Shuru
Apke Nagar Ki App…
Jalaun एट कोतवाली क्षेत्र के पिरौना गांव में किसान सुरेंद्र कुमार (38) की संदिग्ध हार्ट अटैक से मौत, गांव में शोक की लहर। फसल बर्बाद होने से लंबे समय से तनाव में थे। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है। परिजनों के मुताबिक हाल की बारिश में 15 बीघा फसल पूरी तरह नष्ट हो गई थी, जिससे किसान काफी परेशान थे। ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
Dev Patel
Jalaun एट कोतवाली क्षेत्र के पिरौना गांव में किसान सुरेंद्र कुमार (38) की संदिग्ध हार्ट अटैक से मौत, गांव में शोक की लहर। फसल बर्बाद होने से लंबे समय से तनाव में थे। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है। परिजनों के मुताबिक हाल की बारिश में 15 बीघा फसल पूरी तरह नष्ट हो गई थी, जिससे किसान काफी परेशान थे। ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कैफे की आड़ में चल रहा था नशे का खेल, पुलिस की ताबड़तोड़ रेड से मचा हड़कंप! जालौन में अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई कर शहर के कई चर्चित कैफे और रेस्टोरेंट्स का भंडाफोड़ कर दिया। उरई और जालौन कोतवाली क्षेत्र में हुई ताबड़तोड़ छापेमारी ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी। चुर्खी बाईपास स्थित 2.0 कैफे एंड रेस्टोरेंट समेत कई ठिकानों पर पुलिस ने दबिश दी, जहां से भारी मात्रा में प्रतिबंधित फ्लेवर्ड हुक्का, उपकरण और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। मौके से 3 युवतियों सहित आधा दर्जन से अधिक युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों का खुलासा—इन कैफे की आड़ में लंबे समय से युवाओं को परोसा जा रहा था नशे का जहर! स्थानीय शिकायतों के बाद आखिरकार पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए इस पूरे रैकेट का पर्दाफाश कर दिया। दो दिन पहले भी SMS कैफे पर छापा, 8 लोग गए थे जेल लग1
- Jalaun ▶️ जालौन के उरई में अग्नि सुरक्षा सप्ताह रैली ▶️ एसपी विनय कुमार सिंह और सीएफओ ने दिखाई हरी झंडी ▶️ आपदा और आग से बचाव को लेकर लोगों को दी गई जानकारी ▶️ जागरूकता अभियान के तहत शहर में निकाली गई रैली ▶️ आमजन को अग्नि सुरक्षा उपायों के प्रति किया गया जागरूक1
- रनिया थाना क्षेत्र के रायपुर गजनेर रोड पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई।जिससे कार में सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई और दूसरा व्यक्ति घायल हो गया।वहीं सूचना पर पुलिस ने घायल व्यक्ति को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया।थाना प्रभारी दिनेश गौतम ने बताया कि मृतक का नाम लक्ष्मण उर्फ अभिषेक पुत्र रामू सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी पहाड़पुर थाना रनिया व घायल का नाम धीरज सिंह पुत्र रिपुसूदन सिंह उम्र 26 हमीरपुर का निवासी है।1
- कानपुर देहात: झींझक में रोशनदान तोड़कर दो दुकानों में चोरी, नकदी व बैटरी समेत सामान पार कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र स्थित झींझक कस्बे में अज्ञात चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाते हुए नकदी, दो बैटरी समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामला झींझक कस्बे के अंबेडकर वार्ड स्थित मुख्य मार्ग का है। यहां रेलबाजार झींझक निवासी सुनील कुमार की सब्जी की दुकान है। उनके पड़ोस में छुन्ना की बक्सा और कुठले की दुकान भी है। रविवार शाम दोनों दुकानदार दुकान बंद कर घर चले गए थे। सोमवार सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि दुकान से नकदी, दो बैटरी और अन्य सामान गायब है। इसके बाद उन्होंने तत्काल झींझक चौकी पुलिस को सूचना दी। पीड़ितों के अनुसार, चोर दुकान के पीछे पहुंचे और बिल्डिंग का रोशनदान तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद दोनों दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। सूचना पर झींझक चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। झींझक चौकी इंचार्ज उमेश शर्मा ने मंगलवार सुबह करीब 10 बजे बताया कि चोरी की सूचना मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।2
- जनपद कानपुर देहात में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मंगलपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 को एक महिला ने थाना मंगलपुर में तहरीर देकर बताया था कि उसकी करीब 16 वर्षीय पुत्री 30 मार्च को खेतों में बकरियां चराने गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने पीड़िता को बरामद कर उसके बयान न्यायालय में दर्ज कराए। बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले में दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं। विवेचना के दौरान आरोपी की पहचान बबलू राजा पुत्र जयराम, निवासी लालानगर पैलावर थाना राजपुर के रूप में हुई। पुलिस ने उसे 14 अप्रैल को हवासपुर चौराहा,से करीब 12 बजे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई को संदलपुर चौकी प्रभारी संजय दत्त वर्मा व उनकी टीम ने अंजाम दिया।1
- Post by Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ1
- कानपुर देहात में महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मुसानगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तारवांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला 11 अप्रैल 2026 को थाना मुसानगर में दर्ज किया गया था। पीड़िता ने ग्राम कैलाशपुर, पुलन्दर निवासी मोहित सिंह पुत्र समर सिंह के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 अप्रैल 2026 को आरोपी मोहित सिंह (उम्र 24 वर्ष) को देहली मोड़ क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। इस गिरफ्तारी अभियान में थाना मुसानगर की प्रभारी निरीक्षक रीना गौतम के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार अग्निहोत्री और हेड कांस्टेबल विपिन कुमार की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।1
- Jalaun एट कोतवाली क्षेत्र के पिरौना गांव में किसान सुरेंद्र कुमार (38) की संदिग्ध हार्ट अटैक से मौत, गांव में शोक की लहर। फसल बर्बाद होने से लंबे समय से तनाव में थे। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है। परिजनों के मुताबिक हाल की बारिश में 15 बीघा फसल पूरी तरह नष्ट हो गई थी, जिससे किसान काफी परेशान थे। ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।1