logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शाही अंदाज में सजी ऐतिहासिक शादी, 25 हजार लोगों की मौजूदगी में दिखी झारखंडी संस्कृति की अनोखी झलक -- -- उरीमारी में आयोजित भव्य समारोह बना सामाजिक समरसता की मिसाल, हर वर्ग के लोग हुए शामिल -- गांडेय विधायक कल्पना सोरेन सहित कई गणमान्य हुए शरीक, नवविवाहित जोड़े को दिया आशीर्वाद  -- समारोह में लगभग 50 प्रकार के व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए थे, जहां लोगों ने लजीज पकवानों का भरपूर आनंद लिया -- धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा और झारखंड की सांस्कृतिक झलकियों ने लोगों का मन मोह लिया -- विशेष रूप से तैयार जयमाला मंच लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा ---- हजारीबाग। हजारीबाग जिले के बड़का गांव स्थित उरीमारी में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारिणी सदस्य सह हजारीबाग जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बेदिया की सुपुत्री निक्की कुमारी संग पंकज कुमार बेदिया के विवाह समारोह का आयोजन शाही अंदाज में किया गया। इस भव्य समारोह में करीब 25 हजार लोगों ने शिरकत कर नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। पूरे कार्यक्रम में झारखंडी संस्कृति की अद्भुत झलक देखने को मिली। लगभग 5 एकड़ में फैले विशाल पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिसमें विशेष रूप से तैयार जयमाला मंच लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। समारोह स्थल पर कई सेल्फी प्वाइंट बनाए गए थे, वहीं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा और झारखंड की सांस्कृतिक झलकियों ने लोगों का मन मोह लिया। विवाह समारोह में संगीत, मेहंदी समेत सभी पारंपरिक रस्में धूमधाम से निभाई गईं, जिसमें पूरे झारखंड से कई दिग्गज नेता, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। प्रमुख अतिथियों में गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, झामुमो केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य, प्रदीप कुमार पांडे, फागु बेसरा, पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष जानकी यादव एवं जिला परिषद अध्यक्ष उमेश मेहता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस भव्य आयोजन की सबसे खास बात यह रही कि इसमें किसी भी प्रकार का ऊंच-नीच या भेदभाव देखने को नहीं मिला। आसपास के करीब 100 गांवों के लोग एक साथ एक ही पंडाल में शामिल होकर सामाजिक एकता का परिचय देते नजर आए। समारोह में लगभग 50 प्रकार के व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए थे, जहां लोगों ने लजीज पकवानों का भरपूर आनंद लिया। यह आयोजन न केवल भव्यता के लिए बल्कि रोजगार सृजन के लिए भी सराहनीय रहा। कैटरिंग, पंडाल, लाइटिंग और अन्य व्यवस्थाओं में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों को रोजगार मिला। पूरे समारोह के दौरान संजीव कुमार बेदिया स्वयं अतिथियों के स्वागत-सत्कार में जुटे रहे। सभी अतिथियों ने बारात का भव्य स्वागत करते हुए वर-वधू को सुखद दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं। अतिथियों ने इस विवाह समारोह को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह आयोजन सामाजिक समरसता और एकता का प्रतीक है, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। संजीव कुमार बेदिया ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

2 hrs ago
user_Ejaj Alam
Ejaj Alam
Press हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
2 hrs ago

शाही अंदाज में सजी ऐतिहासिक शादी, 25 हजार लोगों की मौजूदगी में दिखी झारखंडी संस्कृति की अनोखी झलक -- -- उरीमारी में आयोजित भव्य समारोह बना सामाजिक समरसता की मिसाल, हर वर्ग के लोग हुए शामिल -- गांडेय विधायक कल्पना सोरेन सहित कई गणमान्य हुए शरीक, नवविवाहित जोड़े को दिया आशीर्वाद  -- समारोह में लगभग 50 प्रकार के व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए थे, जहां लोगों ने लजीज पकवानों का भरपूर आनंद लिया -- धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा और झारखंड की सांस्कृतिक झलकियों ने लोगों का मन मोह लिया -- विशेष रूप से तैयार जयमाला मंच लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा ---- हजारीबाग। हजारीबाग जिले के बड़का गांव स्थित उरीमारी में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारिणी सदस्य सह हजारीबाग जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बेदिया की सुपुत्री निक्की कुमारी संग पंकज कुमार बेदिया के विवाह समारोह का आयोजन शाही अंदाज में किया गया। इस भव्य समारोह में करीब 25 हजार लोगों ने शिरकत कर नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। पूरे कार्यक्रम में झारखंडी संस्कृति की अद्भुत झलक देखने को मिली। लगभग 5 एकड़ में फैले विशाल पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिसमें विशेष रूप से तैयार जयमाला मंच लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। समारोह स्थल पर कई सेल्फी प्वाइंट बनाए गए थे, वहीं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा और झारखंड की सांस्कृतिक झलकियों ने लोगों का मन मोह लिया। विवाह समारोह में संगीत, मेहंदी समेत सभी पारंपरिक रस्में धूमधाम से निभाई गईं, जिसमें पूरे झारखंड से कई दिग्गज नेता, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। प्रमुख अतिथियों में गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, झामुमो केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य, प्रदीप कुमार पांडे, फागु बेसरा, पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष जानकी यादव एवं जिला परिषद अध्यक्ष उमेश मेहता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस भव्य आयोजन की सबसे खास बात यह रही कि इसमें किसी भी प्रकार का ऊंच-नीच या भेदभाव देखने को नहीं मिला। आसपास के करीब 100 गांवों के लोग एक साथ एक ही पंडाल में शामिल होकर सामाजिक एकता का परिचय देते नजर आए। समारोह में लगभग 50 प्रकार के व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए थे, जहां लोगों ने लजीज पकवानों का भरपूर आनंद लिया। यह आयोजन न केवल भव्यता के लिए बल्कि रोजगार सृजन के लिए भी सराहनीय रहा। कैटरिंग, पंडाल, लाइटिंग और अन्य व्यवस्थाओं में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों को रोजगार मिला। पूरे समारोह के दौरान संजीव कुमार बेदिया स्वयं अतिथियों के स्वागत-सत्कार में जुटे रहे। सभी अतिथियों ने बारात का भव्य स्वागत करते हुए वर-वधू को सुखद दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं। अतिथियों ने इस विवाह समारोह को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह आयोजन सामाजिक समरसता और एकता का प्रतीक है, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। संजीव कुमार बेदिया ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

More news from Hazaribagh and nearby areas
  • 50 करोड़ की शाही शादी! Govinda समेत सितारों की एंट्री, “अंबानी लेवल वेडिंग” बना चर्चा का केंद्र
    1
    50 करोड़ की शाही शादी! Govinda समेत सितारों की एंट्री, “अंबानी लेवल वेडिंग” बना चर्चा का केंद्र
    user_News Xpose ( Jishan Raj)
    News Xpose ( Jishan Raj)
    Press Azad Mahalla, Hazaribagh•
    47 min ago
  • -- -- उरीमारी में आयोजित भव्य समारोह बना सामाजिक समरसता की मिसाल, हर वर्ग के लोग हुए शामिल -- गांडेय विधायक कल्पना सोरेन सहित कई गणमान्य हुए शरीक, नवविवाहित जोड़े को दिया आशीर्वाद  -- समारोह में लगभग 50 प्रकार के व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए थे, जहां लोगों ने लजीज पकवानों का भरपूर आनंद लिया -- धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा और झारखंड की सांस्कृतिक झलकियों ने लोगों का मन मोह लिया -- विशेष रूप से तैयार जयमाला मंच लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा ---- हजारीबाग। हजारीबाग जिले के बड़का गांव स्थित उरीमारी में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारिणी सदस्य सह हजारीबाग जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बेदिया की सुपुत्री निक्की कुमारी संग पंकज कुमार बेदिया के विवाह समारोह का आयोजन शाही अंदाज में किया गया। इस भव्य समारोह में करीब 25 हजार लोगों ने शिरकत कर नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। पूरे कार्यक्रम में झारखंडी संस्कृति की अद्भुत झलक देखने को मिली। लगभग 5 एकड़ में फैले विशाल पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिसमें विशेष रूप से तैयार जयमाला मंच लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। समारोह स्थल पर कई सेल्फी प्वाइंट बनाए गए थे, वहीं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा और झारखंड की सांस्कृतिक झलकियों ने लोगों का मन मोह लिया। विवाह समारोह में संगीत, मेहंदी समेत सभी पारंपरिक रस्में धूमधाम से निभाई गईं, जिसमें पूरे झारखंड से कई दिग्गज नेता, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। प्रमुख अतिथियों में गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, झामुमो केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य, प्रदीप कुमार पांडे, फागु बेसरा, पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष जानकी यादव एवं जिला परिषद अध्यक्ष उमेश मेहता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस भव्य आयोजन की सबसे खास बात यह रही कि इसमें किसी भी प्रकार का ऊंच-नीच या भेदभाव देखने को नहीं मिला। आसपास के करीब 100 गांवों के लोग एक साथ एक ही पंडाल में शामिल होकर सामाजिक एकता का परिचय देते नजर आए। समारोह में लगभग 50 प्रकार के व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए थे, जहां लोगों ने लजीज पकवानों का भरपूर आनंद लिया। यह आयोजन न केवल भव्यता के लिए बल्कि रोजगार सृजन के लिए भी सराहनीय रहा। कैटरिंग, पंडाल, लाइटिंग और अन्य व्यवस्थाओं में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों को रोजगार मिला। पूरे समारोह के दौरान संजीव कुमार बेदिया स्वयं अतिथियों के स्वागत-सत्कार में जुटे रहे। सभी अतिथियों ने बारात का भव्य स्वागत करते हुए वर-वधू को सुखद दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं। अतिथियों ने इस विवाह समारोह को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह आयोजन सामाजिक समरसता और एकता का प्रतीक है, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। संजीव कुमार बेदिया ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
    1
    --
-- उरीमारी में आयोजित भव्य समारोह बना सामाजिक समरसता की मिसाल, हर वर्ग के लोग हुए शामिल
-- गांडेय विधायक कल्पना सोरेन सहित कई गणमान्य हुए शरीक, नवविवाहित जोड़े को दिया आशीर्वाद 
-- समारोह में लगभग 50 प्रकार के व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए थे, जहां लोगों ने लजीज पकवानों का भरपूर आनंद लिया
-- धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा और झारखंड की सांस्कृतिक 
झलकियों ने लोगों का मन मोह लिया
-- विशेष रूप से तैयार जयमाला मंच लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा
----
हजारीबाग। हजारीबाग जिले के बड़का गांव स्थित उरीमारी में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारिणी सदस्य सह हजारीबाग जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बेदिया की सुपुत्री निक्की कुमारी संग पंकज कुमार बेदिया के विवाह समारोह का आयोजन शाही अंदाज में किया गया। इस भव्य समारोह में करीब 25 हजार लोगों ने शिरकत कर नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया।
पूरे कार्यक्रम में झारखंडी संस्कृति की अद्भुत झलक देखने को मिली। लगभग 5 एकड़ में फैले विशाल पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिसमें विशेष रूप से तैयार जयमाला मंच लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। समारोह स्थल पर कई सेल्फी प्वाइंट बनाए गए थे, वहीं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा और झारखंड की सांस्कृतिक झलकियों ने लोगों का मन मोह लिया।
विवाह समारोह में संगीत, मेहंदी समेत सभी पारंपरिक रस्में धूमधाम से निभाई गईं, जिसमें पूरे झारखंड से कई दिग्गज नेता, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। प्रमुख अतिथियों में गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, झामुमो केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य, प्रदीप कुमार पांडे, फागु बेसरा, पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष जानकी यादव एवं जिला परिषद अध्यक्ष उमेश मेहता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस भव्य आयोजन की सबसे खास बात यह रही कि इसमें किसी भी प्रकार का ऊंच-नीच या भेदभाव देखने को नहीं मिला। आसपास के करीब 100 गांवों के लोग एक साथ एक ही पंडाल में शामिल होकर सामाजिक एकता का परिचय देते नजर आए। समारोह में लगभग 50 प्रकार के व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए थे, जहां लोगों ने लजीज पकवानों का भरपूर आनंद लिया।
यह आयोजन न केवल भव्यता के लिए बल्कि रोजगार सृजन के लिए भी सराहनीय रहा। कैटरिंग, पंडाल, लाइटिंग और अन्य व्यवस्थाओं में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों को रोजगार मिला।
पूरे समारोह के दौरान संजीव कुमार बेदिया स्वयं अतिथियों के स्वागत-सत्कार में जुटे रहे। सभी अतिथियों ने बारात का भव्य स्वागत करते हुए वर-वधू को सुखद दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं।
अतिथियों ने इस विवाह समारोह को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह आयोजन सामाजिक समरसता और एकता का प्रतीक है, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। संजीव कुमार बेदिया ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
    user_Ejaj Alam
    Ejaj Alam
    Press हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    2 hrs ago
  • *धनबाद में शुभम यादव हत्याकांड पर गरमाई सियासत, वायरल लेटर पर मेयर और सांसद भिड़े* *धनबाद :* धनबाद में शुभम यादव हत्याकांड ने सियासी भूचाल ला दिया है. बताया जा रहा है कि हत्या से पहले डीजीपी को एक पत्र भेजा गया था, जिसमें फरार गैंगस्टर प्रिंस खान और ढुल्लू महतो के कथित संबंधों की जांच की मांग की गई थी. इस लेटर के वायरल होने के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है. मामले में मेयर संजीव सिंह ने सांसद ढुल्लू महतो को आड़े हाथ लिया. इसके बाद सांसद ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी और सीबीआई जांच की भी मांग की. *घर में घुसकर हत्याकांड को दिया था अंजाम* धनबाद के सोनारडीह ओपी क्षेत्र में घर के भीतर इस हत्या को अंजाम दिया गया था. जब शुभम यादव दादा-दादी के साथ मौजूद था, तभी अपराधियों ने घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. तीन गोलियां लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शुभम, संजीव सिंह के करीबी माने जाते थे और जनता श्रमिक संघ से जुड़े हुए थे. *विदेश से चल रहा है पूरा नेटवर्क* मामले में नया मोड़ तब आया, जब कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार सूफी उर्फ मेजर ने बड़ा खुलासा किया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उसने कबूल किया कि शुभम की हत्या प्रिंस खान के इशारे पर करवाई गई थी. साथ ही बताया कि कोयलांचल में रंगदारी और शूटरों का पूरा नेटवर्क सक्रिय था. इस सिंडिकेट का संचालन विदेश से किया जा रहा था. *मेयर के सवाल पर सांसद का पलटवार* इस पूरे घटनाक्रम के बाद राजनीति भी गरमा गई है. मेयर संजीव सिंह ने वायरल पत्र का हवाला देते हुए बाघमारा क्षेत्र में 'आतंक राज' का आरोप लगाया और निष्पक्ष जांच की मांग की है. वहीं, सांसद ढुल्लू महतो ने पलटवार करते हुए कहा कि कोयलांचल में रंगदारी और गुंडागर्दी की जड़ें किसने जमाईं, यह सबको पता है. उन्होंने भी मामले की CBI जांच की मांग उठाई. सियासी आरोप-प्रत्यारोप के बीच पुलिस पर भी सवाल उठ रहे हैं. इस हत्याकांड ने फिर से गैंगवार और अपराध की आशंकाओं को बढ़ा दिया है. इलाके में फिलहाल भय और आक्रोश का माहौल है. आम जनता की नजरें अब जांच एजेंसी पर टिकी हैं.
    1
    *धनबाद में शुभम यादव हत्याकांड पर गरमाई सियासत, वायरल लेटर पर मेयर और सांसद भिड़े*
*धनबाद :* धनबाद में शुभम यादव हत्याकांड ने सियासी भूचाल ला दिया है. बताया जा रहा है कि हत्या से पहले डीजीपी को एक पत्र भेजा गया था, जिसमें फरार गैंगस्टर प्रिंस खान और ढुल्लू महतो के कथित संबंधों की जांच की मांग की गई थी.
इस लेटर के वायरल होने के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है. मामले में मेयर संजीव सिंह ने सांसद ढुल्लू महतो को आड़े हाथ लिया. इसके बाद सांसद ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी और सीबीआई जांच की भी मांग की.
*घर में घुसकर हत्याकांड को दिया था अंजाम*
धनबाद के सोनारडीह ओपी क्षेत्र में घर के भीतर इस हत्या को अंजाम दिया गया था. जब शुभम यादव दादा-दादी के साथ मौजूद था, तभी अपराधियों ने घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. तीन गोलियां लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शुभम, संजीव सिंह के करीबी माने जाते थे और जनता श्रमिक संघ से जुड़े हुए थे.
*विदेश से चल रहा है पूरा नेटवर्क*
मामले में नया मोड़ तब आया, जब कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार सूफी उर्फ मेजर ने बड़ा खुलासा किया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उसने कबूल किया कि शुभम की हत्या प्रिंस खान के इशारे पर करवाई गई थी. साथ ही बताया कि कोयलांचल में रंगदारी और शूटरों का पूरा नेटवर्क सक्रिय था. इस सिंडिकेट का संचालन विदेश से किया जा रहा था.
*मेयर के सवाल पर सांसद का पलटवार*
इस पूरे घटनाक्रम के बाद राजनीति भी गरमा गई है. मेयर संजीव सिंह ने वायरल पत्र का हवाला देते हुए बाघमारा क्षेत्र में 'आतंक राज' का आरोप लगाया और निष्पक्ष जांच की मांग की है. वहीं, सांसद ढुल्लू महतो ने पलटवार करते हुए कहा कि कोयलांचल में रंगदारी और गुंडागर्दी की जड़ें किसने जमाईं, यह सबको पता है. उन्होंने भी मामले की CBI जांच की मांग उठाई. सियासी आरोप-प्रत्यारोप के बीच पुलिस पर भी सवाल उठ रहे हैं. इस हत्याकांड ने फिर से गैंगवार और अपराध की आशंकाओं को बढ़ा दिया है. इलाके में फिलहाल भय और आक्रोश का माहौल है. आम जनता की नजरें अब जांच एजेंसी पर टिकी हैं.
    user_Public News JH
    Public News JH
    Local News Reporter Chisti Nagar, Hazaribagh•
    3 hrs ago
  • हजारीबाग मे एक ऐसा भी हनुमान मंदीर है जहा मनत पुरी होता है पुराना समाहरणालय अवस्थित प्रसिद्ध हनुमान जी का संध्या आरती पुजा दर्शन
    1
    हजारीबाग मे एक ऐसा भी हनुमान मंदीर है जहा मनत पुरी होता है पुराना समाहरणालय अवस्थित प्रसिद्ध हनुमान जी का संध्या आरती पुजा दर्शन
    user_चितरंजन प्रसाद गुप्ता आर टीआई सक्रिय कार्यकर्ता हजारीबाग
    चितरंजन प्रसाद गुप्ता आर टीआई सक्रिय कार्यकर्ता हजारीबाग
    Voice of people हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    5 hrs ago
  • हजारीबाग/दारू: जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए दारू थाना पुलिस ने जबरदस्त कार्रवाई करते हुए बड़े पैमाने पर छापामारी अभियान चलाया। इस अभियान से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और हुड़दंगियों में डर का माहौल बन गया। इस अभियान का नेतृत्व पुलिस निरीक्षक दारू अंचल जगलाल मुंडा और दारू थाना प्रभारी इकबाल हुसैन ने किया। उनके साथ पुoअoनिo मदन मुंडा, हवलदार एवं सशस्त्र बल की टीम पूरी मुस्तैदी के साथ मैदान में उतरी। पुलिस टीम ने दारू थाना क्षेत्र के संवेदनशील और हॉटस्पॉट माने जाने वाले स्थानों—शिशु विद्या मंदिर के पीछे ग्राउंड, बसोबर ग्राउंड और हरली ग्राउंड—पर टीम बनाकर सघन छापामारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने P/A सिस्टम के माध्यम से मौके पर मौजूद लोगों को सख्त हिदायत दी। नशा करने वालों, अड़ाबाज़ी करने वालों और हुड़दंग मचाने वालों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि अब किसी भी तरह की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस की इस सख्ती का असर भी तुरंत देखने को मिला, जहां दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़कर थाना लाया गया है और उनसे पूछताछ जारी है। जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस पूरे अभियान ने यह साफ कर दिया है कि पुलिस निरीक्षक दारू अंचल जगलाल मुंडा के नेतृत्व में पुलिस टीम पूरी तरह सक्रिय और अलर्ट मोड में है। वहीं दारू थाना प्रभारी इकबाल हुसैन की तेजतर्रार कार्यशैली और तत्परता की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है। लगातार हो रही ऐसी कार्रवाइयों से आम जनता में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है, जबकि असामाजिक तत्वों के बीच पुलिस का खौफ साफ नजर आने लगा है। संदेश बिल्कुल स्पष्ट है—अब हजारीबाग में कानून से खिलवाड़ करने वालों के लिए कोई जगह नहीं, पुलिस हर मोर्चे पर पूरी मजबूती के साथ डटी हुई है।
    3
    हजारीबाग/दारू: जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए दारू थाना पुलिस ने जबरदस्त कार्रवाई करते हुए बड़े पैमाने पर छापामारी अभियान चलाया। इस अभियान से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और हुड़दंगियों में डर का माहौल बन गया।
इस अभियान का नेतृत्व पुलिस निरीक्षक दारू अंचल जगलाल मुंडा और दारू थाना प्रभारी इकबाल हुसैन ने किया। उनके साथ पुoअoनिo मदन मुंडा, हवलदार एवं सशस्त्र बल की टीम पूरी मुस्तैदी के साथ मैदान में उतरी। पुलिस टीम ने दारू थाना क्षेत्र के संवेदनशील और हॉटस्पॉट माने जाने वाले स्थानों—शिशु विद्या मंदिर के पीछे ग्राउंड, बसोबर ग्राउंड और हरली ग्राउंड—पर टीम बनाकर सघन छापामारी की।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने P/A सिस्टम के माध्यम से मौके पर मौजूद लोगों को सख्त हिदायत दी। नशा करने वालों, अड़ाबाज़ी करने वालों और हुड़दंग मचाने वालों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि अब किसी भी तरह की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस की इस सख्ती का असर भी तुरंत देखने को मिला, जहां दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़कर थाना लाया गया है और उनसे पूछताछ जारी है। जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस पूरे अभियान ने यह साफ कर दिया है कि पुलिस निरीक्षक दारू अंचल जगलाल मुंडा के नेतृत्व में पुलिस टीम पूरी तरह सक्रिय और अलर्ट मोड में है। वहीं दारू थाना प्रभारी इकबाल हुसैन की तेजतर्रार कार्यशैली और तत्परता की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है। लगातार हो रही ऐसी कार्रवाइयों से आम जनता में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है, जबकि असामाजिक तत्वों के बीच पुलिस का खौफ साफ नजर आने लगा है।
संदेश बिल्कुल स्पष्ट है—अब हजारीबाग में कानून से खिलवाड़ करने वालों के लिए कोई जगह नहीं, पुलिस हर मोर्चे पर पूरी मजबूती के साथ डटी हुई है।
    user_Arif Khan (Journalist)khabar36
    Arif Khan (Journalist)khabar36
    Classified ads newspaper publisher हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    5 hrs ago
  • यह सम्मान हमारे प्रत्येक सदस्य की मेहनत और मजबूत टीम वर्क का परिणाम है : करण जायसवाल हजारीबाग | सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही हजारीबाग यूथ विंग के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को मंगलवार को सांसद मनीष जायसवाल के हाथों प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सांसद सेवा कार्यालय परिसर में आयोजित इस गरिमामय समारोह में संस्था के कार्यों की जमकर सराहना की गई और हजारीबाग यूथ विंग के प्रयासों को प्रेरणादायक बताया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में सांसद मनीष जायसवाल को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।वही कार्यक्रम का संचालन सचिव रितेश खण्डेलवाल ने किया। इसके पश्चात श्री जायसवाल ने संस्था के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। यह सम्मान विशेष रूप से 13 अप्रैल को आयोजित भव्य रक्तदान शिविर एवं अन्य सामाजिक गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया। उल्लेखनीय है कि इस रक्तदान शिविर में हजारीबाग यूथ विंग द्वारा अब तक का सबसे बड़ा कैंप आयोजित करते हुए 326 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जिससे अनेक जरूरतमंदों को जीवनदान मिला। इस शिविर में हजारीबाग पुलिस का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान सांसद मनीष जायसवाल के साथ संस्था के सदस्यों ने आगामी सामाजिक कार्यक्रमों एवं जनसेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। प्रदान किए गए प्रशस्ति पत्र में सांसद मनीष जायसवाल के हस्ताक्षर के साथ संस्था के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन एवं अध्यक्ष करण जायसवाल के हस्ताक्षर भी शामिल रहे, जिससे सम्मान की गरिमा और बढ़ गई। सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग यूथ विंग केवल एक दिन नहीं, बल्कि वर्ष के 365 दिन विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से समाज की सेवा कर रही है। उन्होंने कहा कि यह संस्था हजारीबाग जिले की अब तक की सर्वश्रेष्ठ संस्था के रूप में उभरकर सामने आई है, जो युवाओं के समर्पण और सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है। संस्था के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने कहा कि हजारीबाग यूथ विंग का हर सदस्य समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहा है। सभी के सामूहिक प्रयास से संस्था लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है और भविष्य में भी यह सिलसिला जारी रहेगा। वहीं संस्था के अध्यक्ष करण जायसवाल ने कहा कि यह सम्मान संगठन के हर सदस्य के अथक परिश्रम, अनुशासन और टीम वर्क का परिणाम है। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है और इसी सोच के साथ आगे भी बड़े स्तर पर जनहित के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष विकास तिवारी,सचिव रितेश खण्डेलवाल,सह सचिव अभिषेक पांडे, कोषाध्यक्ष गुंजन मद्धेशिया,संस्था के मार्गदर्शक संजय कुमार एवं विकास केशरी, कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद ताजुद्दीन,सत्यनारायण सिंह,प्रवेक जैन,प्रणीत जैन,रोहित बजाज,प्रमोद खण्डेलवाल,सेजल सिंह,खुशी कुमारी, प्रज्ञा कुमारी,सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी,प्रिंस कसेरा,अजीत चंद्रवंशी,सनी सलूजा,राजेश जैन, कैलाश कुमार,उदित तिवारी,शानू सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।
    1
    यह सम्मान हमारे प्रत्येक सदस्य की मेहनत और मजबूत टीम वर्क का परिणाम है : करण जायसवाल
हजारीबाग | सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही हजारीबाग यूथ विंग के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को मंगलवार को सांसद मनीष जायसवाल के हाथों प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सांसद सेवा कार्यालय परिसर में आयोजित इस गरिमामय समारोह में संस्था के कार्यों की जमकर सराहना की गई और हजारीबाग यूथ विंग के प्रयासों को प्रेरणादायक बताया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में सांसद मनीष जायसवाल को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।वही कार्यक्रम का संचालन सचिव रितेश खण्डेलवाल ने किया। इसके पश्चात श्री जायसवाल ने संस्था के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। यह सम्मान विशेष रूप से 13 अप्रैल को आयोजित भव्य रक्तदान शिविर एवं अन्य सामाजिक गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया। उल्लेखनीय है कि इस रक्तदान शिविर में हजारीबाग यूथ विंग द्वारा अब तक का सबसे बड़ा कैंप आयोजित करते हुए 326 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जिससे अनेक जरूरतमंदों को जीवनदान मिला। इस शिविर में हजारीबाग पुलिस का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान सांसद मनीष जायसवाल के साथ संस्था के सदस्यों ने आगामी सामाजिक कार्यक्रमों एवं जनसेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। प्रदान किए गए प्रशस्ति पत्र में सांसद मनीष जायसवाल के हस्ताक्षर के साथ संस्था के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन एवं अध्यक्ष करण जायसवाल के हस्ताक्षर भी शामिल रहे, जिससे सम्मान की गरिमा और बढ़ गई। सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग यूथ विंग केवल एक दिन नहीं, बल्कि वर्ष के 365 दिन विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से समाज की सेवा कर रही है। उन्होंने कहा कि यह संस्था हजारीबाग जिले की अब तक की सर्वश्रेष्ठ संस्था के रूप में उभरकर सामने आई है, जो युवाओं के समर्पण और सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है। संस्था के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने कहा कि हजारीबाग यूथ विंग का हर सदस्य समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहा है। सभी के सामूहिक प्रयास से संस्था लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है और भविष्य में भी यह सिलसिला जारी रहेगा। वहीं संस्था के अध्यक्ष करण जायसवाल ने कहा कि यह सम्मान संगठन के हर सदस्य के अथक परिश्रम, अनुशासन और टीम वर्क का परिणाम है। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है और इसी सोच के साथ आगे भी बड़े स्तर पर जनहित के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष विकास तिवारी,सचिव रितेश खण्डेलवाल,सह सचिव अभिषेक पांडे, कोषाध्यक्ष गुंजन मद्धेशिया,संस्था के मार्गदर्शक संजय कुमार एवं विकास केशरी, कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद ताजुद्दीन,सत्यनारायण सिंह,प्रवेक जैन,प्रणीत जैन,रोहित बजाज,प्रमोद खण्डेलवाल,सेजल सिंह,खुशी कुमारी, प्रज्ञा कुमारी,सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी,प्रिंस कसेरा,अजीत चंद्रवंशी,सनी सलूजा,राजेश जैन, कैलाश कुमार,उदित तिवारी,शानू सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।
    user_Kashif Adib
    Kashif Adib
    Local News Reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    7 hrs ago
  • महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम तेज 25 अप्रैल को रांची में भाजपा की ‘जनाक्रोश रैली’ का ऐलान हज़ारीबाग़ में प्रेस वार्ता कर दी जानकारी भाजपा का कांग्रेस-झामुमो पर तीखा हमला, 595 मंडलों में आक्रोश पदयात्रा और पुतला दहन की रणनीति तैयार
    1
    महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम तेज
25 अप्रैल को रांची में भाजपा की ‘जनाक्रोश रैली’ का ऐलान
हज़ारीबाग़ में प्रेस वार्ता कर दी जानकारी 
भाजपा का कांग्रेस-झामुमो पर तीखा हमला, 595 मंडलों में आक्रोश पदयात्रा और पुतला दहन की रणनीति तैयार
    user_Abhay Kumar Singh
    Abhay Kumar Singh
    पत्रकार हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    16 hrs ago
  • बोकारो डीवीसी प्लांट में बेकाबू मालगाड़ी गेट तोड़कर निकली, स्कॉर्पियो को आधा किमी तक घसीटा !
    1
    बोकारो डीवीसी प्लांट में बेकाबू मालगाड़ी गेट तोड़कर निकली, स्कॉर्पियो को आधा किमी तक घसीटा !
    user_News Xpose ( Jishan Raj)
    News Xpose ( Jishan Raj)
    Press Azad Mahalla, Hazaribagh•
    48 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.