logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*धनबाद में युवक की बेरहमी से हत्या चाकू-तलवार से हमला और पिटाई का आरोप; तीन हिरासत में* Anchor :--- धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र के जगजीवन नगर में एक युवक की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 24 वर्षीय कारण कुमार राम के रूप में हुई है, जो टोटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। बताया जा रहा है कि पैर में चोट के कारण वह फिलहाल घर पर रह रहा था। परिजनों के अनुसार, अहले सुबह कारण टहलने के लिए निकला था। इसी दौरान आपसी रंजिश को लेकर मुक्तेश्वर महतो और कन्हीलाल भट्टाचार्य ने उसे जबरन घर के अंदर बुलाया। आरोप है कि वहां चाकू और तलवार से हमला करने के साथ उसकी बेरहमी से पिटाई की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल अवस्था में परिजन उसे इलाज के लिए SNMMCH अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद सरायढेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए SNMMCH भेज दिया। पुलिस ने मामले में फिलहाल तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थाना प्रभारी का कहना है कि हत्या के पीछे की वजह और घटना में शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने की बात कही है। बाइट --- मनजीत कुमार , थाना प्रभारी सरायढेला धनबाद बाइट ---- कुंदन कुमार , परिजन

1 hr ago
user_Niraj Kumar
Niraj Kumar
Local News Reporter धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
1 hr ago

*धनबाद में युवक की बेरहमी से हत्या चाकू-तलवार से हमला और पिटाई का आरोप; तीन हिरासत में* Anchor :--- धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र के जगजीवन नगर में एक युवक की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 24 वर्षीय कारण कुमार राम के रूप में हुई है, जो टोटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। बताया जा रहा है कि पैर में चोट के कारण वह फिलहाल घर पर रह रहा था। परिजनों के अनुसार, अहले सुबह

कारण टहलने के लिए निकला था। इसी दौरान आपसी रंजिश को लेकर मुक्तेश्वर महतो और कन्हीलाल भट्टाचार्य ने उसे जबरन घर के अंदर बुलाया। आरोप है कि वहां चाकू और तलवार से हमला करने के साथ उसकी बेरहमी से पिटाई की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल अवस्था में परिजन उसे इलाज के लिए SNMMCH अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद सरायढेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और

शव को पोस्टमार्टम के लिए SNMMCH भेज दिया। पुलिस ने मामले में फिलहाल तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थाना प्रभारी का कहना है कि हत्या के पीछे की वजह और घटना में शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने की बात कही है। बाइट --- मनजीत कुमार , थाना प्रभारी सरायढेला धनबाद बाइट ---- कुंदन कुमार , परिजन

More news from झारखंड and nearby areas
  • CISF-CCL की बड़ी कार्रवाई, 100. 080 टन अवैध कोयला और 50 बाइक जब्त1 बोकारो के बेरमो थाना क्षेत्र में कोयला माफियाओं के खिलाफ CISF और CCL प्रबंधन की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। करगली क्षेत्र में तड़के चलाए गए अभियान में 100 टन से ज्यादा अवैध कोयला और 50 मोटरसाइकिलें जब्त की गई हैं।मिली जानकारी के अनुसार CISF को गुप्त सूचना मिली थी कि करगली अंतर्गत DCCPL पैच में कंपनी द्वारा संचालित खनन क्षेत्र से बाहरी लोग मोटरसाइकिलों से अवैध कोयले का परिवहन कर रहे हैं। सूचना पुख्ता होने पर CISF यूनिट CCL करगली के कमांडेंट श्री राज प्रताप सिंह ने CCL के GM श्री संजय झा को इसकी जानकारी दी। इसके बाद 01 अगस्त की सुबह 5 बजे से 8 बजे तक CISF और CCL की संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध छापेमारी अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व श्री डी. के. पाण्डेय और ASO बी एंड के श्री पी. एन. सिंह ने किया। छापेमारी के दौरान टीम ने देखा कि बड़ी संख्या में अज्ञात तस्कर बोरियों में कोयला भरकर मोटरसाइकिलों से ले जा रहे थे। संयुक्त टीम को देखते ही सभी तस्कर कोयला छोड़कर पास के जंगल की ओर भाग निकले। इसके बाद क्षेत्र में सघन तलाशी ली गई। तलाशी में DCCPL पैच के आसपास से 50 मोटरसाइकिलें और बोरियों में भरा अवैध कोयला बरामद किया गया। जांच में जब्त कोयले का कुल वजन 100.080 टन निकला। प्राथमिक जांच में यह कोयला CCL के बोकारो एंड करगली एरिया का पाया गया। कोयले के संबंध में कोई वैध चालान नहीं मिला और न ही कोई स्वामित्व का दावा करने आया। CCL प्रबंधन ने ACC जारी कर जब्त कोयले का अनुमानित मूल्य ₹4,23,671 आंका है। CISF और CCL प्रबंधन ने बताया कि जब्त कोयला और मोटरसाइकिलों के संबंध में MMDR अधिनियम के तहत गांधी नगर थाना में FIR दर्ज कराई जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ इस तरह के संयुक्त अभियान आगे भी जारी रहेंगे।कमांडेंट राज प्रताप सिंह अवैध कारोबारियों को बख्शा नहीं जाएगा
    3
    CISF-CCL की बड़ी कार्रवाई, 100. 080 टन अवैध कोयला और 50 बाइक जब्त1

बोकारो के बेरमो थाना क्षेत्र में कोयला माफियाओं के खिलाफ CISF और CCL प्रबंधन की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। करगली क्षेत्र में तड़के चलाए गए अभियान में 100 टन से ज्यादा अवैध कोयला और 50 मोटरसाइकिलें जब्त की गई हैं।मिली जानकारी के अनुसार CISF को गुप्त सूचना मिली थी कि करगली अंतर्गत DCCPL पैच में कंपनी द्वारा संचालित खनन क्षेत्र से बाहरी लोग मोटरसाइकिलों से अवैध कोयले का परिवहन कर रहे हैं। सूचना पुख्ता होने पर CISF यूनिट CCL करगली के कमांडेंट श्री राज प्रताप सिंह ने CCL के GM श्री संजय झा को इसकी जानकारी दी। इसके बाद 01 अगस्त की सुबह 5 बजे से 8 बजे तक CISF और CCL की संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध छापेमारी अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व श्री डी. के. पाण्डेय और ASO बी एंड के श्री पी. एन. सिंह ने किया। छापेमारी के दौरान टीम ने देखा कि बड़ी संख्या में अज्ञात तस्कर बोरियों में कोयला भरकर मोटरसाइकिलों से ले जा रहे थे। संयुक्त टीम को देखते ही सभी तस्कर कोयला छोड़कर पास के जंगल की ओर भाग निकले। इसके बाद क्षेत्र में सघन तलाशी ली गई। तलाशी में DCCPL पैच के आसपास से 50 मोटरसाइकिलें और बोरियों में भरा अवैध कोयला बरामद किया गया। जांच में जब्त कोयले का कुल वजन 100.080 टन निकला। प्राथमिक जांच में यह कोयला CCL के बोकारो एंड करगली एरिया का पाया गया। कोयले के संबंध में कोई वैध चालान नहीं मिला और न ही कोई स्वामित्व का दावा करने आया। CCL प्रबंधन ने ACC जारी कर जब्त कोयले का अनुमानित मूल्य ₹4,23,671 आंका है। CISF और CCL प्रबंधन ने बताया कि जब्त कोयला और मोटरसाइकिलों के संबंध में MMDR अधिनियम के तहत गांधी नगर थाना में FIR दर्ज कराई जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ इस तरह के संयुक्त अभियान आगे भी जारी रहेंगे।कमांडेंट राज प्रताप सिंह अवैध कारोबारियों को बख्शा नहीं जाएगा
    user_Churaman Thakur Press
    Churaman Thakur Press
    रिपोर्टिंग चंद्रपुरा, बोकारो, झारखंड•
    1 hr ago
  • मुगमा क्षेत्र के जलकुलियों का बड़ा ऐलान: आश्रितों को नियोजन अथवा ₹50 लाख एकमुश्त डी नोबिली स्कूल मुगमा में स्वर्ण जयंती पर आशुभाषण सह वाग्मिता प्रतियोगिता का भव्य आयोजन इंटर नोबिलियन के नौ विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिंदी एवं अंग्रेजी में दिखाई प्रतिभा, DNS भूली विजेता और DNS CTPS उपविजेता निरसा मुगमा। डी नोबिली स्कूल मुगमा के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर शनिवार, 1 अगस्त 2026 को विद्यालय परिसर में हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा में आशुभाषण सह वाग्मिता प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में इंटर नोबिलियन के अंतर्गत आने वाले नौ विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी वक्तृत्व कला, आत्मविश्वास, तर्कशक्ति एवं अभिव्यक्ति क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुगमा क्षेत्र के महाप्रबंधक राज किशोर सिंह, डायरेक्टर माइकल पी. फर्नांडिस, रेक्टर फादर के.एम. जोसेफ ए.जे., निरसा विधायक अरूप चटर्जी एवं डी नोबिली स्कूल मुगमा की प्रधानाचार्या शर्मिष्ठा मजूमदार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। दीप प्रज्वलन के पश्चात विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ हुआ। विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे प्रतिभागियों ने हिंदी एवं अंग्रेजी में दिए गए विषयों पर अपने विचारों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों की वाक्पटुता, आत्मविश्वास, तर्कशक्ति, उच्चारण, प्रस्तुति शैली और विषय की समझ ने उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों को प्रभावित किया। स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में भाषाई दक्षता, मंच पर बोलने का आत्मविश्वास, रचनात्मक सोच एवं प्रभावी अभिव्यक्ति की क्षमता विकसित करना रहा। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा के माध्यम से डी नोबिली स्कूल समूह की गौरवशाली शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक परंपरा की शानदार झलक प्रस्तुत की। DNS भूली बना विजेता, DNS CTPS उपविजेता प्रतियोगिता के परिणाम में DNS भूली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि DNS CTPS ने उपविजेता का स्थान हासिल किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। Best Performing Schools का भी रहा शानदार प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक उपलब्धियों के आधार पर Best Performing Schools का भी उल्लेख किया गया। विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों का विवरण इस प्रकार है— ICSE: DNS Gomoh ISC (Science): DNS FRI ISC (Commerce): DNS Maithon कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का गरिमापूर्ण समापन हुआ। डी नोबिली स्कूल मुगमा के स्वर्ण जयंती वर्ष में आयोजित यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों के लिए केवल अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच ही नहीं रही, बल्कि आत्मविश्वास, तार्किक क्षमता, भाषाई दक्षता और प्रभावी अभिव्यक्ति विकसित करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई।
    5
    मुगमा क्षेत्र के जलकुलियों का बड़ा ऐलान: आश्रितों को नियोजन अथवा ₹50 लाख एकमुश्त
डी नोबिली स्कूल मुगमा में स्वर्ण जयंती पर आशुभाषण सह वाग्मिता प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
इंटर नोबिलियन के नौ विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिंदी एवं अंग्रेजी में दिखाई प्रतिभा, DNS भूली विजेता और DNS CTPS उपविजेता
निरसा मुगमा। डी नोबिली स्कूल मुगमा के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर शनिवार, 1 अगस्त 2026 को विद्यालय परिसर में हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा में आशुभाषण सह वाग्मिता प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में इंटर नोबिलियन के अंतर्गत आने वाले नौ विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी वक्तृत्व कला, आत्मविश्वास, तर्कशक्ति एवं अभिव्यक्ति क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुगमा क्षेत्र के महाप्रबंधक राज किशोर सिंह, डायरेक्टर माइकल पी. फर्नांडिस, रेक्टर फादर के.एम. जोसेफ ए.जे., निरसा विधायक अरूप चटर्जी एवं डी नोबिली स्कूल मुगमा की प्रधानाचार्या शर्मिष्ठा मजूमदार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
दीप प्रज्वलन के पश्चात विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ हुआ। विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे प्रतिभागियों ने हिंदी एवं अंग्रेजी में दिए गए विषयों पर अपने विचारों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों की वाक्पटुता, आत्मविश्वास, तर्कशक्ति, उच्चारण, प्रस्तुति शैली और विषय की समझ ने उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों को प्रभावित किया।
स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में भाषाई दक्षता, मंच पर बोलने का आत्मविश्वास, रचनात्मक सोच एवं प्रभावी अभिव्यक्ति की क्षमता विकसित करना रहा। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा के माध्यम से डी नोबिली स्कूल समूह की गौरवशाली शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक परंपरा की शानदार झलक प्रस्तुत की।
DNS भूली बना विजेता, DNS CTPS उपविजेता
प्रतियोगिता के परिणाम में DNS भूली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि DNS CTPS ने उपविजेता का स्थान हासिल किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
Best Performing Schools का भी रहा शानदार प्रदर्शन
कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक उपलब्धियों के आधार पर Best Performing Schools का भी उल्लेख किया गया। विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों का विवरण इस प्रकार है—
ICSE: DNS Gomoh
ISC (Science): DNS FRI
ISC (Commerce): DNS Maithon
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का गरिमापूर्ण समापन हुआ।
डी नोबिली स्कूल मुगमा के स्वर्ण जयंती वर्ष में आयोजित यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों के लिए केवल अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच ही नहीं रही, बल्कि आत्मविश्वास, तार्किक क्षमता, भाषाई दक्षता और प्रभावी अभिव्यक्ति विकसित करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई।
    user_Moloy Gope
    Moloy Gope
    Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    14 min ago
  • देवघर के सारठ में मेधाओं का महाकुंभ, लगभग एक हजार प्रतिभाओं का भव्य सम्मान शहरजोरी ऑडिटोरियम में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में पूर्व कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने विधानसभा क्षेत्र के 60 विद्यालयों के 700 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
    1
    देवघर के सारठ में मेधाओं का महाकुंभ, लगभग एक हजार प्रतिभाओं का भव्य सम्मान
शहरजोरी ऑडिटोरियम में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में पूर्व कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने विधानसभा क्षेत्र के 60 विद्यालयों के 700 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
    user_यूके जामताड़ा लाइव
    यूके जामताड़ा लाइव
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    37 min ago
  • जीपीडीपी योजनाओं को ले सहजकर्ता दल के दूसरे बैच का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न। देव घर जिला के मार्गोमुण्डा प्रखण्ड कार्यालय में आयोजित सबकी योजना, सबका विकास अभियान 2026-27 के तहत जीपी डी पी योजनाओं से संबंधित प्रशिक्षण को लेकर ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल का प्रशिक्षण पहले बैच के साथ दूसरे बैच का दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को सफलता पूर्वक सम्पन्न हो गया। उक्त प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर ललन मिश्रा आदि द्वारा ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल के प्रशिक्षकों को ग्राम स्तर पर विकास योजनाओं की तैयारी, जनभागीदारी सुनिश्चित करने तथा पंचायत विकास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक रूप से प्रशिक्षण दिया गया।
    1
    जीपीडीपी योजनाओं को ले सहजकर्ता दल के दूसरे बैच का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न।
देव घर जिला के मार्गोमुण्डा प्रखण्ड कार्यालय में आयोजित सबकी योजना, सबका विकास अभियान 2026-27 के तहत जीपी डी पी योजनाओं से संबंधित प्रशिक्षण को लेकर ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल का प्रशिक्षण पहले बैच के साथ दूसरे बैच का दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को सफलता पूर्वक सम्पन्न हो गया। उक्त प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर ललन मिश्रा आदि द्वारा ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल के प्रशिक्षकों को ग्राम स्तर पर विकास योजनाओं की तैयारी, जनभागीदारी सुनिश्चित करने तथा पंचायत विकास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक रूप से प्रशिक्षण दिया गया।
    user_Minhaj Akhtar
    Minhaj Akhtar
    Journalist Margo Munda, Deoghar•
    44 min ago
  • एक आवाज प्रदूषण के खिलाफ संगठन और उसरी बचाव अभियान के लोगों ने चलाया जनसंपर्क अभियान एक आवाज प्रदूषण के खिलाफ संगठन और उसरी बचाव अभियान के लोगों ने मानव श्रृंखला बनाने को लेकर शुक्रवार शाम 5 बजे को टुंडी रोड के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान जल जंगल और जमीन बचाने को लेकर गंभीर चर्चा की गई। चतरो स्थित बालमुकुंद स्पंज आयरन फैक्ट्री द्वारा उसरी नदी से पाइपलाइन के माध्यम से फैक्ट्री में पानी लाने के लिए बिछाए जा रहे पाइपलाइन के विरोध में ग्रामीणों ने अभियान छेड़ दिया है।
    1
    एक आवाज प्रदूषण के खिलाफ संगठन और उसरी बचाव अभियान के लोगों ने चलाया जनसंपर्क अभियान
एक आवाज प्रदूषण के खिलाफ संगठन और उसरी बचाव अभियान के लोगों ने मानव श्रृंखला बनाने को लेकर शुक्रवार शाम 5 बजे को टुंडी रोड के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान जल जंगल और जमीन बचाने को लेकर गंभीर चर्चा की गई। चतरो स्थित बालमुकुंद स्पंज आयरन फैक्ट्री द्वारा उसरी नदी से पाइपलाइन के माध्यम से फैक्ट्री में पानी लाने के लिए बिछाए जा रहे पाइपलाइन के विरोध में ग्रामीणों ने अभियान छेड़ दिया है।
    user_Shivani Seth
    Shivani Seth
    गंडे, गिरिडीह, झारखंड•
    16 hrs ago
  • झारखंड की सियासत में अपनी अलग पहचान बनाने वाले डुमरी विधायक और झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो शुक्रवार को धनबाद व्यवहार न्यायालय पहुंचे।
    1
    झारखंड की सियासत में अपनी अलग पहचान बनाने वाले डुमरी विधायक और झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो शुक्रवार को धनबाद व्यवहार न्यायालय पहुंचे।
    user_जनता न्यूज़ 24
    जनता न्यूज़ 24
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    8 hrs ago
  • तेलो में पूर्व मंत्री स्व जगरनाथ महतो की जयंती मनायी गया, 1 सौ साड़ी एवं 50 किलो दूध का खीर का वितरण किया गया। पूर्व मंत्री स्वर्गीय जगरनाथ महतो की 59वीं जयंती समारोह तेलो के शंकर चौक में झारखंड नव निर्माण मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष गणेश वर्णवाल के नेतृत्व में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महतो मार्केट से गाजे बाजे के साथ जगरनाथ बाबू अमर, जबतक सूरज चांद रहेगा टाइगर जगरनाथ बाबू तेरा नाम अमर रहेगा के नारे लगाते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुँचकर कर जगरनाथ महतो के चित्र पर माल्यापर्ण करते हुए सभी लोगो ने नमन किया। इस दौरान केंद्रीय अध्यक्ष गणेश वर्णवाल के द्वारा 1सौ गरीब महिलाओं के बीच साड़ी वितरण एवं 50 किलो दूध का खीर वितरण किया। गणेश वर्णवाल ने कहा कि पूर्व मंत्री स्व. जगरनाथ महतो किसी एक पार्टी के नेता नहीं थे, बल्कि पूरे जनमानस के नेता थे। वे हर आदमी के दुख-सुख में खड़े रहते थे। गरीब, किसान, मजदूर और नौजवानों की आवाज बनकर उन्होंने हमेशा संघर्ष किया। शिक्षा और रोजगार के लिए उनका योगदान अविस्मरणीय है। स्व. जगरनाथ महतो का जन्म 4 जनवरी 1967 को बोकारो के डुमरी में हुआ था। वे "टाइगर" के नाम से प्रसिद्ध थे। डुमरी से 4 बार विधायक और झारखंड सरकार में शिक्षा मंत्री रहे। शिक्षा, रोजगार और आदिवासी-मूलवासी के हक की लड़ाई में उनकी अहम भूमिका रही। साथ ही कहा कि मंत्री के छोटे से कार्याकाल मे शिक्षा के क्षेत्र में जो कार्य किए है वो आज भी असमरणीय है। आज उनकी कमी पूरे झारखंड को खल रही है। ऐसे जननेता को हमारा शत-शत नमन। जयंती समारोह में अजीत सोनी, शक्ति ठाकुर, राजन कुमार, जगदीश रजक, पूर्व शिक्षक कुंज बिहारी महतो, लोकनाथ गोप, शंकर कुमार, सुनील कुमार, महेश बरनवाल, सुल्तान अंसारी, सबा खान, मोहम्मद इजहार समेत सैकड़ो की संख्या में लोग स्व जगन्नाथ बाबू की चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया।
    1
    तेलो में पूर्व मंत्री स्व जगरनाथ महतो की जयंती मनायी गया, 1 सौ साड़ी एवं 50 किलो दूध का खीर का वितरण किया गया। 
पूर्व मंत्री स्वर्गीय जगरनाथ महतो की 59वीं जयंती समारोह तेलो के शंकर चौक में झारखंड नव निर्माण मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष गणेश वर्णवाल के नेतृत्व में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महतो मार्केट से गाजे बाजे के साथ जगरनाथ बाबू अमर, जबतक सूरज चांद रहेगा टाइगर जगरनाथ बाबू तेरा नाम अमर रहेगा के नारे लगाते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुँचकर कर जगरनाथ महतो के चित्र पर माल्यापर्ण करते हुए सभी लोगो ने नमन किया। इस दौरान केंद्रीय अध्यक्ष गणेश वर्णवाल के द्वारा 1सौ गरीब महिलाओं के बीच साड़ी वितरण एवं 50 किलो दूध का खीर वितरण किया। गणेश वर्णवाल ने कहा कि  पूर्व मंत्री स्व. जगरनाथ महतो किसी एक पार्टी के नेता नहीं थे, बल्कि पूरे जनमानस के नेता थे। वे हर आदमी के दुख-सुख में खड़े रहते थे। गरीब, किसान, मजदूर और नौजवानों की आवाज बनकर उन्होंने हमेशा संघर्ष किया। शिक्षा और रोजगार के लिए उनका योगदान अविस्मरणीय है। स्व. जगरनाथ महतो का जन्म 4 जनवरी 1967 को बोकारो के डुमरी में हुआ था। वे "टाइगर" के नाम से प्रसिद्ध थे। डुमरी से 4 बार विधायक और झारखंड सरकार में शिक्षा मंत्री रहे। शिक्षा, रोजगार और आदिवासी-मूलवासी के हक की लड़ाई में उनकी अहम भूमिका रही।  साथ ही कहा कि मंत्री के छोटे से कार्याकाल मे शिक्षा के क्षेत्र में जो कार्य किए है वो आज भी असमरणीय है। आज उनकी कमी पूरे झारखंड को खल रही है। ऐसे जननेता को हमारा शत-शत नमन। जयंती समारोह में अजीत सोनी, शक्ति ठाकुर, राजन कुमार, जगदीश रजक, पूर्व शिक्षक कुंज बिहारी महतो, लोकनाथ गोप, शंकर कुमार, सुनील कुमार, महेश बरनवाल, सुल्तान अंसारी, सबा खान, मोहम्मद इजहार समेत सैकड़ो की संख्या में लोग स्व जगन्नाथ बाबू की चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया।
    user_Churaman Thakur Press
    Churaman Thakur Press
    रिपोर्टिंग चंद्रपुरा, बोकारो, झारखंड•
    12 hrs ago
  • मुगमा क्षेत्र के जलकुलियों का बड़ा ऐलान: आश्रितों को नियोजन अथवा ₹50 लाख एकमुश्त मुगमा क्षेत्र के जलकुलियों का बड़ा ऐलान: आश्रितों को नियोजन अथवा ₹50 लाख एकमुश्त भुगतान की मांग, 3 अगस्त से आमरण अनशन की चेतावनी ईसीएल प्रबंधन से वार्ता कर समस्या का समाधान करने की यूनियन ने की अपील, मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की तैयारी निरसा। मुगमा ऐरिया के बाहर सांसदप्तिनिधि  गोपाल राय अध्यक्षता मे ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के मुगमा क्षेत्र की विभिन्न कोलियरियों में वर्षों से कार्यरत जलकुलियों ने अपने आश्रितों के नियोजन अथवा एकमुश्त आर्थिक भुगतान की मांग को लेकर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। मांगों का समाधान नहीं होने पर जलकुलियों ने सोमवार, 3 अगस्त 2026 से आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है। इस संबंध में यूनियन की ओर से ईसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) एवं अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक को पत्र भेजकर मामले में तत्काल सकारात्मक पहल करने की मांग की गई है। पत्र में कहा गया है कि मुगमा क्षेत्र की विभिन्न कोलियरियों में कई जलकुली वर्ष 1980, 1982 और 1992 से सेवा देते आ रहे हैं। लंबे समय तक कार्य करने के बावजूद उनके अनुसार उन्हें अब तक अपेक्षित सुविधाएं एवं उचित लाभ नहीं मिल सके हैं। जलकुलियों का कहना है कि कई कर्मचारी अब सेवानिवृत्ति के कगार पर पहुंच चुके हैं। ऐसे में उनके परिवार के भविष्य को देखते हुए उनके पुत्रों अथवा आश्रितों को नियोजन देने की मांग की जा रही है। वहीं, जो जलकुली सेवानिवृत्ति के करीब हैं, उनके लिए ₹50 लाख एकमुश्त राशि देने की मांग रखी गई है। बताया गया कि अपनी मांगों को लेकर जलकुली 19 जनवरी 2026 से मुगमा क्षेत्र में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके बावजूद प्रबंधन की ओर से मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया गया है। 10 जुलाई 2026 को जीएम कार्यालय में प्रबंधन एवं जलकुलियों के बीच वार्ता भी हुई, लेकिन वार्ता बेनतीजा रहने के बाद आंदोलन को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया। यूनियन के पत्र में कहा गया है कि जलकुलियों की मांगों को लेकर प्रबंधन समय रहते वार्ता करे और सकारात्मक पहल करते हुए समस्या का समाधान निकाले, ताकि कर्मचारियों को न्याय मिल सके और उन्हें आंदोलन के रास्ते पर जाने के लिए मजबूर न होना पड़े। जलकुलियों ने स्पष्ट किया है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो 3 अगस्त से आमरण अनशन किया जाएगा। इसको लेकर ईसीएल प्रबंधन पर दबाव बढ़ गया है। अब देखना होगा कि अनशन शुरू होने से पहले प्रबंधन की ओर से जलकुलियों के साथ वार्ता कर कोई समाधान निकाला जाता है या नहीं।
    3
    मुगमा क्षेत्र के जलकुलियों का बड़ा ऐलान: आश्रितों को नियोजन अथवा ₹50 लाख एकमुश्त
मुगमा क्षेत्र के जलकुलियों का बड़ा ऐलान: आश्रितों को नियोजन अथवा ₹50 लाख एकमुश्त भुगतान की मांग, 3 अगस्त से आमरण अनशन की चेतावनी
ईसीएल प्रबंधन से वार्ता कर समस्या का समाधान करने की यूनियन ने की अपील, मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की तैयारी
निरसा। मुगमा ऐरिया के बाहर सांसदप्तिनिधि  गोपाल राय अध्यक्षता मे ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के मुगमा क्षेत्र की विभिन्न कोलियरियों में वर्षों से कार्यरत जलकुलियों ने अपने आश्रितों के नियोजन अथवा एकमुश्त आर्थिक भुगतान की मांग को लेकर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। मांगों का समाधान नहीं होने पर जलकुलियों ने सोमवार, 3 अगस्त 2026 से आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है।
इस संबंध में यूनियन की ओर से ईसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) एवं अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक को पत्र भेजकर मामले में तत्काल सकारात्मक पहल करने की मांग की गई है। पत्र में कहा गया है कि मुगमा क्षेत्र की विभिन्न कोलियरियों में कई जलकुली वर्ष 1980, 1982 और 1992 से सेवा देते आ रहे हैं। लंबे समय तक कार्य करने के बावजूद उनके अनुसार उन्हें अब तक अपेक्षित सुविधाएं एवं उचित लाभ नहीं मिल सके हैं।
जलकुलियों का कहना है कि कई कर्मचारी अब सेवानिवृत्ति के कगार पर पहुंच चुके हैं। ऐसे में उनके परिवार के भविष्य को देखते हुए उनके पुत्रों अथवा आश्रितों को नियोजन देने की मांग की जा रही है। वहीं, जो जलकुली सेवानिवृत्ति के करीब हैं, उनके लिए ₹50 लाख एकमुश्त राशि देने की मांग रखी गई है।
बताया गया कि अपनी मांगों को लेकर जलकुली 19 जनवरी 2026 से मुगमा क्षेत्र में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके बावजूद प्रबंधन की ओर से मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया गया है। 10 जुलाई 2026 को जीएम कार्यालय में प्रबंधन एवं जलकुलियों के बीच वार्ता भी हुई, लेकिन वार्ता बेनतीजा रहने के बाद आंदोलन को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया।
यूनियन के पत्र में कहा गया है कि जलकुलियों की मांगों को लेकर प्रबंधन समय रहते वार्ता करे और सकारात्मक पहल करते हुए समस्या का समाधान निकाले, ताकि कर्मचारियों को न्याय मिल सके और उन्हें आंदोलन के रास्ते पर जाने के लिए मजबूर न होना पड़े।
जलकुलियों ने स्पष्ट किया है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो 3 अगस्त से आमरण अनशन किया जाएगा। इसको लेकर ईसीएल प्रबंधन पर दबाव बढ़ गया है। अब देखना होगा कि अनशन शुरू होने से पहले प्रबंधन की ओर से जलकुलियों के साथ वार्ता कर कोई समाधान निकाला जाता है या नहीं।
    user_Moloy Gope
    Moloy Gope
    Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    25 min ago
  • बाघमारा में चली गोली! बरोरा चेकपोस्ट पर बवाल पुलिस जांच में जुटी #Barora #Barmuri #Dhanbad #BreakingNews #CrimeNews #BaroraNews #Firing #JharkhandNews #DhanbadNews #BulandSandesh #बरोरा #धनबाद #ब्रेकिंगन्यूज #क्राइम_न्यूज #बुलंद_संदेश
    1
    बाघमारा में चली गोली!
बरोरा चेकपोस्ट पर बवाल
पुलिस जांच में जुटी
#Barora #Barmuri #Dhanbad #BreakingNews #CrimeNews #BaroraNews #Firing #JharkhandNews #DhanbadNews #BulandSandesh #बरोरा #धनबाद #ब्रेकिंगन्यूज #क्राइम_न्यूज #बुलंद_संदेश
    user_राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
    राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.