logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जामताड़ा नगर पंचायत में हर मंगलवार लगेगा जनता दरबार, वार्ड स्तर की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता बोलीं- लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर होगा निपटारा, उपायुक्त की पहल से मिली प्रेरणा जामताड़ा नगर पंचायत क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर पंचायत प्रशासन ने प्रत्येक मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय में जनता दरबार लगाने का निर्णय लिया है। इस पहल के तहत नगर क्षेत्र के नागरिक अपनी वार्ड एवं नगर से जुड़ी समस्याओं को सीधे नगर पंचायत प्रशासन के समक्ष रख सकेंगे, जिनके समाधान के लिए तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि नगर क्षेत्र में सड़क, नाली, पेयजल, साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट, जलनिकासी सहित अन्य नागरिक सुविधाओं से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए नियमित रूप से जनता दरबार आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत की मंशा है कि लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े, बल्कि एक ही स्थान पर उनकी शिकायतें सुनी जाएं और समयबद्ध तरीके से उनका निष्पादन किया जाए।उन्होंने नगर पंचायत क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जिस वार्ड में भी किसी प्रकार की समस्या हो, उस समस्या को लेकर प्रत्येक मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में अवश्य पहुंचें। इससे नगर पंचायत को भी वास्तविक समस्याओं की जानकारी मिलेगी और प्राथमिकता के आधार पर उनके समाधान की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की जा सकेगी। आशा गुप्ता ने बताया कि जनता दरबार के दौरान नगर पंचायत के सभी वार्ड पार्षद भी नगर पंचायत कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। अपने-अपने वार्ड की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान की दिशा में आवश्यक पहल करेंगे, जिससे लोगों को स्थानीय स्तर पर ही राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत में जनता दरबार लगाने की प्रेरणा उन्हें जामताड़ा के उपायुक्त आलोक कुमार के जनता दरबार से मिली है। उपायुक्त की इस व्यवस्था से प्रभावित होकर नगर पंचायत ने भी आम जनता की सुविधा के लिए यह नई पहल शुरू करने का निर्णय लिया है। वहीं नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सोमा खंडेत ने कहा कि अक्सर नगर क्षेत्र से संबंधित समस्याओं को लेकर लोग उपायुक्त के जनता दरबार में पहुंच जाते हैं। इसे देखते हुए नगर पंचायत ने निर्णय लिया कि नगर से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए स्थानीय स्तर पर ही प्रत्येक मंगलवार को जनता दरबार आयोजित किया जाए। इससे लोगों का समय भी बचेगा और समस्याओं का शीघ्र समाधान भी संभव हो सकेगा। उन्होंने बताया कि जनता दरबार में प्राप्त होने वाली नगर पंचायत से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया जाएगा। यदि कोई मामला नगर पंचायत के अधिकार क्षेत्र से बाहर का होगा तो उसे संबंधित विभाग या कार्यालय को भेजकर उसके समाधान की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि तरुण कुमार गुप्ता, वार्ड पार्षद दीनबंधु सिंह, विजय राउत, मधुसूदन चंद्र, आलोक किस्कू सहित अन्य वार्ड पार्षद एवं नगर पंचायत के अधिकारी उपस्थित थे।

1 hr ago
user_Bishnu Mandal
Bishnu Mandal
Credit reporting agency Jamtara, Jharkhand•
1 hr ago
7947ce8b-ea3d-4ff8-a196-b26bf9eddbdb

More news from झारखंड and nearby areas
  • JPSC, JSSC एवं SSC घोटालों के विरोध में भाजपा निरसा मंडल का मशाल जुलूस, हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी निरसा: झारखंड सरकार में कथित JPSC, JSSC एवं SSC भर्ती घोटालों तथा युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किए जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) निरसा मंडल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मशाल जुलूस निकालकर राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशाल लेकर निरसा क्षेत्र में जुलूस निकाला तथा राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि भर्ती परीक्षाओं में लगातार अनियमितताओं और पेपर लीक जैसी घटनाओं से लाखों युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है। उन्होंने कहा कि मेहनत और ईमानदारी से तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के साथ अन्याय हो रहा है, जिससे युवाओं में भारी आक्रोश है। भाजपा नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। नियुक्ति प्रक्रियाओं में पारदर्शिता का अभाव है और बार-बार सामने आ रहे विवादों ने सरकारी भर्ती व्यवस्था की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई, निष्पक्ष जांच तथा पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि सरकार युवाओं के हितों की अनदेखी करती रही तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने राज्य सरकार से युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद करने तथा लंबित नियुक्ति प्रक्रियाओं को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से जल्द पूरा करने की मांग की। मशाल जुलूस में भाजपा निरसा मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में युवा शामिल रहे। पूरे प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गर्म रहा और सरकार के खिलाफ जोरदार नारे लगाए गए।
    6
    JPSC, JSSC एवं SSC घोटालों के विरोध में भाजपा निरसा मंडल का मशाल जुलूस, हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी
निरसा: झारखंड सरकार में कथित JPSC, JSSC एवं SSC भर्ती घोटालों तथा युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किए जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) निरसा मंडल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मशाल जुलूस निकालकर राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया।
भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशाल लेकर निरसा क्षेत्र में जुलूस निकाला तथा राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि भर्ती परीक्षाओं में लगातार अनियमितताओं और पेपर लीक जैसी घटनाओं से लाखों युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है। उन्होंने कहा कि मेहनत और ईमानदारी से तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के साथ अन्याय हो रहा है, जिससे युवाओं में भारी आक्रोश है।
भाजपा नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। नियुक्ति प्रक्रियाओं में पारदर्शिता का अभाव है और बार-बार सामने आ रहे विवादों ने सरकारी भर्ती व्यवस्था की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई, निष्पक्ष जांच तथा पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि सरकार युवाओं के हितों की अनदेखी करती रही तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने राज्य सरकार से युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद करने तथा लंबित नियुक्ति प्रक्रियाओं को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से जल्द पूरा करने की मांग की।
मशाल जुलूस में भाजपा निरसा मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में युवा शामिल रहे। पूरे प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गर्म रहा और सरकार के खिलाफ जोरदार नारे लगाए गए।
    user_Moloy Gope
    Moloy Gope
    Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    22 hrs ago
  • गोबिंदपुर सहित जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कंगारू मदर केयर KMC सेवा की हुई शुरुआत उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार विश्व स्तनपान दिवस के पावन अवसर पर धनबाद जिले के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक नई और महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की गई है। जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) में 'कंगारू मदर केयर यूनिट की आधिकारिक शुरुआत की गई। इस अवसर पर निरसा CHC में इस खास दिन जन्मे सभी नवजात शिशुओं और उनकी माताओं को बेबी किट एवं अन्य आवश्यक सामग्री का नि:शुल्क वितरण किया गया, जिससे प्रसूता माताओं के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित चिकित्सा पदाधिकारियों ने कंगारू मदर केयर (KMC) के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह तकनीक विशेष रूप से कम वजन (Low Birth Weight) वाले और समय से पूर्व (Premature) जन्मे बच्चों के लिए अत्यंत प्रभावकारी है।
    1
    गोबिंदपुर सहित जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कंगारू मदर केयर KMC सेवा की हुई शुरुआत

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार विश्व स्तनपान दिवस के पावन अवसर पर धनबाद जिले के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक नई और महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की गई है। जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) में 'कंगारू मदर केयर यूनिट की आधिकारिक शुरुआत की गई।

इस अवसर पर निरसा CHC में इस खास दिन जन्मे सभी नवजात शिशुओं और उनकी माताओं को बेबी किट एवं अन्य आवश्यक सामग्री का नि:शुल्क वितरण किया गया, जिससे प्रसूता माताओं के चेहरे खिल उठे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित चिकित्सा पदाधिकारियों ने कंगारू मदर केयर (KMC) के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह तकनीक विशेष रूप से कम वजन (Low Birth Weight) वाले और समय से पूर्व (Premature) जन्मे बच्चों के लिए अत्यंत प्रभावकारी है।
    user_मो० फारुख (पत्रकार)
    मो० फारुख (पत्रकार)
    Newspaper publisher गोविंदपुर, धनबाद, झारखंड•
    15 min ago
  • धनबाद में सखियाम फाउंडेशन का द्वितीय स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मना : राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत झारखंड प्रदेश अध्यक्ष जहीरूद्दीन खान को किया गया सम्मानित
    1
    धनबाद में सखियाम फाउंडेशन का द्वितीय स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मना : राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत झारखंड प्रदेश अध्यक्ष जहीरूद्दीन खान को किया गया सम्मानित
    user_JH Media Dhn Zahir Khan Kcn Tv
    JH Media Dhn Zahir Khan Kcn Tv
    Doctor धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    1 hr ago
  • धनबाद के बहुचर्चित के.के. पॉलिटेक्निक–उप डाकघर घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को ईडी की टीम लोयाबाद तीन नंबर स्थित पंकज चौहान के आवास पर पहुंची और छापेमारी की।
    1
    धनबाद के बहुचर्चित के.के. पॉलिटेक्निक–उप डाकघर घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को ईडी की टीम लोयाबाद तीन नंबर स्थित पंकज चौहान के आवास पर पहुंची और छापेमारी की।
    user_जनता न्यूज़ 24
    जनता न्यूज़ 24
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    6 hrs ago
  • 👉 “ED की कार्रवाई से खुलेंगे सट्टेबाजों का राज?” 👉 “पंकज–बाघमारा का पप्पू और राका का खेल!” #लोयाबाद #बाघमारा #धनबाद #EDRaid #EDAction #ईडी #पंकजचौहान #सट्टेबाजी #सट्टाकनेक्शन #BreakingNews #DhanbadNews #Loyabad #Baghmara #BulandSandesh #बुलंदसंदेश #बेबाकखबरें
    1
    👉 “ED की कार्रवाई से खुलेंगे सट्टेबाजों का राज?”
👉 “पंकज–बाघमारा का पप्पू और राका का खेल!”
#लोयाबाद #बाघमारा #धनबाद #EDRaid #EDAction #ईडी #पंकजचौहान #सट्टेबाजी #सट्टाकनेक्शन #BreakingNews #DhanbadNews #Loyabad #Baghmara #BulandSandesh #बुलंदसंदेश #बेबाकखबरें
    user_राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
    राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    10 hrs ago
  • जामताड़ा में बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन,सदर अस्पताल कांड पर सियासी संग्राम।
    2
    जामताड़ा में बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन,सदर अस्पताल कांड पर सियासी संग्राम।
    user_यूके जामताड़ा लाइव
    यूके जामताड़ा लाइव
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    12 hrs ago
  • कोयला चोरों का तांडव, जामताड़ा में कानून को खुली चुनौती, जवान से मारपीट, पुलिस से भी बदसलूकी। कोयला चोरों का आतंक! होमगार्ड जवान को बनाया बंधक, बेरहमी से पीटा, थाना प्रभारी से भी बदसलूकी।
    1
    कोयला चोरों का तांडव, 
जामताड़ा में कानून को खुली चुनौती, जवान से मारपीट, पुलिस से भी बदसलूकी।
कोयला चोरों का आतंक! होमगार्ड जवान को बनाया बंधक, बेरहमी से पीटा, थाना प्रभारी से भी बदसलूकी।
    user_यूके जामताड़ा लाइव
    यूके जामताड़ा लाइव
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.