Shuru
Apke Nagar Ki App…
देवघर के सारठ में मेधाओं का महाकुंभ, लगभग एक हजार प्रतिभाओं का भव्य सम्मान शहरजोरी ऑडिटोरियम में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में पूर्व कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने विधानसभा क्षेत्र के 60 विद्यालयों के 700 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
यूके जामताड़ा लाइव
देवघर के सारठ में मेधाओं का महाकुंभ, लगभग एक हजार प्रतिभाओं का भव्य सम्मान शहरजोरी ऑडिटोरियम में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में पूर्व कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने विधानसभा क्षेत्र के 60 विद्यालयों के 700 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
More news from झारखंड and nearby areas
- देवघर के सारठ में मेधाओं का महाकुंभ, लगभग एक हजार प्रतिभाओं का भव्य सम्मान शहरजोरी ऑडिटोरियम में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में पूर्व कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने विधानसभा क्षेत्र के 60 विद्यालयों के 700 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।1
- मुगमा क्षेत्र के जलकुलियों का बड़ा ऐलान: आश्रितों को नियोजन अथवा ₹50 लाख एकमुश्त डी नोबिली स्कूल मुगमा में स्वर्ण जयंती पर आशुभाषण सह वाग्मिता प्रतियोगिता का भव्य आयोजन इंटर नोबिलियन के नौ विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिंदी एवं अंग्रेजी में दिखाई प्रतिभा, DNS भूली विजेता और DNS CTPS उपविजेता निरसा मुगमा। डी नोबिली स्कूल मुगमा के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर शनिवार, 1 अगस्त 2026 को विद्यालय परिसर में हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा में आशुभाषण सह वाग्मिता प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में इंटर नोबिलियन के अंतर्गत आने वाले नौ विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी वक्तृत्व कला, आत्मविश्वास, तर्कशक्ति एवं अभिव्यक्ति क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुगमा क्षेत्र के महाप्रबंधक राज किशोर सिंह, डायरेक्टर माइकल पी. फर्नांडिस, रेक्टर फादर के.एम. जोसेफ ए.जे., निरसा विधायक अरूप चटर्जी एवं डी नोबिली स्कूल मुगमा की प्रधानाचार्या शर्मिष्ठा मजूमदार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। दीप प्रज्वलन के पश्चात विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ हुआ। विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे प्रतिभागियों ने हिंदी एवं अंग्रेजी में दिए गए विषयों पर अपने विचारों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों की वाक्पटुता, आत्मविश्वास, तर्कशक्ति, उच्चारण, प्रस्तुति शैली और विषय की समझ ने उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों को प्रभावित किया। स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में भाषाई दक्षता, मंच पर बोलने का आत्मविश्वास, रचनात्मक सोच एवं प्रभावी अभिव्यक्ति की क्षमता विकसित करना रहा। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा के माध्यम से डी नोबिली स्कूल समूह की गौरवशाली शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक परंपरा की शानदार झलक प्रस्तुत की। DNS भूली बना विजेता, DNS CTPS उपविजेता प्रतियोगिता के परिणाम में DNS भूली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि DNS CTPS ने उपविजेता का स्थान हासिल किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। Best Performing Schools का भी रहा शानदार प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक उपलब्धियों के आधार पर Best Performing Schools का भी उल्लेख किया गया। विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों का विवरण इस प्रकार है— ICSE: DNS Gomoh ISC (Science): DNS FRI ISC (Commerce): DNS Maithon कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का गरिमापूर्ण समापन हुआ। डी नोबिली स्कूल मुगमा के स्वर्ण जयंती वर्ष में आयोजित यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों के लिए केवल अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच ही नहीं रही, बल्कि आत्मविश्वास, तार्किक क्षमता, भाषाई दक्षता और प्रभावी अभिव्यक्ति विकसित करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई।5
- जीपीडीपी योजनाओं को ले सहजकर्ता दल के दूसरे बैच का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न। देव घर जिला के मार्गोमुण्डा प्रखण्ड कार्यालय में आयोजित सबकी योजना, सबका विकास अभियान 2026-27 के तहत जीपी डी पी योजनाओं से संबंधित प्रशिक्षण को लेकर ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल का प्रशिक्षण पहले बैच के साथ दूसरे बैच का दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को सफलता पूर्वक सम्पन्न हो गया। उक्त प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर ललन मिश्रा आदि द्वारा ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल के प्रशिक्षकों को ग्राम स्तर पर विकास योजनाओं की तैयारी, जनभागीदारी सुनिश्चित करने तथा पंचायत विकास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक रूप से प्रशिक्षण दिया गया।1
- गोबिंदपुर सहित जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कंगारू मदर केयर KMC सेवा की हुई शुरुआत उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार विश्व स्तनपान दिवस के पावन अवसर पर धनबाद जिले के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक नई और महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की गई है। जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) में 'कंगारू मदर केयर यूनिट की आधिकारिक शुरुआत की गई। इस अवसर पर निरसा CHC में इस खास दिन जन्मे सभी नवजात शिशुओं और उनकी माताओं को बेबी किट एवं अन्य आवश्यक सामग्री का नि:शुल्क वितरण किया गया, जिससे प्रसूता माताओं के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित चिकित्सा पदाधिकारियों ने कंगारू मदर केयर (KMC) के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह तकनीक विशेष रूप से कम वजन (Low Birth Weight) वाले और समय से पूर्व (Premature) जन्मे बच्चों के लिए अत्यंत प्रभावकारी है।1
- कतरास क्षेत्र में चौधरी नर्सिंग होम में शनिवार को अशर्फी हॉस्पिटल एवं चौधरी नर्सिंग होम के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया आगे क्या कुछ हुआ आइए जानते हैं इस खबर में,,,1
- साधु बनकर पहुंचे, बातों में उलझाया परिवार, मंगलसूत्र लेकर हुए फरार, तीन शातिर चोर गिरफ्तार1