Shuru
Apke Nagar Ki App…
कुल्लू में डीसी रही तोरुल एस रवीश जी को विदाई समारोह का किया आयोजन और नवनियुक्त डीसी कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा जी भी समारोह में हुए शामिल #kullutodaynews #SachKiAwaaz #MediaPower #HimachalNews #himachalkiawaaz #himachalpradesh #Rampur #BreakingNews #shimla #kullu
Dev Raj Thakur
कुल्लू में डीसी रही तोरुल एस रवीश जी को विदाई समारोह का किया आयोजन और नवनियुक्त डीसी कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा जी भी समारोह में हुए शामिल #kullutodaynews #SachKiAwaaz #MediaPower #HimachalNews #himachalkiawaaz #himachalpradesh #Rampur #BreakingNews #shimla #kullu
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- Post by Dev Raj Thakur1
- हिमाचल की आवाज़ झाकड़ी क्षेत्र में डस्टबिन उपलब्ध होने के बावजूद भी कुछ लोगों द्वारा खुले में कूड़ा-कचरा फेंका जा रहा है, जिससे आसपास गंदगी फैल रही है। यह स्थिति न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रही है, बल्कि आम जनता के स्वास्थ्य के लिए भी खतरा बनती जा रही है। सरकार द्वारा संचालित स्वच्छ भारत मिशन का उद्देश्य देश को साफ-सुथरा और स्वच्छ बनाना है, लेकिन झाकड़ी में इसकी सरेआम अनदेखी की जा रही है। यदि समय रहते इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया, तो गंदगी के कारण बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ सकती है। स्थानीय प्रशासन से मांग की जाती है कि खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए तथा लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। साथ ही, क्षेत्रवासियों से भी अपील है कि वे स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें और कूड़ा केवल निर्धारित स्थान पर ही डालें।1
- रिपोर्ट- 19 फरवरी बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। हिमाचल के बागवान अब जमीन ही नहीं, बल्कि आसमान को भी छू रहे हैं! सैंज घाटी के एक युवा और मेहनती बागवान, दुनी चंद ने वो कर दिखाया है जो शायद ही किसी ने सोचा हो। अक्सर हम बगीचे खेतों में देखते हैं, लेकिन दुनी चंद ने अपनी घर की छत पर ही सेब का बगीचा तैयार कर दिया है। यह कोई साधारण बागवानी नहीं है, बल्कि यह पूरी तरह से रूट स्टॉक (Rootstock) प्रणाली पर आधारित है। कम जगह में बेहतरीन तकनीक का इस्तेमाल करते हुए दुनी चंद ने साबित कर दिया है कि अगर मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो संसाधन कभी कम नहीं पड़ते। उनकी यह पहल न केवल घाटी के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा है, बल्कि 'स्मार्ट फार्मिंग' की दिशा में एक बड़ा कदम भी है।"1
- वहीं, RDG पर जारी राजनीतिक टकराव के बीच नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा करने के बजाय RDG पर लाए गए संकल्प पर चर्चा कराई गई। सत्ता पक्ष की ओर से तथ्यों से परे राजनीतिक लहजे में बात रखी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने जवाब में जो आंकड़े दिए, वे वित्त सचिव द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों से अलग थे। यह संकल्प केवल भाजपा तथा केंद्र सरकार को कोसने की मंशा से लाया गया। जयराम ठाकुर ने कहा कि RDG न मिलने के लिए राज्य सरकार अधिक जिम्मेदार है। 15वें और 16वें वित्त आयोग के सामने जो स्टैंड था, वह आज भी बरकरार है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार प्रदेश की मदद कर रही है और सबसे अधिक RDG मोदी सरकार के कार्यकाल में मिली है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा हिमाचल के हित में खड़ी रही है और आगे भी खड़ी रहेगी, लेकिन कांग्रेस की राजनीतिक मंशा के लिए साथ नहीं हो सकती। नेता प्रतिपक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने सदन में गलत आंकड़े रखे और विपक्ष को बोलने नहीं दिया गया। उनका कहना था कि विपक्ष ने संकल्प का विरोध नहीं किया, बल्कि बोलने का अवसर न मिलने पर सदन में विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा बनाए गए राजनीतिक माहौल में उसके साथ केंद्र जाना संभव नहीं है, हालांकि भाजपा हिमाचल के हित में अपनी बात रखने में सक्षम है और प्रदेश में पहले ऐसी स्थिति देखने को नहीं मिली। बाइट-- जयराम ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष2
- ग्राम तनसेटा में नव-निर्मित शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य समारोह अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ3
- एक मार्च को प्राथमिक शिक्षक सड़कों पर उतरेंगे। प्रदेश के सभी जिलों में रोष प्रदर्शन होंगे। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश शर्मा ने यह जानकारी दी।1
- गौ सेवा रक्षक दल कुल्लू अध्यक्ष शेरा नेगी बीमार नंदी महाराज के सेवा में 24/7 तैयार दीवार वाले दिन भी गौ धन की सेवा करना है Himachal Update 24 News Himachal update Bhajan Bhakti #कुल्लू #kullu #mandishivratri1
- Post by Dev Raj Thakur1