Shuru
Apke Nagar Ki App…
कुदरी गांव में घायल अवस्था में मिला हिरण गौ सेवकों ने किया उपचार शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुदरी गांव में एक हिरण घायल अवस्था में मिला है, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने अटल कामधेनु गौ सेवा संस्थान के लोगों को इस बात की जानकारी दी जानकारी लगते ही संस्थान के लोग मौके पर पहुंचे और घायल हुए हिरण का उपचार करके हिरण को वन विभाग की टीम को सौपा है।
Akhilesh Mishra
कुदरी गांव में घायल अवस्था में मिला हिरण गौ सेवकों ने किया उपचार शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुदरी गांव में एक हिरण घायल अवस्था में मिला है, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने अटल कामधेनु गौ सेवा संस्थान के लोगों को इस बात की जानकारी दी जानकारी लगते ही संस्थान के लोग मौके पर पहुंचे और घायल हुए हिरण का उपचार करके हिरण को वन विभाग की टीम को सौपा है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- शहडोल जिला कांग्रेस कमेटी के लोग मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और कलेक्टर को एक ज्ञापन सौपा है, ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि, गैस सिलेंडर एवं बिजली बिल में मूल वृद्धि का विरोध ज्ञापन के माध्यम से किया गया है, इस दौरान काफी संख्या में कांग्रेस कमेटी के लोग मौजूद रहे हैं।1
- शहडोल जिले के हरदी गांव में एक दर्दनाक हादसे में दूसरी कक्षा के 7 वर्षीय छात्र की तालाब में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सीता राम उर्फ कपिल बैगा सोमवार दोपहर अपने घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान वह अपने दो दोस्तों के साथ पास स्थित बेलहा तालाब में नहाने चला गया। नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। इसके बाद उन्होंने गांव जाकर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे तथा SDRF टीम को बुलाया गया। सोमवार शाम तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन तालाब की अधिक गहराई और अंधेरा होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी। मंगलवार सुबह दोबारा अभियान शुरू किया गया, जिसमें SDRF की सात सदस्यीय टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बालक के शव को तालाब से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अरुण पांडे के अनुसार, सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू दल के सहयोग से कार्रवाई की। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।1
- Post by Sumit Singh Chandel1
- Post by Suraj shriwastava1
- Post by Manoj Gupta Driver4
- डिंडोरी में हाथियों का मूवमेंट: दो किसानों की फसल चौपट, वन विभाग अलर्ट, ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील डिंडोरी (म.प्र.) जिले में हाथियों की आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है। सोमवार को तीन नर हाथियों का दल डिंडोरी वन परिक्षेत्र के बासी देवरी जंगल से निकलकर देवकरा गांव पहुंचा, जहां उन्होंने दो किसानों की खड़ी गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, हाथियों का यह दल अनूपपुर जिले की सीमा से प्रवेश कर विभिन्न जंगल क्षेत्रों—रामगुड़ा, त्यागपुर, सारस ताल, गोपालपुर, बासी देवरी, नारायण डीह और टिकरी पिपरी—से गुजरते हुए बसनिया के कक्ष क्रमांक 239 तक पहुंचा। शाम होते ही हाथियों ने देवकरा गांव में किसान गिरवर सिंह और वन समिति अध्यक्ष छोटे लाल मरावी के खेतों में नुकसान किया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नुकसान का आकलन राजस्व विभाग द्वारा सर्वे के बाद किया जाएगा, जिसके आधार पर मुआवजा दिया जाएगा। मंगलवार सुबह हाथियों का दल मिंगडी गांव के जंगल में डेरा जमाए हुए है। अधिकारियों ने दी समझाइश सोमवार रात डीएफओ अशोक कुमार सोलंकी, एसडीओ सुरेंद्र जाटव और रेंजर अतुल सिंह बघेल गांव पहुंचे और ग्रामीणों को सतर्क रहने की समझाइश दी। उन्होंने लोगों से अपील की कि कोई भी व्यक्ति अकेले जंगल की ओर न जाए, कच्चे मकानों को अस्थायी रूप से खाली कर सुरक्षित स्थान पर रहें और हाथियों को किसी भी प्रकार से परेशान न करें। छह टीमें कर रहीं निगरानी हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए वन विभाग ने छह टीमों का गठन किया है। मुड़की, डिंडोरी, नेवसा, सारस ताल और नारायण डीह सर्किल के वनकर्मी आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में निगरानी कर रहे हैं। गांवों में मुनादी कराई जा रही है और वन समिति व ग्रामीणों के साथ लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं। महुआ और तेंदूपत्ता सीजन को देखते हुए जंगलों में लोगों की आवाजाही बढ़ी है, ऐसे में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जरूरत पड़ने पर हाथी मित्र दल की भी सहायता ली जाएगी। रैपिड रिस्पांस टीम अलर्ट आपात स्थिति से निपटने के लिए रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है। बिजली विभाग से समन्वय कर आवश्यकतानुसार बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद कराई जा रही है, वहीं स्वास्थ्य विभाग को भी अलर्ट पर रखा गया है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि हाथियों से कम से कम 250 मीटर की दूरी बनाए रखें, उन्हें उकसाने का प्रयास न करें और फोटो-वीडियो बनाने के चक्कर में अपनी जान जोखिम में न डालें। 👉 फिलहाल वन विभाग की टीम स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।4
- डिंडोरी अंगवार गांव में ऑटो ने बाइक सवार को मारा टककर पिता पुत्र हुए घायल जिला चिकित्सालय में उपचार जारी पुलिस कर रही है जांच3
- शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुदरी गांव में एक हिरण घायल अवस्था में मिला है, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने अटल कामधेनु गौ सेवा संस्थान के लोगों को इस बात की जानकारी दी जानकारी लगते ही संस्थान के लोग मौके पर पहुंचे और घायल हुए हिरण का उपचार करके हिरण को वन विभाग की टीम को सौपा है।1