logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रायपुर गजनेर रोड पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, एक की मौत, एक घायल रनिया थाना क्षेत्र के रायपुर गजनेर रोड पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई।जिससे कार में सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई और दूसरा व्यक्ति घायल हो गया।वहीं सूचना पर पुलिस ने घायल व्यक्ति को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया।थाना प्रभारी दिनेश गौतम ने बताया कि मृतक का नाम लक्ष्मण उर्फ अभिषेक पुत्र रामू सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी पहाड़पुर थाना रनिया व घायल का नाम धीरज सिंह पुत्र रिपुसूदन सिंह उम्र 26 हमीरपुर का निवासी है।

2 hrs ago
user_Arvind sharma kanpur dehat
Arvind sharma kanpur dehat
Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

रायपुर गजनेर रोड पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, एक की मौत, एक घायल रनिया थाना क्षेत्र के रायपुर गजनेर रोड पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई।जिससे कार में सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई और दूसरा व्यक्ति घायल हो गया।वहीं सूचना पर पुलिस ने घायल व्यक्ति को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया।थाना प्रभारी दिनेश गौतम ने बताया कि मृतक का नाम लक्ष्मण उर्फ अभिषेक पुत्र रामू सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी पहाड़पुर थाना रनिया व घायल का नाम धीरज सिंह पुत्र रिपुसूदन सिंह उम्र 26 हमीरपुर का निवासी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Jalaun एट कोतवाली क्षेत्र के पिरौना गांव में किसान सुरेंद्र कुमार (38) की संदिग्ध हार्ट अटैक से मौत, गांव में शोक की लहर। फसल बर्बाद होने से लंबे समय से तनाव में थे। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है। परिजनों के मुताबिक हाल की बारिश में 15 बीघा फसल पूरी तरह नष्ट हो गई थी, जिससे किसान काफी परेशान थे। ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
    1
    Jalaun एट कोतवाली क्षेत्र के पिरौना गांव में किसान सुरेंद्र कुमार (38) की संदिग्ध हार्ट अटैक से मौत, गांव में शोक की लहर। फसल बर्बाद होने से लंबे समय से तनाव में थे। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है। परिजनों के मुताबिक हाल की बारिश में 15 बीघा फसल पूरी तरह नष्ट हो गई थी, जिससे किसान काफी परेशान थे। ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • उरई (जालौन)। अंबेडकर जयंती के अवसर पर करुणामयी महिला संघ टीम द्वारा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा राजेंद्र नगर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अम्बेडकर चौराहे पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। प्रभात फेरी शिवानी गार्डन से शुरू होकर भगत सिंह चौराहा, घंटाघर व बजरिया मार्ग से गुजरते हुए आगे बढ़ी। इस दौरान महिलाओं ने “बाबा साहब अमर रहें” के गगनभेदी नारों के साथ उन्हें याद किया । पूरा मार्ग जयघोष से गूंजता रहा और श्रद्धालु बाबा साहब के विचारों को स्मरण करते नजर आए। करुणामयी महिला संघ की महिलाओं ने कहा कि बाबा साहब ने महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई, जिसके परिणामस्वरूप आज महिलाएं देश के हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। इस अवसर पर प्रभा बौद्ध, अर्चना गौतम, अंजू चौधरी एडवोकेट,रजनी गौतम, आकांक्षा बौद्ध, किशोरी नीतू, गीता भारती,शिक्षा गौतम, वंदना गौतम,मीनू गौतम, विनोद कुमारी,सुशीला दोहरे,कल्पना भारती, रेखा चौधरी,वर्षा भास्कर ज्योति भास्कर,सीमा, विरमेश कुमारी, गरिमा गौतम, कंचन भारती, शशिवाला, रश्मि वर्मा, साधना अहिरवार,वर्षा चौधरी,यशोधरा दिनकर,अंजू सिंह सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
    1
    उरई (जालौन)। अंबेडकर जयंती के अवसर पर करुणामयी महिला संघ टीम द्वारा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा राजेंद्र नगर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अम्बेडकर चौराहे पर पहुंचकर सम्पन्न हुई।
प्रभात फेरी शिवानी गार्डन से शुरू होकर भगत सिंह चौराहा, घंटाघर व बजरिया मार्ग से गुजरते हुए आगे बढ़ी। इस दौरान महिलाओं ने “बाबा साहब अमर रहें” के गगनभेदी नारों के साथ उन्हें याद किया । पूरा मार्ग जयघोष से गूंजता रहा और श्रद्धालु बाबा साहब के विचारों को स्मरण करते नजर आए। करुणामयी महिला संघ की महिलाओं ने कहा कि बाबा साहब ने महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई, जिसके परिणामस्वरूप आज महिलाएं देश के हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। इस अवसर पर प्रभा बौद्ध, अर्चना गौतम, अंजू चौधरी एडवोकेट,रजनी गौतम, आकांक्षा बौद्ध, किशोरी नीतू, गीता भारती,शिक्षा गौतम, वंदना गौतम,मीनू गौतम, विनोद कुमारी,सुशीला दोहरे,कल्पना भारती, रेखा चौधरी,वर्षा भास्कर ज्योति भास्कर,सीमा, विरमेश कुमारी, गरिमा गौतम, कंचन भारती, शशिवाला, रश्मि वर्मा, साधना अहिरवार,वर्षा चौधरी,यशोधरा दिनकर,अंजू सिंह सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
    user_प्रदीप महतवानी
    प्रदीप महतवानी
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • जालौन में खड़ी ओला स्कूटी में अचानक धुआं उठने से लगी आग, सड़क किनारे खड़ी बैटरी स्कूटी में अचानक भयंकर धुआं निकलने से मची अफरा-तफरी, आसपास के दुकानदारों ने आनन-फानन में बाल्टियों से पानी डालकर बुझाई आग, शॉर्ट सर्किट से बैटरी स्कूटी में आग लगने की जताई जा रही आशंका, लहार मध्य प्रदेश निवासी स्कूटी चालक इस्ताक बाजार से सामान खरीदने आया था कोंच नगर, सड़क किनारे स्कूटी खड़ी कर युवक सामान लेने में था व्यस्त, इतने में ही स्कूटी में निकलने लगा धुंआ, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के बाबू पैलेस के पास का मामला।
    1
    जालौन में खड़ी ओला स्कूटी में अचानक धुआं उठने से लगी आग,
सड़क किनारे खड़ी बैटरी स्कूटी में अचानक भयंकर धुआं निकलने से मची अफरा-तफरी,
आसपास के दुकानदारों ने आनन-फानन में बाल्टियों से पानी डालकर बुझाई आग,
शॉर्ट सर्किट से बैटरी स्कूटी में आग लगने की जताई जा रही आशंका,
लहार मध्य प्रदेश निवासी स्कूटी चालक इस्ताक बाजार से सामान खरीदने आया था कोंच नगर,
सड़क किनारे स्कूटी खड़ी कर युवक सामान लेने में था व्यस्त, इतने में ही स्कूटी में निकलने लगा धुंआ,
जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के बाबू पैलेस के पास का मामला।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • 📌बसपा,सपा,कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन किये अर्पित उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद में आज भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। उरई के अंबेडकर चौराहे पर दिनभर जनसैलाब उमड़ा रहा और पूरा क्षेत्र मेले में तब्दील नजर आया। अंबेडकर जयंती के इस अवसर पर भव्य आयोजन किया गया, जहां सुबह से ही लोगों का आना-जाना शुरू हो गया था। चौराहे पर आकर्षक सजावट और स्वागत द्वार बनाए गए थे, वहीं भीम भोजन का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बहुजन संगठनों सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बसपा, सपा, कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बाइक रैली और जुलूस निकालकर बाबा साहेब के विचारों का प्रचार-प्रसार किया गया। पूरे दिन अंबेडकर चौराहा जयकारों से गूंजता रहा और माहौल पूरी तरह उत्सवमय बना रहा। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब ने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनके विचारों को अपनाकर समाज में समरसता स्थापित करनी चाहिए।वहीं, आयोजन को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस मौके पर सपा सांसद नारायण दास अहिरवार, जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर, दीपा श्रीवास, भाजपा की उर्विजा दीक्षित, सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा, जिला पंचायत सदस्य डॉ. घनश्याम अनुरागी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय चौधरी, बसपा से आत्माराम फौजी, उदय चौधरी, भगवती शरण पांचाल, कांग्रेस के पूर्व सांसद ब्रजलाल खाबरी, अपना दल एस के आनंद बाबू बोहरा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। फिलहाल, अंबेडकर जी की जयंती का यह आयोजन न सिर्फ श्रद्धा का प्रतीक बना, बल्कि बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का एक बड़ा माध्यम भी साबित हुआ।
    2
    📌बसपा,सपा,कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन किये अर्पित
उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद में आज भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई।
उरई के अंबेडकर चौराहे पर दिनभर जनसैलाब उमड़ा रहा और पूरा क्षेत्र मेले में तब्दील नजर आया।
अंबेडकर जयंती के इस अवसर पर भव्य आयोजन किया गया, जहां सुबह से ही लोगों का आना-जाना शुरू हो गया था। चौराहे पर आकर्षक सजावट और स्वागत द्वार बनाए गए थे, वहीं भीम भोजन का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बहुजन संगठनों सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बसपा, सपा, कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
बाइक रैली और जुलूस निकालकर बाबा साहेब के विचारों का प्रचार-प्रसार किया गया। पूरे दिन अंबेडकर चौराहा जयकारों से गूंजता रहा और माहौल पूरी तरह उत्सवमय बना रहा।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब ने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनके विचारों को अपनाकर समाज में समरसता स्थापित करनी चाहिए।वहीं, आयोजन को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
इस मौके पर सपा सांसद नारायण दास अहिरवार, जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर, दीपा श्रीवास, भाजपा की उर्विजा दीक्षित, सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा, जिला पंचायत सदस्य डॉ. घनश्याम अनुरागी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय चौधरी, बसपा से आत्माराम फौजी, उदय चौधरी, भगवती शरण पांचाल, कांग्रेस के पूर्व सांसद ब्रजलाल खाबरी, अपना दल एस के आनंद बाबू बोहरा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
फिलहाल, अंबेडकर जी की जयंती का यह आयोजन न सिर्फ श्रद्धा का प्रतीक बना, बल्कि बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का एक बड़ा माध्यम भी साबित हुआ।
    user_SONI NEWS
    SONI NEWS
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • अवैध_हुक्का_बार_पर_पुलिस_की_बड़ी_कार्रवाई
    1
    अवैध_हुक्का_बार_पर_पुलिस_की_बड़ी_कार्रवाई
    user_Munesh kumar
    Munesh kumar
    Mill Owner उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • 🎤स्मार्ट प्रीपेड मीटर के खिलाफ लोगों का फूटा गुस्सा,जबरन लगाने के लगे आरोप🖥️ 📌कहीं स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर का विरोध सरकार के लिये बन नहीं जाये फांस 🙋‍♂️रिपोर्ट -जनपद जालौन से soni news के लिए अमित कुमार।
    1
    🎤स्मार्ट प्रीपेड मीटर के खिलाफ लोगों का फूटा गुस्सा,जबरन लगाने के लगे आरोप🖥️
📌कहीं स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर का विरोध सरकार के लिये बन नहीं जाये फांस
🙋‍♂️रिपोर्ट -जनपद जालौन से soni news के लिए अमित कुमार।
    user_AMIT KUMAR
    AMIT KUMAR
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • रुरा थाना क्षेत्र के मझपटिया गांव का है।जहां का रहने वाली महिला कुसुमलता बिना बताए घर कही निकली थी, किंतु वह घर वापस नही लौटी।परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, किन्तु उसका पता नही चल सका।इसी के चलते ससुर रामसजीवन ने थाने में अपनी बहू के लापता होने की तहरीर दी।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू की गई है।
    1
    रुरा थाना क्षेत्र के मझपटिया गांव का है।जहां का रहने वाली महिला कुसुमलता बिना बताए घर कही निकली थी, किंतु वह घर वापस नही लौटी।परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, किन्तु उसका पता नही चल सका।इसी के चलते ससुर रामसजीवन ने थाने में अपनी बहू के लापता होने की तहरीर दी।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू की गई है।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • इस अवसर पर शहर के सभी वर्गों के नागरिकों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। शोभा यात्रा के दौरान जगह-जगह स्वागत किया गया और लोगों ने बाबा साहेब के विचारों को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सामाजिक एकता, शिक्षा और संविधान के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया। समस्त शहरीय नागरिकों की सक्रिय भूमिका ने इस आयोजन को सफल और यादगार बना दिया।
    1
    इस अवसर पर शहर के सभी वर्गों के नागरिकों की उल्लेखनीय भागीदारी रही।
शोभा यात्रा के दौरान जगह-जगह स्वागत किया गया और लोगों ने बाबा साहेब के विचारों को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सामाजिक एकता, शिक्षा और संविधान के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया।
समस्त शहरीय नागरिकों की सक्रिय भूमिका ने इस आयोजन को सफल और यादगार बना दिया।
    user_SHIVPAL SINGH
    SHIVPAL SINGH
    Publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • सिकंदरा तहसील क्षेत्र के भंदेमऊ गांव में मंगलवार को भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। गांव स्थित अंबेडकर पार्क में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में क्षेत्र के हजारों लोग शामिल हुए और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर बाबा साहब को नमन किया। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन संघर्ष, सामाजिक न्याय के लिए उनके योगदान तथा भारतीय संविधान निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज के दबे-कुचले वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए जीवनभर संघर्ष किया और उनके बताए रास्ते पर चलकर ही समाज में समानता स्थापित की जा सकती है। बताया गया कि कार्यक्रम की शुरुआत मंगलवार शाम करीब 4 बजे से हुई, जो देर रात तक निरंतर चलता रहा। पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया। गांव एवं आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों में कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। अंत में आयोजकों ने सभी सहयोग करने वाले लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बाबा साहब के आदर्शों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
    1
    सिकंदरा तहसील क्षेत्र के भंदेमऊ गांव में मंगलवार को भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। गांव स्थित अंबेडकर पार्क में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में क्षेत्र के हजारों लोग शामिल हुए और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर बाबा साहब को नमन किया।
इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन संघर्ष, सामाजिक न्याय के लिए उनके योगदान तथा भारतीय संविधान निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज के दबे-कुचले वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए जीवनभर संघर्ष किया और उनके बताए रास्ते पर चलकर ही समाज में समानता स्थापित की जा सकती है।
बताया गया कि कार्यक्रम की शुरुआत मंगलवार शाम करीब 4 बजे से हुई, जो देर रात तक निरंतर चलता रहा। पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया। गांव एवं आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों में कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला।
अंत में आयोजकों ने सभी सहयोग करने वाले लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बाबा साहब के आदर्शों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.