तिबारा हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ, निकली भव्य ध्वज यात्रा; जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा नीमराना नीमराना कस्बे में राजकीय सीनियर सेकेंडरी विद्यालय के पास स्थित चर्चित तिबारा वाले हनुमान जी महाराज के मंदिर में शनिवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ संगीतमय सुंदरकांड पाठ एवं भव्य ध्वज यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे कस्बे में जय श्रीराम के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। बताया गया कि चर्चित तिबारा, जो कागजों में वक्फ बोर्ड का प्रकरण रहा है, उसमें हाफिज नूरुद्दीन बनाम राजस्थान सरकार मामले में सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट नीमराना ने दिसंबर 2024 में प्रस्तुत इजराय आदेश में वक्फ की दलीलों को खारिज करते हुए क्षेत्रवासियों और सर्व समाज को बड़ी राहत दी थी। इसी खुशी और श्रद्धा के भाव के साथ यह धार्मिक आयोजन किया गया। ध्वज यात्रा की शुरुआत बाबा शिव स्वरूप महाराज मंदिर से हुई। यात्रा नीमराना सरकारी अस्पताल, कृष्ण टावर, मोती झील, होली टीबा और गरवान सिद्ध मंदिर सहित कस्बे के विभिन्न मुख्य मार्गों से होती हुई बाजार मार्ग से तिबारा वाले हनुमान जी महाराज के मंदिर पहुंची। इस दौरान श्रद्धालु हाथों में भगवा ध्वज लिए डीजे की धुन पर “जय सियाराम” और “जय श्रीराम” के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। मंदिर पहुंचने के बाद विष्णु सोनी एंड पार्टी द्वारा रविंद्र शर्मा और योगेश शर्मा के नेतृत्व में संगीतमय सुंदरकांड पाठ किया गया। सुंदरकांड के दौरान भगवान श्रीराम के भजनों और कथा व्याख्यान से श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर पंडित योगेश वशिष्ठ ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करवाई। कार्यक्रम में समाजसेवी रविंद्र यादव, सामाजिक कार्यकर्ता कर्मपाल सिंह चौहान, जीतू यादव डवानी, गुलशन भारद्वाज, अनिल शर्मा, मोनू सोनी, भवानी योगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश खंडेलवाल, सोनू यादव, हितेश यादव, सतवीर महाराज, भीम सिंह सोनी, डॉ. राजपाल यादव, मुकेश जांगिड़, एडवोकेट बृजेश शर्मा, सतीश गुर्जर, नब्बा राम गुर्जर, मंगत सिंह पंडित, राजवीर यादव मास्टर, लक्ष्मण सिंह चौहान, फौजी हनुमान प्रजापत, पार्षद प्रदीप योगी, किशनलाल योगी सहित अनेक गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
तिबारा हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ, निकली भव्य ध्वज यात्रा; जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा नीमराना नीमराना कस्बे में राजकीय सीनियर सेकेंडरी विद्यालय के पास स्थित चर्चित तिबारा वाले हनुमान जी महाराज के मंदिर में शनिवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ संगीतमय सुंदरकांड पाठ एवं भव्य ध्वज यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे कस्बे में जय श्रीराम के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। बताया गया कि चर्चित तिबारा, जो कागजों में वक्फ बोर्ड का प्रकरण
रहा है, उसमें हाफिज नूरुद्दीन बनाम राजस्थान सरकार मामले में सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट नीमराना ने दिसंबर 2024 में प्रस्तुत इजराय आदेश में वक्फ की दलीलों को खारिज करते हुए क्षेत्रवासियों और सर्व समाज को बड़ी राहत दी थी। इसी खुशी और श्रद्धा के भाव के साथ यह धार्मिक आयोजन किया गया। ध्वज यात्रा की शुरुआत बाबा शिव स्वरूप महाराज मंदिर से हुई। यात्रा नीमराना सरकारी अस्पताल, कृष्ण टावर, मोती झील, होली टीबा और गरवान सिद्ध मंदिर सहित कस्बे के विभिन्न मुख्य मार्गों से होती
हुई बाजार मार्ग से तिबारा वाले हनुमान जी महाराज के मंदिर पहुंची। इस दौरान श्रद्धालु हाथों में भगवा ध्वज लिए डीजे की धुन पर “जय सियाराम” और “जय श्रीराम” के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। मंदिर पहुंचने के बाद विष्णु सोनी एंड पार्टी द्वारा रविंद्र शर्मा और योगेश शर्मा के नेतृत्व में संगीतमय सुंदरकांड पाठ किया गया। सुंदरकांड के दौरान भगवान श्रीराम के भजनों और कथा व्याख्यान से श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर पंडित
योगेश वशिष्ठ ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करवाई। कार्यक्रम में समाजसेवी रविंद्र यादव, सामाजिक कार्यकर्ता कर्मपाल सिंह चौहान, जीतू यादव डवानी, गुलशन भारद्वाज, अनिल शर्मा, मोनू सोनी, भवानी योगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश खंडेलवाल, सोनू यादव, हितेश यादव, सतवीर महाराज, भीम सिंह सोनी, डॉ. राजपाल यादव, मुकेश जांगिड़, एडवोकेट बृजेश शर्मा, सतीश गुर्जर, नब्बा राम गुर्जर, मंगत सिंह पंडित, राजवीर यादव मास्टर, लक्ष्मण सिंह चौहान, फौजी हनुमान प्रजापत, पार्षद प्रदीप योगी, किशनलाल योगी सहित अनेक गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
- दिल्ली हाईवे पर जनकसिंहपुरा गांव के पास शनिवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसे में टेंपो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई और आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर एंबुलेंस की सहायता से शव को अस्पताल पहुंचाया गया। नीमराना थाने के एएसआई अशोक यादव ने बताया कि मृतक की पहचान सद्दाम (34) पुत्र अयूब खान निवासी खोहरी, थाना तावडू (हरियाणा) के रूप में हुई है। सद्दाम टेंपो लेकर भिवाड़ी से नीमराना सामान छोड़ने आया था और काम खत्म करने के बाद वापस भिवाड़ी की ओर लौट रहा था। इसी दौरान जनकसिंहपुरा गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसके टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सद्दाम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नीमराना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव उन्हें सौंप दिया गया। वहीं परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।4
- Post by Om Parkash2
- Post by पत्रकार1
- राष्ट्रीय गुर्जर महासभा के शेरसिंह गुर्जर बने प्रदेश मंत्री सोडावास. सोडावास के समीप जीवनसिंहपुरा गाँव के शेरसिंह गुर्जर पुत्र हनुमान गुर्जर को प्रदेश मंत्री बनाया गया है।राष्ट्रीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रविंदर सिंह व प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान चौधरी राजेश रावत गुर्जर ने शेरसिंह गुर्जर पुत्र हनुमान गुर्जर को राष्ट्रीय गुर्जर महासभा का प्रदेश मंत्री नियुक्त किया है। शेरसिंह गुर्जर के प्रदेश मंत्री बनने पर सन्नी शर्मा के नेतृत्व में सम्मान समारोह किया गया। इस मौके पर गांव के ग्रामीण मौजूद रहे। सोडावास...फोटो... शेरसिंह गुर्जर1
- महेंद्रगढ़, हरियाणा: कहावत है कि "पूत के पांव पालने में ही दिख जाते हैं," और इसे सच कर दिखाया है महेंद्रगढ़ जिले के गांव डोंगड़ा के युवा तेज वीर ने। दिलीप सिंह के सुपुत्र तेज वीर की शानदार सफलता की खबर जैसे ही गांव पहुँची, पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई।1
- खैरथल-तिजारा। व्यापार समिति खैरथल अनाज मंडी के अध्यक्ष बने सर्वेश गुप्ता, लोगों ने दी बधाई |1
- *खैरथल अनाज मंडी के सर्वेश गुप्ता दूसरी बार बने अध्यक्ष* खैरथल / हीरालाल भूरानी राजस्थान की प्रमुख खैरथल अनाज मंडी में शनिवार को प्रतिष्ठापूर्ण द्विवार्षिक अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव को लेकर मंडी में पूरे दिन हलचल और उत्साह का माहौल रहा। व्यापारियों में नए अध्यक्ष के चुनाव को लेकर खासा उत्साह और जिज्ञासा देखने को मिली। इस बार अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला काफी रोचक और कड़ा रहा। चुनाव मैदान में वर्तमान अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता और व्यापारी नेता दीनदयाल गुप्ता आमने-सामने थे। मंडी के 349 लाइसेंसधारी व्यापारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर नए अध्यक्ष का चयन किया। चुनाव अधिकारी दिनेश डाटा और केदारनाथ खंडेलवाल ने बताया कि मतदान सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक चला। इसके बाद शाम 3.30 बजे से मतगणना प्रारंभ हुई और देर शाम परिणाम घोषित किया गया। मतगणना में सर्वेश गुप्ता ने अपने प्रतिद्वंद्वी दीनदयाल गुप्ता को 42 वोटों से पराजित कर लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। परिणाम घोषित होते ही मंडी परिसर में व्यापारियों ने नारेबाजी कर खुशी जताई और उन्हें बधाई दी। अध्यक्ष चुने जाने के बाद सर्वेश गुप्ता ने व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए मंडी के विकास और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर काम करने का भरोसा दिलाया।2
- नीमराना उपखंड क्षेत्र के घीलौट गांव की पहाड़ी पर स्थित बाबा कुंदनदास महाराज मंदिर प्रांगण में शनिवार को भंडारा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर बाबा के दरबार में मत्था टेका और प्रसादी ग्रहण की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीपक सिंह रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पार्षद वेद प्रकाश खबरी, मरुधर विशेष न्यूज़ पेपर के नेशनल हेड एवं पूर्व उपनिदेशक आयुष विभाग डॉ. जलदीप पथिक, कोऑपरेटिव अध्यक्ष सुनील सिंह, पंचायत समिति सदस्य रविंद्र कुमार खींची, अजीत सिंह चौहान उर्फ पप्पू ठेकेदार तथा पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश चौहान उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता घीलौट सरपंच परमानंद यादव ने की। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकार जयवीर भाटी, नरेश नगर, सुरेंद्र भाटी, दीपा चौधरी, भारतीय चौधरी एवं अनु चौधरी ने भक्ति और लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व सरपंच मेहताब सिंह चौहान की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। इस अवसर पर राजेंद्र ठेकेदार, वीरेंद्र हवलदार, मिंटू, कृष्ण यादव, धीरसिंह सिंघल, पूर्व शिक्षा उपनिदेशक लक्ष्मण प्रसाद, होशियार सिंह, उदय सिंह, पवन सैन सहित अनेक गणमान्य नागरिक व ग्रामीण श्रद्धालु उपस्थित रहे।4