Shuru
Apke Nagar Ki App…
*कौन जमा कर गया पचास लाख..?* *शिक्षा विभाग में मेहरबानी का इससे अच्छा उदाहरण और क्या हो सकता है जब सरकारी पैसा पहले निकाल लो और जब बात खुल जाये तो उसे जमा कर दो। बताया गया कि जिले के मानपुर ब्लाक शिक्षा विभाग में करीब 98 लाख रुपए फर्जी तरीके से अंतरण कर लिए गये, जब भोपाल के अधिकारियों ने इस पैसे का हिसाब पूछा तो उसका जबाब मिला हमें क्या पता। मामला यहीं नहीं रुका विभाग ने पत्र जारी कर स्थानीय प्रशासन को मामले की जांच करने कहा लेकिन जांच हुई और एक दोषी बाबू मृत्युंजय गुप्ता को सस्पेंड कर दिया गया है, यह बाबू के कारनामे भी और हैं लेकिन करोड़ों रुपए को दबाने की फिलहाल नाकाम कोशिश हुई। विभागीय जानकारी आ रही है कि जिसका हिसाब नहीं दे पाये तो वह पैसा अतिरिक्त मानकर करीब 50 लाख जमा करा दिए हैं।*
पत्रकारिता
*कौन जमा कर गया पचास लाख..?* *शिक्षा विभाग में मेहरबानी का इससे अच्छा उदाहरण और क्या हो सकता है जब सरकारी पैसा पहले निकाल लो और जब बात खुल जाये तो उसे जमा कर दो। बताया गया कि जिले के मानपुर ब्लाक शिक्षा विभाग में करीब 98 लाख रुपए फर्जी तरीके से अंतरण कर लिए गये, जब भोपाल के अधिकारियों ने इस पैसे का हिसाब पूछा तो उसका जबाब मिला हमें क्या पता। मामला यहीं नहीं रुका विभाग ने पत्र जारी कर स्थानीय प्रशासन को मामले की जांच करने कहा लेकिन जांच हुई और एक दोषी बाबू मृत्युंजय गुप्ता को सस्पेंड कर दिया गया है, यह बाबू के कारनामे भी और हैं लेकिन करोड़ों रुपए को दबाने की फिलहाल नाकाम कोशिश हुई। विभागीय जानकारी आ रही है कि जिसका हिसाब नहीं दे पाये तो वह पैसा अतिरिक्त मानकर करीब 50 लाख जमा करा दिए हैं।*
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Sumit Singh Chandel1
- शहडोल जिला कांग्रेस कमेटी के लोग मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और कलेक्टर को एक ज्ञापन सौपा है, ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि, गैस सिलेंडर एवं बिजली बिल में मूल वृद्धि का विरोध ज्ञापन के माध्यम से किया गया है, इस दौरान काफी संख्या में कांग्रेस कमेटी के लोग मौजूद रहे हैं।1
- शहडोल जिले के हरदी गांव में एक दर्दनाक हादसे में दूसरी कक्षा के 7 वर्षीय छात्र की तालाब में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सीता राम उर्फ कपिल बैगा सोमवार दोपहर अपने घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान वह अपने दो दोस्तों के साथ पास स्थित बेलहा तालाब में नहाने चला गया। नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। इसके बाद उन्होंने गांव जाकर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे तथा SDRF टीम को बुलाया गया। सोमवार शाम तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन तालाब की अधिक गहराई और अंधेरा होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी। मंगलवार सुबह दोबारा अभियान शुरू किया गया, जिसमें SDRF की सात सदस्यीय टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बालक के शव को तालाब से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अरुण पांडे के अनुसार, सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू दल के सहयोग से कार्रवाई की। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।1
- *बरही ब्रेकिंग* 👉🏻 गैस उपभोक्ताओं व प्रभावित लोगों का आरोप 👉🏻बरही में गैस की किल्लत बड़ी 👉🏻 लोगों की लग रही लंबी कतारें 👉🏻 गैस उपभोक्ता सुबह से कतार में लगते हैं शाम को निराश वापस घर जाना पड़ता है क्यों क्योंकि सलेंडर खत्म का बहाना 👉🏻 बरही का जिम्मेदार प्रशासन नदारत नहीं है जनता की परेशानी से मतलब 👉🏻 अच्छी खासी लुटाई चल रही हैं एजेंसी संचालक और दलालों से मिलकर 👉🏻 क्या दलालों में लगाम लगाएगी बरही प्रशासन 👉🏻 दलालों से मिलो सिलेंडर पाओ सरकार के आदेशों का पालन कराने में प्रशासन नाकाम जनता लाचार, हताश परेशान खाली हाथ पसीना बहाते वापस घर आखिर कौन देखेगा, सुनेगा उनकी परेशानियां या यों चलता रहेगा एजेंसी संचालक और दलालों की मनमानी।1
- *कलेक्टर श्री तिवारी कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में सुन रहे लोगों की समस्याएं* *अधिकारियों को दे रहे निराकरण के निर्देश* कटनी। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में सुन रहे लोगों की समस्याएं। अधिकारियों को दे रहे निराकरण के निर्देश। कलेक्टर श्री तिवारी अब तक 69 आवेदकों की समस्याओं और शिकायतों को सुन कर निराकरण के निर्देश दे चुके हैं। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर,अपर कलेक्टर श्री नीलांबर मिश्रा,संयुक्त कलेक्टर जितेन्द्र पटेल,एस डी एम कटनी प्रमोद कुमार चतुर्वेदी,उपसंचालक खनिज रत्नेश दीक्षित, जिला प्रबंधक लोकसेवा दिनेश विश्वकर्मा सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी मौजूद हैं। *जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन अभी भी जारी है*।1
- Sidhi jila khaddi area ki ghatna Jo Khushi uske Naam Se Hui Hai 24 February ke din vah ghatna ko dabane ki koshish ki ja rahi hai main Narendra Singh bess Gram Panchayat kuniya6
- *रायपुर से हुई मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी* *जमीन धोखाधड़ी मामले में ढीमरखेडा पुलिस को मिली सफलता* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय अभिनय विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया व एसडीओपी श्रीमति आंकाक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन में, थाना प्रभारी ढीमरखेडा अभिषेक चौबे के नेतृत्व में महर्षि महेश योगी संस्थान की जमीन धोखाधड़ी मामले में फरार एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। घटना का संक्षिप्त विवरण प्राथी रणजीत पटेल पिता घासीराम पटेल निवासी ग्राम बरेली की रिपोर्ट पर आदी पटेल, मुकेश पटेल के विरूद्ध महार्षि की जमीन विक्रय के नाम पर 24 लाख 52 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई थी जो प्रार्थी रणजीत पटैल की रिपोर्ट पर थाना ढीमरखेडा में अपराध क्रमांक 63/26 धारा 318(2), 318 (4).319 (2),336 (3) 61 (2) बीएनएस का प्रकरण उक्त आरोपियों के विरुद्ध पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश पतासाजी की गई जो दिनांक 26.03.26 को आरोपी मुकेश पटेल के द्वारा एस.आर. एम. फाउडेंसन ऑफ इण्डिया के नाम से फर्जी बैंक खाता खुलवाया गया था जो उक्त अपने खुलवाये गये फर्जी बैंक खाते से आरोपी मनीष पांडे, दिलीप दुबे द्वारा अपने खाता में पैसा टांसफर कर लिया जाता था आरोपी मुंकूदी पटैल के नाम से भी आरोपी मुकेश पटेल द्वारा फर्जी बैंक खाता खुलवाया था जिससे मनीष पांडे दिलीप दुबे अपने बैंक खातो में पैसा ट्रांसफर कराया जाता था। आरोपी मुंकूदी पटैल एंव मुकेश पटैल को पूर्व में गिरफतार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया था। प्रकरण का एक अन्य आरोपी मनीष पांडे जो की पूर्व में थाना एनकेजे क्षेत्र में रहता था और अपना मकान बेचकर यहां से जा चुका था। थाना ढीमरखेड़ा पुलिस को इसके रायपुर में होने की खबर मिली तो उसे दबोचने के लिए विशेष दल रवाना किया गया और पुलिस दल ने फरार आरोपी मनीष पटेल को रायपुर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जो माननीय न्यायालय द्वारा जेल भेजा गया। पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरी. अभिषेक चौबे, उनि सुरेश चौधरी, आर. पंकज सिंह, आर. डुमनदास की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1
- शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुदरी गांव में एक हिरण घायल अवस्था में मिला है, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने अटल कामधेनु गौ सेवा संस्थान के लोगों को इस बात की जानकारी दी जानकारी लगते ही संस्थान के लोग मौके पर पहुंचे और घायल हुए हिरण का उपचार करके हिरण को वन विभाग की टीम को सौपा है।1