Shuru
Apke Nagar Ki App…
शेरसिंह गुर्जर नियुक्त हुए राष्ट्रीय गुर्जर महासभा के प्रदेश मंत्री, सोडावास क्षेत्र में खुशी की लहर राष्ट्रीय गुर्जर महासभा के शेरसिंह गुर्जर बने प्रदेश मंत्री सोडावास. सोडावास के समीप जीवनसिंहपुरा गाँव के शेरसिंह गुर्जर पुत्र हनुमान गुर्जर को प्रदेश मंत्री बनाया गया है।राष्ट्रीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रविंदर सिंह व प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान चौधरी राजेश रावत गुर्जर ने शेरसिंह गुर्जर पुत्र हनुमान गुर्जर को राष्ट्रीय गुर्जर महासभा का प्रदेश मंत्री नियुक्त किया है। शेरसिंह गुर्जर के प्रदेश मंत्री बनने पर सन्नी शर्मा के नेतृत्व में सम्मान समारोह किया गया। इस मौके पर गांव के ग्रामीण मौजूद रहे। सोडावास...फोटो... शेरसिंह गुर्जर
पत्रकार संदीप यादव
शेरसिंह गुर्जर नियुक्त हुए राष्ट्रीय गुर्जर महासभा के प्रदेश मंत्री, सोडावास क्षेत्र में खुशी की लहर राष्ट्रीय गुर्जर महासभा के शेरसिंह गुर्जर बने प्रदेश मंत्री सोडावास. सोडावास के समीप जीवनसिंहपुरा गाँव के शेरसिंह गुर्जर पुत्र हनुमान गुर्जर को प्रदेश मंत्री बनाया गया है।राष्ट्रीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रविंदर सिंह व प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान चौधरी राजेश रावत गुर्जर ने शेरसिंह गुर्जर पुत्र हनुमान गुर्जर को राष्ट्रीय गुर्जर महासभा का प्रदेश मंत्री नियुक्त किया है। शेरसिंह गुर्जर के प्रदेश मंत्री बनने पर सन्नी शर्मा के नेतृत्व में सम्मान समारोह किया गया। इस मौके पर गांव के ग्रामीण मौजूद रहे। सोडावास...फोटो... शेरसिंह गुर्जर
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by पत्रकार1
- राष्ट्रीय गुर्जर महासभा के शेरसिंह गुर्जर बने प्रदेश मंत्री सोडावास. सोडावास के समीप जीवनसिंहपुरा गाँव के शेरसिंह गुर्जर पुत्र हनुमान गुर्जर को प्रदेश मंत्री बनाया गया है।राष्ट्रीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रविंदर सिंह व प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान चौधरी राजेश रावत गुर्जर ने शेरसिंह गुर्जर पुत्र हनुमान गुर्जर को राष्ट्रीय गुर्जर महासभा का प्रदेश मंत्री नियुक्त किया है। शेरसिंह गुर्जर के प्रदेश मंत्री बनने पर सन्नी शर्मा के नेतृत्व में सम्मान समारोह किया गया। इस मौके पर गांव के ग्रामीण मौजूद रहे। सोडावास...फोटो... शेरसिंह गुर्जर1
- नीमराना उपखंड क्षेत्र के घीलौट गांव की पहाड़ी पर स्थित बाबा कुंदनदास महाराज मंदिर प्रांगण में शनिवार को भंडारा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर बाबा के दरबार में मत्था टेका और प्रसादी ग्रहण की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीपक सिंह रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पार्षद वेद प्रकाश खबरी, मरुधर विशेष न्यूज़ पेपर के नेशनल हेड एवं पूर्व उपनिदेशक आयुष विभाग डॉ. जलदीप पथिक, कोऑपरेटिव अध्यक्ष सुनील सिंह, पंचायत समिति सदस्य रविंद्र कुमार खींची, अजीत सिंह चौहान उर्फ पप्पू ठेकेदार तथा पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश चौहान उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता घीलौट सरपंच परमानंद यादव ने की। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकार जयवीर भाटी, नरेश नगर, सुरेंद्र भाटी, दीपा चौधरी, भारतीय चौधरी एवं अनु चौधरी ने भक्ति और लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व सरपंच मेहताब सिंह चौहान की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। इस अवसर पर राजेंद्र ठेकेदार, वीरेंद्र हवलदार, मिंटू, कृष्ण यादव, धीरसिंह सिंघल, पूर्व शिक्षा उपनिदेशक लक्ष्मण प्रसाद, होशियार सिंह, उदय सिंह, पवन सैन सहित अनेक गणमान्य नागरिक व ग्रामीण श्रद्धालु उपस्थित रहे।4
- खैरथल-तिजारा। व्यापार समिति खैरथल अनाज मंडी के अध्यक्ष बने सर्वेश गुप्ता, लोगों ने दी बधाई |1
- *खैरथल अनाज मंडी के सर्वेश गुप्ता दूसरी बार बने अध्यक्ष* खैरथल / हीरालाल भूरानी राजस्थान की प्रमुख खैरथल अनाज मंडी में शनिवार को प्रतिष्ठापूर्ण द्विवार्षिक अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव को लेकर मंडी में पूरे दिन हलचल और उत्साह का माहौल रहा। व्यापारियों में नए अध्यक्ष के चुनाव को लेकर खासा उत्साह और जिज्ञासा देखने को मिली। इस बार अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला काफी रोचक और कड़ा रहा। चुनाव मैदान में वर्तमान अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता और व्यापारी नेता दीनदयाल गुप्ता आमने-सामने थे। मंडी के 349 लाइसेंसधारी व्यापारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर नए अध्यक्ष का चयन किया। चुनाव अधिकारी दिनेश डाटा और केदारनाथ खंडेलवाल ने बताया कि मतदान सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक चला। इसके बाद शाम 3.30 बजे से मतगणना प्रारंभ हुई और देर शाम परिणाम घोषित किया गया। मतगणना में सर्वेश गुप्ता ने अपने प्रतिद्वंद्वी दीनदयाल गुप्ता को 42 वोटों से पराजित कर लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। परिणाम घोषित होते ही मंडी परिसर में व्यापारियों ने नारेबाजी कर खुशी जताई और उन्हें बधाई दी। अध्यक्ष चुने जाने के बाद सर्वेश गुप्ता ने व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए मंडी के विकास और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर काम करने का भरोसा दिलाया।2
- राजस्थान विधानसभा में 'डिस्टर्ब एरिया बिल' (Rajasthan Disturbed Areas Bill) पारित होने के दौरान तिजारा विधायक महंत बालकनाथ (Baba Balak Nath) ने एक ऐतिहासिक और आक्रामक भाषण दिया। उन्होंने मेवात और तिजारा क्षेत्र में हिंदुओं के पलायन और 'लैंड जिहाद' के गंभीर आरोप लगाए।1
- Post by Om Parkash2
- किसान महापंचायत कार्यकारिणी की हुई बैठक सोडावास. किसान महापंचायत खैरथल-तिजारा जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं तहसीलों के अध्यक्ष व पदाधिकारियो की सोडावास राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रोहिताश बोहरा के नेतृत्व में आवश्यक बैठक का आयोजन हुआ। महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेशाध्यक्ष मुसद्दीलाल यादव व प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश बिजारणियां द्वारा किसान महापंचायत द्वारा तत्काल जिन किसान हितैषी मुद्दों को लेकर आंदोलन व अभियान चलाना चाहिए। उन तमाम मुद्दों पर जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से खुलकर चर्चा कर रणनीति को अंजाम दिया गया। सर्वप्रथम किसानो की भारी संख्या के साथ 9 मार्च को प्रातः 11 बजे जिला कलेक्टर खैरथल-तिजारा को सरसों की खरीद सरकार द्वारा घोषित एमएसपी पर तुरंत प्रभाव से खरीदने का ज्ञापन दिया जाएगा। इस महत्वपूर्ण बैठक में किसान महापंचायत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बोहरा ने घोषणा की मैं आजीवन किसान महापंचायत का फर्ज निभाउंगा। इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला महासचिव एवं कोटकासिम तहसील प्रभारी बीरसिंह ग्वाला, जिला उपाध्यक्ष सरजीत चौधरी, जिला सचिव दयाराम यादव, जिला सचिव अमरसिंह मीणा, जिला संगठन मंत्री गनपत सिंह यादव, हरसौली तहसील अध्यक्ष थानेदार शेरसिंह दहिया, मुंडावर तहसील अध्यक्ष रामभरोस यादव, मुंडावर तहसील संरक्षक सूबेदार रघुवीर सिंह यादव, मुंडावर तहसील उपाध्यक्ष जगमाल सिंह सारण, मुंडावर तहसील युवा मोर्चा अध्यक्ष ब्रह्मप्रकाश यादव, हरसौली ग्राम समिति अध्यक्ष रूपचंद चौधरी, झाड़का ग्राम समिति अध्यक्ष कपूर चन्द्र चौधरी, ग्राम करनी कोट ग्राम समिति सदस्य बाली राम यादव, ग्राम रायपुर ग्राम समिति सदस्य हवासिंह मौजूद रहे। किसान महापंचायत के जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र चौधरी ने सभी का आभार जताया।1