logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गोबिंदपुर सहित जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कंगारू मदर केयर KMC सेवा की हुई शुरुआत उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार विश्व स्तनपान दिवस के पावन अवसर पर धनबाद जिले के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक नई और महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की गई है। जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) में 'कंगारू मदर केयर यूनिट की आधिकारिक शुरुआत की गई। इस अवसर पर निरसा CHC में इस खास दिन जन्मे सभी नवजात शिशुओं और उनकी माताओं को बेबी किट एवं अन्य आवश्यक सामग्री का नि:शुल्क वितरण किया गया, जिससे प्रसूता माताओं के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित चिकित्सा पदाधिकारियों ने कंगारू मदर केयर (KMC) के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह तकनीक विशेष रूप से कम वजन (Low Birth Weight) वाले और समय से पूर्व (Premature) जन्मे बच्चों के लिए अत्यंत प्रभावकारी है।

1 hr ago
user_मो० फारुख (पत्रकार)
मो० फारुख (पत्रकार)
Newspaper publisher गोविंदपुर, धनबाद, झारखंड•
1 hr ago

गोबिंदपुर सहित जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कंगारू मदर केयर KMC सेवा की हुई शुरुआत उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार विश्व स्तनपान दिवस के पावन अवसर पर धनबाद जिले के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक नई और महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की गई है। जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) में 'कंगारू मदर केयर यूनिट की आधिकारिक शुरुआत की गई। इस अवसर पर निरसा CHC में इस खास दिन जन्मे सभी नवजात शिशुओं और उनकी माताओं को बेबी किट एवं अन्य आवश्यक सामग्री का नि:शुल्क वितरण किया गया, जिससे प्रसूता माताओं के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित चिकित्सा पदाधिकारियों ने कंगारू मदर केयर (KMC) के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह तकनीक विशेष रूप से कम वजन (Low Birth Weight) वाले और समय से पूर्व (Premature) जन्मे बच्चों के लिए अत्यंत प्रभावकारी है।

More news from झारखंड and nearby areas
  • गोबिंदपुर सहित जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कंगारू मदर केयर KMC सेवा की हुई शुरुआत उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार विश्व स्तनपान दिवस के पावन अवसर पर धनबाद जिले के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक नई और महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की गई है। जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) में 'कंगारू मदर केयर यूनिट की आधिकारिक शुरुआत की गई। इस अवसर पर निरसा CHC में इस खास दिन जन्मे सभी नवजात शिशुओं और उनकी माताओं को बेबी किट एवं अन्य आवश्यक सामग्री का नि:शुल्क वितरण किया गया, जिससे प्रसूता माताओं के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित चिकित्सा पदाधिकारियों ने कंगारू मदर केयर (KMC) के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह तकनीक विशेष रूप से कम वजन (Low Birth Weight) वाले और समय से पूर्व (Premature) जन्मे बच्चों के लिए अत्यंत प्रभावकारी है।
    1
    गोबिंदपुर सहित जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कंगारू मदर केयर KMC सेवा की हुई शुरुआत

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार विश्व स्तनपान दिवस के पावन अवसर पर धनबाद जिले के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक नई और महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की गई है। जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) में 'कंगारू मदर केयर यूनिट की आधिकारिक शुरुआत की गई।

इस अवसर पर निरसा CHC में इस खास दिन जन्मे सभी नवजात शिशुओं और उनकी माताओं को बेबी किट एवं अन्य आवश्यक सामग्री का नि:शुल्क वितरण किया गया, जिससे प्रसूता माताओं के चेहरे खिल उठे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित चिकित्सा पदाधिकारियों ने कंगारू मदर केयर (KMC) के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह तकनीक विशेष रूप से कम वजन (Low Birth Weight) वाले और समय से पूर्व (Premature) जन्मे बच्चों के लिए अत्यंत प्रभावकारी है।
    user_मो० फारुख (पत्रकार)
    मो० फारुख (पत्रकार)
    Newspaper publisher गोविंदपुर, धनबाद, झारखंड•
    1 hr ago
  • धनबाद में सखियाम फाउंडेशन का द्वितीय स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मना : राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत झारखंड प्रदेश अध्यक्ष जहीरूद्दीन खान को किया गया सम्मानित
    1
    धनबाद में सखियाम फाउंडेशन का द्वितीय स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मना : राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत झारखंड प्रदेश अध्यक्ष जहीरूद्दीन खान को किया गया सम्मानित
    user_JH Media Dhn Zahir Khan Kcn Tv
    JH Media Dhn Zahir Khan Kcn Tv
    Doctor धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    2 hrs ago
  • JPSC, JSSC एवं SSC घोटालों के विरोध में भाजपा निरसा मंडल का मशाल जुलूस, हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी निरसा: झारखंड सरकार में कथित JPSC, JSSC एवं SSC भर्ती घोटालों तथा युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किए जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) निरसा मंडल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मशाल जुलूस निकालकर राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशाल लेकर निरसा क्षेत्र में जुलूस निकाला तथा राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि भर्ती परीक्षाओं में लगातार अनियमितताओं और पेपर लीक जैसी घटनाओं से लाखों युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है। उन्होंने कहा कि मेहनत और ईमानदारी से तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के साथ अन्याय हो रहा है, जिससे युवाओं में भारी आक्रोश है। भाजपा नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। नियुक्ति प्रक्रियाओं में पारदर्शिता का अभाव है और बार-बार सामने आ रहे विवादों ने सरकारी भर्ती व्यवस्था की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई, निष्पक्ष जांच तथा पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि सरकार युवाओं के हितों की अनदेखी करती रही तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने राज्य सरकार से युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद करने तथा लंबित नियुक्ति प्रक्रियाओं को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से जल्द पूरा करने की मांग की। मशाल जुलूस में भाजपा निरसा मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में युवा शामिल रहे। पूरे प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गर्म रहा और सरकार के खिलाफ जोरदार नारे लगाए गए।
    6
    JPSC, JSSC एवं SSC घोटालों के विरोध में भाजपा निरसा मंडल का मशाल जुलूस, हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी
निरसा: झारखंड सरकार में कथित JPSC, JSSC एवं SSC भर्ती घोटालों तथा युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किए जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) निरसा मंडल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मशाल जुलूस निकालकर राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया।
भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशाल लेकर निरसा क्षेत्र में जुलूस निकाला तथा राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि भर्ती परीक्षाओं में लगातार अनियमितताओं और पेपर लीक जैसी घटनाओं से लाखों युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है। उन्होंने कहा कि मेहनत और ईमानदारी से तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के साथ अन्याय हो रहा है, जिससे युवाओं में भारी आक्रोश है।
भाजपा नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। नियुक्ति प्रक्रियाओं में पारदर्शिता का अभाव है और बार-बार सामने आ रहे विवादों ने सरकारी भर्ती व्यवस्था की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई, निष्पक्ष जांच तथा पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि सरकार युवाओं के हितों की अनदेखी करती रही तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने राज्य सरकार से युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद करने तथा लंबित नियुक्ति प्रक्रियाओं को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से जल्द पूरा करने की मांग की।
मशाल जुलूस में भाजपा निरसा मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में युवा शामिल रहे। पूरे प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गर्म रहा और सरकार के खिलाफ जोरदार नारे लगाए गए।
    user_Moloy Gope
    Moloy Gope
    Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    23 hrs ago
  • धनबाद के बहुचर्चित के.के. पॉलिटेक्निक–उप डाकघर घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को ईडी की टीम लोयाबाद तीन नंबर स्थित पंकज चौहान के आवास पर पहुंची और छापेमारी की।
    1
    धनबाद के बहुचर्चित के.के. पॉलिटेक्निक–उप डाकघर घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को ईडी की टीम लोयाबाद तीन नंबर स्थित पंकज चौहान के आवास पर पहुंची और छापेमारी की।
    user_जनता न्यूज़ 24
    जनता न्यूज़ 24
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    7 hrs ago
  • 👉 “ED की कार्रवाई से खुलेंगे सट्टेबाजों का राज?” 👉 “पंकज–बाघमारा का पप्पू और राका का खेल!” #लोयाबाद #बाघमारा #धनबाद #EDRaid #EDAction #ईडी #पंकजचौहान #सट्टेबाजी #सट्टाकनेक्शन #BreakingNews #DhanbadNews #Loyabad #Baghmara #BulandSandesh #बुलंदसंदेश #बेबाकखबरें
    1
    👉 “ED की कार्रवाई से खुलेंगे सट्टेबाजों का राज?”
👉 “पंकज–बाघमारा का पप्पू और राका का खेल!”
#लोयाबाद #बाघमारा #धनबाद #EDRaid #EDAction #ईडी #पंकजचौहान #सट्टेबाजी #सट्टाकनेक्शन #BreakingNews #DhanbadNews #Loyabad #Baghmara #BulandSandesh #बुलंदसंदेश #बेबाकखबरें
    user_राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
    राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    11 hrs ago
  • झारखण्ड नौकरी या व्यापार झारखण्ड सरकार,JPSC/JSSC नौकरी नियुक्ती निकाल कर व्यापार कर रही है #jpsc #jssc #jharkhand #dhanbad #paperleak
    1
    झारखण्ड नौकरी या व्यापार
झारखण्ड सरकार,JPSC/JSSC नौकरी नियुक्ती निकाल कर व्यापार कर रही है
#jpsc #jssc #jharkhand #dhanbad #paperleak
    user_Rahul
    Rahul
    Artist बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    12 hrs ago
  • धनबाद जिले के निरसा प्रखंड की उपचुड़ियां पंचायत में सरकारी योजना के तहत बने एक तालाब को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य में भारी लापरवाही बरती गई, जिसका असर पहली ही बारिश में देखने को मिल गया। आइए देखते हैं यह खास रिपोर्ट। धनबाद जिले के निरसा प्रखंड अंतर्गत उपचुड़ियां पंचायत में निर्मित तालाब अब विवादों में घिर गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि तालाब निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी की गई और सरकारी राशि का सही उपयोग नहीं हुआ। ग्रामीणों के अनुसार, तालाब का मेढ़ पहली ही बारिश में ढह गया, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। इतना ही नहीं, तालाब की खुदाई भी निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं की गई। वहीं, तालाब में बनाए गए सीढ़ी घाट को भी मानकविहीन बताया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य सही तरीके से किया गया होता, तो पहली ही बारिश में इस तरह की स्थिति उत्पन्न नहीं होती। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार एवं जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि ग्रामीणों की शिकायत पर संबंधित विभाग क्या कदम उठाता है और क्या इस मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होती है या नहीं।
    5
    धनबाद जिले के निरसा प्रखंड की उपचुड़ियां पंचायत में सरकारी योजना के तहत बने एक तालाब को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य में भारी लापरवाही बरती गई, जिसका असर पहली ही बारिश में देखने को मिल गया। आइए देखते हैं यह खास रिपोर्ट।
धनबाद जिले के निरसा प्रखंड अंतर्गत उपचुड़ियां पंचायत में निर्मित तालाब अब विवादों में घिर गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि तालाब निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी की गई और सरकारी राशि का सही उपयोग नहीं हुआ।
ग्रामीणों के अनुसार, तालाब का मेढ़ पहली ही बारिश में ढह गया, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। इतना ही नहीं, तालाब की खुदाई भी निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं की गई। वहीं, तालाब में बनाए गए सीढ़ी घाट को भी मानकविहीन बताया जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य सही तरीके से किया गया होता, तो पहली ही बारिश में इस तरह की स्थिति उत्पन्न नहीं होती। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार एवं जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
अब देखना होगा कि ग्रामीणों की शिकायत पर संबंधित विभाग क्या कदम उठाता है और क्या इस मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होती है या नहीं।
    user_Moloy Gope
    Moloy Gope
    Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    23 hrs ago
  • *धनबाद में युवक की बेरहमी से हत्या चाकू-तलवार से हमला और पिटाई का आरोप; तीन हिरासत में* Anchor :--- धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र के जगजीवन नगर में एक युवक की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 24 वर्षीय कारण कुमार राम के रूप में हुई है, जो टोटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। बताया जा रहा है कि पैर में चोट के कारण वह फिलहाल घर पर रह रहा था। परिजनों के अनुसार, अहले सुबह कारण टहलने के लिए निकला था। इसी दौरान आपसी रंजिश को लेकर मुक्तेश्वर महतो और कन्हीलाल भट्टाचार्य ने उसे जबरन घर के अंदर बुलाया। आरोप है कि वहां चाकू और तलवार से हमला करने के साथ उसकी बेरहमी से पिटाई की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल अवस्था में परिजन उसे इलाज के लिए SNMMCH अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद सरायढेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए SNMMCH भेज दिया। पुलिस ने मामले में फिलहाल तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थाना प्रभारी का कहना है कि हत्या के पीछे की वजह और घटना में शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने की बात कही है। बाइट --- मनजीत कुमार , थाना प्रभारी सरायढेला धनबाद बाइट ---- कुंदन कुमार , परिजन
    3
    *धनबाद में युवक की बेरहमी से हत्या चाकू-तलवार से हमला और पिटाई का आरोप; तीन हिरासत में*

Anchor :--- धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र के जगजीवन नगर में एक युवक की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 24 वर्षीय कारण कुमार राम के रूप में हुई है, जो टोटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। बताया जा रहा है कि पैर में चोट के कारण वह फिलहाल घर पर रह रहा था।
परिजनों के अनुसार, अहले सुबह कारण टहलने के लिए निकला था। इसी दौरान आपसी रंजिश को लेकर मुक्तेश्वर महतो और कन्हीलाल भट्टाचार्य ने उसे जबरन घर के अंदर बुलाया। आरोप है कि वहां चाकू और तलवार से हमला करने के साथ उसकी बेरहमी से पिटाई की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल अवस्था में परिजन उसे इलाज के लिए SNMMCH अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद सरायढेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए SNMMCH भेज दिया।
पुलिस ने मामले में फिलहाल तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थाना प्रभारी का कहना है कि हत्या के पीछे की वजह और घटना में शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने की बात कही है।

बाइट --- मनजीत कुमार , थाना प्रभारी सरायढेला धनबाद
बाइट ---- कुंदन कुमार , परिजन
    user_Niraj Kumar
    Niraj Kumar
    Local News Reporter धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.