शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का उमड़ा जन सैलाब सैकड़ो कांवरियों ने भोलेनाथ के मंदिरों में चढाया गंगाजल जलेसर सावन मास के दूसरे सोमवार को शिव मंदिरों में उमड़ा जन सैलाब माता बहनों ने पूजा अर्चना कर मांगी मनौती गंगा घाट से गंगाजल काबर में लाकर शिव मंदिरों में चढ़ाया पर्यटक स्थल पटना पक्षी विहार में महाभारत कालीन इश्वेश्वर महादेव पर पूजा अर्चना के साथ मेले का भी आयोजन हुआ कावर यात्रियों के लिए श्रद्धालुओं ने लगाए शिविर व्रत के समान से लेकर दबाए तक उपलब्ध कराई सावन मास के दूसरे सोमवार को कावड़ यात्रियों का रेला शनिवार रविवार और सोमवार दोपहर तक चलता रहा दूसरे सोमवार को जहां पुरुषों की कतार निरंतर जारी थी वही बालिकाएं एवं महिलाएं भी कम मात्रा में नहीं दिखी भारी मात्रा में महिलाओं ने भी कावर लाने की जिम्मेदारी संभाली पर्यटक स्थल पटना पक्षी विहार स्थित इचश्वेश्वर महादेव मोहल्ला शेरगंज स्थित नव निर्मित शिव मंदिर पर भक्तों का रेला लगा रहा चिंताहरण महादेव मंदिर बडकेश्वर महादेव मंदिर मोहल्ला हथोड़ा संकट हरण मंदिर सहित नगर के दर्जनों मंदिरों में पूजा अर्चना के साथ-साथ देर शाम प्रसाद वितरण हुआ पालिका प्रशासन के द्वारा कान्हा गौशाला पर शिविर का आयोजन किया वहीं पटना पक्षी विहार सरसेला मुडई प्रहलाद नगर सराय राजनगर नगर में दर्जनों स्थान पर भी राहत शिविरों का आयोजन किया गया सुरक्षा को दृष्टिगत उप जिलाधिकारी पियूष रावत क्षेत्र अधिकारी पुलिस ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह कोतवाली प्रभारी अखिलेश दीक्षित सहित भारी मात्रा में कावड़ यात्रा मार्ग पर पुलिस बल तैनात था
शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का उमड़ा जन सैलाब सैकड़ो कांवरियों ने भोलेनाथ के मंदिरों में चढाया गंगाजल जलेसर सावन मास के दूसरे सोमवार को शिव मंदिरों में उमड़ा जन सैलाब माता बहनों ने पूजा अर्चना कर मांगी मनौती गंगा घाट से गंगाजल काबर में लाकर शिव मंदिरों में चढ़ाया पर्यटक स्थल पटना पक्षी विहार में महाभारत कालीन इश्वेश्वर महादेव पर पूजा अर्चना के साथ मेले का भी आयोजन हुआ कावर यात्रियों के लिए श्रद्धालुओं ने लगाए शिविर व्रत के समान से लेकर दबाए
तक उपलब्ध कराई सावन मास के दूसरे सोमवार को कावड़ यात्रियों का रेला शनिवार रविवार और सोमवार दोपहर तक चलता रहा दूसरे सोमवार को जहां पुरुषों की कतार निरंतर जारी थी वही बालिकाएं एवं महिलाएं भी कम मात्रा में नहीं दिखी भारी मात्रा में महिलाओं ने भी कावर लाने की जिम्मेदारी संभाली पर्यटक स्थल पटना पक्षी विहार स्थित इचश्वेश्वर महादेव मोहल्ला शेरगंज स्थित नव निर्मित शिव मंदिर पर भक्तों का रेला लगा रहा चिंताहरण महादेव मंदिर बडकेश्वर महादेव मंदिर मोहल्ला हथोड़ा
संकट हरण मंदिर सहित नगर के दर्जनों मंदिरों में पूजा अर्चना के साथ-साथ देर शाम प्रसाद वितरण हुआ पालिका प्रशासन के द्वारा कान्हा गौशाला पर शिविर का आयोजन किया वहीं पटना पक्षी विहार सरसेला मुडई प्रहलाद नगर सराय राजनगर नगर में दर्जनों स्थान पर भी राहत शिविरों का आयोजन किया गया सुरक्षा को दृष्टिगत उप जिलाधिकारी पियूष रावत क्षेत्र अधिकारी पुलिस ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह कोतवाली प्रभारी अखिलेश दीक्षित सहित भारी मात्रा में कावड़ यात्रा मार्ग पर पुलिस बल तैनात था
- *एटा – त्यौहारों के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी सकीट श्री नीतीश गर्ग द्वारा आमजन में सुरक्षा की भावना उत्पन्न करने के उद्देश्य से भारी पुलिस बल सहित थाना मलावन क्षेत्रांतर्गत की गयी पैदल गश्त।* ------------------------------- आज दिनांक 11.08.2026 को क्षेत्राधिकारी सकीट श्री नीतीश गर्ग द्वारा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से थाना मलावन क्षेत्रान्तर्गत मिश्रित आबादी, संवेदनशील इलाके एवं सार्वजनिक स्थानों पर पैदल गश्त की गयी तथा शराब के ठेकों, ठेले, संदिग्ध वाहन, होटल आदि को चेक किया गया। साथ ही सुरक्षा के दृष्टिगत सोशल मीडिया पर किसी तरह की अफ़वाह भ्रामक सूचना या झूठी सूचना प्रसारित करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु हिदायत दी गई। साथ ही सामूहिक विवाह स्थल का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।4
- *हर घर तिरंगा अभियान:सीएम योगी की अगुवाई में एटा तिरंगा यात्रा में उमड़ा हुजूम,कहा- पीएम मोदी की वजह से मिला हर घर तिरंगा फहराने का हक *हर घर तिरंगा अभियान:सीएम योगी की अगुवाई में एटा तिरंगा यात्रा में उमड़ा हुजूम,कहा- पीएम मोदी की वजह से मिला हर घर तिरंगा फहराने का हक* एटा।हाथों में तिरंगा,जुबां पर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे..।सोमवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में एटा में निकाली गई तिरंगा यात्रा में हर वर्ग के लोगों का बड़ा हुजूम उमड़ा।सीएम की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा ने पूरे शहर को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। नगर निगम के रानी लक्ष्मीबाई पार्क में लोगों को संबोधित करने के बाद सीएम योगी ने तिरंगा फहराकर इस यात्रा की शुरूआत किया तो यह कारवां इतना लंबा और इतना विशाल नजर आ रहा था कि मानो पूरे एटा के लोग इस अभियान के साथ जुड़ गए हों।रास्ते में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। सीएम योगी ने कहा कि तिरंगा क्रांतिकारियों और स्वाधीनता सेनानियों के त्याग और बलिदान की अमिट पहचान है। राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान करना हर नागरिक का दायित्व होना चाहिए। सीएम ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं,बल्कि देश के प्रति हमारे सम्मान और समर्पण का प्रतीक है। सीएम योगी ने कहां कि जिस तिरंगे को हम सभी राष्ट्रीय ध्वज के रूप में सम्मान के साथ आज अपने घरों की छत पर फहरा रहे हैं,वह सम्मान पाने में देश के नागरिकों को काफी वक्त बिताना पड़ा है। सीएम ने कहा कि यह अवसर तब मुमकिन हो पाया जब फ्लैग कोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2022 में परिवर्तन करते हुए ससम्मान इसे हर घर पर फहराने का अधिकार दिया,जबकि कांग्रेस और अन्य सरकारों में लोग इसकी मांग करते रहे और उनके हाथ निराशा ही लगी। सीएम योगी ने कहा कि यही वजह है जब भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा अभियान पूरे देश में चल रहा है तो बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल हो रहें हैं। सीएम ने लोगों से अपील किया कि अभियान में शामिल होने के बाद जो तिरंगा आपके हाथ में है उसे अपने घर ले जाइए,वहां उसे ससम्मान फहराइए और उसके साथ एक सेल्फी लेकर उसे अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट कर अपना भाव व्यक्त करिए। सीएम योगी ने कहा कि देश को आजादी आसानी से नहीं मिली।मंगल पांडेय से लेकर रानी लक्ष्मीबाई,तात्या टोपे और गोरखपुर के वीर बंधू सिंह तक अनेक क्रांतिकारियों ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। काकोरी और चौरीचौरा की घटनाओं ने स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा देने का काम किया। सीएम योगी ने कहा कि हमें याद करना होगा कि किस प्रकार लखनऊ के काकोरी में चंद्रशेखर आजाद और उनके क्रांतिकारी साथियों ने मिलकर देश के खजाने को अंग्रेजों से लूटा था,लेकिन यह दुर्भाग्य है कि देश के अंदर यही पढ़ाया जाता रहा है कि काकोरी डकैती की घटना है,जबकि प्रधानमंत्री मोदी जी ने काकोरी ट्रेन की घटना को लूट नहीं एक्शन नाम दिया। इस दौरान सीएम योगी ने ठाकुर रोशन सिंह, अशफ़ाकउल्ला खान,राजेंद्र नाथ लहिड़ी जैसे क्रांतिकारियों को भी याद किया, जिन्हें फांसी दी गई थी।सीएम ने कहा कि इन क्रांतिकारियों की मूर्तियां पिछली सरकारों में नहीं रखने दी जाती थीं,उनके नाम पर संस्थाओं के नाम और सड़कों के नाम नहीं रखना दिए जाते थे,लेकिन आज इन क्रांतिकारियों को सम्मान दिया जा रहा है।हम लोगों ने इस अभियान का लक्ष्य रखा है 5 करोड़ घरों में तिरंगा लहराने का। 5 करोड़ में घर,इंस्टिट्यूशन,उद्योगों हर जगह राष्ट्रभक्ति और राष्ट्र के प्रति प्रथम भाव के साथ यह कार्य किया जायेगा। बता दें कि कार्यक्रम की शुरुआत सीएम योगी द्वारा रानी लक्ष्मी बाई के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई,इसके पश्चात सीएम ने महात्मा गांधी,सरदार वल्लभभाई पटेल,डॉ राजेंद्र प्रसाद और महाराणा प्रताप के चित्रों पर भी माल्यार्पण कर देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रनायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान देशभक्ति के गीतों और नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो उठा। सीएम के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा लक्ष्मी बाई पार्क से प्रारंभ होकर काली मंदिर,गोलघर होते हुए रेलवे स्टेशन तक लगभग तीन किलोमीटर तक निकाली गई,इस भव्य यात्रा में स्कूली बच्चों,महिलाओं,युवाओं और शहर के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।सभी के हाथों में तिरंगा लहराता नजर आया।2
- नो,एंट्री के बावजूद शहर में घुस रहे भारी वाहन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पीछे लगा जाम -एंट्री के बावजूद शहर में घुस रहे भारी वाहन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पीछे लगा जाम एटा। शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक के बावजूद नो-एंट्री व्यवस्था को धता बताते हुए भारी वाहन शहर के अंदर प्रवेश कर रहे हैं। भारी वाहनों की आवाजाही के कारण मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पीछे भारतीय स्टेट बैंक-केनरा बैंक मार्ग पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई और जाम की स्थिति बन गई। शहर के महत्वपूर्ण मार्गों में शामिल कचहरी रोड पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित होने के बावजूद आखिर ये वाहन शहर के अंदर कैसे पहुंच रहे हैं, यह यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार दिन के समय इस मार्ग पर पहले से ही वाहनों और राहगीरों का दबाव रहता है। ऐसे में भारी वाहनों के प्रवेश से सड़क पर आवागमन प्रभावित हो जाता है और देखते ही देखते जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पीछे भारतीय स्टेट बैंक और केनरा बैंक सहित कई महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान हैं। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग बैंकिंग कार्यों के लिए पहुंचते हैं। इसके अलावा कचहरी रोड होने के कारण अधिवक्ताओं, वादकारियों और अन्य लोगों की भी आवाजाही बनी रहती है। ऐसे व्यस्त मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश से यातायात व्यवस्था चरमरा जाती है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब कचहरी रोड और शहर के अन्य मार्गों पर भारी वाहनों के प्रवेश पर नो-एंट्री लागू है तो फिर भारी वाहन शहर में प्रवेश कैसे कर रहे हैं। क्या नो-एंट्री प्वाइंट पर निगरानी व्यवस्था पर्याप्त नहीं है या फिर वाहन चालक नियमों की अनदेखी कर रहे हैं? यदि नो-एंट्री के बावजूद भारी वाहन शहर में पहुंच रहे हैं तो जिम्मेदार विभागों द्वारा ऐसे वाहनों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई किए जाने की आवश्यकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक का सख्ती से पालन कराया जाए। नो-एंट्री प्वाइंट पर यातायात पुलिस की निगरानी बढ़ाई जाए और नियमों का उल्लंघन कर शहर में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना है कि यदि नो-एंट्री व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए तो कचहरी रोड, भारतीय स्टेट बैंक-केनरा बैंक मार्ग तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के आसपास लगने वाले जाम से काफी हद तक राहत मिल सकती है। शहरवासियों ने यातायात पुलिस एवं जिला प्रशासन से मांग की है कि नो-एंट्री व्यवस्था की नियमित निगरानी कराई जाए तथा निर्धारित समय में प्रतिबंधित मार्गों पर प्रवेश करने वाले भारी वाहनों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे आम लोगों को जाम की समस्या से राहत मिल सके।3
- शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का उमड़ा जन सैलाब सैकड़ो कांवरियों ने भोलेनाथ के मंदिरों में चढाया गंगाजल जलेसर सावन मास के दूसरे सोमवार को शिव मंदिरों में उमड़ा जन सैलाब माता बहनों ने पूजा अर्चना कर मांगी मनौती गंगा घाट से गंगाजल काबर में लाकर शिव मंदिरों में चढ़ाया पर्यटक स्थल पटना पक्षी विहार में महाभारत कालीन इश्वेश्वर महादेव पर पूजा अर्चना के साथ मेले का भी आयोजन हुआ कावर यात्रियों के लिए श्रद्धालुओं ने लगाए शिविर व्रत के समान से लेकर दबाए तक उपलब्ध कराई सावन मास के दूसरे सोमवार को कावड़ यात्रियों का रेला शनिवार रविवार और सोमवार दोपहर तक चलता रहा दूसरे सोमवार को जहां पुरुषों की कतार निरंतर जारी थी वही बालिकाएं एवं महिलाएं भी कम मात्रा में नहीं दिखी भारी मात्रा में महिलाओं ने भी कावर लाने की जिम्मेदारी संभाली पर्यटक स्थल पटना पक्षी विहार स्थित इचश्वेश्वर महादेव मोहल्ला शेरगंज स्थित नव निर्मित शिव मंदिर पर भक्तों का रेला लगा रहा चिंताहरण महादेव मंदिर बडकेश्वर महादेव मंदिर मोहल्ला हथोड़ा संकट हरण मंदिर सहित नगर के दर्जनों मंदिरों में पूजा अर्चना के साथ-साथ देर शाम प्रसाद वितरण हुआ पालिका प्रशासन के द्वारा कान्हा गौशाला पर शिविर का आयोजन किया वहीं पटना पक्षी विहार सरसेला मुडई प्रहलाद नगर सराय राजनगर नगर में दर्जनों स्थान पर भी राहत शिविरों का आयोजन किया गया सुरक्षा को दृष्टिगत उप जिलाधिकारी पियूष रावत क्षेत्र अधिकारी पुलिस ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह कोतवाली प्रभारी अखिलेश दीक्षित सहित भारी मात्रा में कावड़ यात्रा मार्ग पर पुलिस बल तैनात था3
- mistini bahabalpur khabani Baba temple mein Baad kaafi hai mistini bahabalpur khabani Baba temple mein Baad kaafi teji se bad Rahi hai kayamganj kampil Farrukhabad Uttar Pradesh1
- 15साल पुराना सांस दमा का रोग भी पंचतत्व आरोग्य आश्रम शमसावाद फर्रुखाबाद में ठीक हुआ।1
- भिकारी को इतनी ऊर्जा जुनून ओर आत्मा विशवास के साथ डांस देखा गया कि लगा मानो कोई फिल्म स्टार स्टेज पर परफार्म कर रहा हो भिकारी को इतनी ऊर्जा जुनून ओर आत्मा विशवास के साथ डांस देखा गया कि लगा मानो कोई फिल्म स्टार स्टेज पर परफार्म कर रहा हो1
- आगरा रोड पर दबंगई का खेल, नॉनवेज दुकानदारों से अवैध वसूली और धमकी का वीडियो वायरल घटनास्थल: आगरा रोड, थाना कोतवाली क्षेत्र, शहर मैनपुरी. आरोपियों: गोलू राठौर और उसके करीब 10 अज्ञात साथी. मुख्य घटना: 9 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे दुकानदारों से अवैध रूप से पैसों की मांग, गाली-गलौज और जबरन दुकानें बंद कराना. धमकी: बिना पैसे पहुँचाए दुकानें खोलने पर आग लगाने की धमकी. कार्रवाई की मांग: थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराने और सुरक्षा की गुहार. संक्षिप्त विवरण: मैनपुरी के आगरा रोड पर नॉनवेज होटल और अंडे की दुकानें चलाने वाले दुकानदारों (जैसे शानू चिकन बिरयानी, अल-बेक, मो. अकरम बेबी चिकन, दिल्ली चिकन पॉइंट, मुरादाबादी होटल) ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया है. आरोप है कि गोलू राठौर ने अपने 10 साथियों के साथ मिलकर आतंक मचाया, जबरन दुकानें बंद कराईं और रंगदारी न देने पर आग लगाने की धमकी दी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे डरे-सहमे दुकानदार लगातार दहशत में हैं.1