logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भ्रमण एवं पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में जनपद कानपुर देहात के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने स्थानीय पुलिस टीम के साथ जनपद के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया।पुलिस अधीक्षक ने थाना भोगनीपुर, मूसानगर, गजनेर, चौकी ग्रोथ सेंटर, थाना अकबरपुर तथा थाना अकबरपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम संगसियापुर में पैदल गश्त करते हुए वहां की सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित थाना व चौकी प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए किसी भी अप्रिय घटना से बचाव हेतु सतर्क रहने का निर्देश दिया। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने आमजनमानस से भी संवाद किया और उन्हें सुरक्षा का अहसास कराया। उन्होंने कहा कि जनपद पुलिस पूरी तरह से सतर्क है तथा किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। जनता किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत स्थानीय पुलिस या हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दे।

2 hrs ago
user_Arvind sharma kanpur dehat
Arvind sharma kanpur dehat
Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भ्रमण एवं पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में जनपद कानपुर देहात के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने स्थानीय पुलिस टीम के साथ जनपद के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया।पुलिस अधीक्षक ने थाना भोगनीपुर, मूसानगर, गजनेर, चौकी ग्रोथ सेंटर, थाना अकबरपुर तथा थाना अकबरपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम संगसियापुर में पैदल गश्त करते हुए वहां की सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित थाना व चौकी प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए किसी भी अप्रिय घटना से बचाव हेतु सतर्क रहने का निर्देश दिया। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने आमजनमानस से भी संवाद किया और उन्हें सुरक्षा का अहसास कराया। उन्होंने कहा कि जनपद पुलिस पूरी तरह से सतर्क है तथा किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। जनता किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत स्थानीय पुलिस या हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • रनिया थाना क्षेत्र के रायपुर गजनेर रोड पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई।जिससे कार में सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई और दूसरा व्यक्ति घायल हो गया।वहीं सूचना पर पुलिस ने घायल व्यक्ति को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया।थाना प्रभारी दिनेश गौतम ने बताया कि मृतक का नाम लक्ष्मण उर्फ अभिषेक पुत्र रामू सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी पहाड़पुर थाना रनिया व घायल का नाम धीरज सिंह पुत्र रिपुसूदन सिंह उम्र 26 हमीरपुर का निवासी है।
    1
    रनिया थाना क्षेत्र के रायपुर गजनेर रोड पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई।जिससे कार में सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई और दूसरा व्यक्ति घायल हो गया।वहीं सूचना पर पुलिस ने घायल व्यक्ति को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया।थाना प्रभारी दिनेश गौतम ने बताया कि मृतक का नाम लक्ष्मण उर्फ अभिषेक पुत्र रामू सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी पहाड़पुर थाना रनिया व घायल का नाम धीरज सिंह पुत्र रिपुसूदन सिंह उम्र 26 हमीरपुर का निवासी है।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कैफे की आड़ में चल रहा था नशे का खेल, पुलिस की ताबड़तोड़ रेड से मचा हड़कंप! जालौन में अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई कर शहर के कई चर्चित कैफे और रेस्टोरेंट्स का भंडाफोड़ कर दिया। उरई और जालौन कोतवाली क्षेत्र में हुई ताबड़तोड़ छापेमारी ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी। चुर्खी बाईपास स्थित 2.0 कैफे एंड रेस्टोरेंट समेत कई ठिकानों पर पुलिस ने दबिश दी, जहां से भारी मात्रा में प्रतिबंधित फ्लेवर्ड हुक्का, उपकरण और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। मौके से 3 युवतियों सहित आधा दर्जन से अधिक युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों का खुलासा—इन कैफे की आड़ में लंबे समय से युवाओं को परोसा जा रहा था नशे का जहर! स्थानीय शिकायतों के बाद आखिरकार पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए इस पूरे रैकेट का पर्दाफाश कर दिया। दो दिन पहले भी SMS कैफे पर छापा, 8 लोग गए थे जेल लग
    1
    कैफे की आड़ में चल रहा था नशे का खेल, पुलिस की ताबड़तोड़ रेड से मचा हड़कंप!
जालौन में अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई कर शहर के कई चर्चित कैफे और रेस्टोरेंट्स का भंडाफोड़ कर दिया। 
उरई और जालौन कोतवाली क्षेत्र में हुई ताबड़तोड़ छापेमारी ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी।
चुर्खी बाईपास स्थित 2.0 कैफे एंड रेस्टोरेंट समेत कई ठिकानों पर पुलिस ने दबिश दी, जहां से भारी मात्रा में प्रतिबंधित फ्लेवर्ड हुक्का, उपकरण और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। 
मौके से 3 युवतियों सहित आधा दर्जन से अधिक युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस सूत्रों का खुलासा—इन कैफे की आड़ में लंबे समय से युवाओं को परोसा जा रहा था नशे का जहर! स्थानीय शिकायतों के बाद आखिरकार पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए इस पूरे रैकेट का पर्दाफाश कर दिया।
दो दिन पहले भी SMS कैफे पर छापा, 8 लोग गए थे जेल
लग
    user_ब्यूरो चीफ विकाश सिंह
    ब्यूरो चीफ विकाश सिंह
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Jalaun ▶️ जालौन के उरई में अग्नि सुरक्षा सप्ताह रैली ▶️ एसपी विनय कुमार सिंह और सीएफओ ने दिखाई हरी झंडी ▶️ आपदा और आग से बचाव को लेकर लोगों को दी गई जानकारी ▶️ जागरूकता अभियान के तहत शहर में निकाली गई रैली ▶️ आमजन को अग्नि सुरक्षा उपायों के प्रति किया गया जागरूक
    1
    Jalaun 
▶️ जालौन के उरई में अग्नि सुरक्षा सप्ताह रैली
▶️ एसपी विनय कुमार सिंह और सीएफओ ने दिखाई हरी झंडी
▶️ आपदा और आग से बचाव को लेकर लोगों को दी गई जानकारी
▶️ जागरूकता अभियान के तहत शहर में निकाली गई रैली
▶️ आमजन को अग्नि सुरक्षा उपायों के प्रति किया गया जागरूक
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • अंबेडकर जयंती के दिन जालौन में दर्दनाक घटना, चंदा एकत्र करते समय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गांव में शोक की लहर जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम शहजादेपुर में अंबेडकर जयंती के दिन एक दर्दनाक और रहस्यमयी घटना सामने आई है। गांव के 27 वर्षीय युवक अमरेंद्र सिंह उर्फ रोहित की संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक मौत हो गई। युवक की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, ग्राम शहजादेपुर निवासी अमरेंद्र सिंह उर्फ रोहित सोमवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा हुआ था। बताया जा रहा है कि वह गांव में कार्यक्रम के आयोजन के लिए चंदा एकत्र कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसके पेट में तेज दर्द उठा और वह असहज हो गया। परिजनों के अनुसार, अमरेंद्र सुबह तक बिल्कुल स्वस्थ था और पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम की तैयारी कर रहा था। लेकिन अचानक तेज दर्द की शिकायत के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन आनन-फानन में उसे कुठौंद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव के लोग भी घटना से स्तब्ध हैं। गांव में अंबेडकर जयंती का माहौल शोक में बदल गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी सक्रिय हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। वहीं गांव के लोगों का कहना है कि अचानक हुई इस मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अचानक स्वस्थ युवक की मौत से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
    1
    अंबेडकर जयंती के दिन जालौन में दर्दनाक घटना, चंदा एकत्र करते समय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गांव में शोक की लहर
जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम शहजादेपुर में अंबेडकर जयंती के दिन एक दर्दनाक और रहस्यमयी घटना सामने आई है। गांव के 27 वर्षीय युवक अमरेंद्र सिंह उर्फ रोहित की संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक मौत हो गई। युवक की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम शहजादेपुर निवासी अमरेंद्र सिंह उर्फ रोहित सोमवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा हुआ था। बताया जा रहा है कि वह गांव में कार्यक्रम के आयोजन के लिए चंदा एकत्र कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसके पेट में तेज दर्द उठा और वह असहज हो गया। परिजनों के अनुसार, अमरेंद्र सुबह तक बिल्कुल स्वस्थ था और पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम की तैयारी कर रहा था। लेकिन अचानक तेज दर्द की शिकायत के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन आनन-फानन में उसे कुठौंद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
युवक की अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव के लोग भी घटना से स्तब्ध हैं। गांव में अंबेडकर जयंती का माहौल शोक में बदल गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी सक्रिय हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। वहीं गांव के लोगों का कहना है कि अचानक हुई इस मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
अचानक स्वस्थ युवक की मौत से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • 🎤अंबेडकर जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, उरई का अंबेडकर चौराहा बना आस्था और उत्सव का केंद्र🖥️ 📌बसपा,सपा,कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन किये अर्पित 🙋‍♂️रिपोर्ट-जनपद जालौन से soni news के लिए अमित कुमार।
    1
    🎤अंबेडकर जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, उरई का अंबेडकर चौराहा बना आस्था और उत्सव का केंद्र🖥️
📌बसपा,सपा,कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन किये अर्पित
🙋‍♂️रिपोर्ट-जनपद जालौन से soni news के लिए अमित कुमार।
    user_AMIT KUMAR
    AMIT KUMAR
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by मुजीब आलम पत्रकार
    1
    Post by मुजीब आलम पत्रकार
    user_मुजीब आलम पत्रकार
    मुजीब आलम पत्रकार
    Graphic designer उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • जनपद जालौन के कस्बा कोटरा में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया बाबा साहेब का 135 वा जन्मदिन नगर के गांधीनगर वार्ड स्थित अंबेडकर पार्क में समाजवादी पार्टी की नगर इकाई एवं पूर्व सपा जालौन जिला अध्यक्ष सुरेंद्र यादव बजरिया, पूर्व सपा प्रत्याशी विधानसभा उरई जालौन महेंद्र कठेरिया और लोहिया बाहिनी जिला अध्यक्ष लल्ला यादव की मौजूदगी में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर सभी लोगों ने माल्यार्पण किया नगर के गणेशगंज स्थिति सलीम कुरैशी के प्रतिष्ठान पर एक जनसभा की गई जिसमें जिले से आए लोगों द्वारा बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के जीवनी पर विस्तार से जानकारी दी एवं सभी को बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने के लिए कहा गया जनसभा का सफल संचालन नगर के सपा समर्पित कार्यकर्ता महेंद्र सिंह यादव द्वारा किया गया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मधुसूदन सिंह परिहार, राजेश यादव, सुरेश खरे, रमन सोनकर, रामकुमार अहिरवार, सलीम कुरैशी, जावेद बख्श, राजू मिर्जा, राहुल श्रीवास सहित नगर के प्रमुख लोग उपस्थित रहे!
    1
    जनपद जालौन के कस्बा कोटरा में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया बाबा साहेब का 135 वा जन्मदिन नगर के गांधीनगर वार्ड स्थित अंबेडकर पार्क में समाजवादी पार्टी की नगर इकाई एवं पूर्व सपा जालौन जिला अध्यक्ष सुरेंद्र यादव बजरिया, पूर्व सपा प्रत्याशी विधानसभा उरई जालौन महेंद्र कठेरिया और लोहिया बाहिनी जिला अध्यक्ष लल्ला यादव की मौजूदगी में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर सभी लोगों ने माल्यार्पण किया नगर के गणेशगंज  स्थिति सलीम कुरैशी के प्रतिष्ठान पर एक जनसभा की गई जिसमें जिले से आए लोगों द्वारा बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के जीवनी पर विस्तार से जानकारी दी एवं सभी को बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने के लिए कहा गया जनसभा का सफल संचालन नगर के सपा समर्पित कार्यकर्ता महेंद्र सिंह यादव द्वारा किया गया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मधुसूदन सिंह परिहार, राजेश यादव, सुरेश खरे, रमन सोनकर, रामकुमार अहिरवार, सलीम कुरैशी, जावेद बख्श, राजू मिर्जा, राहुल श्रीवास सहित नगर के प्रमुख लोग उपस्थित रहे!
    user_SONI NEWS
    SONI NEWS
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में जनपद कानपुर देहात के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने स्थानीय पुलिस टीम के साथ जनपद के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया।पुलिस अधीक्षक ने थाना भोगनीपुर, मूसानगर, गजनेर, चौकी ग्रोथ सेंटर, थाना अकबरपुर तथा थाना अकबरपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम संगसियापुर में पैदल गश्त करते हुए वहां की सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित थाना व चौकी प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए किसी भी अप्रिय घटना से बचाव हेतु सतर्क रहने का निर्देश दिया। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने आमजनमानस से भी संवाद किया और उन्हें सुरक्षा का अहसास कराया। उन्होंने कहा कि जनपद पुलिस पूरी तरह से सतर्क है तथा किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। जनता किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत स्थानीय पुलिस या हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दे।
    1
    डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में जनपद कानपुर देहात के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने स्थानीय पुलिस टीम के साथ जनपद के विभिन्न  क्षेत्रों का भ्रमण किया।पुलिस अधीक्षक ने थाना भोगनीपुर, मूसानगर, गजनेर, चौकी ग्रोथ सेंटर, थाना अकबरपुर तथा थाना अकबरपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम संगसियापुर में पैदल गश्त करते हुए वहां की सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित थाना व चौकी प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए किसी भी अप्रिय घटना से बचाव हेतु सतर्क रहने का निर्देश दिया।
इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने आमजनमानस से भी संवाद किया और उन्हें सुरक्षा का अहसास कराया। उन्होंने कहा कि जनपद पुलिस पूरी तरह से सतर्क है तथा किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। जनता किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत स्थानीय पुलिस या हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दे।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.