Shuru
Apke Nagar Ki App…
Anoopshukla
More news from Hardoi and nearby areas
- कछौना, हरदोई। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक (GM) अशोक कुमार वर्मा ने शुक्रवार को बालामऊ जंक्शन का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टेशन की बुनियादी सुविधाओं, कर्मचारी आवासों और यात्री सुरक्षा को लेकर कई खामियां उजागर हुईं, जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। आवासों में बाहरी कब्जा और जल निकासी पर नाराजगी :- निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक जब रेलवे कॉलोनी स्थित कर्मचारी आवासों में पहुँचे, तो वहां की बदहाली देख बिफर पड़े। जांच में पाया गया कि कई आवासों में आवंटित कर्मचारियों के बजाय बाहरी लोग रह रहे हैं। उन्होंने अवैध कब्जेदारों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके साथ ही स्टेशन परिसर में जल निकासी (Draining System) की समुचित व्यवस्था न होने और गंदगी पर नाराजगी जाहिर करते हुए वहां पार्किंग स्थल व पार्क निर्माण की योजना बनाने को कहा। यात्री सुविधाओं के लिए बड़े निर्णय :- महाप्रबंधक ने बालामऊ जंक्शन के कायाकल्प के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं - सोलर ग्रिड - पूरे स्टेशन को सोलर ग्रिड से अपग्रेड किया जाएगा, जिससे बिजली की बचत और सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित होगी। लिफ्ट की सुविधा - दिव्यांगजनों, वृद्धों और गर्भवती महिलाओं की समस्या को देखते हुए GM ने हर प्लेटफॉर्म पर लिफ्ट लगाने का आश्वासन दिया। टिकट सुविधा - गाड़ी संख्या 22445/46 कानपुर-अमृतसर सुपरफास्ट के ठहराव के बावजूद वहां टिकट व आरक्षण न मिलने की शिकायत पर उन्होंने तत्काल टिकट सुविधा शुरू करने के निर्देश दिए। प्लेटफॉर्म निर्माण - ऊंचे प्लेटफॉर्म न होने से यात्रियों को होने वाली असुविधा को देखते हुए उन्होंने नए प्लेटफॉर्म निर्माण की बात कही। ट्रेनों के समय और ठहराव पर मंथन :- कानपुर-सीतापुर पैसेंजर के बालामऊ में 3-4 घंटे खड़े रहने से नैमिषारण्य जाने वाले यात्रियों को होने वाली समस्या पर GM ने संज्ञान लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ट्रेन के इतने लंबे समय तक खड़े रहने से ट्रैक और स्टाफ दोनों का नुकसान होता है, इसका तत्काल हल निकाला जाए। विभिन्न संगठनों ने सौंपे मांग पत्र :- निरीक्षण के दौरान जन सरोकार मंच, भारतीय किसान संगठन (राष्ट्रवादी) और दैनिक यात्री संघ के पदाधिकारियों ने महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखीं :- ट्रेनों का ठहराव - प्रयागराज संगम-हरिद्वार एक्सप्रेस, पद्मावत, सद्भावना, उपासना और लखनऊ मेल जैसी प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग की गई। अंडरपास की मांग - व्यापारी नासिर अली (राजू) ने ग्राम तकिया के पास अंडरपास निर्माण की मांग उठाई ताकि दर्जनों गांवों का संपर्क सुगम हो सके। बुनियादी ढांचा - स्टेशन के उत्तर दिशा में टिकट घर, प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर सामुदायिक शौचालय और क्रॉसिंग संख्या 258B पर ई-रिक्शा के जमावड़े को हटाने की मांग की गई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रावेंद्र सिंह चौहान, नवनीत कुमार, विनीत लाला, इंद्रजीत यादव, वीरेंद्र शुक्ला सहित भारी संख्या में यात्री, पुलिस प्रशासन और आरपीएफ के अधिकारी मौजूद रहे।4
- Post by Anoopshukla1
- हरदोई में मां को अधेड़ की चारपाई पर देख नाराज पुत्र ने की थी हत्या, सण्डीला में ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने 48 घण्टे में किया खुलासा...1
- लखनऊ | पारा के शकुन्तला मिश्रा विवि परिसर में बैंक ऑफ बडौदा शाखा में ग्राहकों का फूटा गुस्सा, महिलाओं ने बैंक कर्मियों की अभद्रता के बाद गेट में जड़ा ताला, महिला ग्राहकों ने पारा पुलिस पर लगाए गम्भीर आरोप, कहा कि पुलिस बचा रही बैंक मैनेजर को, आरोप है कि पुलिस विवेचना के नाम पर उन्हे कर रही गुमराह, शिवा व दी को गिरफ्तार कर पुलिस ने मामला डाला ठंढ़े बस्ते में, महिलाओं ने पुलिस की विवेचना पर उपभोक्ताओं ने खड़े किए सवाल, बोली पुलिस ने बैंक के प्राइवेट कर्मियों को गिरफ्तार कर बैंक मैनेजर को बचाने की कर रही कोशिश, अभी भी बैंक के कई उपभोक्ताओं के लाखों रूपए के घोटाला के शिकार पीड़ित पहुंच रहे बैंक शाखा, पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी, महिला उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश, देखे महिला उपभोक्ताओं का दर्द2
- उन्नाव में पुलिस ने अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की गई, जब ट्रैक्टर-ट्रॉली से अवैध रूप से खनन की गई मिट्टी उतारी जा रही थी। पुलिस को देखकर चालक मौके से फरार हो गया। यह घटना आज की है, जब उपनिरीक्षक मदन चंद्र अपने हमराह कांस्टेबल कुशलपाल सिंह के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि सलमान पुत्र शमशाद निवासी ग्राम हयातनगर भौंरा, थाना बेहटा मुजावर, अवैध रूप से मिट्टी का खनन कर रहे हैं। इस मिट्टी का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था और इसे चुरई पुत्र देवराज निवासी कलवारी, थाना बांगरमऊ के घर पर डाला जा रहा था। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक मदन चंद्र और कांस्टेबल कुशलपाल सिंह चुरई के घर पहुंचे। वहां उन्होंने एक स्वराज ट्रैक्टर-ट्रॉली को मिट्टी उतारते हुए देखा। पुलिसकर्मियों को देखते ही ट्रैक्टर का चालक उसे चालू हालत में छोड़कर भाग गया। मौके पर जांच करने पर पाया गया कि लगभग 15 ट्रॉली मिट्टी पहले ही डंप की जा चुकी थी। जब्त किए गए ट्रैक्टर पर कोई नंबर प्लेट नहीं लगी थी। पुलिस ने मौके पर ट्रैक्टर के मालिक और चालक की तलाश की, लेकिन कोई नहीं मिला। अवैध खनन और परिवहन के आरोप में ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर थाने में दाखिल किया गया है। इस ट्रैक्टर का उपयोग अवैध मिट्टी खनन में किया जा रहा था, जिसके संबंध में खनन अधिकारी को एक अलग से रिपोर्ट भेजी गई है।1
- Post by अनिल कुमार मौर्या2
- मां के प्रेम प्रसंग से नाराज़ बेटे ने एक किसान की ईंट से कूचकर हत्या कर दी। पुलिस ने मां-बेटे दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल की गई ईंट भी बरामद कर ली है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।1
- हरदोई। थाना संडीला पुलिस ने 11 फरवरी 2026 को ग्राम मीतों में हुई बुजुर्ग हुकम सिंह की हत्या का सनसनीखेज खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी, श्री सुबोध गौतम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी दी। क्या था मामला? 11 फरवरी को रंजीत पुत्र हुकम सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि उनके पिता हुकम सिंह खेत में बने छप्पर में सो रहे थे और सुबह मृत अवस्था में मिले। उनके सिर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की थी। पूछताछ में हुआ खुलासा :- पुलिस टीम ने कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी युवक अमन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि मृतक हुकम सिंह के साथ आरोपी अमन की माता जमुना देवी के प्रेम संबंध थे। घटना की रात, अमन ने अपनी मां जमुना देवी को बुजुर्ग के साथ छप्पर में आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसी बात का विरोध करते हुए अमन ने ईंट से वार कर हुकम सिंह की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने शव पर रजाई डालकर उसे छिपाने की कोशिश की और घर चले गए। गिरफ्तार आरोपी :- अमन पुत्र रामकुमार (निवासी ग्राम मीतों, संडीला) जमुना देवी पत्नी रामकुमार (निवासी ग्राम मीतों, संडीला) बरामदगी और पुलिस टीम :- पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट बरामद कर ली है। इस ब्लाइंड मर्डर को सुलझाने में थाना संडीला की पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय रही।4