खेल मैदान में गूंजा जीत का जश्न, तालियों से गूंज उठा इंडोर हाल, *बांदा मिनी ओलंपिक का भव्य समापन, डीएम ने कहा—नशे से दूर रहें युवा, खेलों से जोड़ें जीवन* बांदा। खेलों के रोमांच, खिलाड़ियों के उत्साह और हजारों दर्शकों की गगनभेदी तालियों के बीच बांदा मिनी ओलंपिक प्रथम चरण का भव्य एवं दिव्य समापन हुआ। स्पोर्ट्स स्टेडियम बांदा के इंडोर हाल में देर शाम तक चले समारोह में विजेता खिलाड़ियों को जिलाधिकारी अमित आसेरी ने मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। आयोजन में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, अभिभावक और खेलप्रेमी मौजूद रहे। ऐतिहासिक समापन समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी अमित आसेरी ने कहा कि युवाओं को नशे जैसे दुर्व्यसनों से दूर रहकर खेल मैदान से जुड़ना चाहिए। खेल केवल शरीर को स्वस्थ नहीं बनाते, बल्कि मन को भी प्रसन्न रखते हैं। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों, आयोजकों और सहयोगियों को सफल आयोजन की बधाई देते हुए कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर होते रहेंगे। कबड्डी में जेएन योद्धा ने मारी बाजी समापन समारोह का रोमांच कबड्डी के फाइनल मुकाबले में चरम पर पहुंच गया। जेएन योद्धा और जेएन कॉलेज के बीच हुए जोरदार मुकाबले में जेएन योद्धा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जेएन कॉलेज को 40-26 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। रस्साकसी के महिला और पुरुष वर्ग के मुकाबले भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहे। खिलाड़ियों के दमखम और जोरदार संघर्ष ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया और पूरे इंडोर हाल में लगातार तालियां गूंजती रहीं। *पांडा और भालू दादा की एंट्री ने लूटी महफिल* समारोह में उस समय विशेष उत्साह देखने को मिला, जब बांदा मिनी ओलंपिक का शुभंकर पांडा अपने साथी भालू दादा के साथ इंडोर हाल में प्रवेश कर गया। शुभंकरों के मैदान में पहुंचते ही मौजूद दर्शकों ने जोरदार तालियों के साथ उनका स्वागत किया और पूरा इंडोर हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। *वालीबाल विजेताओं का हुआ सम्मान* जिलाधिकारी अमित आसेरी ने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आदर्श राय के नेतृत्व में विजेता वालीबाल सीनियर पुरुष वर्ग की बांदा स्टेडियम टीम के खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। बैडमिंटन पुरुष एकल ओपन वर्ग में अजफर को स्वर्ण तथा अर्श सईद को रजत, महिला ओपन एकल में गौरी को स्वर्ण तथा मांडवी को रजत और अंडर-15 बालिका एकल में अपूर्वा को स्वर्ण तथा गरिमा को रजत पदक प्रदान किया गया। ताइक्वांडो की अंडर-21 कैटेगरी में श्रेयांस को स्वर्ण, कबीर को रजत तथा आरएस अथान को कांस्य पदक दिया गया। श्रेयांस का नाम पुकारे जाते ही नन्हे खिलाड़ी के स्वागत में पूरा इंडोर हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। शतरंज में शुभ सोनी को स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। टेबल टेनिस जूनियर बालिका एकल वर्ग में वैभवी को स्वर्ण तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बड़ोखर खुर्द की रागनी को रजत पदक से सम्मानित किया गया। शूटिंग में भी खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम शूटिंग प्रतियोगिता में आरव, यशवंत द्विवेदी, श्रेया, नंदिनी, स्मृति और सुमित को स्वर्ण पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। ओपन पुरुष कैटेगरी में डिप्टी लेबर कमिश्नर नासिर खान को भी स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। आयोजन से जुड़े लोगों को भी मिला सम्मान
खेल मैदान में गूंजा जीत का जश्न, तालियों से गूंज उठा इंडोर हाल, *बांदा मिनी ओलंपिक का भव्य समापन, डीएम ने कहा—नशे से दूर रहें युवा, खेलों से जोड़ें जीवन* बांदा। खेलों के रोमांच, खिलाड़ियों के उत्साह और हजारों दर्शकों की गगनभेदी तालियों के बीच बांदा मिनी ओलंपिक प्रथम चरण का भव्य एवं दिव्य समापन हुआ। स्पोर्ट्स स्टेडियम बांदा के इंडोर हाल में देर शाम तक चले समारोह में विजेता खिलाड़ियों को जिलाधिकारी अमित आसेरी ने मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। आयोजन में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, अभिभावक और खेलप्रेमी मौजूद रहे। ऐतिहासिक समापन समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी अमित आसेरी ने कहा कि युवाओं को नशे जैसे दुर्व्यसनों से दूर रहकर खेल मैदान से जुड़ना चाहिए। खेल केवल शरीर को स्वस्थ नहीं बनाते, बल्कि मन को भी
प्रसन्न रखते हैं। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों, आयोजकों और सहयोगियों को सफल आयोजन की बधाई देते हुए कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर होते रहेंगे। कबड्डी में जेएन योद्धा ने मारी बाजी समापन समारोह का रोमांच कबड्डी के फाइनल मुकाबले में चरम पर पहुंच गया। जेएन योद्धा और जेएन कॉलेज के बीच हुए जोरदार मुकाबले में जेएन योद्धा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जेएन कॉलेज को 40-26 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। रस्साकसी के महिला और पुरुष वर्ग के मुकाबले भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहे। खिलाड़ियों के दमखम और जोरदार संघर्ष ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया और पूरे इंडोर हाल में लगातार तालियां गूंजती रहीं। *पांडा और भालू दादा
की एंट्री ने लूटी महफिल* समारोह में उस समय विशेष उत्साह देखने को मिला, जब बांदा मिनी ओलंपिक का शुभंकर पांडा अपने साथी भालू दादा के साथ इंडोर हाल में प्रवेश कर गया। शुभंकरों के मैदान में पहुंचते ही मौजूद दर्शकों ने जोरदार तालियों के साथ उनका स्वागत किया और पूरा इंडोर हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। *वालीबाल विजेताओं का हुआ सम्मान* जिलाधिकारी अमित आसेरी ने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आदर्श राय के नेतृत्व में विजेता वालीबाल सीनियर पुरुष वर्ग की बांदा स्टेडियम टीम के खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। बैडमिंटन पुरुष एकल ओपन वर्ग में अजफर को स्वर्ण तथा अर्श सईद को रजत, महिला ओपन एकल में गौरी को स्वर्ण तथा मांडवी को रजत और अंडर-15 बालिका एकल में अपूर्वा को स्वर्ण तथा गरिमा को
रजत पदक प्रदान किया गया। ताइक्वांडो की अंडर-21 कैटेगरी में श्रेयांस को स्वर्ण, कबीर को रजत तथा आरएस अथान को कांस्य पदक दिया गया। श्रेयांस का नाम पुकारे जाते ही नन्हे खिलाड़ी के स्वागत में पूरा इंडोर हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। शतरंज में शुभ सोनी को स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। टेबल टेनिस जूनियर बालिका एकल वर्ग में वैभवी को स्वर्ण तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बड़ोखर खुर्द की रागनी को रजत पदक से सम्मानित किया गया। शूटिंग में भी खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम शूटिंग प्रतियोगिता में आरव, यशवंत द्विवेदी, श्रेया, नंदिनी, स्मृति और सुमित को स्वर्ण पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। ओपन पुरुष कैटेगरी में डिप्टी लेबर कमिश्नर नासिर खान को भी स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। आयोजन से जुड़े लोगों को भी मिला सम्मान
- सपा विधायक ने बंद प्राथमिक विद्यालय विद्यालय के बाहर मनाया शिक्षक दिवस बबेरु/बाँदा-बबेरु विधानसभा के सपा विधायक विशम्भर सिंह यादव ने बबेरु ब्लाक के समसुद्दीनपुर गांव के कंचन डेरा के बंद पड़े प्राथमिक विद्यालय के बाहर सभी ग्रामवासियों की मौजूदगी में डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म जयंती शिक्षक दिवस कार्यक्रम मनाने का काम किया साथ ही ग्रामीणों की समस्यायों को भी सुना श्री विधायक ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष श्री श्यामलाल पाल के निर्देश पर प्रदेश के बंद 26000 सरकारी स्कूलों के पास शिक्षक दिवस का आयोजन किया जाना था उसी क्रम में मैं अपने विधानसभा के कंचन डेरा सरकारी स्कूल के बाहर सैकड़ो ग्रामीणों के साथ शिक्षक दिवस मनाने का काम किया साथ ही ये भी कहा कि हम सब के नेता श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि सपा की सरकार बनने पर सभी बंद हुए 26000 प्राथमिक व जूनियर सरकारी स्कूलों को पुनः चालू किया जाएगा साथ ही जहाँ आवश्यकता होगी नए स्कूल भी खोलेंगे।इस दौरान प्रधान अनुज यादव पुत्तन सिंह बिमल यादव अखिलेश पाल अभिषेक बर्मा पुष्पराज यादव अमन बर्मा चंद्रिका यादव रामचंद्र यादव अजय पाल अतिबल उमेश राहुल रामबीर रामबरन निषाद बासुदेव यादव पप्पू निषाद संतोष सुग्रीव सीताशरण लखनलाल राजेन्द्र माताप्रसाद राजकुमार सुरेश रामदयाल राजा निषाद चुन्नू सिंह रामऔतार सहित सैकड़ों ग्रामवासी मौजूद रहे1
- दिल्ली में महिला पत्रकार से कथित मारपीट के विरोध में हमीरपुर में आक्रोश ➡️ ऑल यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन ➡️ डीएम के माध्यम से सौंपा गया ज्ञापन ➡️ महिला पत्रकारों से कथित मारपीट की निष्पक्ष जांच की मांग ➡️ दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की उठाई मांग ➡️ पत्रकार सुरक्षा अधिनियम लागू करने की भी मांग ➡️ पत्रकारों ने घटना को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला बताया1
- बांदा चित्रकूट सांसद पूर्व मंत्री के द्वारा बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा1
- बड़ी माता के दरबार से चित्रकूट धाम तक आस्था की पदयात्रा जयकारों से गूंजा पनवाड़ी, पदयात्रा निकला श्रद्धालुओं का जत्था बड़ी माता के दरबार से चित्रकूट धाम तक आस्था की पदयात्रा जयकारों से गूंजा पनवाड़ी, पदयात्रा निकला श्रद्धालुओं का जत्था1
- मंदिर के बाहर खड़ी अपाचे बाइक चोरी दो घंटे बाद बाहर निकला युवक तो बाइक गायब मिली हमीरपुर। बिवांर थाना क्षेत्र के बांधुर खुर्द गांव निवासी शिवम पुत्र प्रेमपाल की अपाचे बाइक अज्ञात चोर मंदिर के बाहर से चोरी कर ले गए। पीड़ित ने थाना बिवांर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। शिवम ने पुलिस को बताया कि गांव में सड़क किनारे भोले शंकर के मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है। वह अपनी काले रंग की अपाचे बाइक (यूपी 91 वी 4883) मंदिर के बाहर खड़ी कर अंदर चला गया। करीब दो घंटे बाद शाम छह बजे जब वह बाहर आया तो बाइक वहां से गायब थी। आसपास तलाश करने और जानकारी करने के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित ने अज्ञात चोर के खिलाफ बाइक चोरी की तहरीर थाना बिवांर में दी है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। बाइक और अज्ञात चोर की तलाश कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1
- मुसीवां गौशाला में गौरक्षा पदाधिकारियों और प्रधान ने किया गौपूजन4
- शिक्षक दिवस पर एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में हुआ सम्मान समारोह 27 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित शिक्षक दिवस पर 27 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित ➡️ एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में हुआ सम्मान समारोह ➡️ विधायक मनोज प्रजापति और डीएम अभिषेक गोयल ने किया शुभारंभ ➡️ 27 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र और शाल भेंटकर किया सम्मानित ➡️ शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला सम्मान ➡️ विधायक और डीएम ने शिक्षकों के कार्यों की सराहना की1
- गुजरात पुलिस हत्या के आरोपी फैजल को क्राइम सीन क्रिएट कराने ले गई है - #गुजरात पुलिस हत्या के आरोपी फैजल को क्राइम सीन क्रिएट कराने ले गई है - इस दौरान पुलिस ने बर्बरता से आरोपी को डंडो से पीटा है..कई अलग अलग स्थानों के वीडियो वायरल हैं..! मैं सिर्फ ये जानना चाहता हूं कि क्या अब न्यायालय अथवा जेलों की आवश्यकता नहीं बची...? ऐसे तमाम वीडियो वायरल है..मैं हैरान हूं मानवाधिकार आरोप न जाने कहां सो रहा है..! एक प्रश्न और क्या ऐसी सजा देने से अपराध पर नियंत्रण लगेगा..?1
- बीजेपी का झंडा लगाए युवक ने कार से इंजिनियर को रौंदा"... बीजेपी का झंडा लगाए युवक ने कार से इंजिनियर को रौंदा" मथुरा : कार सवार ने एक आदमी को रौंदा 👉मामूली बहस के बाद कार चालक ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में तैनात इंजीनियर विक्रांत भारती पर कार चढ़ा दी1