बांदा जिले के गिरवां थाना क्षेत्र के ग्राम हुसैनपुर खुर्द में देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां बिजली के शॉर्ट सर्किट से घर में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और घर में फंसे दो लोगों को बाहर निकाला गया। इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जबकि एक महिला की गंभीर रूप से झुलसने के कारण मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और आग पर काबू पा लिया गया है। मौके पर पुलिस बल तैनात है। बांदा जिले के गिरवां थाना क्षेत्र के ग्राम हुसैनपुर खुर्द में देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां बिजली के शॉर्ट सर्किट से घर में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और घर में फंसे दो लोगों को बाहर निकाला गया। इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जबकि एक महिला की गंभीर रूप से झुलसने के कारण मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और आग पर काबू पा लिया गया है। मौके पर पुलिस बल तैनात है।
बांदा जिले के गिरवां थाना क्षेत्र के ग्राम हुसैनपुर खुर्द में देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां बिजली के शॉर्ट सर्किट से घर में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और घर में फंसे दो लोगों को बाहर निकाला गया। इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जबकि एक महिला की गंभीर रूप से झुलसने के कारण मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और आग पर काबू पा लिया गया है। मौके पर पुलिस बल तैनात है। बांदा जिले के गिरवां थाना क्षेत्र के ग्राम हुसैनपुर खुर्द में देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां बिजली के शॉर्ट सर्किट से घर में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और घर में फंसे दो लोगों को बाहर निकाला गया। इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जबकि एक महिला की गंभीर रूप से झुलसने के कारण मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और आग पर काबू पा लिया गया है। मौके पर पुलिस बल तैनात है।
- बिजली उपभोक्ताओं के रिचार्ज के बाद भी बैलेंस कटने व बिल माइनस में जाने के विरोध में जिलाधिकारी कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन, नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन।1
- गांव में मची भगदड़, लोग जान बचाकर भागे! दो पक्षों की पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप… पत्थरबाजी से शुरू हुआ विवाद गोलियों तक पहुंच गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल… पुलिस एक्शन में—आरोपियों की पहचान, FIR दर्ज, गिरफ्तारी जारी। बरसाना में तनाव, हालात पर पुलिस की नजर!1
- विद्यालयों में अराजकता का प्रवेश: क्या सुरक्षित हैं हमारे शिक्षण संस्थान?— बृजेंद्र कुमार सिंह बांदा जनपद के बड़ोखर खुर्द क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय बजरंगपुरवा में घटी हालिया घटना केवल एक स्थानीय विवाद नहीं, बल्कि हमारे शिक्षा तंत्र और कानून व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न है। जिस स्थान को ज्ञान, अनुशासन और संस्कार का केंद्र होना चाहिए, वही यदि दबंगई, हिंसा और भय का मंच बन जाए, तो यह स्थिति किसी भी सभ्य समाज के लिए अत्यंत चिंताजनक है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, संबंधित क्षेत्र के भाजपा सेक्टर प्रभारी सत्यानंद यादव अपने साथियों के साथ विद्यालय परिसर में अनाधिकृत रूप से प्रवेश करते हैं, शिक्षकों के साथ अभद्रता करते हैं, सरकारी अभिलेखों को क्षतिग्रस्त करते हैं और विरोध करने पर मारपीट पर उतर आते हैं। यदि यह आरोप सत्य हैं, तो यह केवल एक व्यक्ति का अपराध नहीं, बल्कि उस मानसिकता का प्रतीक है जिसमें सत्ता के निकट होने का भ्रम कानून से ऊपर होने का दंभ पैदा कर देता है।विद्यालय केवल ईंट-पत्थर का ढांचा नहीं, बल्कि समाज के भविष्य का निर्माण स्थल होते हैं। यहाँ बच्चों के भीतर नैतिकता, अनुशासन और नागरिकता के मूल्य विकसित किए जाते हैं। ऐसे में यदि शिक्षक ही स्वयं को असुरक्षित महसूस करें, तो शिक्षा का वातावरण स्वतः ही प्रभावित होगा। शिक्षक का सम्मान और उनकी सुरक्षा किसी भी सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है।इस प्रकरण का एक अत्यंत गंभीर पक्ष यह भी है कि थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराए जाने के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई में विलंब की बात सामने आ रही है। यदि पीड़ित को न्याय मिलने में संदेह हो, तो यह कानून व्यवस्था की विश्वसनीयता को कमजोर करता है। न्याय केवल होना ही नहीं चाहिए, बल्कि होते हुए दिखना भी चाहिए—यही लोकतंत्र की आत्मा है। यह अत्यंत आवश्यक है कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष और त्वरित जांच सुनिश्चित करे। दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई न केवल पीड़ितों को न्याय दिलाएगी, बल्कि समाज में यह स्पष्ट संदेश भी देगी कि कानून से ऊपर कोई नहीं है।समाज को भी आत्ममंथन करना होगा। क्या हम ऐसी घटनाओं को सामान्य मानकर मौन रहेंगे, या फिर शिक्षा संस्थानों की गरिमा और सुरक्षा के लिए सामूहिक आवाज उठाएंगे? विद्यालयों को भयमुक्त वातावरण देना केवल प्रशासन का ही नहीं, बल्कि पूरे समाज का दायित्व है।यह घटना एक चेतावनी है—यदि समय रहते ऐसी प्रवृत्तियों पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो शिक्षा के मंदिर भी अराजकता के शिकार हो सकते हैं। और जब शिक्षा असुरक्षित होगी, तो भविष्य भी सुरक्षित नहीं रह सकता।1
- कुरारा (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र के कुसमरा गांव के बाहर खेतों में बने पोल्ट्री फार्म में बुधवार शाम करीब 4 बजे शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और दो पोल्ट्री फार्म पूरी तरह जलकर राख हो गए। जानकारी के अनुसार, खालेपुरा मोहल्ला निवासी आमिर कुरैशी के परिवार के तीन पोल्ट्री फार्म संचालित हैं, जिनमें से दो फार्म में करीब 2-2 हजार मुर्गे-मुर्गियां तैयार थीं। आग लगते ही वहां मौजूद मजदूर किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई और घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों के सामने ही कुछ ही मिनटों में दोनों फार्म पूरी तरह खाक हो गए। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। आग में हजारों मुर्गे-मुर्गियां जलकर मर गईं। घटना की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। फार्म मालिक ने लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई है।1
- मौदहा (हमीरपुर)। नारी सशक्तिकरण के समर्थन में बुधवार को मौदहा नगर की सड़कों पर जोश और उत्साह का अनोखा नजारा देखने को मिला, जब भाजपा जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद के नेतृत्व में भव्य नारी शक्ति स्कूटी रैली निकाली गई। रामलीला मैदान से शुरू हुई इस रैली में करीब 300 महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे नगर में जागरूकता का संदेश दिया। हाथों में तख्तियां और नारों के साथ निकली इस रैली ने शहर का माहौल जोशपूर्ण बना दिया। रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए स्टेशन रोड स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क पहुंचकर संपन्न हुई, जहां प्रतिभागियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद ने जनसमूह को संबोधित करते हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम के महत्व पर प्रकाश डाला और इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख लालाराम निषाद, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आकाश त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद वर्मा, उत्तम सिंह, बसंत सोनी, उमा दीक्षित, हिना परवीन, रेनू अनुरागी, ज्योत्सना सिंह, अनूप सिंह, मनोज धुरिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। रैली के जरिए महिलाओं की भागीदारी और जागरूकता ने यह साबित कर दिया कि अब नारी शक्ति हर क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही है।1
- Post by JSB NEWS UP1
- ड्रोन दीदी योजना के तहत ग्रामीण महिलाओं को ड्रोन चलाने की ट्रेनिंग दी जा रही है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़कर रोजगार के अवसर प्रदान करना है।1
- साड़ी खण्ड एक की खनन माफिया ने निजी भूमि पर बनाया अवैध रास्ता पीड़ित ने डीएम सहित मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार दबंग पंकज चतुर्वेदी किसानों को दे रहा फर्जी मुकदमे में फसाने की धमकी बांदा। पैलानी तहसील क्षेत्र के साड़ी खण्ड एक की खदान के संचालक की दबंगई इस कदर हावी है कि किसान की निजी भूमि पर जबरन रास्ता बनाकर बालू का अवैध परिवहन धडल्ले से किया जा रहा है। पीड़ित किसान ने जिलाधिकारी, आयुक्त, उपजिलाधिकारी सहित मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कार्यवाही की मांग की है। सीएम को भेज पत्र में अलोना निवासी छोटा पुत्र फकीरे सिंह ने बताया है कि उसकी निजी भूमि ग्राम साड़ी में जिसका गाटा संख्या 1131,1141 पंकज चतुर्वेदी निवासी खप्टिहाकला द्वारा साड़ी खण्ड एक में रास्ते के लिए 90 हजार रूपये में तय की गयी थी। लेकिन खदान संचालक और पंकज चतुर्वेदी द्वारा पांच-पांच हजार रूपये दो किश्तों में दिये गये। शेष 80 हजार रूपये की रकम मांगने पर उसको उसको गाली-गलौज और मुकदमो में फंसाने की धमकी देकर भगा दिया। इतना ही नहीं खदान संचालक द्वारा उसकी बिना अनुमति के खड़ी फसल में रास्ता बनाकर रौंदा डाला। पीड़ित ने मुख्यमंत्री से कार्यवाही की मांग की है।3