Shuru
Apke Nagar Ki App…
माती पुलिस कार्यालय में एसपी ने पीड़ितों व फरियादियों की सुनी शिकायतें, सर्व संबंधित को निस्तारण हेतु दिए निर्देश माती पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने अपने कार्यालय में पीड़ा व समस्याओं को लेकर आए लोगों को सम्मान पूर्वक बैठाया और उनकी समस्याओं व शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना और सभी को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनके प्रार्थना पत्रों को सर्व संबंधित को न्याय पूर्ण, समय सीमा में निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया।
Arvind sharma kanpur dehat
माती पुलिस कार्यालय में एसपी ने पीड़ितों व फरियादियों की सुनी शिकायतें, सर्व संबंधित को निस्तारण हेतु दिए निर्देश माती पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने अपने कार्यालय में पीड़ा व समस्याओं को लेकर आए लोगों को सम्मान पूर्वक बैठाया और उनकी समस्याओं व शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना और सभी को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनके प्रार्थना पत्रों को सर्व संबंधित को न्याय पूर्ण, समय सीमा में निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उरई (जालौन) बाल विकास परियोजना कार्यालय डकोर में हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का सब्र अब जवाब दे चुका है। सरकारी योजनाओं को जमीन पर उतारने वाली ये महिलाएं खुद अपमान और अव्यवस्था की शिकार बन रही हैं। कुर्सी नहीं, पानी नहीं… सम्मान भी नहीं! कार्यालय में बैठने की व्यवस्था शून्य—महिलाएं जमीन पर बैठने को मजबूर। भीषण गर्मी में पीने के पानी तक की सुविधा नहीं। छोटे-छोटे बच्चों के साथ घंटों इंतजार… और जिम्मेदार बेखबर! बाबू का लेट आना बना रोज का ड्रामा! सूत्रों के मुताबिक बाबू दोपहर 12:30 बजे के बाद ऑफिस पहुंचता है—कामकाज ठप, कार्यकत्रियां परेशान। मिलीभगत का आरोप, गुस्से में उबाल! सुपरवाइजर और बाबू पर मिलीभगत से जानबूझकर परेशान करने के आरोप—अब कार्यकत्रियों का गुस्सा फूट पड़ा है। सबसे बड़ा सवाल: क्या प्रशासन अब भी सोता रहेगा? या फिर इस अव्यवस्था के अड्डे पर गिरेगी कार्रवाई की गाज? जिनके भरोसे पलती हैं योजनाएं सारी, वही आज बैठी हैं जमीन पर बेचारी!1
- : डंपर की चपेट में आने से महिला की मौत जालौन ⏩उरई चौरासी रोड के पास बड़ा सड़क हादसा ⏩सड़क पार कर रही महिला को डंपर ने कुचला ⏩हादसे में महिला की मौके पर दर्दनाक मौत ⏩सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची ⏩घटना के कारणों की जांच में जुटी पुलिस ⏩उरई कोतवाली क्षेत्र के चौरासी मोड़ का मामला1
- जनपद जालौन के कस्बा कोटरा में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया बाबा साहेब का 135 वा जन्मदिन नगर के गांधीनगर वार्ड स्थित अंबेडकर पार्क में समाजवादी पार्टी की नगर इकाई एवं पूर्व सपा जालौन जिला अध्यक्ष सुरेंद्र यादव बजरिया, पूर्व सपा प्रत्याशी विधानसभा उरई जालौन महेंद्र कठेरिया और लोहिया बाहिनी जिला अध्यक्ष लल्ला यादव की मौजूदगी में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर सभी लोगों ने माल्यार्पण किया नगर के गणेशगंज स्थिति सलीम कुरैशी के प्रतिष्ठान पर एक जनसभा की गई जिसमें जिले से आए लोगों द्वारा बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के जीवनी पर विस्तार से जानकारी दी एवं सभी को बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने के लिए कहा गया जनसभा का सफल संचालन नगर के सपा समर्पित कार्यकर्ता महेंद्र सिंह यादव द्वारा किया गया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मधुसूदन सिंह परिहार, राजेश यादव, सुरेश खरे, रमन सोनकर, रामकुमार अहिरवार, सलीम कुरैशी, जावेद बख्श, राजू मिर्जा, राहुल श्रीवास सहित नगर के प्रमुख लोग उपस्थित रहे!1
- उरई (जालौन)। अंबेडकर जयंती के अवसर पर करुणामयी महिला संघ टीम द्वारा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा राजेंद्र नगर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अम्बेडकर चौराहे पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। प्रभात फेरी शिवानी गार्डन से शुरू होकर भगत सिंह चौराहा, घंटाघर व बजरिया मार्ग से गुजरते हुए आगे बढ़ी। इस दौरान महिलाओं ने “बाबा साहब अमर रहें” के गगनभेदी नारों के साथ उन्हें याद किया । पूरा मार्ग जयघोष से गूंजता रहा और श्रद्धालु बाबा साहब के विचारों को स्मरण करते नजर आए। करुणामयी महिला संघ की महिलाओं ने कहा कि बाबा साहब ने महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई, जिसके परिणामस्वरूप आज महिलाएं देश के हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। इस अवसर पर प्रभा बौद्ध, अर्चना गौतम, अंजू चौधरी एडवोकेट,रजनी गौतम, आकांक्षा बौद्ध, किशोरी नीतू, गीता भारती,शिक्षा गौतम, वंदना गौतम,मीनू गौतम, विनोद कुमारी,सुशीला दोहरे,कल्पना भारती, रेखा चौधरी,वर्षा भास्कर ज्योति भास्कर,सीमा, विरमेश कुमारी, गरिमा गौतम, कंचन भारती, शशिवाला, रश्मि वर्मा, साधना अहिरवार,वर्षा चौधरी,यशोधरा दिनकर,अंजू सिंह सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।1
- जालौन में खड़ी ओला स्कूटी में अचानक धुआं उठने से लगी आग, सड़क किनारे खड़ी बैटरी स्कूटी में अचानक भयंकर धुआं निकलने से मची अफरा-तफरी, आसपास के दुकानदारों ने आनन-फानन में बाल्टियों से पानी डालकर बुझाई आग, शॉर्ट सर्किट से बैटरी स्कूटी में आग लगने की जताई जा रही आशंका, लहार मध्य प्रदेश निवासी स्कूटी चालक इस्ताक बाजार से सामान खरीदने आया था कोंच नगर, सड़क किनारे स्कूटी खड़ी कर युवक सामान लेने में था व्यस्त, इतने में ही स्कूटी में निकलने लगा धुंआ, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के बाबू पैलेस के पास का मामला।1
- अवैध_हुक्का_बार_पर_पुलिस_की_बड़ी_कार्रवाई1
- डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में जनपद कानपुर देहात के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने स्थानीय पुलिस टीम के साथ जनपद के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया।पुलिस अधीक्षक ने थाना भोगनीपुर, मूसानगर, गजनेर, चौकी ग्रोथ सेंटर, थाना अकबरपुर तथा थाना अकबरपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम संगसियापुर में पैदल गश्त करते हुए वहां की सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित थाना व चौकी प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए किसी भी अप्रिय घटना से बचाव हेतु सतर्क रहने का निर्देश दिया। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने आमजनमानस से भी संवाद किया और उन्हें सुरक्षा का अहसास कराया। उन्होंने कहा कि जनपद पुलिस पूरी तरह से सतर्क है तथा किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। जनता किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत स्थानीय पुलिस या हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दे।1
- संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला व्यक्ति का शव, जालौन घर से सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था जगराम, शव लटकता देख ग्रामीणों में मचा हड़कंप, पुलिस को दी सूचना, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी, पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, कुठौंद थाना क्षेत्र के सीएनजी पेट्रोल पंप के पास का मामला1
- कैफे की आड़ में चल रहा था नशे का खेल, पुलिस की ताबड़तोड़ रेड से मचा हड़कंप! जालौन में अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई कर शहर के कई चर्चित कैफे और रेस्टोरेंट्स का भंडाफोड़ कर दिया। उरई और जालौन कोतवाली क्षेत्र में हुई ताबड़तोड़ छापेमारी ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी। चुर्खी बाईपास स्थित 2.0 कैफे एंड रेस्टोरेंट समेत कई ठिकानों पर पुलिस ने दबिश दी, जहां से भारी मात्रा में प्रतिबंधित फ्लेवर्ड हुक्का, उपकरण और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। मौके से 3 युवतियों सहित आधा दर्जन से अधिक युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों का खुलासा—इन कैफे की आड़ में लंबे समय से युवाओं को परोसा जा रहा था नशे का जहर! स्थानीय शिकायतों के बाद आखिरकार पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए इस पूरे रैकेट का पर्दाफाश कर दिया। दो दिन पहले भी SMS कैफे पर छापा, 8 लोग गए थे जेल लग1