logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हजारीबाग में रातभर चला पुलिस का बड़ा अभियान, 69 मनचलों पर कार्रवाई 50 टीमों ने 122 ठिकानों पर की छापेमारी, अड्डेबाजी के खिलाफ सख्त कदम हजारीबाग | पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हजारीबाग जिले में 21/22 अप्रैल की रात विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान अड्डेबाजी और मनचले व्यक्तियों के खिलाफ चलाया गया, जिसमें पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। इस अभियान में जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक और निरीक्षकों के नेतृत्व में कुल 50 टीमों का गठन किया गया। इन टीमों में 209 पुलिस अधिकारी और जवान शामिल थे। पुलिस टीमों ने जिले के अलग-अलग इलाकों में 122 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान 69 मनचले व्यक्तियों को पकड़कर थाने लाया गया। बाद में उन्हें पीआर बॉन्ड पर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। पुलिस ने साफ किया है कि आगे भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे, ताकि जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि अगर उनके इलाके में अड्डेबाजी या इस तरह की गतिविधियां हो रही हैं, तो तुरंत नजदीकी थाने को सूचना दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

2 hrs ago
user_Kashif Adib
Kashif Adib
Local News Reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
2 hrs ago

हजारीबाग में रातभर चला पुलिस का बड़ा अभियान, 69 मनचलों पर कार्रवाई 50 टीमों ने 122 ठिकानों पर की छापेमारी, अड्डेबाजी के खिलाफ सख्त कदम हजारीबाग | पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हजारीबाग जिले में 21/22 अप्रैल की रात विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान अड्डेबाजी और मनचले व्यक्तियों के खिलाफ चलाया गया, जिसमें पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। इस अभियान में जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक और निरीक्षकों के नेतृत्व में कुल 50 टीमों का गठन किया गया। इन टीमों में 209 पुलिस अधिकारी और जवान शामिल थे। पुलिस टीमों ने जिले के अलग-अलग इलाकों में 122 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान 69 मनचले व्यक्तियों को पकड़कर थाने लाया गया। बाद में उन्हें पीआर बॉन्ड पर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। पुलिस ने साफ किया है कि आगे भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे, ताकि जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि अगर उनके इलाके में अड्डेबाजी या इस तरह की गतिविधियां हो रही हैं, तो तुरंत नजदीकी थाने को सूचना दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

More news from झारखंड and nearby areas
  • नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत बुधवार को *स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से 14 अप्रैल से जिले में मेगा स्वच्छता अभियान प्रारंभ* किया गया था। यह अभियान बुधवार को *विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम के साथ संपन्न* हुआ। समापन दिवस पर *उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा, उप विकास आयुक्त (डीडीसी) शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता (एसी) मो. मुमताज अंसारी, चास नगर निगम के मेयर भोलू पासवान एवं उप मेयर पूजा कुमारी सहित अन्य जन प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने गुब्बारे उड़ाकर बोकारो एयरपोर्ट से गरगा पुल तक वाकाथान* का शुभारंभ किया। वाकाथान के उपरांत *गरगा नदी तट पर व्यापक सफाई अभियान* चलाया गया। इस दौरान *उपायुक्त, उप विकास आयुक्त सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने स्वयं झाड़ू उठाकर श्रमदान* किया। बोकारो से विजय आनंद की रिपोर्ट अभियान को सफल बनाने में योगदान देने वाले *सफाई मित्रों, लायंस क्लब, दामोदर बचाओ आंदोलन सहित अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित
    1
    नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत बुधवार को *स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से 14 अप्रैल से जिले में मेगा स्वच्छता अभियान प्रारंभ* किया गया था। यह अभियान बुधवार को *विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम के साथ संपन्न* हुआ।
समापन दिवस पर *उपायुक्त (डीसी)  अजय नाथ झा, उप विकास आयुक्त (डीडीसी)  शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता (एसी) मो. मुमताज अंसारी, चास नगर निगम के मेयर  भोलू पासवान एवं उप मेयर  पूजा कुमारी सहित अन्य जन प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने गुब्बारे उड़ाकर बोकारो एयरपोर्ट से गरगा पुल तक वाकाथान* का शुभारंभ किया।
वाकाथान के उपरांत *गरगा नदी तट पर व्यापक सफाई अभियान* चलाया गया। इस दौरान *उपायुक्त, उप विकास आयुक्त सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने स्वयं झाड़ू उठाकर श्रमदान* किया। बोकारो से विजय आनंद की रिपोर्ट
अभियान को सफल बनाने में योगदान देने वाले *सफाई मित्रों, लायंस क्लब, दामोदर बचाओ आंदोलन सहित अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित
    user_Dheeraj Kumar
    Dheeraj Kumar
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    4 hrs ago
  • बोरिंग में किसी तरह की दिक्कत है तो हमसे संपर्क करे
    1
    बोरिंग में किसी तरह की दिक्कत है तो हमसे संपर्क करे
    user_Dablu kumar
    Dablu kumar
    Plumber हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    6 hrs ago
  • Post by खबर आप तक
    1
    Post by खबर आप तक
    user_खबर आप तक
    खबर आप तक
    Local News Reporter Hazaribag, Hazaribagh•
    7 hrs ago
  • हजारीबाग में पुलिस पर गंभीर आरोप: सांसद मनीष जायसवाल ने की निष्पक्ष जांच की मांग
    1
    हजारीबाग में पुलिस पर गंभीर आरोप: सांसद मनीष जायसवाल ने की निष्पक्ष जांच की मांग
    user_झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    10 hrs ago
  • भागने वालों का खेल खत्म!  कटकमदाग पुलिस का ऑपरेशन हंटर, 7 वारंटी दबोचे गए कटकमदाग: कटकमदाग में कानून से आंख-मिचौली खेल रहे फरार आरोपियों के लिए अब बचना आसान नहीं रहा। कटकमदाग थाना पुलिस ने एक सटीक और तेज़ कार्रवाई करते हुए गैर-जमानती वारंटियों के खिलाफ ऐसा शिकंजा कसा कि सात फरार आरोपी एक ही झटके में सलाखों के पीछे पहुंच गए। इस ऑपरेशन ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। गिरफ्तार किए गए वारंटियों में प्रकाश कुमार मेहता, टुनटुन मियां, भुनेश्वर यादव उर्फ भुवनेश्वर कुमार यादव, राजकुमार साव, आशीष कुमार, गोविंद महतो और वीरेंद्र कुमार साव शामिल हैं। ये सभी विभिन्न कांडों और कोर्ट कंप्लेंट मामलों में वांछित थे और लंबे समय से पुलिस की पकड़ से दूर थे।
    1
    भागने वालों का खेल खत्म! 
कटकमदाग पुलिस का ऑपरेशन हंटर, 7 वारंटी दबोचे गए
कटकमदाग: कटकमदाग में कानून से आंख-मिचौली खेल रहे फरार आरोपियों के लिए अब बचना आसान नहीं रहा। कटकमदाग थाना पुलिस ने एक सटीक और तेज़ कार्रवाई करते हुए गैर-जमानती वारंटियों के खिलाफ ऐसा शिकंजा कसा कि सात फरार आरोपी एक ही झटके में सलाखों के पीछे पहुंच गए। इस ऑपरेशन ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। गिरफ्तार किए गए वारंटियों में प्रकाश कुमार मेहता, टुनटुन मियां, भुनेश्वर यादव उर्फ भुवनेश्वर कुमार यादव, राजकुमार साव, आशीष कुमार, गोविंद महतो और वीरेंद्र कुमार साव शामिल हैं। ये सभी विभिन्न कांडों और कोर्ट कंप्लेंट मामलों में वांछित थे और लंबे समय से पुलिस की पकड़ से दूर थे।
    user_Abhay Kumar Singh
    Abhay Kumar Singh
    पत्रकार हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    12 hrs ago
  • 50 करोड़ की शाही शादी! Govinda समेत सितारों की एंट्री, “अंबानी लेवल वेडिंग” बना चर्चा का केंद्र
    1
    50 करोड़ की शाही शादी! Govinda समेत सितारों की एंट्री, “अंबानी लेवल वेडिंग” बना चर्चा का केंद्र
    user_News Xpose ( Jishan Raj)
    News Xpose ( Jishan Raj)
    Press Azad Mahalla, Hazaribagh•
    20 hrs ago
  • हजारीबाग में पुलिस का बड़ा एक्शन: 24 घंटे में 57 अपराधी गिरफ्तार, 200 ठिकानों पर छापेमारी
    1
    हजारीबाग में पुलिस का बड़ा एक्शन: 24 घंटे में 57 अपराधी गिरफ्तार, 200 ठिकानों पर छापेमारी
    user_झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    12 hrs ago
  • बोकारो डीवीसी प्लांट में बेकाबू मालगाड़ी गेट तोड़कर निकली, स्कॉर्पियो को आधा किमी तक घसीटा !
    1
    बोकारो डीवीसी प्लांट में बेकाबू मालगाड़ी गेट तोड़कर निकली, स्कॉर्पियो को आधा किमी तक घसीटा !
    user_News Xpose ( Jishan Raj)
    News Xpose ( Jishan Raj)
    Press Azad Mahalla, Hazaribagh•
    20 hrs ago
  • -- -- उरीमारी में आयोजित भव्य समारोह बना सामाजिक समरसता की मिसाल, हर वर्ग के लोग हुए शामिल -- गांडेय विधायक कल्पना सोरेन सहित कई गणमान्य हुए शरीक, नवविवाहित जोड़े को दिया आशीर्वाद  -- समारोह में लगभग 50 प्रकार के व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए थे, जहां लोगों ने लजीज पकवानों का भरपूर आनंद लिया -- धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा और झारखंड की सांस्कृतिक झलकियों ने लोगों का मन मोह लिया -- विशेष रूप से तैयार जयमाला मंच लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा ---- हजारीबाग। हजारीबाग जिले के बड़का गांव स्थित उरीमारी में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारिणी सदस्य सह हजारीबाग जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बेदिया की सुपुत्री निक्की कुमारी संग पंकज कुमार बेदिया के विवाह समारोह का आयोजन शाही अंदाज में किया गया। इस भव्य समारोह में करीब 25 हजार लोगों ने शिरकत कर नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। पूरे कार्यक्रम में झारखंडी संस्कृति की अद्भुत झलक देखने को मिली। लगभग 5 एकड़ में फैले विशाल पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिसमें विशेष रूप से तैयार जयमाला मंच लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। समारोह स्थल पर कई सेल्फी प्वाइंट बनाए गए थे, वहीं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा और झारखंड की सांस्कृतिक झलकियों ने लोगों का मन मोह लिया। विवाह समारोह में संगीत, मेहंदी समेत सभी पारंपरिक रस्में धूमधाम से निभाई गईं, जिसमें पूरे झारखंड से कई दिग्गज नेता, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। प्रमुख अतिथियों में गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, झामुमो केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य, प्रदीप कुमार पांडे, फागु बेसरा, पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष जानकी यादव एवं जिला परिषद अध्यक्ष उमेश मेहता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस भव्य आयोजन की सबसे खास बात यह रही कि इसमें किसी भी प्रकार का ऊंच-नीच या भेदभाव देखने को नहीं मिला। आसपास के करीब 100 गांवों के लोग एक साथ एक ही पंडाल में शामिल होकर सामाजिक एकता का परिचय देते नजर आए। समारोह में लगभग 50 प्रकार के व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए थे, जहां लोगों ने लजीज पकवानों का भरपूर आनंद लिया। यह आयोजन न केवल भव्यता के लिए बल्कि रोजगार सृजन के लिए भी सराहनीय रहा। कैटरिंग, पंडाल, लाइटिंग और अन्य व्यवस्थाओं में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों को रोजगार मिला। पूरे समारोह के दौरान संजीव कुमार बेदिया स्वयं अतिथियों के स्वागत-सत्कार में जुटे रहे। सभी अतिथियों ने बारात का भव्य स्वागत करते हुए वर-वधू को सुखद दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं। अतिथियों ने इस विवाह समारोह को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह आयोजन सामाजिक समरसता और एकता का प्रतीक है, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। संजीव कुमार बेदिया ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
    1
    --
-- उरीमारी में आयोजित भव्य समारोह बना सामाजिक समरसता की मिसाल, हर वर्ग के लोग हुए शामिल
-- गांडेय विधायक कल्पना सोरेन सहित कई गणमान्य हुए शरीक, नवविवाहित जोड़े को दिया आशीर्वाद 
-- समारोह में लगभग 50 प्रकार के व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए थे, जहां लोगों ने लजीज पकवानों का भरपूर आनंद लिया
-- धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा और झारखंड की सांस्कृतिक 
झलकियों ने लोगों का मन मोह लिया
-- विशेष रूप से तैयार जयमाला मंच लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा
----
हजारीबाग। हजारीबाग जिले के बड़का गांव स्थित उरीमारी में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारिणी सदस्य सह हजारीबाग जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बेदिया की सुपुत्री निक्की कुमारी संग पंकज कुमार बेदिया के विवाह समारोह का आयोजन शाही अंदाज में किया गया। इस भव्य समारोह में करीब 25 हजार लोगों ने शिरकत कर नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया।
पूरे कार्यक्रम में झारखंडी संस्कृति की अद्भुत झलक देखने को मिली। लगभग 5 एकड़ में फैले विशाल पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिसमें विशेष रूप से तैयार जयमाला मंच लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। समारोह स्थल पर कई सेल्फी प्वाइंट बनाए गए थे, वहीं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा और झारखंड की सांस्कृतिक झलकियों ने लोगों का मन मोह लिया।
विवाह समारोह में संगीत, मेहंदी समेत सभी पारंपरिक रस्में धूमधाम से निभाई गईं, जिसमें पूरे झारखंड से कई दिग्गज नेता, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। प्रमुख अतिथियों में गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, झामुमो केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य, प्रदीप कुमार पांडे, फागु बेसरा, पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष जानकी यादव एवं जिला परिषद अध्यक्ष उमेश मेहता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस भव्य आयोजन की सबसे खास बात यह रही कि इसमें किसी भी प्रकार का ऊंच-नीच या भेदभाव देखने को नहीं मिला। आसपास के करीब 100 गांवों के लोग एक साथ एक ही पंडाल में शामिल होकर सामाजिक एकता का परिचय देते नजर आए। समारोह में लगभग 50 प्रकार के व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए थे, जहां लोगों ने लजीज पकवानों का भरपूर आनंद लिया।
यह आयोजन न केवल भव्यता के लिए बल्कि रोजगार सृजन के लिए भी सराहनीय रहा। कैटरिंग, पंडाल, लाइटिंग और अन्य व्यवस्थाओं में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों को रोजगार मिला।
पूरे समारोह के दौरान संजीव कुमार बेदिया स्वयं अतिथियों के स्वागत-सत्कार में जुटे रहे। सभी अतिथियों ने बारात का भव्य स्वागत करते हुए वर-वधू को सुखद दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं।
अतिथियों ने इस विवाह समारोह को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह आयोजन सामाजिक समरसता और एकता का प्रतीक है, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। संजीव कुमार बेदिया ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
    user_Ejaj Alam
    Ejaj Alam
    Press हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.