शिक्षा तंत्र और कानून व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न है। जिस स्थान को ज्ञान, अनुशासन और संस्कार का केंद्र होना चाहिए, वही यदि दबंगई, हिंसा और भय का मंच बन जाए, तो यह स्थिति किसी भी सभ्य समाज के लिए अत्यंत चिंताजनक है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, संबंधित क्षेत्र के भाजपा सेक्टर प्रभारी सत्यानंद यादव अपने साथियों के साथ विद्यालय परिसर में अनाधिकृत रूप से प्रवेश करते हैं, शिक्षकों के साथ अभद्रता करते हैं, सरकारी अभिलेखों को क्षतिग्रस्त करते हैं और विरोध करने पर मारपीट पर उतर आते हैं। यदि यह आरोप सत्य हैं, तो यह केवल एक व्यक्ति का अपराध नहीं, बल्कि उस मानसिकता का प्रतीक है जिसमें सत्ता के निकट होने का भ्रम कानून से ऊपर होने का दंभ पैदा कर देता है।विद्यालय केवल ईंट-पत्थर का ढांचा नहीं, बल्कि समाज के भविष्य का निर्माण स्थल होते हैं। यहाँ बच्चों के भीतर नैतिकता, अनुशासन और नागरिकता के मूल्य विकसित किए जाते हैं। ऐसे में यदि शिक्षक ही स्वयं को असुरक्षित महसूस करें, तो शिक्षा का वातावरण स्वतः ही प्रभावित होगा। शिक्षक का सम्मान और उनकी सुरक्षा किसी भी सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है।इस प्रकरण का एक अत्यंत गंभीर पक्ष यह भी है कि थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराए जाने के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई में विलंब की बात सामने आ रही है। यदि पीड़ित को न्याय मिलने में संदेह हो, तो यह कानून व्यवस्था की विश्वसनीयता को कमजोर करता है। न्याय केवल होना ही नहीं चाहिए, बल्कि होते हुए दिखना भी चाहिए—यही लोकतंत्र की आत्मा है। यह अत्यंत आवश्यक है कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष और त्वरित जांच सुनिश्चित करे। दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई न केवल पीड़ितों को न्याय दिलाएगी, बल्कि समाज में यह स्पष्ट संदेश भी देगी कि कानून से ऊपर कोई नहीं है।समाज को भी आत्ममंथन करना होगा। क्या हम ऐसी घटनाओं को सामान्य मानकर मौन रहेंगे, या फिर शिक्षा संस्थानों की गरिमा और सुरक्षा के लिए सामूहिक आवाज उठाएंगे? विद्यालयों को भयमुक्त वातावरण देना केवल प्रशासन का ही नहीं, बल्कि पूरे समाज का दायित्व है।यह घटना एक चेतावनी है—यदि समय रहते ऐसी प्रवृत्तियों पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो शिक्षा के मंदिर भी अराजकता के शिकार हो सकते हैं। और जब शिक्षा असुरक्षित होगी, तो भविष्य भी सुरक्षित नहीं रह सकता।
    1
    विद्यालयों में अराजकता का प्रवेश: क्या सुरक्षित हैं हमारे शिक्षण संस्थान?— बृजेंद्र कुमार सिंह 
बांदा जनपद के बड़ोखर खुर्द क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय बजरंगपुरवा में घटी हालिया घटना केवल एक स्थानीय विवाद नहीं, बल्कि हमारे शिक्षा तंत्र और कानून व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न है। जिस स्थान को ज्ञान, अनुशासन और संस्कार का केंद्र होना चाहिए, वही यदि दबंगई, हिंसा और भय का मंच बन जाए, तो यह स्थिति किसी भी सभ्य समाज के लिए अत्यंत चिंताजनक है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, संबंधित क्षेत्र के भाजपा सेक्टर प्रभारी सत्यानंद यादव अपने साथियों के साथ विद्यालय परिसर में अनाधिकृत रूप से प्रवेश करते हैं, शिक्षकों के साथ अभद्रता करते हैं, सरकारी अभिलेखों को क्षतिग्रस्त करते हैं और विरोध करने पर मारपीट पर उतर आते हैं। यदि यह आरोप सत्य हैं, तो यह केवल एक व्यक्ति का अपराध नहीं, बल्कि उस मानसिकता का प्रतीक है जिसमें सत्ता के निकट होने का भ्रम कानून से ऊपर होने का दंभ पैदा कर देता है।विद्यालय केवल ईंट-पत्थर का ढांचा नहीं, बल्कि समाज के भविष्य का निर्माण स्थल होते हैं। यहाँ बच्चों के भीतर नैतिकता, अनुशासन और नागरिकता के मूल्य विकसित किए जाते हैं। ऐसे में यदि शिक्षक ही स्वयं को असुरक्षित महसूस करें, तो शिक्षा का वातावरण स्वतः ही प्रभावित होगा। शिक्षक का सम्मान और उनकी सुरक्षा किसी भी सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है।इस प्रकरण का एक अत्यंत गंभीर पक्ष यह भी है कि थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराए जाने के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई में विलंब की बात सामने आ रही है। यदि पीड़ित को न्याय मिलने में संदेह हो, तो यह कानून व्यवस्था की विश्वसनीयता को कमजोर करता है। न्याय केवल होना ही नहीं चाहिए, बल्कि होते हुए दिखना भी चाहिए—यही लोकतंत्र की आत्मा है।
यह अत्यंत आवश्यक है कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष और त्वरित जांच सुनिश्चित करे। दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई न केवल पीड़ितों को न्याय दिलाएगी, बल्कि समाज में यह स्पष्ट संदेश भी देगी कि कानून से ऊपर कोई नहीं है।समाज को भी आत्ममंथन करना होगा। क्या हम ऐसी घटनाओं को सामान्य मानकर मौन रहेंगे, या फिर शिक्षा संस्थानों की गरिमा और सुरक्षा के लिए सामूहिक आवाज उठाएंगे? विद्यालयों को भयमुक्त वातावरण देना केवल प्रशासन का ही नहीं, बल्कि पूरे समाज का दायित्व है।यह घटना एक चेतावनी है—यदि समय रहते ऐसी प्रवृत्तियों पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो शिक्षा के मंदिर भी अराजकता के शिकार हो सकते हैं। और जब शिक्षा असुरक्षित होगी, तो भविष्य भी सुरक्षित नहीं रह सकता।
    user_Amod Kumar
    Amod Kumar
    रिपोर्टर बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by बसंत कुमार मौर्य जनसेवक
    4
    Post by बसंत कुमार मौर्य जनसेवक
    user_बसंत कुमार मौर्य जनसेवक
    बसंत कुमार मौर्य जनसेवक
    हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • चरखारी महोबा बिकास खण्ड के अन्तर्गत ग्राम अकठौहा
    1
    चरखारी महोबा बिकास खण्ड के अन्तर्गत ग्राम अकठौहा
    user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • चरखारी/महोबा। समाज में तेजी से हो रहे सामाजिक ताने-बाने के अवमूल्यन एवं बिखराव को लेकर गहन चिंता व्यक्त करते हुए अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की एक महत्वपूर्ण अनौपचारिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने के विभिन्न पहलुओं पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में संगठन के संस्थापक एवं संरक्षक आदरणीय भैया पंडित जुगुल किशोर तिवारी आई पी एस ने कहा कि वर्तमान समय में समाज में एकता, समरसता एवं सांस्कृतिक मूल्यों का क्षरण चिंता का विषय है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यदि समाज को सशक्त बनाना है तो सभी वर्गों को आपसी मतभेद भुलाकर एक मंच पर आना होगा। उन्होंने आगे कहा कि ब्राह्मण समाज सदैव से ज्ञान, संस्कृति एवं धर्म का वाहक रहा है, ऐसे में समाज की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है कि वह सनातन परंपराओं, संस्कारों एवं सामाजिक समरसता की रक्षा के लिए आगे आए। बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने भी अपने विचार रखते हुए समाज में बढ़ रही विघटनकारी प्रवृत्तियों पर चिंता जताई और संगठन को मजबूत बनाने, युवाओं को जोड़ने तथा समाज में जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया। अंत में यह निर्णय लिया गया कि आगामी समय में व्यापक स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाकर समाज को एकजुट करने का कार्य किया जाएगा। बैठक में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के महोबा जिलाध्यक्ष जुगुल किशोर द्विवेदी उर्फ़ महंत जुगुल भारती, योगेश पाठक,अशोक महाराज,रमन गोस्वामी,रविंद्र पाठक, रमेश दीक्षित, दीपक गुरुदेव,अमित पटेरिया,चिंताहरण तिवारी,लखन लाल नायक, उमेश पाठक, सुरेंद्र कृष्ण शास्त्री,बृजेश शास्त्री,कमलेश तिवारी,राजेश पांडे, श्याम किशोर मिश्रा, प्रिंस तिवारी,आदि बड़ी संख्या में ब्राह्मणों की मौजूदगी रही
    2
    चरखारी/महोबा।
समाज में तेजी से हो रहे सामाजिक ताने-बाने के अवमूल्यन एवं बिखराव को लेकर गहन चिंता व्यक्त करते हुए अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की एक महत्वपूर्ण अनौपचारिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने के विभिन्न पहलुओं पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में संगठन के संस्थापक एवं संरक्षक आदरणीय भैया पंडित जुगुल किशोर तिवारी आई पी एस ने कहा कि वर्तमान समय में समाज में एकता, समरसता एवं सांस्कृतिक मूल्यों का क्षरण चिंता का विषय है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यदि समाज को सशक्त बनाना है तो सभी वर्गों को आपसी मतभेद भुलाकर एक मंच पर आना होगा।
उन्होंने आगे कहा कि ब्राह्मण समाज सदैव से ज्ञान, संस्कृति एवं धर्म का वाहक रहा है, ऐसे में समाज की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है कि वह सनातन परंपराओं, संस्कारों एवं सामाजिक समरसता की रक्षा के लिए आगे आए।
बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने भी अपने विचार रखते हुए समाज में बढ़ रही विघटनकारी प्रवृत्तियों पर चिंता जताई और संगठन को मजबूत बनाने, युवाओं को जोड़ने तथा समाज में जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया।
अंत में यह निर्णय लिया गया कि आगामी समय में व्यापक स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाकर समाज को एकजुट करने का कार्य किया जाएगा।
बैठक में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के महोबा जिलाध्यक्ष जुगुल किशोर द्विवेदी उर्फ़ महंत जुगुल भारती, योगेश पाठक,अशोक महाराज,रमन गोस्वामी,रविंद्र पाठक, रमेश दीक्षित, दीपक गुरुदेव,अमित पटेरिया,चिंताहरण तिवारी,लखन लाल नायक, उमेश पाठक, सुरेंद्र कृष्ण शास्त्री,बृजेश शास्त्री,कमलेश तिवारी,राजेश पांडे, श्याम  किशोर मिश्रा, प्रिंस तिवारी,आदि बड़ी संख्या में ब्राह्मणों की मौजूदगी रही
    user_Laxmi Kant Soni
    Laxmi Kant Soni
    Voice of people महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • हमीरपुर। सुमेरपुर ब्लाक सभागार में ब्लॉक प्रमुख जयनरायन सिंह यादव के अध्यक्षता में संपन्न हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक में नलकूप चालकों की अनुपस्थिति तथा क्षेत्र में नलकूप बंद होने का मुद्दा प्रमुखता के साथ उठाया गया। सदस्यों के इस प्रस्ताव पर आगामी 22 अप्रैल को नलकूप विभाग के साथ बैठक करने का प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही परिवार रजिस्टरों का नवीनीकरण नहीं होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए तीन दिवस का समय देकर कार्य पूर्ण करने के निर्देश पंचायत सचिवों को दिए गए हैं। ब्लॉक प्रमुख की अध्यक्षता में हुई बैठक में मनरेगा सहित अन्य मुद्दों को सदस्यों ने प्रमुखता के साथ उठाया। ग्राम प्रधानों ने आरोप लगाया कि लेवर बजट ग्राम पंचायत की बगैर जानकारी एवं प्रस्ताव के एपीओ विकास चंद्र ने बगैर क्षेत्र पंचायत के अनुमोदन के भेज दिया। इस पर एपीओ से 22 अप्रैल तक जवाब मांगा गया है। जवाब के बाद कार्रवाई करने का प्रस्ताव पारित किया गया। बोर्ड के पदेन सदस्यों, प्रधानों के साथ बोर्ड के सदस्यों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने गर्मी के मद्देनजर ब्लॉक के राजकीय नलकूपों के ठप होने तथा नलकूप चालकों के क्षेत्र से गायब रहने का मुद्दा प्रमुखता के साथ उठाया गया। इस पर 22 अप्रैल को नलकूप विभाग के साथ बैठक करने का प्रस्ताव पारित करके आगे की कार्रवाई तय करने का निर्णय लिया गया। बैठक से सहकारिता, जल निगम, जल शक्ति, अटल भूजल, सिंचाई विभाग, वन विभाग, आपूर्ति विभाग, शिक्षा विभाग के अनुपस्थित रहने पर कार्रवाई के लिए प्रस्ताव पारित किया गया। खंड विकास अधिकारी आशीष कटियार के बीमार होने पर सचिव का दायित्व एडीओ आईएसबी राम मनोहर सोनी ने संभाला और बैठक का संचालन किया। बैठक में एडीओ पंचायत सुरेश कुमार, एपीओ मनरेगा विकास चंद्र, लेखाकार इमरान खान, डा. परवेज कादरी के अलावा प्रधान उदयभान यादव, समसुद्दीन, सुनील सचान, कप्तान सिंह यादव, विनोद सचान, शिव शरण प्रजापति, चंद्रपाल प्रजापति, छेदीलाल निषाद, अनिल यादव, अजीत सिंह यादव, अक्षय पाल, अरविंद प्रताप, आसाराम प्रजापति, रामखेलावन श्रीवास, अरविंद पाल, जीवन श्रीवास के अलावा सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
    4
    हमीरपुर। सुमेरपुर ब्लाक सभागार में ब्लॉक प्रमुख जयनरायन सिंह यादव के अध्यक्षता में संपन्न हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक में नलकूप चालकों की अनुपस्थिति तथा क्षेत्र में नलकूप बंद होने का मुद्दा प्रमुखता के साथ उठाया गया। सदस्यों के इस प्रस्ताव पर आगामी 22 अप्रैल को नलकूप विभाग के साथ बैठक करने का प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही परिवार रजिस्टरों का नवीनीकरण नहीं होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए तीन दिवस का समय देकर कार्य पूर्ण करने के निर्देश पंचायत सचिवों को दिए गए हैं।
ब्लॉक प्रमुख की अध्यक्षता में हुई बैठक में मनरेगा सहित अन्य मुद्दों को सदस्यों ने प्रमुखता के साथ उठाया। ग्राम प्रधानों ने आरोप लगाया कि लेवर बजट ग्राम पंचायत की बगैर जानकारी एवं प्रस्ताव के एपीओ विकास चंद्र ने बगैर क्षेत्र पंचायत के अनुमोदन के भेज दिया। इस पर एपीओ से 22 अप्रैल तक जवाब मांगा गया है। जवाब के बाद कार्रवाई करने का प्रस्ताव पारित किया गया। बोर्ड के पदेन सदस्यों, प्रधानों के साथ बोर्ड के सदस्यों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने गर्मी के मद्देनजर ब्लॉक के राजकीय नलकूपों के ठप होने तथा नलकूप चालकों के क्षेत्र से गायब रहने का मुद्दा प्रमुखता के साथ उठाया गया। इस पर 22 अप्रैल को नलकूप विभाग के साथ बैठक करने का प्रस्ताव पारित करके आगे की कार्रवाई तय करने का निर्णय लिया गया। बैठक से सहकारिता, जल निगम, जल शक्ति, अटल भूजल, सिंचाई विभाग, वन विभाग, आपूर्ति विभाग, शिक्षा विभाग के अनुपस्थित रहने पर कार्रवाई के लिए प्रस्ताव पारित किया गया। खंड विकास अधिकारी आशीष कटियार के बीमार होने पर सचिव का दायित्व एडीओ आईएसबी राम मनोहर सोनी ने संभाला और बैठक का संचालन किया। बैठक में एडीओ पंचायत सुरेश कुमार, एपीओ मनरेगा विकास चंद्र, लेखाकार इमरान खान, डा. परवेज कादरी के अलावा प्रधान उदयभान यादव, समसुद्दीन, सुनील सचान, कप्तान सिंह यादव, विनोद सचान, शिव शरण प्रजापति, चंद्रपाल प्रजापति, छेदीलाल निषाद, अनिल यादव, अजीत सिंह यादव, अक्षय पाल, अरविंद प्रताप, आसाराम प्रजापति, रामखेलावन श्रीवास, अरविंद पाल, जीवन श्रीवास के अलावा सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बांदा जिले के गिरवां थाना क्षेत्र के ग्राम हुसैनपुर खुर्द में देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां बिजली के शॉर्ट सर्किट से घर में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और घर में फंसे दो लोगों को बाहर निकाला गया। इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जबकि एक महिला की गंभीर रूप से झुलसने के कारण मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और आग पर काबू पा लिया गया है। मौके पर पुलिस बल तैनात है।
    1
    बांदा जिले के गिरवां थाना क्षेत्र के ग्राम हुसैनपुर खुर्द में देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां बिजली के शॉर्ट सर्किट से घर में अचानक आग लग गई।
सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और घर में फंसे दो लोगों को बाहर निकाला गया।
इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जबकि एक महिला की गंभीर रूप से झुलसने के कारण मौत हो गई।
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और आग पर काबू पा लिया गया है। मौके पर पुलिस बल तैनात है।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • रुरा थाना क्षेत्र के कस्बा रुरा स्तिथ एक बैंक में टप्पेबाजों ने शिवली रोड रुरा के रहने सचिन राजपूत के पिट्ठू बैग से 18,000 पार कर दिए।पीड़ित युवक ने घटना के बारे में जानकारी दी।
    1
    रुरा थाना क्षेत्र के कस्बा रुरा स्तिथ एक बैंक में टप्पेबाजों ने शिवली रोड रुरा के रहने सचिन राजपूत के पिट्ठू बैग से 18,000 पार कर दिए।पीड़ित युवक ने घटना के बारे में जानकारी दी।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.