Shuru
Apke Nagar Ki App…
Jalaun ▶️ जालौन के उरई में अग्नि सुरक्षा सप्ताह रैली ▶️ एसपी विनय कुमार सिंह और सीएफओ ने दिखाई हरी झंडी ▶️ आपदा और आग से बचाव को लेकर लोगों को दी गई जानकारी ▶️ जागरूकता अभियान के तहत शहर में निकाली गई रैली ▶️ आमजन को अग्नि सुरक्षा उपायों के प्रति किया गया जागरूक
Dev Patel
Jalaun ▶️ जालौन के उरई में अग्नि सुरक्षा सप्ताह रैली ▶️ एसपी विनय कुमार सिंह और सीएफओ ने दिखाई हरी झंडी ▶️ आपदा और आग से बचाव को लेकर लोगों को दी गई जानकारी ▶️ जागरूकता अभियान के तहत शहर में निकाली गई रैली ▶️ आमजन को अग्नि सुरक्षा उपायों के प्रति किया गया जागरूक
- User7116Kanpur, Kanpur Nagar😤9 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर अंबेडकर पार्क, अकबरपुर में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय द्वारा सहभागिता की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने डॉ. भीमराव अंबेडकर तथा महात्मा बुद्ध की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। साथ ही दोनों अधिकारियों द्वारा परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।कार्यक्रम के उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थल मंडी परिसर, अकबरपुर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम के दौरान सतर्कता बनाए रखें तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए आयोजन को सुचारु एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाए।1
- कानपुर देहात में महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मुसानगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तारवांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला 11 अप्रैल 2026 को थाना मुसानगर में दर्ज किया गया था। पीड़िता ने ग्राम कैलाशपुर, पुलन्दर निवासी मोहित सिंह पुत्र समर सिंह के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 अप्रैल 2026 को आरोपी मोहित सिंह (उम्र 24 वर्ष) को देहली मोड़ क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। इस गिरफ्तारी अभियान में थाना मुसानगर की प्रभारी निरीक्षक रीना गौतम के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार अग्निहोत्री और हेड कांस्टेबल विपिन कुमार की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।1
- 🎤अंबेडकर जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, उरई का अंबेडकर चौराहा बना आस्था और उत्सव का केंद्र🖥️ 📌बसपा,सपा,कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन किये अर्पित 🙋♂️रिपोर्ट-जनपद जालौन से soni news के लिए अमित कुमार।1
- नाबालिग को बहला गुसला कर लेजाने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा मंगलपुर क्षेत्र में नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी बब्लू को गिरफ्तार कर लिया है।1
- Post by मुजीब आलम पत्रकार1
- जनपद जालौन के कस्बा कोटरा में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया बाबा साहेब का 135 वा जन्मदिन नगर के गांधीनगर वार्ड स्थित अंबेडकर पार्क में समाजवादी पार्टी की नगर इकाई एवं पूर्व सपा जालौन जिला अध्यक्ष सुरेंद्र यादव बजरिया, पूर्व सपा प्रत्याशी विधानसभा उरई जालौन महेंद्र कठेरिया और लोहिया बाहिनी जिला अध्यक्ष लल्ला यादव की मौजूदगी में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर सभी लोगों ने माल्यार्पण किया नगर के गणेशगंज स्थिति सलीम कुरैशी के प्रतिष्ठान पर एक जनसभा की गई जिसमें जिले से आए लोगों द्वारा बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के जीवनी पर विस्तार से जानकारी दी एवं सभी को बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने के लिए कहा गया जनसभा का सफल संचालन नगर के सपा समर्पित कार्यकर्ता महेंद्र सिंह यादव द्वारा किया गया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मधुसूदन सिंह परिहार, राजेश यादव, सुरेश खरे, रमन सोनकर, रामकुमार अहिरवार, सलीम कुरैशी, जावेद बख्श, राजू मिर्जा, राहुल श्रीवास सहित नगर के प्रमुख लोग उपस्थित रहे!1
- भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में माती कलेक्ट्रेट संविधान कक्ष में श्रद्धा, सम्मान एवं गरिमा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी सहित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी कपिल सिंह ने बाबा साहब के जीवन, संघर्ष और उनके महान विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने सामाजिक समानता, न्याय, शिक्षा और मानवाधिकारों के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहा है। उनके विचार और सिद्धांत वर्तमान समय में भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने उनके जीवनकाल में थे।1
- झींझक में रोशनदान तोड़कर दो दुकानों में चोरी, नकदी व बैटरी समेत सामान पार; जांच पड़ताल में जुटी पुलिस मंगलपुर थाना क्षेत्र स्थित झींझक कस्बे में दो दुकानों में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोर दुकानों से नकदी, दो बैटरी समेत अन्य सामान चुरा ले गए। सोमवार सुबह दुकानदारों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सोमवार सुबह जब दुकानदार अपनी दुकानें खोलने पहुंचे, तब उन्हें चोरी का पता चला। पीड़ितों ने तुरंत झींझक चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। बताया गया कि चोरी की वारदात झींझक के अंबेडकर वार्ड में मुख्य मार्ग पर हुई। पीड़ितों में रेलबाजार झींझक निवासी सुनील कुमार शामिल हैं, जिनकी मुख्य मार्ग पर सब्जी की दुकान है। उनके पड़ोस में स्थित छुन्ना की बक्सा और कुठ ले की दुकान से भी चोरी हुई है। पीड़ितों के अनुसार, वे रविवार शाम दुकानें बंद कर घर चले गए थे। सोमवार सुबह दुकान खोलने पर चोरी का पता चला। चोरों ने दुकान में घुसने के लिए बिल्डिंग के पीछे से रोशनदान तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वारदात को अंजाम चौकी इंचार्ज झींझक उमेश शर्मा नें मंगलवार करीब 10 बजे बताया की सूचना मिल गई है जाँच की जा रही है जल्द ही चोरी का खुलासा किया जायेगा1
- उरई (जालौन)। अंबेडकर जयंती के अवसर पर करुणामयी महिला संघ टीम द्वारा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा राजेंद्र नगर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अम्बेडकर चौराहे पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। प्रभात फेरी शिवानी गार्डन से शुरू होकर भगत सिंह चौराहा, घंटाघर व बजरिया मार्ग से गुजरते हुए आगे बढ़ी। इस दौरान महिलाओं ने “बाबा साहब अमर रहें” के गगनभेदी नारों के साथ उन्हें याद किया । पूरा मार्ग जयघोष से गूंजता रहा और श्रद्धालु बाबा साहब के विचारों को स्मरण करते नजर आए। करुणामयी महिला संघ की महिलाओं ने कहा कि बाबा साहब ने महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई, जिसके परिणामस्वरूप आज महिलाएं देश के हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। इस अवसर पर प्रभा बौद्ध, अर्चना गौतम, अंजू चौधरी एडवोकेट,रजनी गौतम, आकांक्षा बौद्ध, किशोरी नीतू, गीता भारती,शिक्षा गौतम, वंदना गौतम,मीनू गौतम, विनोद कुमारी,सुशीला दोहरे,कल्पना भारती, रेखा चौधरी,वर्षा भास्कर ज्योति भास्कर,सीमा, विरमेश कुमारी, गरिमा गौतम, कंचन भारती, शशिवाला, रश्मि वर्मा, साधना अहिरवार,वर्षा चौधरी,यशोधरा दिनकर,अंजू सिंह सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।1