जामताड़ा के दो हाई स्कूल प्लस टू में होंगे अपग्रेड, 10 डिजिटल क्लासरूम की सौगात मंत्री इरफान अंसारी बोले- गरीब बच्चों को भी ऑक्सफोर्ड में पढ़ने का मिले अवसर, सरकारी स्कूलों को करेंगे मजबूत जामताड़ा जामताड़ा। जिले में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में सबनपुर और गोकुला हाई स्कूल को प्लस टू स्तर पर उत्क्रमित करने की पहल की गई है। साथ ही दोनों विद्यालयों में पांच-पांच अतिरिक्त डिजिटल क्लासरूम उपलब्ध कराने की योजना है। इससे विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि गरीब और ग्रामीण परिवारों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलनी चाहिए, ताकि वे बड़े सपने देख सकें और आगे बढ़ सकें। मंत्री ने कहा कि शिक्षा को लेकर वे शुरू से गंभीर रहे हैं। इसी सोच के तहत नारायणपुर में डिग्री कॉलेज, बगरुडीह में महिला डिग्री कॉलेज और जामताड़ा में मेडिकल कॉलेज की पहल की गई। उनका उद्देश्य है कि विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे जिलों में जाने की मजबूरी कम हो। उन्होंने कहा, “केवल भाजपा के बच्चे ऑक्सफोर्ड में नहीं पढ़ेंगे, हमारे गरीब बच्चे भी ऑक्सफोर्ड में पढ़ेंगे। पढ़ाई से बड़ी कोई ताकत नहीं है। बच्चे कलम उठाओ, गमछा और तलवार नहीं।” उन्होंने सरकारी विद्यालयों को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कहा कि इन्हीं स्कूलों से बच्चे आईएएस और आईपीएस बनते हैं। मंत्री ने आने वाले दिनों में जामताड़ा में इंजीनियरिंग कॉलेज की दिशा में पहल करने और शिक्षा व्यवस्था में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) तकनीक के उपयोग की अपनी योजना भी बताई। उन्होंने कहा कि बच्चों को आधुनिक शिक्षा और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। दोनों विद्यालयों में डिजिटल क्लासरूम की व्यवस्था से ग्रामीण विद्यार्थियों को तकनीक आधारित पढ़ाई का लाभ मिलने की उम्मीद है। इससे सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक सुविधाओं को मजबूत करने और विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में मदद मिलेगी।

- 1932 के खतियान में दर्ज पीपल के पेड़ की जगह फिर होगा पौधरोपण, प्रकृति संरक्षण का लिया संकल्प, सुगनीवासा गांव में जल, जंगल और जमीन बचाने की पहल, अबिता हांसदा ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश। रिपोर्ट :उदय किशोर सिंह, जामताड़ा। जामताड़ा के जिले के पालाजोरी पंचायत अंतर्गत सुगनीवासा गांव में पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक सराहनीय पहल की जा रही है। गांव में वर्ष 1932 के खतियान में दर्ज पीपल के पेड़ के स्थान पर एक बार फिर पेड़ लगाने की तैयारी की जा रही है। भाजपा जिला मंत्री अबिता हांसदा के अनुसार, यह स्थान पूरे गांव की जमीन की नापी और पहचान के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। इस पहल का उद्देश्य केवल पौधरोपण करना ही नहीं, बल्कि प्रकृति के संरक्षण के साथ जल, जंगल और जमीन को बचाने का संदेश देना भी है। पीपल के पेड़ को प्रकृति और पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में पुराने खतियान में दर्ज पेड़ के स्थान पर दोबारा पौधा लगाने की पहल ग्रामीणों के लिए विशेष महत्व रखती है। जामताड़ा भाजपा जिला मंत्री अबिता हांसदा ने कहा कि प्रकृति की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। जल, जंगल और जमीन हमारी पहचान और जीवन का आधार हैं। इन्हें बचाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि अधिक से अधिक पेड़ लगाएं और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल भी करें। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा, “पेड़ लगाएं, पेड़ बचाएं। प्रकृति सुरक्षित रहेगी, तभी हमारा भविष्य सुरक्षित रहेगा।” सुगनीवासा गांव में की जा रही यह पहल पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली बचाए रखने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।1
- जामताड़ा के दो हाई स्कूल प्लस टू में होंगे अपग्रेड, 10 डिजिटल क्लासरूम की सौगात मंत्री इरफान अंसारी बोले- गरीब बच्चों को भी ऑक्सफोर्ड में पढ़ने का मिले अवसर, सरकारी स्कूलों को करेंगे मजबूत जामताड़ा जामताड़ा। जिले में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में सबनपुर और गोकुला हाई स्कूल को प्लस टू स्तर पर उत्क्रमित करने की पहल की गई है। साथ ही दोनों विद्यालयों में पांच-पांच अतिरिक्त डिजिटल क्लासरूम उपलब्ध कराने की योजना है। इससे विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि गरीब और ग्रामीण परिवारों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलनी चाहिए, ताकि वे बड़े सपने देख सकें और आगे बढ़ सकें। मंत्री ने कहा कि शिक्षा को लेकर वे शुरू से गंभीर रहे हैं। इसी सोच के तहत नारायणपुर में डिग्री कॉलेज, बगरुडीह में महिला डिग्री कॉलेज और जामताड़ा में मेडिकल कॉलेज की पहल की गई। उनका उद्देश्य है कि विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे जिलों में जाने की मजबूरी कम हो। उन्होंने कहा, “केवल भाजपा के बच्चे ऑक्सफोर्ड में नहीं पढ़ेंगे, हमारे गरीब बच्चे भी ऑक्सफोर्ड में पढ़ेंगे। पढ़ाई से बड़ी कोई ताकत नहीं है। बच्चे कलम उठाओ, गमछा और तलवार नहीं।” उन्होंने सरकारी विद्यालयों को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कहा कि इन्हीं स्कूलों से बच्चे आईएएस और आईपीएस बनते हैं। मंत्री ने आने वाले दिनों में जामताड़ा में इंजीनियरिंग कॉलेज की दिशा में पहल करने और शिक्षा व्यवस्था में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) तकनीक के उपयोग की अपनी योजना भी बताई। उन्होंने कहा कि बच्चों को आधुनिक शिक्षा और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। दोनों विद्यालयों में डिजिटल क्लासरूम की व्यवस्था से ग्रामीण विद्यार्थियों को तकनीक आधारित पढ़ाई का लाभ मिलने की उम्मीद है। इससे सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक सुविधाओं को मजबूत करने और विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में मदद मिलेगी।1
- मधुपुर विधानसभा करो प्रखंड सिरसा पंचायत के मांझतर गांव दुर्गा माता मुरती विसर्जन बहुत शांति पुरबाक किया गया कोई लड़ाई झगडे नहीं हुआ ऐसे ही हार जगह शांतिपूर्ण तरीके से विजित होना चाहिए शांति माहुल सभी लोगों का पहचान बना रहता है जय श्री राम जय भारत माता वंदे मातरम जय झारखंड जय माझतर एकता जानता जनार्दन1
- 151 सदस्यों की टीम संभाल रही दुर्गा पूजा की कमान, सिहोडीह आम बागान में उमड़ रहा आस्था का जनसैलाब! गिरिडीह के सिहोडीह आम बागान में मां दुर्गा की भक्ति का रंग ऐसा चढ़ा है कि भव्य पूजा पंडाल और मेले की रौनक देखने के लिए जिले के विभिन्न इलाकों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मां के दर्शन, पूजा-अर्चना और आशीर्वाद लेने के लिए उमड़ रही भीड़ के बीच पूजा समिति के सदस्य व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में दिन-रात जुटे हुए हैं। अब शुक्रवार को मां की प्रतिमा के विसर्जन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। श्री श्री दुर्गा पूजा समिति सिहोडीह आम बागान की खास बात यह है कि यहां पूजा की भव्यता के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद अशोक राम, सचिव दीपक यादव, कोषाध्यक्ष उमेश यादव, उपसचिव विजय सिंह के साथ दशरथ प्रसाद, गणेश पांडेय, महेंद्र पाठक और शिवनंदन प्रसाद समेत समिति के 151 सदस्य आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पंडाल से लेकर सुरक्षा तक, हर मोर्चे पर मुस्तैद समिति मेले में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए समिति के सदस्य लगातार व्यवस्था संभाल रहे हैं। वहीं, पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग कर रहा है। समिति का प्रयास है कि मां के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और पूरा आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो। शुक्रवार को मां की विदाई, शनिवार को भंडारे में मिलेगा प्रसाद पूजा समिति की ओर से शुक्रवार, 23 अक्टूबर को मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन कार्यक्रम में श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील की गई है। वहीं, शनिवार, 24 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे से भंडारे का आयोजन किया जाएगा। समिति ने क्षेत्रवासियों और मां के भक्तों से विसर्जन कार्यक्रम में भाग लेने, भंडारे में शामिल होने और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की है। सिहोडीह आम बागान में भक्ति, सेवा और सामूहिक सहयोग की यह तस्वीर दुर्गा पूजा के उत्साह को और खास बना रही है। अब सभी की निगाहें मां की विदाई और शनिवार को होने वाले भंडारे पर टिकी हैं।6
- कल हुए बागसुमा में प्रेम प्रसंग पर हाई-वोल्टेज ड्रामा को लेकर गोबिंदपुर थाना परिसर में बैठी पंचायत, युवक पर लगा ₹51 हजार का जुर्माना1
- मधुपुर विधानसभा करो प्रखंड सिरसा पंचायत के मांझतर गांव दुर्गा माता का मुरती विसर्जन मधुपुर विधानसभा करो प्रखंड सिरसा पंचायत के मांझतर गांव दुर्गा माता का मुरती विसर्जन दिनांक 23.10.26 हुए जय श्री राम जय भारत माता वंदे मातरम2
- *स्टेटस लगाया- जहां भी दफनाना साथ दफन करना:* जामताड़ा में पटरियों पर क्षत-विक्षत मिले प्रेमी जोड़े, दुर्गा मंदिर में शादी की चर्चा *स्टेटस लगाया- जहां भी दफनाना साथ दफन करना:* जामताड़ा में पटरियों पर क्षत-विक्षत मिले प्रेमी जोड़े, दुर्गा मंदिर में शादी की चर्चा1
- इस वक्त की सबसे बड़ी खबर दिल दहला देने वाली खबर करमाटांड़ में दर्दनाक हादसा रेल पटरी पर मिले प्रेमी-युप्रेमिका के क्षत-विक्षत शव,शादी और इंस्टाग्राम स्टोरी की चर्चा 1