Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुसीवां गौशाला में गौरक्षा पदाधिकारियों और प्रधान ने किया गौपूजन
Ramkripal Yadav
मुसीवां गौशाला में गौरक्षा पदाधिकारियों और प्रधान ने किया गौपूजन
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- चित्रकूट मे सीएम योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का हेलीकाप्टर से लिया जायजा1
- सपा विधायक ने बंद प्राथमिक विद्यालय विद्यालय के बाहर मनाया शिक्षक दिवस बबेरु/बाँदा-बबेरु विधानसभा के सपा विधायक विशम्भर सिंह यादव ने बबेरु ब्लाक के समसुद्दीनपुर गांव के कंचन डेरा के बंद पड़े प्राथमिक विद्यालय के बाहर सभी ग्रामवासियों की मौजूदगी में डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म जयंती शिक्षक दिवस कार्यक्रम मनाने का काम किया साथ ही ग्रामीणों की समस्यायों को भी सुना श्री विधायक ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष श्री श्यामलाल पाल के निर्देश पर प्रदेश के बंद 26000 सरकारी स्कूलों के पास शिक्षक दिवस का आयोजन किया जाना था उसी क्रम में मैं अपने विधानसभा के कंचन डेरा सरकारी स्कूल के बाहर सैकड़ो ग्रामीणों के साथ शिक्षक दिवस मनाने का काम किया साथ ही ये भी कहा कि हम सब के नेता श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि सपा की सरकार बनने पर सभी बंद हुए 26000 प्राथमिक व जूनियर सरकारी स्कूलों को पुनः चालू किया जाएगा साथ ही जहाँ आवश्यकता होगी नए स्कूल भी खोलेंगे।इस दौरान प्रधान अनुज यादव पुत्तन सिंह बिमल यादव अखिलेश पाल अभिषेक बर्मा पुष्पराज यादव अमन बर्मा चंद्रिका यादव रामचंद्र यादव अजय पाल अतिबल उमेश राहुल रामबीर रामबरन निषाद बासुदेव यादव पप्पू निषाद संतोष सुग्रीव सीताशरण लखनलाल राजेन्द्र माताप्रसाद राजकुमार सुरेश रामदयाल राजा निषाद चुन्नू सिंह रामऔतार सहित सैकड़ों ग्रामवासी मौजूद रहे1
- जिला अस्पताल में ‘पर्चियों का खेल’: सीएमओ-सीएमएस की निगरानी पर भी सवाल बांदा। औचक निरीक्षण में छह पर्चियां बाहर से दवा खरीदने की मिलीं और सीएमओ ने ‘पर्चियों का खेल’ होने की बात स्वीकारते हुए कार्रवाई का भरोसा दिया। लेकिन असली सवाल यहीं से शुरू होता है—जब खेल अस्पताल के भीतर चल रहा था, तो सीएमओ और सीएमएस की निगरानी आखिर किस काम की थी?क्या सीएमओ-सीएमएस को यह पता नहीं था कि मरीजों को बाहर की दवाएं लिखी जा रही हैं? अगर पता था तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई? और अगर पता नहीं था तो फिर नियमित निरीक्षण और निगरानी की व्यवस्था किसलिए है? क्या अस्पताल में दवा के स्टॉक और डॉक्टरों की पर्चियों का कभी मिलान किया गया?मरीजों से बाहर की दवा और रुपये लिए जाने की शिकायतें पहले भी पहुंचीं तो उनका क्या हुआ?क्या शिकायतों की जांच हुई या उन्हें भी सरकारी फाइलों की तरह धूल खाने के लिए छोड़ दिया गया?सबसे चुभता सवाल यह है कि मंत्री के पांच बजे अचानक पहुंचते ही छह पर्चियां मिल गईं, लेकिन सीएमओ-सीएमएस की नियमित निगाहों के सामने यह खेल क्यों नहीं दिखा? क्या निरीक्षण सिर्फ मंत्री के आने पर ही सक्रिय होता है?और यदि यह केवल कुछ कर्मचारियों की मनमानी थी, तो उनकी जवाबदेही तय करने में अब तक देरी क्यों हुई? यदि व्यवस्था की कमी थी, तो उस व्यवस्था के संरक्षक अधिकारियों की जिम्मेदारी क्यों नहीं तय होनी चाहिए?पर्ची लिखने वाले कर्मचारी पर कार्रवाई आसान है, लेकिन उस कुर्सी की जवाबदेही तय करना जरूरी है जिस पर पूरे अस्पताल की निगरानी का दायित्व है।अब जनता जानना चाहती है—सीएमओ और सीएमएस सिर्फ कार्रवाई का आश्वासन देंगे या अपनी निगरानी की विफलता का भी जवाब देंगे?1
- खेल मैदान में गूंजा जीत का जश्न, तालियों से गूंज उठा इंडोर हाल, *बांदा मिनी ओलंपिक का भव्य समापन, डीएम ने कहा—नशे से दूर रहें युवा, खेलों से जोड़ें जीवन* बांदा। खेलों के रोमांच, खिलाड़ियों के उत्साह और हजारों दर्शकों की गगनभेदी तालियों के बीच बांदा मिनी ओलंपिक प्रथम चरण का भव्य एवं दिव्य समापन हुआ। स्पोर्ट्स स्टेडियम बांदा के इंडोर हाल में देर शाम तक चले समारोह में विजेता खिलाड़ियों को जिलाधिकारी अमित आसेरी ने मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। आयोजन में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, अभिभावक और खेलप्रेमी मौजूद रहे। ऐतिहासिक समापन समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी अमित आसेरी ने कहा कि युवाओं को नशे जैसे दुर्व्यसनों से दूर रहकर खेल मैदान से जुड़ना चाहिए। खेल केवल शरीर को स्वस्थ नहीं बनाते, बल्कि मन को भी प्रसन्न रखते हैं। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों, आयोजकों और सहयोगियों को सफल आयोजन की बधाई देते हुए कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर होते रहेंगे। कबड्डी में जेएन योद्धा ने मारी बाजी समापन समारोह का रोमांच कबड्डी के फाइनल मुकाबले में चरम पर पहुंच गया। जेएन योद्धा और जेएन कॉलेज के बीच हुए जोरदार मुकाबले में जेएन योद्धा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जेएन कॉलेज को 40-26 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। रस्साकसी के महिला और पुरुष वर्ग के मुकाबले भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहे। खिलाड़ियों के दमखम और जोरदार संघर्ष ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया और पूरे इंडोर हाल में लगातार तालियां गूंजती रहीं। *पांडा और भालू दादा की एंट्री ने लूटी महफिल* समारोह में उस समय विशेष उत्साह देखने को मिला, जब बांदा मिनी ओलंपिक का शुभंकर पांडा अपने साथी भालू दादा के साथ इंडोर हाल में प्रवेश कर गया। शुभंकरों के मैदान में पहुंचते ही मौजूद दर्शकों ने जोरदार तालियों के साथ उनका स्वागत किया और पूरा इंडोर हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। *वालीबाल विजेताओं का हुआ सम्मान* जिलाधिकारी अमित आसेरी ने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आदर्श राय के नेतृत्व में विजेता वालीबाल सीनियर पुरुष वर्ग की बांदा स्टेडियम टीम के खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। बैडमिंटन पुरुष एकल ओपन वर्ग में अजफर को स्वर्ण तथा अर्श सईद को रजत, महिला ओपन एकल में गौरी को स्वर्ण तथा मांडवी को रजत और अंडर-15 बालिका एकल में अपूर्वा को स्वर्ण तथा गरिमा को रजत पदक प्रदान किया गया। ताइक्वांडो की अंडर-21 कैटेगरी में श्रेयांस को स्वर्ण, कबीर को रजत तथा आरएस अथान को कांस्य पदक दिया गया। श्रेयांस का नाम पुकारे जाते ही नन्हे खिलाड़ी के स्वागत में पूरा इंडोर हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। शतरंज में शुभ सोनी को स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। टेबल टेनिस जूनियर बालिका एकल वर्ग में वैभवी को स्वर्ण तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बड़ोखर खुर्द की रागनी को रजत पदक से सम्मानित किया गया। शूटिंग में भी खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम शूटिंग प्रतियोगिता में आरव, यशवंत द्विवेदी, श्रेया, नंदिनी, स्मृति और सुमित को स्वर्ण पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। ओपन पुरुष कैटेगरी में डिप्टी लेबर कमिश्नर नासिर खान को भी स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। आयोजन से जुड़े लोगों को भी मिला सम्मान4
- sabhi mere dost Sahi Rahe aur unnati badhaen sabhi ko dhanyvad सभी भाइयों को नमस्ते आगे बढ़ते जाइए चलते जाइए s1
- चौधरपुर फ्लाईओवर पर चलते मैजिक वाहन में लगी भीषण आग कुरकुरे से भरा था मैजिक वाहन, आग लगते ही मचा हड़कंप ब्रेकिंग अमरोहा चौधरपुर फ्लाईओवर पर चलते मैजिक वाहन में लगी भीषण आग कुरकुरे से भरा था मैजिक वाहन, आग लगते ही मचा हड़कंप शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की सामने आई बात आग ने देखते ही देखते पूरे वाहन को अपनी चपेट में लिया चालक मोहम्मद हसीब ने समय रहते कूदकर बचाई अपनी जान जोया से कुरकुरे भरकर बरेली जा रहा था मैजिक वाहन हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं डिडौली कोतवाली क्षेत्र के चौधरपुर फ्लाईओवर का मामला1
- बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव ने कहा पांचवें दिन के धरना प्रदर्शन में जगदेव बाबू कुशवाहा की शहादत दिवस पर दी गई श्रद्धांजलि जय मूलनिवासी जय भारत जय भीम जय संविधान1
- मुसीवां गौशाला में गौरक्षा पदाधिकारियों और प्रधान ने किया गौपूजन4