logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हमीरपुर - 4 हजार मुर्गी और चूजों की मुर्गी फार्म में जलकर हुई मौत,शार्ट सर्किट के चलते दो मुर्गी फार्मों में लगी भीषण आग ।। 4 हजार मुर्गी और चूजों की मुर्गी फार्म में जलकर हुई मौत, शार्ट सर्किट के चलते दो मुर्गी फार्मों में लगी भीषण आग, आग से दोनों मुर्गी फार्म जलकर हुए राख, आग लगने से हुआ लाखों का नुकसान, आग की लपटे उठती देख आसपास मौजूद लोग आग बुझाने का कर रहे प्रयास, मामला कुरारा थाना क्षेत्र के कुसमरा इलाके का ।।

5 hrs ago
user_Sheelu Nishad
Sheelu Nishad
Classified ads newspaper publisher Hamirpur, Uttar Pradesh•
5 hrs ago

हमीरपुर - 4 हजार मुर्गी और चूजों की मुर्गी फार्म में जलकर हुई मौत,शार्ट सर्किट के चलते दो मुर्गी फार्मों में लगी भीषण आग ।। 4 हजार मुर्गी और चूजों की मुर्गी फार्म में जलकर हुई मौत, शार्ट सर्किट के चलते दो मुर्गी फार्मों में लगी भीषण आग, आग से दोनों मुर्गी फार्म जलकर हुए राख, आग लगने से हुआ लाखों का नुकसान, आग की लपटे उठती देख आसपास मौजूद लोग आग बुझाने का कर रहे प्रयास, मामला कुरारा थाना क्षेत्र के कुसमरा इलाके का ।।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • हमीरपुर जिले के बिवार थाना क्षेत्र में बीती रात लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। निवादा गांव में नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में घुसकर महिला को बंधक बना लिया और करीब 9 लाख रुपये के जेवर व नकदी लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। पीड़ित पवन कुमार के अनुसार, रात में तीन बदमाश उनके घर में घुसे, जहां उनकी मां अहिल्या और पत्नी गणेश प्रसाद घर में सो रही थीं। बदमाशों ने उनकी मां का मुंह, हाथ और पैर बांध दिए और घर में रखे कीमती जेवर व नकदी समेट ली। उस समय पवन कुमार दूसरे कमरे में सो रहे थे। बताया गया कि उनकी मां किसी तरह बंधन में ही दरवाजे तक पहुंचीं और जोर से खटखटाया, जिससे पवन कुमार की नींद खुली। स्थिति समझते ही उन्होंने तुरंत यूपी-112 पर सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस रात करीब 2 से 3 बजे के बीच मौके पर पहुंची। घटना के बाद गांव में भय का माहौल है, वहीं पुलिस मामले की जांच कर आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए बदमाशों की तलाश में जुटी है।
    1
    हमीरपुर जिले के बिवार थाना क्षेत्र में बीती रात लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। निवादा गांव में नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में घुसकर महिला को बंधक बना लिया और करीब 9 लाख रुपये के जेवर व नकदी लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।
पीड़ित पवन कुमार के अनुसार, रात में तीन बदमाश उनके घर में घुसे, जहां उनकी मां अहिल्या और पत्नी गणेश प्रसाद घर में सो रही थीं। बदमाशों ने उनकी मां का मुंह, हाथ और पैर बांध दिए और घर में रखे कीमती जेवर व नकदी समेट ली। उस समय पवन कुमार दूसरे कमरे में सो रहे थे।
बताया गया कि उनकी मां किसी तरह बंधन में ही दरवाजे तक पहुंचीं और जोर से खटखटाया, जिससे पवन कुमार की नींद खुली। स्थिति समझते ही उन्होंने तुरंत यूपी-112 पर सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस रात करीब 2 से 3 बजे के बीच मौके पर पहुंची। घटना के बाद गांव में भय का माहौल है, वहीं पुलिस मामले की जांच कर आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए बदमाशों की तलाश में जुटी है।
    user_Shashi Kant Soni
    Shashi Kant Soni
    Newsagent Hamirpur, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • 4 हजार मुर्गी और चूजों की मुर्गी फार्म में जलकर हुई मौत, शार्ट सर्किट के चलते दो मुर्गी फार्मों में लगी भीषण आग, आग से दोनों मुर्गी फार्म जलकर हुए राख, आग लगने से हुआ लाखों का नुकसान, आग की लपटे उठती देख आसपास मौजूद लोग आग बुझाने का कर रहे प्रयास, मामला कुरारा थाना क्षेत्र के कुसमरा इलाके का ।।
    2
    4 हजार मुर्गी और चूजों की मुर्गी फार्म में जलकर हुई मौत,
शार्ट सर्किट के चलते दो मुर्गी फार्मों में लगी भीषण आग,
आग से दोनों मुर्गी फार्म जलकर हुए राख,
आग लगने से हुआ लाखों का नुकसान, 
आग की लपटे उठती देख आसपास मौजूद लोग आग बुझाने का कर रहे प्रयास,
मामला कुरारा थाना क्षेत्र के कुसमरा इलाके का ।।
    user_Sheelu Nishad
    Sheelu Nishad
    Classified ads newspaper publisher Hamirpur, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • हमीरपुर। स्मार्ट मीटर से परेशान महिलाओं ने सुमेरपुर पावर हाउस पहुंचकर जमकर हंगामा काटा। उपखंड अधिकारी के न मिलने पर अवर अभियंता का घेराव कर विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिससे काफी देर तक माहौल गरम बना रहा। स्मार्ट मीटर पोस्टपेड में बदलाने के आश्वासन पर महिलाएं वापस गई। कस्बे में स्मार्ट विद्युत मीटरों को लेकर गरीब और मजदूर वर्ग में भारी आक्रोश देखने को मिला। वार्ड छह के महिलाओं ने अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण को संबोधित प्रार्थना पत्र देने के लिए पावर हाउस पहुंची। एसडीओ के न मिलने पर महिलाओं ने अवर अभियंता को ज्ञापन दिया। उनका कहना है कि रोज कमाने-खाने वाले परिवार समय पर रिचार्ज न करा पाने के कारण अंधेरे में रहने को मजबूर हो जाते हैं। स्मार्ट मीटर में बैलेंस समाप्त होते ही तुरंत बिजली कट जाती है, जिससे बच्चों की पढ़ाई और दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। आरोप लगाया कि नेटवर्क व तकनीकी खामियों के चलते रिचार्ज के बाद भी कई बार बिजली बहाल नहीं हो पाती। अचानक बिजली कटने से घरों में अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है। पहले जहां पुराने मीटरों में बिल भुगतान की सुविधा आसान थी, वहीं अब यह व्यवस्था उनके लिए मुसीबत बन गई है। पीड़ितों ने मांग की है कि स्मार्ट मीटर हटाकर पुरानी व्यवस्था बहाल की जाए, ताकि गरीब उपभोक्ताओं को राहत मिल सके। इस मौके पर लक्ष्मी, सुदामा, अंजू, शोभा, कल्ली, प्रतिमा, शान्ति सहित बड़ी संख्या महिलाएं मौजूद रहीं।
    1
    हमीरपुर। स्मार्ट मीटर से परेशान महिलाओं ने सुमेरपुर पावर हाउस पहुंचकर जमकर हंगामा काटा। उपखंड अधिकारी के न मिलने पर अवर अभियंता का घेराव कर विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिससे काफी देर तक माहौल गरम बना रहा। स्मार्ट मीटर पोस्टपेड में बदलाने के आश्वासन पर महिलाएं वापस गई।
कस्बे में स्मार्ट विद्युत मीटरों को लेकर गरीब और मजदूर वर्ग में भारी आक्रोश देखने को मिला। वार्ड छह के महिलाओं ने अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण को संबोधित प्रार्थना पत्र देने के लिए पावर हाउस पहुंची। एसडीओ के न मिलने पर महिलाओं ने अवर अभियंता को ज्ञापन दिया। उनका कहना है कि रोज कमाने-खाने वाले परिवार समय पर रिचार्ज न करा पाने के कारण अंधेरे में रहने को मजबूर हो जाते हैं। स्मार्ट मीटर में बैलेंस समाप्त होते ही तुरंत बिजली कट जाती है, जिससे बच्चों की पढ़ाई और दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। आरोप लगाया कि नेटवर्क व तकनीकी खामियों के चलते रिचार्ज के बाद भी कई बार बिजली बहाल नहीं हो पाती। अचानक बिजली कटने से घरों में अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है। पहले जहां पुराने मीटरों में बिल भुगतान की सुविधा आसान थी, वहीं अब यह व्यवस्था उनके लिए मुसीबत बन गई है। पीड़ितों ने मांग की है कि स्मार्ट मीटर हटाकर पुरानी व्यवस्था बहाल की जाए, ताकि गरीब उपभोक्ताओं को राहत मिल सके। इस मौके पर लक्ष्मी, सुदामा, अंजू, शोभा, कल्ली, प्रतिमा, शान्ति सहित बड़ी संख्या महिलाएं मौजूद रहीं।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • घाटमपुर नशेड़ी कनपुरिये! यूपी के कानपुर में थाने के पास गांजा बेचते हुए 7 महिलाओं की गिरफ्तारी हुई है।
    1
    घाटमपुर 
नशेड़ी कनपुरिये!
यूपी के कानपुर में थाने के पास गांजा बेचते हुए 7 महिलाओं की गिरफ्तारी हुई है।
    user_Jagram singh
    Jagram singh
    Social worker घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • घाटमपुर- क्षेत्र के पतारा चौकी अंतर्गत बुधवार हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी,वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे, पुलिस ने बताया कि उसी दौरान भीम आर्मी के नेता अरविंद बौद्ध साथियों साथ पहुंच कर हाईवे जाम तथा शव ले जाने वाली गाड़ी के साथ तोड़फोड़ कर दी थी।
    1
    घाटमपुर- क्षेत्र के पतारा चौकी अंतर्गत बुधवार हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी,वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे, पुलिस ने बताया कि उसी दौरान भीम आर्मी के नेता अरविंद बौद्ध साथियों साथ पहुंच कर हाईवे जाम तथा शव ले जाने वाली गाड़ी के साथ तोड़फोड़ कर दी थी।
    user_Satish Kumar,9648888580
    Satish Kumar,9648888580
    Journalist Ghatampur, Kanpur Nagar•
    2 hrs ago
  • रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर नशेड़ी कनपुरिये! यूपी के कानपुर में थाने के पास गांजा बेचते हुए 7 महिलाओं की गिरफ्तारी हुई है. ये महिलाऐं हर रोज करीब 30kg गांजा बेचती थी. कमाई होती थी 4 लाख. यह गांजा 3 से 5 ग्राम की पुड़िया में 4 से 5 हजार नशेड़ियों को बेचा जाता था. थाने के पास की गुमटियों में यह धंधा "विशेष संरक्षण" में चल रहा था. गांजे की निर्बाध सप्लाई मध्यप्रदेश से हो रही थी. हालात इतने बेकाबू थे कि पुलिस को रेड के वक्त ड्रोन का इस्तैमाल करना पड़ा.
    1
    रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर 
नशेड़ी कनपुरिये!
यूपी के कानपुर में थाने के पास गांजा बेचते हुए 7 महिलाओं की गिरफ्तारी हुई है. ये महिलाऐं हर रोज करीब 30kg गांजा बेचती थी. कमाई होती थी 4 लाख. यह गांजा 3 से 5 ग्राम की पुड़िया में 4 से 5 हजार नशेड़ियों को बेचा जाता था. 
थाने के पास की गुमटियों में यह धंधा "विशेष संरक्षण" में चल रहा था. गांजे की निर्बाध सप्लाई मध्यप्रदेश से हो रही थी.
हालात इतने बेकाबू थे कि पुलिस को रेड के वक्त ड्रोन का इस्तैमाल करना पड़ा.
    user_Shubham sahu Reporter
    Shubham sahu Reporter
    Local News Reporter घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • हमीरपुर कुरारा। थाना क्षेत्र मे 35 वर्षीय विकलांग युवक ने बुधवार की शाम करीब 7 बजे अपने घर मे साफी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। माँ ने बताया की वो खेतो मे सीला बीनने गयी थी वही ज़ब शाम को घर पहुंची तो फंदे पर लटक रहा था। एक साल पूर्व सड़क दुर्घटना मे वो गंभीर रूप से घायल हो गया था और पैर से विकलांग हो गया था जिससे इलाज मे काफ़ी पैसा खर्च हुआ था जो कर्ज लेकर इलाज कराया था। इन्ही सब कारणों से परेशान युवक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतार कर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक तीन भाइयो मे दूसरे नंबर का था और अविवाहित था
    2
    हमीरपुर
कुरारा। थाना क्षेत्र मे 35 वर्षीय विकलांग युवक ने बुधवार की शाम करीब 7 बजे अपने घर मे साफी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।
माँ ने बताया की वो खेतो मे सीला बीनने गयी थी वही ज़ब शाम को घर पहुंची तो फंदे पर लटक रहा था।
एक साल पूर्व सड़क दुर्घटना मे वो गंभीर रूप से घायल हो गया था और पैर से विकलांग हो गया था जिससे इलाज मे काफ़ी पैसा खर्च हुआ था जो कर्ज लेकर इलाज कराया था। इन्ही सब कारणों से परेशान युवक ने आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतार कर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक तीन भाइयो मे दूसरे नंबर का था और अविवाहित था
    user_अनवर हुसैन
    अनवर हुसैन
    Teacher मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • लूट की घटना से थाना बिवार इलाके के निवादा गांव में मचा हड़कंप, शातिर चोरों ने पुलिस की आंख में धूल झोंकते हुए घर में सो रहे परिवार जनों को बनाया बंधक, पीड़ित बुजुर्ग महिला ने बताया - तीन लुटेरों ने परिवार जनों के हाथ पैर को बांधकर घर में रखा नगद लाखों रुपए और लाखों के जेवरात लूटे हुए फरार, शातिर लुटेरे लूट की घटना को अंजाम देने के बाद मौके से हुए फरार, स्थानीय लोगों की सूचना पर लूट की घटना स्थल पर पहुंची स्थानीय पुलिस, पीड़ित परिवार जनों की पुलिस से गुहार घर से लूटा हुआ सामान वापस करा कर तीनों लुटेरों पर करें कड़ी कार्यवाही, पुलिस मौके पर पहुंचकर लूट की घटना की कर रही है जांच, मामला थाना बिवार इलाके के निवादा गांव का ।
    4
    लूट की घटना से थाना बिवार इलाके के निवादा गांव में मचा हड़कंप,
शातिर चोरों ने पुलिस की आंख में धूल झोंकते हुए घर में सो रहे परिवार जनों को बनाया बंधक, 
पीड़ित बुजुर्ग महिला ने बताया -  तीन लुटेरों ने परिवार जनों के हाथ पैर को बांधकर घर में रखा नगद लाखों रुपए और लाखों के जेवरात लूटे हुए फरार,
शातिर लुटेरे लूट की घटना को अंजाम देने के बाद मौके से हुए फरार,
स्थानीय लोगों की सूचना पर लूट की घटना स्थल पर पहुंची स्थानीय पुलिस, 
पीड़ित परिवार जनों की पुलिस से गुहार घर से लूटा हुआ सामान वापस करा कर तीनों लुटेरों पर करें कड़ी कार्यवाही,
पुलिस मौके पर पहुंचकर लूट की घटना की कर रही है जांच,
मामला थाना बिवार इलाके के निवादा गांव का ।
    user_Sheelu Nishad
    Sheelu Nishad
    Classified ads newspaper publisher Hamirpur, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.