logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

15 hrs ago
user_अनिल कुमार मौर्या
अनिल कुमार मौर्या
मिस्रिख, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
15 hrs ago

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by अनिल कुमार मौर्या
    2
    Post by अनिल कुमार मौर्या
    user_अनिल कुमार मौर्या
    अनिल कुमार मौर्या
    मिस्रिख, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • विधानसभा में कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा मोना ने सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि प्रदेश में हर वर्ष हजारों परिवार सड़क दुर्घटनाओं की वजह से उजड़ रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि सड़क सुरक्षा के लिए व्यापक एवं प्रभावी इंतज़ाम किए जाएं, दुर्घटना-प्रवण क्षेत्रों की पहचान कर सुधार किया जाए तथा जागरूकता अभियान तेज किए जाएं, ताकि जनहानि पर रोक लग सके।
    1
    विधानसभा में कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा मोना ने सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि प्रदेश में हर वर्ष हजारों परिवार सड़क दुर्घटनाओं की वजह से उजड़ रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि सड़क सुरक्षा के लिए व्यापक एवं प्रभावी इंतज़ाम किए जाएं, दुर्घटना-प्रवण क्षेत्रों की पहचान कर सुधार किया जाए तथा जागरूकता अभियान तेज किए जाएं, ताकि जनहानि पर रोक लग सके।
    user_असद जुनैद भारत नैशनल न्यूज
    असद जुनैद भारत नैशनल न्यूज
    Voice of people सीतापुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • वायरल वीडियो सीतापुर के थाना महोली के भुड़कूड़ी महोली का है इसकी विडियो पुष्टि में नहीं करता
    1
    वायरल वीडियो सीतापुर के थाना महोली के भुड़कूड़ी महोली का है इसकी विडियो पुष्टि में नहीं करता
    user_Ankitsinghtomar
    Ankitsinghtomar
    पत्रकार महोली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • ​कछौना, हरदोई। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक (GM) अशोक कुमार वर्मा ने शुक्रवार को बालामऊ जंक्शन का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टेशन की बुनियादी सुविधाओं, कर्मचारी आवासों और यात्री सुरक्षा को लेकर कई खामियां उजागर हुईं, जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। ​आवासों में बाहरी कब्जा और जल निकासी पर नाराजगी :- ​निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक जब रेलवे कॉलोनी स्थित कर्मचारी आवासों में पहुँचे, तो वहां की बदहाली देख बिफर पड़े। जांच में पाया गया कि कई आवासों में आवंटित कर्मचारियों के बजाय बाहरी लोग रह रहे हैं। उन्होंने अवैध कब्जेदारों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके साथ ही स्टेशन परिसर में जल निकासी (Draining System) की समुचित व्यवस्था न होने और गंदगी पर नाराजगी जाहिर करते हुए वहां पार्किंग स्थल व पार्क निर्माण की योजना बनाने को कहा। ​यात्री सुविधाओं के लिए बड़े निर्णय :- ​महाप्रबंधक ने बालामऊ जंक्शन के कायाकल्प के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं - ​सोलर ग्रिड - पूरे स्टेशन को सोलर ग्रिड से अपग्रेड किया जाएगा, जिससे बिजली की बचत और सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित होगी। ​लिफ्ट की सुविधा - दिव्यांगजनों, वृद्धों और गर्भवती महिलाओं की समस्या को देखते हुए GM ने हर प्लेटफॉर्म पर लिफ्ट लगाने का आश्वासन दिया। ​टिकट सुविधा - गाड़ी संख्या 22445/46 कानपुर-अमृतसर सुपरफास्ट के ठहराव के बावजूद वहां टिकट व आरक्षण न मिलने की शिकायत पर उन्होंने तत्काल टिकट सुविधा शुरू करने के निर्देश दिए। ​प्लेटफॉर्म निर्माण - ऊंचे प्लेटफॉर्म न होने से यात्रियों को होने वाली असुविधा को देखते हुए उन्होंने नए प्लेटफॉर्म निर्माण की बात कही। ​ट्रेनों के समय और ठहराव पर मंथन :- ​कानपुर-सीतापुर पैसेंजर के बालामऊ में 3-4 घंटे खड़े रहने से नैमिषारण्य जाने वाले यात्रियों को होने वाली समस्या पर GM ने संज्ञान लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ट्रेन के इतने लंबे समय तक खड़े रहने से ट्रैक और स्टाफ दोनों का नुकसान होता है, इसका तत्काल हल निकाला जाए। ​विभिन्न संगठनों ने सौंपे मांग पत्र :- ​निरीक्षण के दौरान जन सरोकार मंच, भारतीय किसान संगठन (राष्ट्रवादी) और दैनिक यात्री संघ के पदाधिकारियों ने महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखीं :- ​ट्रेनों का ठहराव - प्रयागराज संगम-हरिद्वार एक्सप्रेस, पद्मावत, सद्भावना, उपासना और लखनऊ मेल जैसी प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग की गई। ​अंडरपास की मांग - व्यापारी नासिर अली (राजू) ने ग्राम तकिया के पास अंडरपास निर्माण की मांग उठाई ताकि दर्जनों गांवों का संपर्क सुगम हो सके। ​बुनियादी ढांचा - स्टेशन के उत्तर दिशा में टिकट घर, प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर सामुदायिक शौचालय और क्रॉसिंग संख्या 258B पर ई-रिक्शा के जमावड़े को हटाने की मांग की गई। ​इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रावेंद्र सिंह चौहान, नवनीत कुमार, विनीत लाला, इंद्रजीत यादव, वीरेंद्र शुक्ला सहित भारी संख्या में यात्री, पुलिस प्रशासन और आरपीएफ के अधिकारी मौजूद रहे।
    4
    ​कछौना, हरदोई। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक (GM) अशोक कुमार वर्मा ने शुक्रवार को बालामऊ जंक्शन का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टेशन की बुनियादी सुविधाओं, कर्मचारी आवासों और यात्री सुरक्षा को लेकर कई खामियां उजागर हुईं, जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
​आवासों में बाहरी कब्जा और जल निकासी पर नाराजगी :-
​निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक जब रेलवे कॉलोनी स्थित कर्मचारी आवासों में पहुँचे, तो वहां की बदहाली देख बिफर पड़े। जांच में पाया गया कि कई आवासों में आवंटित कर्मचारियों के बजाय बाहरी लोग रह रहे हैं। उन्होंने अवैध कब्जेदारों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके साथ ही स्टेशन परिसर में जल निकासी (Draining System) की समुचित व्यवस्था न होने और गंदगी पर नाराजगी जाहिर करते हुए वहां पार्किंग स्थल व पार्क निर्माण की योजना बनाने को कहा।
​यात्री सुविधाओं के लिए बड़े निर्णय :- 
​महाप्रबंधक ने बालामऊ जंक्शन के कायाकल्प के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं -
​सोलर ग्रिड - पूरे स्टेशन को सोलर ग्रिड से अपग्रेड किया जाएगा, जिससे बिजली की बचत और सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
​लिफ्ट की सुविधा - दिव्यांगजनों, वृद्धों और गर्भवती महिलाओं की समस्या को देखते हुए GM ने हर प्लेटफॉर्म पर लिफ्ट लगाने का आश्वासन दिया।
​टिकट सुविधा - गाड़ी संख्या 22445/46 कानपुर-अमृतसर सुपरफास्ट के ठहराव के बावजूद वहां टिकट व आरक्षण न मिलने की शिकायत पर उन्होंने तत्काल टिकट सुविधा शुरू करने के निर्देश दिए।
​प्लेटफॉर्म निर्माण - ऊंचे प्लेटफॉर्म न होने से यात्रियों को होने वाली असुविधा को देखते हुए उन्होंने नए प्लेटफॉर्म निर्माण की बात कही।
​ट्रेनों के समय और ठहराव पर मंथन :-
​कानपुर-सीतापुर पैसेंजर के बालामऊ में 3-4 घंटे खड़े रहने से नैमिषारण्य जाने वाले यात्रियों को होने वाली समस्या पर GM ने संज्ञान लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ट्रेन के इतने लंबे समय तक खड़े रहने से ट्रैक और स्टाफ दोनों का नुकसान होता है, इसका तत्काल हल निकाला जाए।
​विभिन्न संगठनों ने सौंपे मांग पत्र :-
​निरीक्षण के दौरान जन सरोकार मंच, भारतीय किसान संगठन (राष्ट्रवादी) और दैनिक यात्री संघ के पदाधिकारियों ने महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखीं :-
​ट्रेनों का ठहराव - प्रयागराज संगम-हरिद्वार एक्सप्रेस, पद्मावत, सद्भावना, उपासना और लखनऊ मेल जैसी प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग की गई।
​अंडरपास की मांग - व्यापारी नासिर अली (राजू) ने ग्राम तकिया के पास अंडरपास निर्माण की मांग उठाई ताकि दर्जनों गांवों का संपर्क सुगम हो सके।
​बुनियादी ढांचा - स्टेशन के उत्तर दिशा में टिकट घर, प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर सामुदायिक शौचालय और क्रॉसिंग संख्या 258B पर ई-रिक्शा के जमावड़े को हटाने की मांग की गई।
​इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रावेंद्र सिंह चौहान, नवनीत कुमार, विनीत लाला, इंद्रजीत यादव, वीरेंद्र शुक्ला सहित भारी संख्या में यात्री, पुलिस प्रशासन और आरपीएफ के अधिकारी मौजूद रहे।
    user_शशिकान्त मौर्या पत्रकार
    शशिकान्त मौर्या पत्रकार
    Journalist Sandila, Hardoi•
    2 hrs ago
  • Post by Anoopshukla
    1
    Post by Anoopshukla
    user_Anoopshukla
    Anoopshukla
    Sandila, Hardoi•
    4 hrs ago
  • हरदोई में मां को अधेड़ की चारपाई पर देख नाराज पुत्र ने की थी हत्या, सण्डीला में ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने 48 घण्टे में किया खुलासा...
    1
    हरदोई में मां को अधेड़ की चारपाई पर देख नाराज पुत्र ने की थी हत्या, सण्डीला में ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने 48 घण्टे में किया खुलासा...
    user_P D tiwari Journalist
    P D tiwari Journalist
    संडीला, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बकायदा बॉयफ्रेंड से ब्याह करके लौटी है बन्दी पत्रकार – केंचुली कहां से आई? लड़की – सांप मेरे साथ सोता था, एक केंचुली उसी की है बाकी 2 केंचुली कहां से आईं, मुझे नहीं पता बताओ जी हद है- सांप भी इनके साथ लेटता था🤢🥴
    1
    बकायदा बॉयफ्रेंड से ब्याह करके लौटी है बन्दी
पत्रकार – केंचुली कहां से आई?
लड़की – सांप मेरे साथ सोता था, एक केंचुली उसी की है
बाकी 2 केंचुली कहां से आईं, मुझे नहीं पता
बताओ जी हद है- सांप भी इनके साथ लेटता था🤢🥴
    user_Awadh News
    Awadh News
    Local News Reporter मितौली, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    33 min ago
  • ​हरदोई। थाना संडीला पुलिस ने 11 फरवरी 2026 को ग्राम मीतों में हुई बुजुर्ग हुकम सिंह की हत्या का सनसनीखेज खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी, श्री सुबोध गौतम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी दी। ​क्या था मामला? ​11 फरवरी को रंजीत पुत्र हुकम सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि उनके पिता हुकम सिंह खेत में बने छप्पर में सो रहे थे और सुबह मृत अवस्था में मिले। उनके सिर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की थी। ​पूछताछ में हुआ खुलासा :- ​पुलिस टीम ने कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी युवक अमन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि मृतक हुकम सिंह के साथ आरोपी अमन की माता जमुना देवी के प्रेम संबंध थे। ​घटना की रात, अमन ने अपनी मां जमुना देवी को बुजुर्ग के साथ छप्पर में आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसी बात का विरोध करते हुए अमन ने ईंट से वार कर हुकम सिंह की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने शव पर रजाई डालकर उसे छिपाने की कोशिश की और घर चले गए। ​गिरफ्तार आरोपी :- ​अमन पुत्र रामकुमार (निवासी ग्राम मीतों, संडीला) ​जमुना देवी पत्नी रामकुमार (निवासी ग्राम मीतों, संडीला) ​बरामदगी और पुलिस टीम :- ​पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट बरामद कर ली है। इस ब्लाइंड मर्डर को सुलझाने में थाना संडीला की पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय रही।
    4
    ​हरदोई। थाना संडीला पुलिस ने 11 फरवरी 2026 को ग्राम मीतों में हुई बुजुर्ग हुकम सिंह की हत्या का सनसनीखेज खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी, श्री सुबोध गौतम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी दी।
​क्या था मामला?
​11 फरवरी को रंजीत पुत्र हुकम सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि उनके पिता हुकम सिंह खेत में बने छप्पर में सो रहे थे और सुबह मृत अवस्था में मिले। उनके सिर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की थी।
​पूछताछ में हुआ खुलासा :-
​पुलिस टीम ने कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी युवक अमन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि मृतक हुकम सिंह के साथ आरोपी अमन की माता जमुना देवी के प्रेम संबंध थे।
​घटना की रात, अमन ने अपनी मां जमुना देवी को बुजुर्ग के साथ छप्पर में आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसी बात का विरोध करते हुए अमन ने ईंट से वार कर हुकम सिंह की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने शव पर रजाई डालकर उसे छिपाने की कोशिश की और घर चले गए।
​गिरफ्तार आरोपी :-
​अमन पुत्र रामकुमार (निवासी ग्राम मीतों, संडीला)
​जमुना देवी पत्नी रामकुमार (निवासी ग्राम मीतों, संडीला)
​बरामदगी और पुलिस टीम :-
​पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट बरामद कर ली है। इस ब्लाइंड मर्डर को सुलझाने में थाना संडीला की पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय रही।
    user_शशिकान्त मौर्या पत्रकार
    शशिकान्त मौर्या पत्रकार
    Journalist Sandila, Hardoi•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.