बदायूॅं : मालवीय आवास गृह पर मानदेय को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का एक दिवसीय धरना, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन बदायूॅं / उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी श्रमिक संघ एटक बदायूं के मालवीय आवास गृह पर एक दिवसीय धरना देकर मुख्यमंत्री के नाम छह सूत्रीय ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। जिला अध्यक्ष मिथिलेश कुमारी ने कहा पढ़ी-लिखी नारी का नारा बुलंद करने वाली सरकार इन अवला महिलाओं को भरण पोषण तक का मानदेय नहीं दे पाई है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष ममता भदोरिया ने कहा आंगनबाड़ी इतना बड़ा जुल्म सहन नहीं करेंगे अब फिर से होगा बड़ा आंदोलन इस अवसर पर सुख रानी, सरिता श्रीवास्तव, आदर्श लता, कमरुल निशा, गायत्री सागर, मुमताज, भारती, रामरति, सर्वेश शर्मा, कमला देवी, राजेश्वरी पाल समेत भारी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे
बदायूॅं : मालवीय आवास गृह पर मानदेय को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का एक दिवसीय धरना, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन बदायूॅं / उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी श्रमिक संघ एटक बदायूं के मालवीय आवास गृह पर एक दिवसीय धरना देकर मुख्यमंत्री के नाम छह सूत्रीय ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। जिला अध्यक्ष मिथिलेश कुमारी ने कहा पढ़ी-लिखी नारी का नारा बुलंद करने वाली सरकार इन अवला महिलाओं को भरण पोषण तक का मानदेय नहीं दे पाई है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष ममता भदोरिया ने कहा आंगनबाड़ी इतना बड़ा जुल्म सहन नहीं करेंगे अब फिर से होगा बड़ा आंदोलन इस अवसर पर सुख रानी, सरिता श्रीवास्तव, आदर्श लता, कमरुल निशा, गायत्री सागर, मुमताज, भारती, रामरति, सर्वेश शर्मा, कमला देवी, राजेश्वरी पाल समेत भारी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे
- शिवपाल बोले—BJP के किसी नेता ने वो काम नहीं किया, जो CM योगी ने किया, भगवा कपड़ों को लेकर भी साधा निशाना। सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बोले शिवपाल—सीट बंटवारे का फैसला दोनों दलों के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे। बागी विधायकों पर बोले—सपा विचारधारा वाले नेताओं पर होगी चर्चा, संगठन मजबूत करने में जुटी सपा।1
- उत्तर प्रदेश के बदायूं उसैहित थानान्तर्गत गांव नसीर नगर जमीन पर लेटर किरा1
- बदायूं में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन लिंटर गिरने से 5 लोगों के दबे होने की सूचना बदायूं में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन लिंटर गिरने से 5 लोगों के दबे होने की सूचना बदायूं। थाना उसहैत क्षेत्र के नौगवां नसरी में रविवार शाम बड़ा हादसा होने की सूचना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक एक दुकान पर निर्माणाधीन लिंटर डाला जा रहा था। इसी दौरान अचानक लिंटर गिर गया। लिंटर गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। मलबे में करीब पांच लोगों के दबे होने की सूचना है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया। मलबा हटाकर दबे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास जारी है। हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं और उनकी स्थिति कैसी है, इसकी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। अपडेट जारी…1
- 🔥 वायरल न्यूज़ टाइटल बदायूं में नमक से बन रहा था नकली पोटाश! खैरी गांव में कृषि विभाग की छापेमारी, 300 बोरी नमक बरामद छोटा और दमदार: नमक से बना रहे थे नकली पोटाश! बदायूं में फैक्ट्री पर छापा, 300 बोरी नमक जब्त बदायूं में नमक से ‘पोटाश’ बनाकर खेतों का बीपी बढ़ाया जा रहा था बदायूं के खैरी गांव (बिल्सी-इस्लामनगर रोड) में विज्ञान का ऐसा अनूठा ‘देसी चमत्कार’ चल रहा था, जिसे देखकर खुद केमिस्टों की आत्मा भी छटपटा जाए। यहाँ की एक गुप्त प्रयोगशाला (पढ़ें: नकली पोटाश बनाने की अवैध फैक्ट्री) पर जब कृषि विभाग ने छापा मारा, तो ऐसा हड़कंप मचा मानो नमक के कट्टों पर मिर्ची छिड़क दी गई हो! मास्टरमाइंड आरिफ साहब (सहसवान के पठान टोला वाले) शायद रसोई घर के उस बुनियादी नियम से प्रेरित थे कि ‘नमक हर चीज़ का जायका बदल देता है’। बस फिर क्या था, उन्होंने सोचा कि अगर दाल-सब्जी में नमक चल सकता है, तो बेचारी फसलों ने क्या बिगाड़ा है? सो, पोटाश की जगह खेतों में सीधे 300 बोरी नमक परोसने की पूरी तैयारी थी। मौके से क्या-क्या जप्त हुआ? जरा ‘लैब’ के उपकरण देखिए: 300 बोरी नमक: ताकि फसलों में आयोडीन की कमी न हो और उनका भी बीपी ‘हाई’ रहे। दो सिलाई मशीनें और धागा: ब्रांडेड पोटाश की थैली सीने के लिए दर्जियों जैसी फिनिशिंग की व्यवस्था! एक जनरेटर: क्योंकि ‘ब्रांडेड फर्जीवाड़ा’ बिना पावर कट के चलना चाहिए। इंडियन पोटाश लिमिटेड (IPL) के कट्टे: आखिर असली दिखने के लिए कंपनी का ठप्पा भी तो जरूरी था। छापेमारी के दौरान जब कृषि विभाग की टीम पहुँची, तो आरिफ साहब समेत कुल 9 'महान वैज्ञानिकों' को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। अब पुलिस और विभाग उनसे यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या यह पोटाश फसल उगाने के लिए था या फिर आने वाले मानसून में पूरी मिट्टी को नमकीन बनाने की कोई दूरगामी साजिश? फिलहाल, सभी 9 कलाकार अब कानून की 'अदालत' में अपना स्वाद सुधार रहे हैं और बदायूं के किसान राहत की सांस ले रहे हैं कि उनके खेतों में ‘स्वादानुसार पोटाश’ पड़ने से बच गया!1
- नाव पलटने से तालाब में डूबे 55 वर्षीय किसान की मौत, नाती को कंधे पर बैठाकर बचाने की कोशिश नाव पलटने से तालाब में डूबे 55 वर्षीय किसान की मौत, नाती को कंधे पर बैठाकर बचाने की कोशिश भोजीपुरा (बरेली)। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम मैमोर में सोमवार को सिंघाड़े की बेल पर दवा का छिड़काव करने तालाब पर गए 55 वर्षीय बेनीराम कश्यप की नाव पलटने से पानी में डूबकर मौत हो गई। हादसे के दौरान नाव में उनका 11 वर्षीय नाती देव भी सवार था। बेनीराम ने नाती की जान बचाने के लिए उसे कंधे पर बैठा लिया, लेकिन वह खुद पानी में डूब गए। परिजनों के अनुसार बेनीराम कश्यप पुत्र लालता प्रसाद सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे तालाब में सिंघाड़े की बेल पर दवा का छिड़काव करने गए थे। इसी दौरान अचानक नाव का संतुलन बिगड़ गया और नाव पानी में पलट गई। नाव में बेनीराम के साथ उनका 11 वर्षीय नाती देव भी मौजूद था। नाव पलटते ही बेनीराम ने अपने नाती को बचाने के लिए उसे गोद में लिया और बाद में कंधे पर बैठाकर पानी से बाहर निकलने का प्रयास किया। बताया गया कि कंधे पर बैठे बच्चे देव के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और नाती देव को पानी से बाहर निकाल लिया। हालांकि, तब तक काफी देर हो चुकी थी और बेनीराम पानी में डूब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही भोजीपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।2
- कर दो नज़रें करम लाडली............. बिहार हरचंद में राधा अष्टमी पर गूंजे भगवान राधा-कृष्ण के जयकारे| उझानी (बदायूॅं) / गत दिवस नगर के समीपवर्ती गांव बिहार हरचंद में श्री राधा अष्टमी का पावन पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण एवं श्रीराधा का वेदमंत्रोच्चार के साथ विधिविधान से पूजन-अर्चन किया गया। श्रद्धालुओं ने भव्य आरती कर सुख-समृद्धि और देश अमन-चैन रहने की मंगलकामना राधा रानी से की। पूजन के उपरांत भगवान राधा-कृष्ण को मेवा, मिष्ठान सहित विभिन्न प्रकार के भोग अर्पित किए गए। साधु-संतों ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। देवकीनंदन शास्त्री ने कहा कि श्री राधा रानी हम सबकी अधिष्ठात्री ही नहीं, बल्कि प्रेम, समर्पण और निष्काम साधना की साकार प्रतिमूर्ति हैं। राधा अष्टमी का पर्व हमें अपने जीवन में प्रेम, करुणा, सेवा और ईश्वर के प्रति पूर्ण समर्पण का भाव जागृत करने की प्रेरणा देता है। श्रीराधा की कृपा से मन निर्मल होता है और भक्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। इस मौके पर योगेश प्रताप सिंह, प्रवीण कुमार शर्मा, राजेश शर्मा, चंद्रपाल शर्मा, मनोज शर्मा सहित तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।1
- बदायूं सदर विधायक रहे भूपेंद्र सिंह के बेटे सुशांत सिंह 2027 को लेकर खास बातचीत हुई1
- बदायूं ब्रेकिंग | उसहैत निर्माणाधीन दुकान का लिंटर भरभराकर गिरा, दो मजदूरों की मौत; एक की हालत नाजुक संवाददाता प्रवेंद्र सिंह फोन: 8650252442 उसहैत। थाना उसहैत क्षेत्र के ग्राम नौगवां नसीर नगर में सोमवार को निर्माणाधीन दुकान का लिंटर अचानक भरभराकर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे के दौरान मलबे में तीन मजदूर दब गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद बुलडोजर की मदद से तीनों मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, तीसरे मजदूर की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि लिंटर की बल्ली टूटने के बाद हादसा हुआ, उस समय मजदूर दूसरी बल्ली लगाने का काम कर रहे थे। हादसे में जान गंवाने वाले दोनों लोग अपने बहनोई की दुकान पर लिंटर डलवाने के लिए आए थे। दो लोगों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।4
- #BADAUN : उसहैत क्षेत्र के नौगवां नासीर नगर में निर्माणाधीन मकान का लिंटर भरभराकर गिरा, मलबे में दबे पांच लोग। हादसे में शाहजहांपुर निवासी अवनीश (28) की मौत, जबकि चंद्रभान (30) और मकान मालिक दलवीर उर्फ पन्नालाल घायल। चंद्रभान को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया, राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी भी मौत। पुलिस और ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर तीनों को बाहर निकाला, सीओ राहुल पांडेय ने हादसे की जानकारी दी।1