हमीरपुर में लूट से दहशत, परिजनों को बंधक बना दिया लूट की घटना को अंजाम हमीरपुर जिले के बिवांर थाना क्षेत्र में बीती रात लूट की बड़ी वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। थाना से महज 3 किलोमीटर दूर निवादा गांव में नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में घुसकर महिला को बंधक बना लिया और करीब 9 लाख रुपये के जेवर व नकदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित पवन कुमार ने बताया कि रात में तीन नकाबपोश बदमाश उनके घर में घुस आए। उस समय उनकी मां अहिल्या पत्नी गणेश प्रसाद घर में सो रही थीं। बदमाशों ने उनकी मां का मुंह, हाथ और पैर बांध दिए और आराम से घर में रखे कीमती जेवर व नकदी समेट ली। पवन कुमार के अनुसार, वह दूसरे कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान उनकी मां किसी तरह बंधन में ही लुढ़कते हुए दरवाजे तक पहुंचीं और जोर से ठोकर मारी, जिससे उनकी नींद खुल गई। स्थिति को समझते ही उन्होंने तुरंत यूपी-112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद यूपी-112 पुलिस रात करीब 2 से 3 बजे के बीच मौके पर पहुंची। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताई है और पुलिस से जल्द खुलासा करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
हमीरपुर में लूट से दहशत, परिजनों को बंधक बना दिया लूट की घटना को अंजाम हमीरपुर जिले के बिवांर थाना क्षेत्र में बीती रात लूट की बड़ी वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। थाना से महज 3 किलोमीटर दूर निवादा गांव में नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में घुसकर महिला को बंधक बना लिया और करीब 9 लाख रुपये के जेवर व नकदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित पवन कुमार ने बताया कि रात में तीन नकाबपोश बदमाश उनके घर में घुस आए। उस समय उनकी मां अहिल्या पत्नी गणेश प्रसाद घर में सो रही थीं। बदमाशों ने उनकी मां का मुंह, हाथ और पैर बांध दिए और आराम से घर में रखे कीमती जेवर व नकदी समेट
ली। पवन कुमार के अनुसार, वह दूसरे कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान उनकी मां किसी तरह बंधन में ही लुढ़कते हुए दरवाजे तक पहुंचीं और जोर से ठोकर मारी, जिससे उनकी नींद खुल गई। स्थिति को समझते ही उन्होंने तुरंत यूपी-112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद यूपी-112 पुलिस रात करीब 2 से 3 बजे के बीच मौके पर पहुंची। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताई है और पुलिस से जल्द खुलासा करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
- हमीरपुर कुरारा। थाना क्षेत्र मे 35 वर्षीय विकलांग युवक ने बुधवार की शाम करीब 7 बजे अपने घर मे साफी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। माँ ने बताया की वो खेतो मे सीला बीनने गयी थी वही ज़ब शाम को घर पहुंची तो फंदे पर लटक रहा था। एक साल पूर्व सड़क दुर्घटना मे वो गंभीर रूप से घायल हो गया था और पैर से विकलांग हो गया था जिससे इलाज मे काफ़ी पैसा खर्च हुआ था जो कर्ज लेकर इलाज कराया था। इन्ही सब कारणों से परेशान युवक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतार कर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक तीन भाइयो मे दूसरे नंबर का था और अविवाहित था2
- हमीरपुर। स्मार्ट विद्युत मीटरों से परेशान महिलाओं ने सुमेरपुर पावर हाउस पहुंचकर जमकर हंगामा किया। उपखंड अधिकारी (SDO) के न मिलने पर नाराज महिलाओं ने अवर अभियंता (JE) का घेराव कर विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की, जिससे काफी देर तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा। कस्बे के वार्ड नंबर छह की महिलाएं अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण को संबोधित प्रार्थना पत्र देने पहुंची थीं। उनका आरोप है कि स्मार्ट मीटर प्रणाली से गरीब और मजदूर वर्ग को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रोज कमाने-खाने वाले परिवार समय पर रिचार्ज नहीं करा पाते, जिससे बैलेंस खत्म होते ही तुरंत बिजली कट जाती है और उन्हें अंधेरे में रहना पड़ता है। महिलाओं ने मांग की कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था को समाप्त कर पोस्टपेड प्रणाली लागू की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। काफी देर तक चले हंगामे के बाद अवर अभियंता ने उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया और मीटरों को पोस्टपेड में बदलवाने की बात कही, जिसके बाद महिलाएं शांत होकर वापस लौट गईं।1
- मौदहा (हमीरपुर)। नारी सशक्तिकरण के समर्थन में बुधवार को मौदहा नगर की सड़कों पर जोश और उत्साह का अनोखा नजारा देखने को मिला, जब भाजपा जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद के नेतृत्व में भव्य नारी शक्ति स्कूटी रैली निकाली गई। रामलीला मैदान से शुरू हुई इस रैली में करीब 300 महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे नगर में जागरूकता का संदेश दिया। हाथों में तख्तियां और नारों के साथ निकली इस रैली ने शहर का माहौल जोशपूर्ण बना दिया। रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए स्टेशन रोड स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क पहुंचकर संपन्न हुई, जहां प्रतिभागियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद ने जनसमूह को संबोधित करते हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम के महत्व पर प्रकाश डाला और इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख लालाराम निषाद, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आकाश त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद वर्मा, उत्तम सिंह, बसंत सोनी, उमा दीक्षित, हिना परवीन, रेनू अनुरागी, ज्योत्सना सिंह, अनूप सिंह, मनोज धुरिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। रैली के जरिए महिलाओं की भागीदारी और जागरूकता ने यह साबित कर दिया कि अब नारी शक्ति हर क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही है।1
- हमीरपुर जिले के बिवार थाना क्षेत्र में बीती रात लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। निवादा गांव में नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में घुसकर महिला को बंधक बना लिया और करीब 9 लाख रुपये के जेवर व नकदी लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। पीड़ित पवन कुमार के अनुसार, रात में तीन बदमाश उनके घर में घुसे, जहां उनकी मां अहिल्या और पत्नी गणेश प्रसाद घर में सो रही थीं। बदमाशों ने उनकी मां का मुंह, हाथ और पैर बांध दिए और घर में रखे कीमती जेवर व नकदी समेट ली। उस समय पवन कुमार दूसरे कमरे में सो रहे थे। बताया गया कि उनकी मां किसी तरह बंधन में ही दरवाजे तक पहुंचीं और जोर से खटखटाया, जिससे पवन कुमार की नींद खुली। स्थिति समझते ही उन्होंने तुरंत यूपी-112 पर सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस रात करीब 2 से 3 बजे के बीच मौके पर पहुंची। घटना के बाद गांव में भय का माहौल है, वहीं पुलिस मामले की जांच कर आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए बदमाशों की तलाश में जुटी है।1
- 4 हजार मुर्गी और चूजों की मुर्गी फार्म में जलकर हुई मौत, शार्ट सर्किट के चलते दो मुर्गी फार्मों में लगी भीषण आग, आग से दोनों मुर्गी फार्म जलकर हुए राख, आग लगने से हुआ लाखों का नुकसान, आग की लपटे उठती देख आसपास मौजूद लोग आग बुझाने का कर रहे प्रयास, मामला कुरारा थाना क्षेत्र के कुसमरा इलाके का ।।2
- #Apkiawajdigital झाँसी/बाँदा | लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार और महिला अस्मिता से खिलवाड़ का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बाँदा में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के कर्मियों द्वारा महिला पत्रकार सहित तीन पत्रकारों के साथ की गई अभद्रता ने अब तूल पकड़ लिया है। स्थानीय स्तर पर जांच के नाम पर 'क्लीन चिट' की लीपापोती के बाद, अब झाँसी में शुरू हुई जांच ने शासन-प्रशासन के गलियारों में खलबली मचा दी है। आधी रात को वर्दी की धौंस: मोबाइल छीना, मर्यादा तार-तार की घटना 22/23 मार्च 2026 की काली रात की है, जब फर्ज की राह पर निकले पत्रकारों को खाकी की हनक का सामना करना पड़ा। आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ कर्मियों ने न केवल महिला पत्रकार और उनके साथियों के साथ धक्का-मुक्की की, बल्कि महिला पत्रकार का हाथ पकड़कर मोबाइल छीन लिया और उसे मेज पर पटक दिया। हैरान करने वाली बात यह है कि: * पत्रकारों के साथ अमर्यादित और अश्लील भाषा का प्रयोग किया गया। महिला पत्रकार की गरिमा को ठेस पहुँचाते हुए उनके चरित्र पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं। पत्रकारिता की स्वतंत्रता को कुचलने का सीधा प्रयास किया गया। जांच या रस्म अदायगी ? स्थानीय स्तर पर 'क्लीन चिट' का संदिग्ध खेल पीड़ितों ने 23 मार्च की सुबह ही बाँदा आरपीएफ इंस्पेक्टर सुरुचि द्विवेदी को लिखित शिकायत सौंपी थी, लेकिन आरोप है कि कार्रवाई के बजाय मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की गई। इसके बाद जांच महोबा आरपीएफ को सौंपी गई, जहाँ से आरोपियों को 'क्लीन चिट' थमा दी गई। यह सवाल उठता है कि क्या सरकारी तंत्र अपने कर्मियों के गुनाहों पर पर्दा डालने का माध्यम बन गया है? झाँसी में गूंजी न्याय की आवाज: सीओ सलीम खान ने दर्ज किए बयान स्थानीय स्तर पर न्याय न मिलने के बाद पीड़ितों ने उच्चाधिकारियों का द्वार खटखटाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए झाँसी जीआरपी सीओ सलीम खान ने कमान संभाली। 15 अप्रैल 2026 को पीड़ित पत्रकार रूपा गोयल (ब्यूरो, तेजस टुडे), ललित कुमार (उम्मीद ऑफ पब्लिक) और नीरज निगम (संस्कार उजाला) के बयान दर्ज किए गए। "दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा। जांच पूरी तरह निष्पक्ष होगी और तथ्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।" — सलीम खान, सीओ, जीआरपी झाँसी पत्रकार जगत में आक्रोश, शासन की चुप्पी पर सवाल इस मामले में झाँसी के वरिष्ठ पत्रकारों—अरविंद भार्गव, अंसार, नवीन, रामकुमार साहू और मुकेश तिवारी—ने एकजुट होकर पीड़ितों का समर्थन किया है। पत्रकार जगत का कहना है कि यदि 'समाज के रक्षक' ही रक्षक की भूमिका छोड़कर भक्षक बन जाएंगे, तो आम जनता की सुरक्षा भगवान भरोसे है। मुख्य सवाल जो जवाब मांगते हैं: सीसीटीवी फुटेज: क्या 22/23 मार्च की रात की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग सुरक्षित है या उसे 'तकनीकी खराबी' बताकर गायब कर दिया गया? महोबा जांच की साख: जिस जांच में सीधे तौर पर क्लीन चिट दी गई, उसका आधार क्या था? महिला सुरक्षा: क्या वर्दीधारियों को महिला पत्रकार की गरिमा से खिलवाड़ करने की छूट है? निष्कर्ष: अब सबकी निगाहें झाँसी की जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं। क्या लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को कुचलने वालों को सजा मिलेगी या एक बार फिर सरकारी रसूख के आगे सच दम तोड़ देगा? यह मामला केवल तीन पत्रकारों का नहीं, बल्कि अभिव्यक्ति की आजादी और महिला सम्मान की लड़ाई बन चुका है।3
- राम-राम भाइयों और बहनों, मैं शाहपुर सानी का रहने वाला हूँ। मैं एक नया क्रिएटर हूँ और आप सबके लिए अच्छे वीडियो बनाने की कोशिश कर रहा हूँ। मेरा और मेरी फेसबुक आईडी का नाम 'मंजू यादव' है। मेरी आप सबसे विनती है कि कृपया मुझे सपोर्ट करें, मुझे फॉलो करें और मेरे वीडियो जाकर ज़रूर देखें। दोस्तों, वीडियो को लाइक और शेयर करने से किसी का पैसा नहीं लगता, लेकिन इससे मुझे बहुत हिम्मत मिलेगी। हमें एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए और सबका भला सोचना चाहिए। जो भी मेरे इस वीडियो को लाइक और शेयर करेगा, भगवान उसका भला करेगा। थैंक यू, धन्यवाद!"1
- मौदहा हमीरपुर, बीते एक पखवाड़ा पहले अधिवक्ता और उपजिलाधिकारी के पेशकार के बीच तू तू मैं मैं से शुरू हुआ विवाद आंदोलन में बदल गया जिसके चलते गुरूवार को वकीलों ने तहसील में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर सभी न्यायलय का बहिष्कार शुरू कर दिया है हालांकि इसके पहले अपर जिलाधिकारी की पहल पर दोनों पक्षों के बीच बातचीत का प्रस्ताव आया था जिसे वकीलों ने ठुकरा दिया था।1