logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

: डंपर की चपेट में आने से महिला की मौत जालौन ⏩उरई चौरासी रोड के पास बड़ा सड़क हादसा ⏩सड़क पार कर रही महिला को डंपर ने कुचला ⏩हादसे में महिला की मौके पर दर्दनाक मौत ⏩सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची ⏩घटना के कारणों की जांच में जुटी पुलिस ⏩उरई कोतवाली क्षेत्र के चौरासी मोड़ का मामला

2 hrs ago
user_Dev Patel
Dev Patel
रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

: डंपर की चपेट में आने से महिला की मौत जालौन ⏩उरई चौरासी रोड के पास बड़ा सड़क हादसा ⏩सड़क पार कर रही महिला को डंपर ने कुचला ⏩हादसे में महिला की मौके पर दर्दनाक मौत ⏩सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची ⏩घटना के कारणों की जांच में जुटी पुलिस ⏩उरई कोतवाली क्षेत्र के चौरासी मोड़ का मामला

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ब्रेकिंग न्यूज़… कालपी से इस वक्त की बड़ी खबर… न पुलिस का भय, न कानून का डर — बीच चौराहे पर डग्गामार चालकों की जूतमपैजार जालौन के कालपी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब शहर के सबसे व्यस्त मुन्ना फुलपावर चौराहे पर डग्गामार वाहन चालकों के बीच जमकर मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर करीब 1 बजकर 20 मिनट पर आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि चालकों ने एक-दूसरे को सड़क पर पटक-पटक कर पीटना शुरू कर दिया। हैरानी की बात यह है कि जिस चौराहे पर 24 घंटे पुलिस की तैनाती रहती है, वहीं इस तरह का घटनाक्रम खुलेआम होता रहा और कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों के अनुसार, डग्गामार वाहनों के बीच सवारी को लेकर अक्सर विवाद होता रहता है, लेकिन इस बार मामला हाथापाई तक पहुंच गया। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर पुलिस की मौजूदगी के बावजूद ऐसे हालात क्यों बने? क्या डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सीमित है? फिलहाल घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। देखना होगा कि प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करता है।
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़… कालपी से इस वक्त की बड़ी खबर…
न पुलिस का भय, न कानून का डर — बीच चौराहे पर डग्गामार चालकों की जूतमपैजार
जालौन के कालपी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब शहर के सबसे व्यस्त मुन्ना फुलपावर चौराहे पर डग्गामार वाहन चालकों के बीच जमकर मारपीट हो गई।
बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर करीब 1 बजकर 20 मिनट पर आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि चालकों ने एक-दूसरे को सड़क पर पटक-पटक कर पीटना शुरू कर दिया।
हैरानी की बात यह है कि जिस चौराहे पर 24 घंटे पुलिस की तैनाती रहती है, वहीं इस तरह का घटनाक्रम खुलेआम होता रहा और कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
स्थानीय लोगों के अनुसार, डग्गामार वाहनों के बीच सवारी को लेकर अक्सर विवाद होता रहता है, लेकिन इस बार मामला हाथापाई तक पहुंच गया।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर पुलिस की मौजूदगी के बावजूद ऐसे हालात क्यों बने?
क्या डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सीमित है?
फिलहाल घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
देखना होगा कि प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करता है।
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    22 min ago
  • डंपर ने महिला को मारी टक्कर डंपर के पहिये में फंसी महिला घसीटता हुए ले गया डंपर महिला की मौके पर दर्दनाक मौत डंपर चालक मौके से हुआ फरार उरई कोतवाली क्षेत्र का मामला
    1
    डंपर ने महिला को मारी टक्कर
डंपर के पहिये में फंसी महिला
घसीटता हुए ले गया डंपर
महिला की मौके पर दर्दनाक मौत
डंपर चालक मौके से हुआ फरार
उरई कोतवाली क्षेत्र का मामला
    user_ब्यूरो चीफ विकाश सिंह
    ब्यूरो चीफ विकाश सिंह
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • माती पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने अपने कार्यालय में पीड़ा व समस्याओं को लेकर आए लोगों को सम्मान पूर्वक बैठाया और उनकी समस्याओं व शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना और सभी को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनके प्रार्थना पत्रों को सर्व संबंधित को न्याय पूर्ण, समय सीमा में निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया।
    1
    माती पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने अपने कार्यालय में पीड़ा व समस्याओं को लेकर आए लोगों को सम्मान पूर्वक बैठाया और उनकी समस्याओं व शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना और सभी को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनके प्रार्थना पत्रों को सर्व संबंधित को न्याय पूर्ण, समय सीमा में निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सिकंदरा तहसील क्षेत्र के भंदेमऊ गांव में मंगलवार को भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। गांव स्थित अंबेडकर पार्क में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में क्षेत्र के हजारों लोग शामिल हुए और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर बाबा साहब को नमन किया। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन संघर्ष, सामाजिक न्याय के लिए उनके योगदान तथा भारतीय संविधान निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज के दबे-कुचले वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए जीवनभर संघर्ष किया और उनके बताए रास्ते पर चलकर ही समाज में समानता स्थापित की जा सकती है। बताया गया कि कार्यक्रम की शुरुआत मंगलवार शाम करीब 4 बजे से हुई, जो देर रात तक निरंतर चलता रहा। पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया। गांव एवं आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों में कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। अंत में आयोजकों ने सभी सहयोग करने वाले लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बाबा साहब के आदर्शों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
    1
    सिकंदरा तहसील क्षेत्र के भंदेमऊ गांव में मंगलवार को भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। गांव स्थित अंबेडकर पार्क में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में क्षेत्र के हजारों लोग शामिल हुए और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर बाबा साहब को नमन किया।
इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन संघर्ष, सामाजिक न्याय के लिए उनके योगदान तथा भारतीय संविधान निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज के दबे-कुचले वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए जीवनभर संघर्ष किया और उनके बताए रास्ते पर चलकर ही समाज में समानता स्थापित की जा सकती है।
बताया गया कि कार्यक्रम की शुरुआत मंगलवार शाम करीब 4 बजे से हुई, जो देर रात तक निरंतर चलता रहा। पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया। गांव एवं आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों में कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला।
अंत में आयोजकों ने सभी सहयोग करने वाले लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बाबा साहब के आदर्शों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कानपुर देहात: झींझक में रोशनदान तोड़कर दो दुकानों में चोरी, नकदी व बैटरी समेत सामान पार कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र स्थित झींझक कस्बे में अज्ञात चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाते हुए नकदी, दो बैटरी समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामला झींझक कस्बे के अंबेडकर वार्ड स्थित मुख्य मार्ग का है। यहां रेलबाजार झींझक निवासी सुनील कुमार की सब्जी की दुकान है। उनके पड़ोस में छुन्ना की बक्सा और कुठले की दुकान भी है। रविवार शाम दोनों दुकानदार दुकान बंद कर घर चले गए थे। सोमवार सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि दुकान से नकदी, दो बैटरी और अन्य सामान गायब है। इसके बाद उन्होंने तत्काल झींझक चौकी पुलिस को सूचना दी। पीड़ितों के अनुसार, चोर दुकान के पीछे पहुंचे और बिल्डिंग का रोशनदान तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद दोनों दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। सूचना पर झींझक चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। झींझक चौकी इंचार्ज उमेश शर्मा ने मंगलवार सुबह करीब 10 बजे बताया कि चोरी की सूचना मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
    2
    कानपुर देहात: झींझक में रोशनदान तोड़कर दो दुकानों में चोरी, नकदी व बैटरी समेत सामान पार
कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र स्थित झींझक कस्बे में अज्ञात चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाते हुए नकदी, दो बैटरी समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
मामला झींझक कस्बे के अंबेडकर वार्ड स्थित मुख्य मार्ग का है। यहां रेलबाजार झींझक निवासी सुनील कुमार की सब्जी की दुकान है। उनके पड़ोस में छुन्ना की बक्सा और कुठले की दुकान भी है। रविवार शाम दोनों दुकानदार दुकान बंद कर घर चले गए थे।
सोमवार सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि दुकान से नकदी, दो बैटरी और अन्य सामान गायब है। इसके बाद उन्होंने तत्काल झींझक चौकी पुलिस को सूचना दी।
पीड़ितों के अनुसार, चोर दुकान के पीछे पहुंचे और बिल्डिंग का रोशनदान तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद दोनों दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
सूचना पर झींझक चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
झींझक चौकी इंचार्ज उमेश शर्मा ने मंगलवार सुबह करीब 10 बजे बताया कि चोरी की सूचना मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
    user_Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    1
    Post by Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    user_Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • कानपुर देहात में महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मुसानगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तारवांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला 11 अप्रैल 2026 को थाना मुसानगर में दर्ज किया गया था। पीड़िता ने ग्राम कैलाशपुर, पुलन्दर निवासी मोहित सिंह पुत्र समर सिंह के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 अप्रैल 2026 को आरोपी मोहित सिंह (उम्र 24 वर्ष) को देहली मोड़ क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। इस गिरफ्तारी अभियान में थाना मुसानगर की प्रभारी निरीक्षक रीना गौतम के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार अग्निहोत्री और हेड कांस्टेबल विपिन कुमार की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    1
    कानपुर देहात में महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मुसानगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तारवांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
यह मामला 11 अप्रैल 2026 को थाना मुसानगर में दर्ज किया गया था। पीड़िता ने ग्राम कैलाशपुर, पुलन्दर निवासी मोहित सिंह पुत्र समर सिंह के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 अप्रैल 2026 को आरोपी मोहित सिंह (उम्र 24 वर्ष) को देहली मोड़ क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
इस गिरफ्तारी अभियान में थाना मुसानगर की प्रभारी निरीक्षक रीना गौतम के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार अग्निहोत्री और हेड कांस्टेबल विपिन कुमार की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • उरई (जालौन) बाल विकास परियोजना कार्यालय डकोर में हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का सब्र अब जवाब दे चुका है। सरकारी योजनाओं को जमीन पर उतारने वाली ये महिलाएं खुद अपमान और अव्यवस्था की शिकार बन रही हैं। कुर्सी नहीं, पानी नहीं… सम्मान भी नहीं! कार्यालय में बैठने की व्यवस्था शून्य—महिलाएं जमीन पर बैठने को मजबूर। भीषण गर्मी में पीने के पानी तक की सुविधा नहीं। छोटे-छोटे बच्चों के साथ घंटों इंतजार… और जिम्मेदार बेखबर! बाबू का लेट आना बना रोज का ड्रामा! सूत्रों के मुताबिक बाबू दोपहर 12:30 बजे के बाद ऑफिस पहुंचता है—कामकाज ठप, कार्यकत्रियां परेशान। मिलीभगत का आरोप, गुस्से में उबाल! सुपरवाइजर और बाबू पर मिलीभगत से जानबूझकर परेशान करने के आरोप—अब कार्यकत्रियों का गुस्सा फूट पड़ा है। सबसे बड़ा सवाल: क्या प्रशासन अब भी सोता रहेगा? या फिर इस अव्यवस्था के अड्डे पर गिरेगी कार्रवाई की गाज? जिनके भरोसे पलती हैं योजनाएं सारी, वही आज बैठी हैं जमीन पर बेचारी!
    1
    उरई (जालौन)
बाल विकास परियोजना कार्यालय डकोर में हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का सब्र अब जवाब दे चुका है।
सरकारी योजनाओं को जमीन पर उतारने वाली ये महिलाएं खुद अपमान और अव्यवस्था की शिकार बन रही हैं।
कुर्सी नहीं, पानी नहीं… सम्मान भी नहीं!
कार्यालय में बैठने की व्यवस्था शून्य—महिलाएं जमीन पर बैठने को मजबूर। 
भीषण गर्मी में पीने के पानी तक की सुविधा नहीं। छोटे-छोटे बच्चों के साथ घंटों इंतजार… और जिम्मेदार बेखबर!
बाबू का लेट आना बना रोज का ड्रामा!
सूत्रों के मुताबिक बाबू दोपहर 12:30 बजे के बाद ऑफिस पहुंचता है—कामकाज ठप, कार्यकत्रियां परेशान।
मिलीभगत का आरोप, गुस्से में उबाल!
सुपरवाइजर और बाबू पर मिलीभगत से जानबूझकर परेशान करने के आरोप—अब कार्यकत्रियों का गुस्सा फूट पड़ा है।
सबसे बड़ा सवाल:
क्या प्रशासन अब भी सोता रहेगा? या फिर इस अव्यवस्था के अड्डे पर गिरेगी कार्रवाई की गाज?
जिनके भरोसे पलती हैं योजनाएं सारी,
वही आज बैठी हैं जमीन पर बेचारी!
    user_ब्यूरो चीफ विकाश सिंह
    ब्यूरो चीफ विकाश सिंह
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.