भंदेमऊ गांव में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती, हजारों की भीड़ उमड़ी, देर रात तक चला कार्यक्रम सिकंदरा तहसील क्षेत्र के भंदेमऊ गांव में मंगलवार को भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। गांव स्थित अंबेडकर पार्क में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में क्षेत्र के हजारों लोग शामिल हुए और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर बाबा साहब को नमन किया। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन संघर्ष, सामाजिक न्याय के लिए उनके योगदान तथा भारतीय संविधान निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज के दबे-कुचले वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए जीवनभर संघर्ष किया और उनके बताए रास्ते पर चलकर ही समाज में समानता स्थापित की जा सकती है। बताया गया कि कार्यक्रम की शुरुआत मंगलवार शाम करीब 4 बजे से हुई, जो देर रात तक निरंतर चलता रहा। पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया। गांव एवं आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों में कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। अंत में आयोजकों ने सभी सहयोग करने वाले लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बाबा साहब के आदर्शों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
भंदेमऊ गांव में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती, हजारों की भीड़ उमड़ी, देर रात तक चला कार्यक्रम सिकंदरा तहसील क्षेत्र के भंदेमऊ गांव में मंगलवार को भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। गांव स्थित अंबेडकर पार्क में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में क्षेत्र के हजारों लोग शामिल हुए और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर बाबा साहब को नमन किया। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन संघर्ष, सामाजिक न्याय के लिए उनके योगदान तथा भारतीय संविधान निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज के दबे-कुचले वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए जीवनभर संघर्ष किया और उनके बताए रास्ते पर चलकर ही समाज में समानता स्थापित की जा सकती है। बताया गया कि कार्यक्रम की शुरुआत मंगलवार शाम करीब 4 बजे से हुई, जो देर रात तक निरंतर चलता रहा। पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया। गांव एवं आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों में कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। अंत में आयोजकों ने सभी सहयोग करने वाले लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बाबा साहब के आदर्शों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
- झींझक में रोशनदान तोड़कर दो दुकानों में चोरी, नकदी व बैटरी समेत सामान पार; जांच पड़ताल में जुटी पुलिस मंगलपुर थाना क्षेत्र स्थित झींझक कस्बे में दो दुकानों में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोर दुकानों से नकदी, दो बैटरी समेत अन्य सामान चुरा ले गए। सोमवार सुबह दुकानदारों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सोमवार सुबह जब दुकानदार अपनी दुकानें खोलने पहुंचे, तब उन्हें चोरी का पता चला। पीड़ितों ने तुरंत झींझक चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। बताया गया कि चोरी की वारदात झींझक के अंबेडकर वार्ड में मुख्य मार्ग पर हुई। पीड़ितों में रेलबाजार झींझक निवासी सुनील कुमार शामिल हैं, जिनकी मुख्य मार्ग पर सब्जी की दुकान है। उनके पड़ोस में स्थित छुन्ना की बक्सा और कुठ ले की दुकान से भी चोरी हुई है। पीड़ितों के अनुसार, वे रविवार शाम दुकानें बंद कर घर चले गए थे। सोमवार सुबह दुकान खोलने पर चोरी का पता चला। चोरों ने दुकान में घुसने के लिए बिल्डिंग के पीछे से रोशनदान तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वारदात को अंजाम चौकी इंचार्ज झींझक उमेश शर्मा नें मंगलवार करीब 10 बजे बताया की सूचना मिल गई है जाँच की जा रही है जल्द ही चोरी का खुलासा किया जायेगा1
- जनपद औरैया औरैया नगर में 19 अप्रैल को भगवान परशुराम की शोभायात्रा भूतेश्वर मंदिर औरैया से 3:00 निकाली जाएगी ज्यादा से ज्यादा संख्या में आप सभी सनातनी विप्र बन्धु पहुंचने का कष्ट करें1
- औरैया जनपद के ककोर स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम सहित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मंगलवार को आयोजित इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन, उनके संघर्ष और सामाजिक न्याय के लिए किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर के विचार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं और उनके आदर्शों को अपनाकर ही समानता और न्यायपूर्ण समाज की स्थापना की जा सकती है। इसी क्रम में औरैया के जेसीज चौराहे पर स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर भी कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित किए। यहां बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इसके अलावा पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने 50 शैया संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए और उनका हालचाल जाना। कार्यक्रम में विधायक रेखा वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश सिंह कुशवाह, श्याम बाबू यादव, रश्मि यादव, मधु यादव, सायरा बानो, नूरुद्दीन मंसूरी, आदिल खान, मोहम्मद इरशाद, मनीष कठेरिया सहित सैकड़ों समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने बाबा साहब के विचारों को अपनाने का संकल्प लिया। वहीं दूसरी ओर बिधूना विधानसभा क्षेत्र की सपा विधायक रेखा वर्मा ने जयकरनपुरा, मधवापुर, गौरी रामप्रसाद, सबाजपुर, सहार और बरु में आयोजित जयंती कार्यक्रमों में भाग लिया। उनके साथ अनमोल यादव, चरण सिंह कुशवाहा प्रधान, महिपाल दोहरे, रामनरेश बॉथम प्रधान, अहिवरन सिंह यादव, मूल चंद पाल, नृपेंद्र यादव, सोनू पाल, श्यामबाबू यादव और डॉक्टर नवीन वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।1
- मंगलपुर में भीषण आग: भेड़ के बच्चे जिंदा जले, बाइक व गृहस्थी का सामान राख थाना मंगलपुर क्षेत्र के लगरथा गांव में मंगलवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में एक घर के छप्पर में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उसमें बंधे भेड़ के बच्चों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। साथ ही घर में खड़ी बाइक और गृहस्थी का सामान भी आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर राख हो गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है, जिससे घटना को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं।1
- औरैया जनपद बिधूना सराय महाजनान में भारत रत्न बाबा साहब डाॅ. #भीमराव_अम्बेडकर जी का 135वी जयंती सभी ग्राम वासिओ नें बड़ी बड़ी हर्षोल्लास से मनायी गयी और सभ सूरज बनकर चमके वो, बनकर ज्ञान का सागर आए, कलम की ताकत से जिन्होंने, सोए हुए भाग्य जगाए। नमन है उस महामानव को, जिसने झुकना नहीं, लड़ना सिखाया, अंधेरों को चीरकर जिसने, हक का सूरज दिखाया बाबा साहब डाॅ. #भीमराव_अम्बेडकर जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।4
- औरैया में भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और जय भीम के नारे गूंजे। पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।2
- औरैया जिले के तहसील बिधूना क्षेत्र के कस्बा सहित एरवाकटरा, कुदरकोट, अछल्दा, सहार और बेला में संविधान के शिल्पकार भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर सेवा समिति के तत्वावधान में एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। तहसील ग्राउंड से प्रारंभ हुई शोभायात्रा गाजे-बाजे और आकर्षक झांकियों के साथ बिधूना किशनी मार्ग, भगत सिंह चौराहा, बेला रोड बाईपास, लोहा मंडी और अछल्दा रोड होते हुए अंबेडकर पार्क पहुंची। यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। भगत सिंह चौराहे पर शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया। शोभायात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, अभय सिंह सेंगर एडवोकेट, जिला पंचायत सदस्य अवनेश चक, बंटू राव दिवाकर (पूर्व प्रशासक, जिला सहकारी बैंक इटावा), कुलदीप कठेरिया, मोहनलाल, उदयभान दिवाकर, प्रमोद भास्कर, बृजेंद्र कुमार, ब्रजनन्दन, श्यामबाबू, आशाराम बौद्ध, अमर सिंह, बिनोद कुमार, अनिल बौद्ध, हुकुम सिंह शाक्य, गजेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। सीओ बिधूना पी. पुनीत मिश्रा के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान, निरीक्षक भूपेंद्र सिंह चौहान, उपनिरीक्षक शंभूनाथ, सुहेलखान, गंगासागर समेत भारी पुलिस बल तैनात रहा। अंबेडकर पार्क पहुंचकर संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें अध्यक्ष मोहनलाल ने लोगों से बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। वक्ताओं ने उनके जीवन संघर्ष और समाज सुधार में योगदान पर प्रकाश डाला। कस्बे में कई स्थानों पर पेयजल और भंडारे की भी व्यवस्था की गई।1
- नाबालिग को बहला गुसला कर लेजाने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा मंगलपुर क्षेत्र में नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी बब्लू को गिरफ्तार कर लिया है।1
- औरैया अग्निशमन तथा आपात सेवा द्वारा अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाये जाने के क्रम में मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह द्वारा अग्निशमन केन्द्र औरैया पर 14 अप्रैल 1944 को मुम्बई बंदरगाह पर घटित अग्निदुर्घटना में शहीद 66 अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी और औरैया शहरी क्षेत्र में अग्निशमन वाहनों की रैली निकालते हुऐ आम जनमानस को अग्निसुरक्षा हेतु जागरूक किया गया। तदोपरान्त कलेक्ट्रेट कार्यालय, ककोर में जिलाधिकारी को पिन फ्लैग लगाकर कलेक्ट्रेट कार्यालय में शिक्षारत छात्रों को अग्निसुरक्षा सम्बन्धी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान सभी छात्रों को घरेलू सिलेण्डर में अग्निदुर्घटना से निपटने के उपायों को बताया गया। जनपद में अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाये जाने हेतु थीम "सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्निसुरक्षा के प्रति जागरूक समाज-आग की रोकथाम के लिये एक साथ" (Safe School, Safe Hospital & Fire Safety Aware Society-Together for Fire Prevention) के साथ जनपद में विभिन्न स्थानों पर प्रचार - प्रसार किया जायेगा। विवरण निम्नवत है- दिनांक 15 अप्रैल 2026 को जनपदी मुख्यालय व तहसील स्तर पर विद्यमान फायर स्टेशनों के सहयोग से शिक्षा संस्थानों में अग्निसुरक्षा से संबंधित निबन्ध चित्रकला एवं व्याख्यान का आयोजन,दिनांक 16 अप्रैल से 19 अप्रैल 2026 तक जनपदीय मुख्यालय व तहसील स्तर पर बहुखण्डीय भवनों व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, सभागारों का निरीक्षण, अग्निसुरक्षा से संबंधित जनजागरण "सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्निसुरक्षा के प्रति जागरूक समाज आग की रोकथाम के लिये एक साथ "के संकल्प पर विशेष रूप से केन्द्रित होना, बहुखण्डीय भवनों में अग्नि निवारण, जीवन संरक्षा एवं अग्निशगन व्यवस्थाओं की जांच एवं माॅक ड्रिल हेतु अभियान चलाया जाएगा । गोष्ठी हेतु व्यापार मण्डल के संभ्रांत व्यक्तियों एवं नागरिकों को बुलाकर विचार विमर्श किया जाएगा ,दिनांक 20 अप्रैल 2026 को ग्रामीण अंचलों में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी द्वारा अग्निसुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।1