Shuru
Apke Nagar Ki App…
bala ji mandir moosanagar ghatampur Kanpur Nagar Uttar pradesh India
Ramkumar Tanus
bala ji mandir moosanagar ghatampur Kanpur Nagar Uttar pradesh India
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- * रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर कानपुर। सजेती थाना क्षेत्र के कोरिया चौराहे पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ईंटों से लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे बाइक सवार को कुचलती हुई निकल गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही सजेती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास शुरू किया। प्रारंभ में युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी, जिसके चलते पुलिस ने आसपास के थानों में सूचना प्रसारित की। कई घंटों की मशक्कत के बाद कोरिया चौकी प्रभारी कृपा शंकर सिंह ने मृतक की पहचान रामसिंह पुत्र कप्तान सिंह निवासी छौकी पोस्ट छतरापुर, थाना बिधनू के रूप में कराई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।2
- कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश अपडेट थाना नौबस्ता क्षेत्र के विराटनगर चौकी अंतर्गत गुप्ता भोजनालय के पास नाले से निकले लगभग ढाई मीटर लंबे अजगर का सफल रेस्क्यू कर लिया गया है। सूचना पर पहुंची विराट नगर चौकी पुलिस और वन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू के बाद क्षेत्रीय लोगों ने राहत की सांस ली। काफी देर तक इलाके में दहशत का माहौल बना रहा, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह सामान्य है।1
- घाटमपुर-कस्बे के मूसानगर रोड स्थित अधिकारियों की उपस्थिति में विकास खंड कार्यालय (ब्लॉक) में हर्षोल्लास के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली समारोह के दौरान खंड विकास अधिकारी (BDO) आशीष मिश्रा और एडीओ पंचायत मुकेश यादव मुख्य रूप से मौजूद रहे।कार्यक्रम में ब्लॉक के सभी ग्राम पंचायत सचिव जैसे पंकज पांडेय, आनंद गौतम, ओम नारायण अवस्थी, गोविंद सिंह तथा राजेश कुमार समेत सभी सचिव व अन्य कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। जहां सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।1
- bala ji mandir moosanagar ghatampur Kanpur Nagar Uttar pradesh India1
- तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसें में 1 युवक की मौके पर दर्दनाक मौत,बाइक सवार 1 युवक गंभीर रूप से घायल, घायल को इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती, युवक की मौत के बाद शव लेकर सड़क पर बैठे परिजन, सुमेरपुर थाना क्षेत्र पत्योरा गाँव के पास की घटना।4
- हमीरपुर। सुमेरपुर थाना क्षेत्र की पत्योरा खदान बालू लादने जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े दो युवकों को कुचल दिया। एक युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्राम पंचायत पत्योरा के मजरा शिवरामपुर डेरा निवासी शिवरतन 18 वर्ष पुत्र शिवनरायन निषाद गांव निवासी अपने दोस्त ध्रुव कुमार 20 वर्ष पुत्र रामखिलावन निषाद के साथ नहर के पास मोड में सड़क किनारे बाइक खड़ी कर बतिया रहे थे। तभी खदान जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को रौंद दिया। इस घटना में शिवरतन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि ध्रुव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। इसको एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिये सदर अस्पताल भेजा गया है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा गया है। मृतक तीन बहनों और दो भाइयों में छोटा था और मुंबई में रहकर मजदूरी करता था। मुंबई से एक सप्ताह पूर्व वह गांव लौटा था। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। पिता शिवनरायन, मां भूरी, भाई रमाशंकर निषाद का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। ग्राम प्रधान अरविंद निषाद ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया है।1
- हमीरपुर, यूपी: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में सुहागरात पर बड़ा बखेड़ा हो गया। दुल्हन ने दूल्हे के कमरे में जाने से इंकार करते हुए कहा कि वह किसी और से प्यार करती है। यह सुनते ही घर में हंगामा मच गया। गुस्साई सास ने दुल्हन की जमकर पिटाई कर दी और नाराज़गी जताई कि अगर किसी और से रिश्ता था तो शादी क्यों की। मामला थाने पहुंचा, जहां दुल्हन अपने फैसले पर अड़ी रही। आखिरकार दोनों पक्षों ने अलग होने का फैसला कर लिया। शादी के कुछ घंटों में ही रिश्ता खत्म हो गया।1
- हिस्ट्रीशीटर वा उसके पिता लल्लन द्विवेदी कर रहे है ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा ll ब्रेकिंग....कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश ll बिठूर थाना क्षेत्र के नारामऊ में अंकुर द्विवेदी नाम का हिस्ट्रीशीटर वा उसके पिता लल्लन द्विवेदी कर रहे है ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा ll दबंगों ने ग्रामसमाज के साथ मंदिर की जमीन पर भी कर रखा है अवैध कब्जा भूमाफियाओं ने मंदिर की जमीन कब्जा करने के लिए मंदिर में लगा सरकारी नल और सरकारी खड़ंजे को भी तोड़ डाला क्षेत्रीय लोगों ने इस मामले को क्षेत्र के लेखपाल को प्रकरण की जानकारी दी तो लेखपाल का कहना ग्राम समाज जमीन पर स्टे है आस पास के लोगों ने लेखपाल पर मिलीभगत का आरोप लगाया कई जगह शिकायत के बाद भी भूमाफिया खुलेआम कर रहे है ग्राम समाज और मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा क्या योगी सरकार में भूमाफियाओं को नहीं है कोई डर इसी तरह से भूमाफिया खुलेआम बेखौफ हिस्ट्रीशीटर सरकारी जमीन पर करते रहेंगे कब्जा1