सामाजिक ताने-बाने के अवमूल्यन एवं समाज को एकजुट करने पर मंथन, अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की अनौपचारिक बैठक संपन्न चरखारी/महोबा। समाज में तेजी से हो रहे सामाजिक ताने-बाने के अवमूल्यन एवं बिखराव को लेकर गहन चिंता व्यक्त करते हुए अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की एक महत्वपूर्ण अनौपचारिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने के विभिन्न पहलुओं पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में संगठन के संस्थापक एवं संरक्षक आदरणीय भैया पंडित जुगुल किशोर तिवारी आई पी एस ने कहा कि वर्तमान समय में समाज में एकता, समरसता एवं सांस्कृतिक मूल्यों का क्षरण चिंता का विषय है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यदि समाज को सशक्त बनाना है तो सभी वर्गों को आपसी मतभेद भुलाकर एक मंच पर आना होगा। उन्होंने आगे कहा कि ब्राह्मण समाज सदैव से ज्ञान, संस्कृति एवं धर्म का वाहक रहा है, ऐसे में समाज की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है कि वह सनातन परंपराओं, संस्कारों एवं सामाजिक समरसता की रक्षा के लिए आगे आए। बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने भी अपने विचार रखते हुए समाज में बढ़ रही विघटनकारी प्रवृत्तियों पर चिंता जताई और संगठन को मजबूत बनाने, युवाओं को जोड़ने तथा समाज में जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया। अंत में यह निर्णय लिया गया कि आगामी समय में व्यापक स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाकर समाज को एकजुट करने का कार्य किया जाएगा। बैठक में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के महोबा जिलाध्यक्ष जुगुल किशोर द्विवेदी उर्फ़ महंत जुगुल भारती, योगेश पाठक,अशोक महाराज,रमन गोस्वामी,रविंद्र पाठक, रमेश दीक्षित, दीपक गुरुदेव,अमित पटेरिया,चिंताहरण तिवारी,लखन लाल नायक, उमेश पाठक, सुरेंद्र कृष्ण शास्त्री,बृजेश शास्त्री,कमलेश तिवारी,राजेश पांडे, श्याम किशोर मिश्रा, प्रिंस तिवारी,आदि बड़ी संख्या में ब्राह्मणों की मौजूदगी रही
सामाजिक ताने-बाने के अवमूल्यन एवं समाज को एकजुट करने पर मंथन, अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की अनौपचारिक बैठक संपन्न चरखारी/महोबा। समाज में तेजी से हो रहे सामाजिक ताने-बाने के अवमूल्यन एवं बिखराव को लेकर गहन चिंता व्यक्त करते हुए अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की एक महत्वपूर्ण अनौपचारिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने के विभिन्न पहलुओं पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में संगठन के संस्थापक एवं संरक्षक आदरणीय भैया पंडित जुगुल किशोर तिवारी आई पी एस ने कहा कि वर्तमान समय में समाज में एकता, समरसता एवं सांस्कृतिक मूल्यों का क्षरण चिंता का विषय है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यदि समाज को सशक्त बनाना है तो सभी वर्गों को आपसी मतभेद भुलाकर एक मंच पर आना होगा। उन्होंने आगे कहा कि ब्राह्मण समाज सदैव से ज्ञान, संस्कृति एवं धर्म
का वाहक रहा है, ऐसे में समाज की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है कि वह सनातन परंपराओं, संस्कारों एवं सामाजिक समरसता की रक्षा के लिए आगे आए। बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने भी अपने विचार रखते हुए समाज में बढ़ रही विघटनकारी प्रवृत्तियों पर चिंता जताई और संगठन को मजबूत बनाने, युवाओं को जोड़ने तथा समाज में जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया। अंत में यह निर्णय लिया गया कि आगामी समय में व्यापक स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाकर समाज को एकजुट करने का कार्य किया जाएगा। बैठक में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के महोबा जिलाध्यक्ष जुगुल किशोर द्विवेदी उर्फ़ महंत जुगुल भारती, योगेश पाठक,अशोक महाराज,रमन गोस्वामी,रविंद्र पाठक, रमेश दीक्षित, दीपक गुरुदेव,अमित पटेरिया,चिंताहरण तिवारी,लखन लाल नायक, उमेश पाठक, सुरेंद्र कृष्ण शास्त्री,बृजेश शास्त्री,कमलेश तिवारी,राजेश पांडे, श्याम किशोर मिश्रा, प्रिंस तिवारी,आदि बड़ी संख्या में ब्राह्मणों की मौजूदगी रही
- अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, अंबेडकर प्रतिमाओं को लेकर बयान1
- शादी के तीन माह पहले युक्ति का सुनसान इलाके में मिला शव1
- *कलेक्टर ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं एवं बधाई दी* *छतरपुर जिले के प्रदेश मेरिट सूची में 12वीं के 20 छात्रों एवं 10वीं के 19 छात्रों ने स्थान हासिल किया* *विगत वर्ष की तुलना में रिजल्ट में हुआ बेहतर सुधार* --- माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा आयोजित 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित होने पर छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने प्रदेश की मेरिट सूची में जिले से 12वीं के 20 छात्रों एवं 10वीं के 19 बच्चों ने स्थान हासिल किया है। कलेक्टर श्री जैसवाल ने छात्र छात्राओं, शिक्षकों एवं उनके पेरेंटस को शुभकामनाएं दी। साथ ही जिन बच्चों का परिणाम अच्छा नहीं रहा उन्हें निराश न होने एवं और अधिक मेहनत करने की अपील की कक्षा 12वीं में प्रदेश की मेरिट टॉप टेन सूची में शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 छतरपुर के आकाश अहिरवार ने पहला स्थान, मुस्कान रावत ने दूसरा, धीरेन्द्र सिंह बुंदेला और नीरज कुशवाहा ने चौथा, हर्ष रावत ने छटवां एवं शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय रनगवां के पवन प्रजापति ने सातवां स्थान हासिल किया है। कक्षा 12वीं का जिले का रिजल्ट 76.02% रहा। जिसमें विगत वर्ष के अपेक्षा 11.37 प्रतिशत का सुधार हुआ है। प्रदेश की 10वीं कक्षा की छतरपुर जिले से मेरिट सूची में 19 छात्रों ने स्थान हासिल किया है। जिसमें शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 छतरपुर से नमन पटेल ने चौथा स्थान, शासकीय विद्यालय करारा गंज नौगांव से आयुषी तिवारी ने पांचवां, धौर्रा शासकीय गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल से निहारिका सेन ने और गढ़ीमलहरा शासकीय गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल से सुहाना चौरसिया व संजना राजपूत शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लवकुशनगर ने छटवां, प्रांशु पटेल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 छतरपुर, अंशिका द्विवेदी सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरपालपुर, अर्पणा गुप्ता ज्ञान भारती हाई स्कूल लवकुशनगर ने सातवां, दीक्षा चौबे सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नौगांव, ध्रुव सिंह पटेल ज्ञान भारती हाई स्कूल लवकुश नगर, आयुष कुमार पाल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौरिहार ने आठवां और मनीष अहिरवार शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 छतरपुर, आरुष पटेल शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 छतरपुर, आशी त्रिवेदी ज्ञान भारती और चित्र माध्यमिक विद्यालय लवकुशनगर, अर्पित पटेल चंदेल हाई स्कूल सरवई ने नौवां, गुंजन जैन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घौर, अनुष्का दुबे लॉरेंस पब्लिक हाई स्कूल, इक्षा पटेल शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1, चेतना यादव शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 एवं आदर्श असाटी शासकीय सांदीपनि मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़ा मलहरा ने दसवां स्थान हासिल किया है। कक्षा 10वीं का जिले का रिजल्ट 69.20% रहा। जिसमें विगत वर्ष के अपेक्षा 2.49 प्रतिशत का सुधार हुआ है।1
- हमीरपुर, उत्तर प्रदेश। जनपद के जलालपुर और मुस्कुरा थाना क्षेत्रों के बीच एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक स्थानीय महिला ने क्षेत्र के एक तथाकथित 'बाबा' पर अपने पति और देवर को जान से मारने की धमकी देने और प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है। क्या है पूरा मामला? प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम छानी (थाना मुस्कुरा) की निवासी ज्योति सिंह ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि मानवेन्द्र (पुत्र जगपाल), जिसे इलाके में 'बिरुआ धाम का बाबा' कहा जाता है, उसके पति विजय सिंह और देवर संजय सिंह को लगातार परेशान कर रहा है। बताया कि वह सबसे पहले इस मामले की शिकायत लेकर जलालपुर थाने गई थी, लेकिन वहां उसकी सुनवाई नहीं हुई। महिला का आरोप है कि वहां से उसे अपमानित करके भगा दिया गया। इसके बाद उसने मुस्कुरा थाने में न्याय की गुहार लगाई है, जहाँ पुलिस ने मामले की जाँच का आश्वासन दिया है। सुरक्षा की चिंता पीड़िता ने लिखित शिकायत में स्पष्ट किया है कि यदि भविष्य में उसके पति या देवर के साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो उसका पूर्ण उत्तरदायित्व मानवेन्द्र का होगा। महिला ने प्रशासन से जल्द से जल्द उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है1
- कुरारा (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र के कुसमरा गांव के बाहर खेतों में बने पोल्ट्री फार्म में बुधवार शाम करीब 4 बजे शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और दो पोल्ट्री फार्म पूरी तरह जलकर राख हो गए। जानकारी के अनुसार, खालेपुरा मोहल्ला निवासी आमिर कुरैशी के परिवार के तीन पोल्ट्री फार्म संचालित हैं, जिनमें से दो फार्म में करीब 2-2 हजार मुर्गे-मुर्गियां तैयार थीं। आग लगते ही वहां मौजूद मजदूर किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई और घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों के सामने ही कुछ ही मिनटों में दोनों फार्म पूरी तरह खाक हो गए। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। आग में हजारों मुर्गे-मुर्गियां जलकर मर गईं। घटना की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। फार्म मालिक ने लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई है।1
- बिजली उपभोक्ताओं के रिचार्ज के बाद भी बैलेंस कटने व बिल माइनस में जाने के विरोध में जिलाधिकारी कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन, नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन।1
- महोबा: मौत के 5 दिन बाद भी प्रशासन मौन, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा पीड़ित परिवार1
- मौदहा (हमीरपुर)। ग्राम अरतरा में सरकारी ट्यूबवेल के ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी ने खेतों में आग लगा दी। देखते ही देखते करीब 20 बीघा गेहूं की पराली जलकर राख हो गई। आग की चपेट में कई किसानों के खेत आ गए, जिससे भारी नुकसान हुआ। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल रहा।1
- मौदहा (हमीरपुर)। नारी सशक्तिकरण के समर्थन में बुधवार को मौदहा नगर की सड़कों पर जोश और उत्साह का अनोखा नजारा देखने को मिला, जब भाजपा जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद के नेतृत्व में भव्य नारी शक्ति स्कूटी रैली निकाली गई। रामलीला मैदान से शुरू हुई इस रैली में करीब 300 महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे नगर में जागरूकता का संदेश दिया। हाथों में तख्तियां और नारों के साथ निकली इस रैली ने शहर का माहौल जोशपूर्ण बना दिया। रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए स्टेशन रोड स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क पहुंचकर संपन्न हुई, जहां प्रतिभागियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद ने जनसमूह को संबोधित करते हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम के महत्व पर प्रकाश डाला और इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख लालाराम निषाद, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आकाश त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद वर्मा, उत्तम सिंह, बसंत सोनी, उमा दीक्षित, हिना परवीन, रेनू अनुरागी, ज्योत्सना सिंह, अनूप सिंह, मनोज धुरिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। रैली के जरिए महिलाओं की भागीदारी और जागरूकता ने यह साबित कर दिया कि अब नारी शक्ति हर क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही है।1