Shuru
Apke Nagar Ki App…
जय श्री राम #इच्छापूर्ति #हनुमान #मंदिर इच्छापूर्ति हनुमान मंदिर पहितियापुर जय श्री राम इच्छापूर्ति हनुमान मंदिर पहितियापुर
Anupam tiwari
जय श्री राम #इच्छापूर्ति #हनुमान #मंदिर इच्छापूर्ति हनुमान मंदिर पहितियापुर जय श्री राम इच्छापूर्ति हनुमान मंदिर पहितियापुर
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जय श्री राम इच्छापूर्ति हनुमान मंदिर पहितियापुर1
- जौनपुर जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र के बछुआर गांव की दलित बस्ती में शुक्रवार को अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से पांच परिवारों के घर और उनकी पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों के अनुसार आग अचानक लगी और तेज हवा के कारण तेजी से फैल गई, जिससे देखते ही देखते कई झोपड़ीनुमा घर इसकी चपेट में आ गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बाल्टी व अन्य साधनों से आग बुझाने का प्रयास करने लगे। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक दीनानाथ हरिजन, शंकर हरिजन, घनश्याम हरिजन, संतोष हरिजन और रामआसरे हरिजन के घर पूरी तरह जल चुके थे। घरों में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, मोटरसाइकिल, साइकिल और चारा मशीन समेत अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। पीड़ित परिवारों को जल्द सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया है।2
- *मड़ियाहूँ में भव्य होली मिलन समारोह, उमड़ा जनसैलाब* मड़ियाहूँ (जौनपुर)। जनपद जौनपुर के मड़ियाहूँ विधानसभा क्षेत्र में होली के पावन अवसर पर एक भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र भर से लोगों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। यह कार्यक्रम मड़ियाहूँ विधायक डॉ. आर. के. पटेल के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जहां लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया। समारोह में मुख्य रूप से जिलाधिकारी दिनेश चंद सिंह, रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल, पूर्व सांसद वी. पी. सरोज, डॉ. सुरभि गंगवार, पप्पू माली, एसडीएम मड़ियाहूँ सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रधानगण, क्षेत्रीय कार्यकर्ता और सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का आयोजकों द्वारा फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। प्रसिद्ध गायक रविंद्र ज्योति ने अपने सुरों से माहौल को पूरी तरह होलीमय बना दिया। उनके होली गीतों पर लोग झूमते नजर आए और पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। विधायक डॉ. आर. के. पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और सौहार्द को मजबूती मिलती है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी दोहराया। कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और क्षेत्र में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। पूरे आयोजन में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।1
- पट्टी कोतवाली क्षेत्र के सलाहपुर गांव निवासी नारेद्र चौरसिया ने रविवार को पट्टी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया की आबादी गांव के ही तीन-चार लोग जबरदस्ती एक राय होकर मेरी जमीन तीन सेट रख रहे थे मना करने पर मुझे मारा पीटा और फौजदारी आमादा हो गए जान से मारने की एलानी है धमकी देते हुए चले गए । पीड़ित ने बताया चकबंदी पूर्व से ही हम आबादी के जमीन पर कब्जा दखल बराबर चल आ रहे हैं इन लोगों से उसे जमीन से कोई वास्ता सरोकार नहीं है दबंगई और जबरदस्ती के बल पर कब्जा कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जीटी। एस आई अतर सिंह ने बताया की प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है जांच कर कर कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by Pantu1
- Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज1
- *अपहरण के मामले में फरार चल रहे हैं अभियुक्त को थाना आसपुर देवसरा की पुलिस ने किया गिरफ्तार* *एसपी दीपक भूकर एवं अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेंद्र लाल, सीओ पट्टी मनोज कुमार रघुवंशी के निर्देशन में* *थाना आसपुर देवसरा पुलिस का एक्शन लगातार जारी है अपराधियों पर क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से* *थानाध्यक्ष आसपुर देवसरा राकेश कुमार चौरसिया के निर्देश पर उप निरीक्षक हरीन्द्र नारायण अपनी पुलिस टीम के साथ* *क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे उसी दौरान थानेदार को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की* *अपहरण के मामले में फरार चल रहा अभियुक्त कैफ उर्फ शेबू थाना क्षेत्र के केवटली गेट के पास मौजूद है* *थानेदार के सूचना पर क्षेत्र में पहले से ही अपराधियों की तलाश कर रही पुलिस तेज रफ्तार से सूचना स्थल पर पहुंच कर किया गिरफ्तार* *थाना आसपुर की पुलिस जिले के पुलिस कमांडर दीपक भूकर के मिशन को साकार करने के उद्देश्य से क्षेत्र में* *अपराध जीरो करने के लिए अपराधियों पर ताबड़तोड़ कर रही है बड़ी कार्यवाही* *दीपेंद्र कुमार सिंह दीपू स्वराज एक्सप्रेस प्रतापगढ़*1
- Post by Anupam tiwari1