डकोर CDPO ऑफिस बना अव्यवस्था का अड्डा उरई (जालौन) बाल विकास परियोजना कार्यालय डकोर में हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का सब्र अब जवाब दे चुका है। सरकारी योजनाओं को जमीन पर उतारने वाली ये महिलाएं खुद अपमान और अव्यवस्था की शिकार बन रही हैं। कुर्सी नहीं, पानी नहीं… सम्मान भी नहीं! कार्यालय में बैठने की व्यवस्था शून्य—महिलाएं जमीन पर बैठने को मजबूर। भीषण गर्मी में पीने के पानी तक की सुविधा नहीं। छोटे-छोटे बच्चों के साथ घंटों इंतजार… और जिम्मेदार बेखबर! बाबू का लेट आना बना रोज का ड्रामा! सूत्रों के मुताबिक बाबू दोपहर 12:30 बजे के बाद ऑफिस पहुंचता है—कामकाज ठप, कार्यकत्रियां परेशान। मिलीभगत का आरोप, गुस्से में उबाल! सुपरवाइजर और बाबू पर मिलीभगत से जानबूझकर परेशान करने के आरोप—अब कार्यकत्रियों का गुस्सा फूट पड़ा है। सबसे बड़ा सवाल: क्या प्रशासन अब भी सोता रहेगा? या फिर इस अव्यवस्था के अड्डे पर गिरेगी कार्रवाई की गाज? जिनके भरोसे पलती हैं योजनाएं सारी, वही आज बैठी हैं जमीन पर बेचारी!
डकोर CDPO ऑफिस बना अव्यवस्था का अड्डा उरई (जालौन) बाल विकास परियोजना कार्यालय डकोर में हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का सब्र अब जवाब दे चुका है। सरकारी योजनाओं को जमीन पर उतारने वाली ये महिलाएं खुद अपमान और अव्यवस्था की शिकार बन रही हैं। कुर्सी नहीं, पानी नहीं… सम्मान भी नहीं! कार्यालय में बैठने की व्यवस्था शून्य—महिलाएं जमीन पर बैठने को मजबूर। भीषण गर्मी में पीने के पानी तक की सुविधा नहीं। छोटे-छोटे बच्चों के साथ घंटों इंतजार… और जिम्मेदार बेखबर! बाबू का लेट आना बना रोज का ड्रामा! सूत्रों के मुताबिक बाबू दोपहर 12:30 बजे के बाद ऑफिस पहुंचता है—कामकाज ठप, कार्यकत्रियां परेशान। मिलीभगत का आरोप, गुस्से में उबाल! सुपरवाइजर और बाबू पर मिलीभगत से जानबूझकर परेशान करने के आरोप—अब कार्यकत्रियों का गुस्सा फूट पड़ा है। सबसे बड़ा सवाल: क्या प्रशासन अब भी सोता रहेगा? या फिर इस अव्यवस्था के अड्डे पर गिरेगी कार्रवाई की गाज? जिनके भरोसे पलती हैं योजनाएं सारी, वही आज बैठी हैं जमीन पर बेचारी!
- : डंपर की चपेट में आने से महिला की मौत जालौन ⏩उरई चौरासी रोड के पास बड़ा सड़क हादसा ⏩सड़क पार कर रही महिला को डंपर ने कुचला ⏩हादसे में महिला की मौके पर दर्दनाक मौत ⏩सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची ⏩घटना के कारणों की जांच में जुटी पुलिस ⏩उरई कोतवाली क्षेत्र के चौरासी मोड़ का मामला1
- माती पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने अपने कार्यालय में पीड़ा व समस्याओं को लेकर आए लोगों को सम्मान पूर्वक बैठाया और उनकी समस्याओं व शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना और सभी को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनके प्रार्थना पत्रों को सर्व संबंधित को न्याय पूर्ण, समय सीमा में निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया।1
- जनपद कानपुर देहात में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मंगलपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 को एक महिला ने थाना मंगलपुर में तहरीर देकर बताया था कि उसकी करीब 16 वर्षीय पुत्री 30 मार्च को खेतों में बकरियां चराने गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने पीड़िता को बरामद कर उसके बयान न्यायालय में दर्ज कराए। बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले में दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं। विवेचना के दौरान आरोपी की पहचान बबलू राजा पुत्र जयराम, निवासी लालानगर पैलावर थाना राजपुर के रूप में हुई। पुलिस ने उसे 14 अप्रैल को हवासपुर चौराहा,से करीब 12 बजे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई को संदलपुर चौकी प्रभारी संजय दत्त वर्मा व उनकी टीम ने अंजाम दिया।1
- अंबेडकर जयंती के दिन जालौन में दर्दनाक घटना, चंदा एकत्र करते समय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गांव में शोक की लहर जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम शहजादेपुर में अंबेडकर जयंती के दिन एक दर्दनाक और रहस्यमयी घटना सामने आई है। गांव के 27 वर्षीय युवक अमरेंद्र सिंह उर्फ रोहित की संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक मौत हो गई। युवक की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, ग्राम शहजादेपुर निवासी अमरेंद्र सिंह उर्फ रोहित सोमवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा हुआ था। बताया जा रहा है कि वह गांव में कार्यक्रम के आयोजन के लिए चंदा एकत्र कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसके पेट में तेज दर्द उठा और वह असहज हो गया। परिजनों के अनुसार, अमरेंद्र सुबह तक बिल्कुल स्वस्थ था और पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम की तैयारी कर रहा था। लेकिन अचानक तेज दर्द की शिकायत के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन आनन-फानन में उसे कुठौंद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव के लोग भी घटना से स्तब्ध हैं। गांव में अंबेडकर जयंती का माहौल शोक में बदल गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी सक्रिय हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। वहीं गांव के लोगों का कहना है कि अचानक हुई इस मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अचानक स्वस्थ युवक की मौत से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।1
- मंगलपुर में भीषण आग: भेड़ के बच्चे जिंदा जले, बाइक व गृहस्थी का सामान राख थाना मंगलपुर क्षेत्र के लगरथा गांव में मंगलवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में एक घर के छप्पर में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उसमें बंधे भेड़ के बच्चों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। साथ ही घर में खड़ी बाइक और गृहस्थी का सामान भी आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर राख हो गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है, जिससे घटना को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं।1
- 🎤अंबेडकर जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, उरई का अंबेडकर चौराहा बना आस्था और उत्सव का केंद्र🖥️ 📌बसपा,सपा,कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन किये अर्पित 🙋♂️रिपोर्ट-जनपद जालौन से soni news के लिए अमित कुमार।1
- उरई (जालौन) बाल विकास परियोजना कार्यालय डकोर में हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का सब्र अब जवाब दे चुका है। सरकारी योजनाओं को जमीन पर उतारने वाली ये महिलाएं खुद अपमान और अव्यवस्था की शिकार बन रही हैं। कुर्सी नहीं, पानी नहीं… सम्मान भी नहीं! कार्यालय में बैठने की व्यवस्था शून्य—महिलाएं जमीन पर बैठने को मजबूर। भीषण गर्मी में पीने के पानी तक की सुविधा नहीं। छोटे-छोटे बच्चों के साथ घंटों इंतजार… और जिम्मेदार बेखबर! बाबू का लेट आना बना रोज का ड्रामा! सूत्रों के मुताबिक बाबू दोपहर 12:30 बजे के बाद ऑफिस पहुंचता है—कामकाज ठप, कार्यकत्रियां परेशान। मिलीभगत का आरोप, गुस्से में उबाल! सुपरवाइजर और बाबू पर मिलीभगत से जानबूझकर परेशान करने के आरोप—अब कार्यकत्रियों का गुस्सा फूट पड़ा है। सबसे बड़ा सवाल: क्या प्रशासन अब भी सोता रहेगा? या फिर इस अव्यवस्था के अड्डे पर गिरेगी कार्रवाई की गाज? जिनके भरोसे पलती हैं योजनाएं सारी, वही आज बैठी हैं जमीन पर बेचारी!1
- संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला व्यक्ति का शव, जालौन घर से सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था जगराम, शव लटकता देख ग्रामीणों में मचा हड़कंप, पुलिस को दी सूचना, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी, पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, कुठौंद थाना क्षेत्र के सीएनजी पेट्रोल पंप के पास का मामला1
- रनिया थाना क्षेत्र के रायपुर गजनेर रोड पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई।जिससे कार में सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई और दूसरा व्यक्ति घायल हो गया।वहीं सूचना पर पुलिस ने घायल व्यक्ति को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया।थाना प्रभारी दिनेश गौतम ने बताया कि मृतक का नाम लक्ष्मण उर्फ अभिषेक पुत्र रामू सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी पहाड़पुर थाना रनिया व घायल का नाम धीरज सिंह पुत्र रिपुसूदन सिंह उम्र 26 हमीरपुर का निवासी है।1