Shuru
Apke Nagar Ki App…
Right To Recall Pawan Jury Raghav Chadha pitches ‘Right to Recall’ to remove non-performing MPs and MLAs mid-term; asks ‘Why wait five years?’
Sonu Kumar
Right To Recall Pawan Jury Raghav Chadha pitches ‘Right to Recall’ to remove non-performing MPs and MLAs mid-term; asks ‘Why wait five years?’
- Sonu Kumarगायघाट, मुजफ्फरपुर, बिहारRaghav Chadha pitches ‘Right to Recall’ to remove non-performing MPs and MLAs mid-term; asks ‘Why wait five years?’ Website - RahulMehta.com , RRPIndia.in & EvmHatao.com1 hr ago
More news from बिहार and nearby areas
- Right To Recall Pawan Jury Raghav Chadha pitches ‘Right to Recall’ to remove non-performing MPs and MLAs mid-term; asks ‘Why wait five years?’1
- नेपाल में आपदा के बीच मुजफ्फरपुर की उम्मीद, 4 दिनों से राहत और सेवा अभियान जारी नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा के बीच मुजफ्फरपुर की उम्मीद फाउंडेशन ट्रस्ट लगातार सेवा में जुटी है। संस्था की टीम पिछले चार दिनों से नेपाल के प्रभावित इलाकों में वाहन के जरिए पहुंचकर जरूरतमंद लोगों तक भोजन और राहत सामग्री पहुंचा रही है। भोटेकोशी और त्रिशूली नदी के आसपास के प्रभावित क्षेत्रों सहित कई स्थानों पर टीम ने शिविर लगाकर भोजन की व्यवस्था की। चावल, दाल, सब्जी, वेज बिरयानी, चाउमिन और लिट्टी-चोखा तैयार कर बड़ी संख्या में लोगों के बीच वितरित किया गया। इतना ही नहीं, टीम उन इलाकों तक भी पहुंची जहां आपदा का सीधा असर पड़ा है। जरूरतमंद परिवारों के बीच भोजन के साथ कंबल, चादर और गद्दे भी उपलब्ध कराए गए। निर्धन और असहाय लोगों के ठहरने वाले स्थानों पर पहुंचकर भी राहत सामग्री दी गई। उम्मीद फाउंडेशन के अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश गुप्ता ने कहा कि मुश्किल की इस घड़ी में लोगों के बीच सिर्फ राहत सामग्री पहुंचाना ही उद्देश्य नहीं है, बल्कि उन्हें यह एहसास कराना भी जरूरी है कि वे अकेले नहीं हैं। भारत और नेपाल के बीच बेटी-रोटी का रिश्ता है और इसी मानवीय भावना के साथ मुजफ्फरपुर से टीम नेपाल पहुंची है। चार दिनों से लगातार चल रहे इस अभियान में संस्था के पदाधिकारी और स्वयंसेवक भोजन तैयार करने से लेकर वाहन के जरिए प्रभावित इलाकों तक राहत पहुंचाने में जुटे हैं। संस्था का कहना है कि जरूरतमंद लोगों तक सेवा पहुंचाने का प्रयास आगे भी जारी रहेगा।1
- गणपति पूजा विसर्जन के दौरान मदारपुर में नवयुवकों ने फोड़ा मटका दरभंगा के मदारपुर भगवती चौक पर युवाओं द्वारा मटका फोड़ा गया। गणपति पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान भारी संख्या में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। वहीं मटका फोड़ने को देखने के लिए भारी भीड़ जमा हुई।1
- मंदिर परिसर में अश्लील डांस का वीडियो वायरल पूजा समिति पर उठ रहे हैं कई सवाल दरभंगा सदर थाना क्षेत्र के कबीरचक मथुरापुर स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में शनिवार को गणपति पूजा के शुभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जमकर अश्लीलता परोसी गई। मंदिर प्रांगण में देर रात तक अश्लील डांस का आयोजन किया गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके के लोगों और बुद्धिजीवियों में पूजा समिति के खिलाफ भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि मंदिर आस्था का केंद्र है, वहां इस तरह के फूहड़ कार्यक्रम का आयोजन भगवान का अपमान है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जब मंच पर अश्लील डांस चल रहा था, तब प्रशासन के लोग भी वहीं बैठकर कार्यक्रम देखते नजर आए, लेकिन किसी ने इसे रोकने की कोशिश नहीं की। समाज के प्रबुद्ध वर्ग ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि भगवान के सामने इस प्रकार का नृत्य अशोभनीय और असहनीय है। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन होना चाहिए, न कि अश्लील डांस। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर भविष्य में पूजा के नाम पर दोबारा मंदिर परिसर में इस प्रकार के अश्लील कार्यक्रम का आयोजन हुआ, तो पूरा समाज एकजुट होकर खुलकर विरोध करेगा और पूजा समिति के खिलाफ प्रशासन से कार्रवाई की मांग करेगा।1
- lalit kashyap tufan channel subscriber do lalit kashyap benipur channel subscriber do2
- इस कुत्ते के डर से निर्दलीय लड़ा... जब तक जिंदा रहूंगा विरोध करूंगा... JDU विधायक अनंत सिंह ने नीरज कुमार को खुली चुनौती दी mlc चुनाव पटना दों नेता आमने सामने मगध का कौन सम्राट1
- चारों जिलों के मतदाताओं और कार्यकर्ताओं के बीच पहुंच बढ़ाने पर जोर, अनिल झा बोले, पार्टी ने दूसरी बार जताया भरोसा, इस बार बड़ी जीत का भरोसा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में राजद ने शुरू की चुनावी तैयारी, प्रत्याशी अनिल कुमार झा ने कार्यकर्ताओं से संवाद किया। दरभंगा। बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रत्याशी अनिल कुमार झा को लेकर पार्टी ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में दरभंगा में राजद कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, स्नातक मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने तथा चुनावी रणनीति को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया गया। राजद ने 11 सितंबर को अनिल कुमार झा को दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। बैठक के दौरान प्रत्याशी अनिल कुमार झा ने कहा कि वे अन्य प्रत्याशियों की तरह धन-बल वाले उम्मीदवार नहीं हैं। पार्टी ने उन पर दूसरी बार विश्वास जताते हुए उन्हें दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस बार शिक्षित मतदाता एक सामान्य और गरीब पृष्ठभूमि से आने वाले जनप्रतिनिधि को अपना समर्थन देंगे। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव के दौरान पार्टी के कई राजद नेता और कार्यकर्ता उन्हें न तो ठीक से पहचान पाए थे और न ही वे स्वयं सभी कार्यकर्ताओं से बेहतर तरीके से परिचित हो सके थे। इस बार पार्टी ने दोबारा जिम्मेदारी दी है, इसलिए चारों जिलों के कार्यकर्ताओं और पार्टी नेतृत्व के सहयोग से व्यापक स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। अनिल कुमार झा ने कहा कि दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आने वाले चारों जिलों, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर और बेगूसराय, में संगठन के साथ समन्वय स्थापित कर मतदाताओं तक पहुंच बनाई जाएगी। उन्होंने दावा किया कि पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के सहयोग से वे इस सीट पर बड़े अंतर से जीत दर्ज करने के लक्ष्य के साथ चुनाव मैदान में उतर रहे हैं। राजद प्रत्याशी ने वर्तमान प्रतिनिधि को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान प्रतिनिधि का क्षेत्रीय संपर्क सीमित रहा है और बेगूसराय जिले तक उनकी सक्रियता अधिक दिखाई देती रही है, जबकि दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में शामिल अन्य जिलों के लोगों को उनसे मिलने का अवसर कम मिला। उन्होंने कहा कि इस बार मतदाता पिछले कार्यकाल और प्रत्याशियों की सक्रियता को देखकर अपना निर्णय लेंगे। बैठक में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन को पंचायत, प्रखंड और बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा स्नातक मतदाताओं से लगातार संपर्क बनाए रखने पर चर्चा की। हाल में हुई राजद की जिला स्तरीय बैठक में भी चुनावी तैयारी के तहत संगठन को सक्रिय करने और प्रत्येक प्रखंड में पूर्णकालिक कार्यकर्ता तैनात करने की बात सामने आई थी। बैनर के अनुसार बैठक का आयोजन “दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के सम्मानित मतदाताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद सह विचार” के रूप में किया गया था। पार्टी की ओर से दरभंगा स्नातक सीट पर अनिल कुमार झा की उम्मीदवारी घोषित होने के बाद यह बैठक चुनावी अभियान की शुरुआती गतिविधियों में शामिल है।4
- अगर आपकी बेटी के साथ ऐसा होता, तो क्या तब भी यही खुशी होती या परिस्थितियां बदल जातीं? | पूर्णिया लव मैरिज विशेष रिपोर्ट लड़की सवर्ण लड़का पासवान एक ही गाँव के रहने बाले है परोसी था लड़का बेटी के चरित्र से हटाहत पिता ने किया अंतिम संस्कार1