logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नए कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला कार्यभार, संवेदनशील और पारदर्शी प्रशासन पर दिया जोर अधिकारियों को फील्ड विजिट बढ़ाने के निर्देश।

1 hr ago
user_Samarpit sahu
Samarpit sahu
पत्रकार बालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

नए कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला कार्यभार, संवेदनशील और पारदर्शी प्रशासन पर दिया जोर अधिकारियों को फील्ड विजिट बढ़ाने के निर्देश।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • नए कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला कार्यभार, संवेदनशील और पारदर्शी प्रशासन पर दिया जोर अधिकारियों को फील्ड विजिट बढ़ाने के निर्देश।
    1
    नए कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला कार्यभार, संवेदनशील और पारदर्शी प्रशासन पर दिया जोर
अधिकारियों को फील्ड विजिट बढ़ाने के निर्देश।
    user_Samarpit sahu
    Samarpit sahu
    पत्रकार बालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • बफर क्षेत्र में बाघ के हमले से महिला की मौत, परिजनों को तत्काल मिली सहायता राशि बालाघाट । कान्हा टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र में रविवार रात बाघ के हमले में एक महिला की मौत हो गई। घटना परिक्षेत्र खापा (बफर) की बीट कुमादेही अंतर्गत ग्राम पर्रापुर (स्कूल टोला), थाना बैहर, तहसील परसवाड़ा की है। कान्हा टाइगर रिजर्व मलाजखंड अनुभाग के एसडीओ श्री सुनील कुमार पंद्रे ने बताया कि ग्राम पर्रापुर निवासी श्रीमती सुगनी बाई (45 वर्ष), पति श्री बुधराम पर रात्रि के समय एक बाघ ने हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला तत्काल मौके पर पहुंचा और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया तथा अंतिम संस्कार की प्रक्रिया संपन्न कराई। शासन के प्रावधानों के तहत मृतका के परिजनों को तत्काल अग्रिम सहायता राशि उपलब्ध करा दी गई है। शेष अनुग्रह सहायता राशि भी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद नियमानुसार प्रदान की जाएगी। घटना के बाद कान्हा टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने प्रभावित क्षेत्र और आसपास के गांवों में सतर्कता बढ़ा दी है। वन विभाग की टीमें लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही हैं और ग्रामीणों को वन्यजीवों की गतिविधियों के प्रति सतर्क रहने तथा आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने के लिए जागरूक कर रही हैं। वन विभाग ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें तथा वन विभाग द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। यदि कहीं भी वन्यजीव की गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल निकटतम वन अधिकारी या वन विभाग को दें।
    4
    बफर क्षेत्र में बाघ के हमले से महिला की मौत, परिजनों को तत्काल मिली सहायता राशि

बालाघाट ।   कान्हा टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र में रविवार रात बाघ के हमले में एक महिला की मौत हो गई। घटना परिक्षेत्र खापा (बफर) की बीट कुमादेही अंतर्गत ग्राम पर्रापुर (स्कूल टोला), थाना बैहर, तहसील परसवाड़ा की है।
कान्हा टाइगर रिजर्व मलाजखंड अनुभाग के एसडीओ श्री सुनील कुमार पंद्रे ने बताया कि ग्राम पर्रापुर निवासी श्रीमती सुगनी बाई (45 वर्ष), पति श्री बुधराम पर रात्रि के समय एक बाघ ने हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला तत्काल मौके पर पहुंचा और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया तथा अंतिम संस्कार की प्रक्रिया संपन्न कराई। शासन के प्रावधानों के तहत मृतका के परिजनों को तत्काल अग्रिम सहायता राशि उपलब्ध करा दी गई है। शेष अनुग्रह सहायता राशि भी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद नियमानुसार प्रदान की जाएगी।
घटना के बाद कान्हा टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने प्रभावित क्षेत्र और आसपास के गांवों में सतर्कता बढ़ा दी है। वन विभाग की टीमें लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही हैं और ग्रामीणों को वन्यजीवों की गतिविधियों के प्रति सतर्क रहने तथा आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने के लिए जागरूक कर रही हैं।
वन विभाग ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें तथा वन विभाग द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। यदि कहीं भी वन्यजीव की गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल निकटतम वन अधिकारी या वन विभाग को दें।
    user_ASHISH NEWARE Journalist
    ASHISH NEWARE Journalist
    बालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • बालाघाट के नए कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला कार्यभार, संवेदनशीलता और पारदर्शिता होगी प्राथमिकता बालाघाट के नए कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला कार्यभार, संवेदनशीलता और पारदर्शिता होगी प्राथमिकता भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वर्ष 2017 बैच के अधिकारी श्री कुमार सत्यम ने सोमवार 03 अगस्तय को बालाघाट जिले के नए कलेक्टर के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने जिला अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और प्रशासन की कार्यशैली को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। कलेक्टर श्री कुमार सत्यम ने कहा कि प्रशासन में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को अधिक से अधिक फील्ड विजिट करने, समस्याओं का मौके पर जाकर निराकरण सुनिश्चित करने तथा प्रो-एक्टिव होकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ मिल सके। साथ ही बालाघाट जिले को विकास और सुशासन के हर पैमाने पर प्रदेश के अग्रणी जिलों में बनाए रखने के लिए सभी अधिकारी समन्वय और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। कलेक्टर श्री सत्यम ने आगामी 7 अगस्त से प्रारंभ होने वाले मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि शासन के निर्देशानुसार आयोजित होने वाले शिविरों में सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का पूरी गंभीरता और निष्ठा के साथ निर्वहन करें तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान दें। उल्लेखनीय है कि श्री कुमार सत्यम इससे पूर्व एसडीएम डिंडोरी, एसडीएम सौंसर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) जिला पंचायत मंदसौर तथा अतिरिक्त कलेक्टर ग्वालियर सहित विभिन्न महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके प्रशासनिक अनुभव का लाभ अब बालाघाट जिले को मिलेगा।
    1
    बालाघाट के नए कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला कार्यभार, संवेदनशीलता और पारदर्शिता होगी प्राथमिकता
बालाघाट के नए कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला कार्यभार, संवेदनशीलता और पारदर्शिता होगी प्राथमिकता
भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वर्ष 2017 बैच के अधिकारी श्री कुमार सत्यम ने सोमवार 03 अगस्तय को बालाघाट जिले के नए कलेक्टर के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने जिला अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और प्रशासन की कार्यशैली को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं।
कलेक्टर श्री कुमार सत्यम ने कहा कि प्रशासन में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को अधिक से अधिक फील्ड विजिट करने, समस्याओं का मौके पर जाकर निराकरण सुनिश्चित करने तथा प्रो-एक्टिव होकर कार्य करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ मिल सके। साथ ही बालाघाट जिले को विकास और सुशासन के हर पैमाने पर प्रदेश के अग्रणी जिलों में बनाए रखने के लिए सभी अधिकारी समन्वय और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें।
कलेक्टर श्री सत्यम ने आगामी 7 अगस्त से प्रारंभ होने वाले मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि शासन के निर्देशानुसार आयोजित होने वाले शिविरों में सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का पूरी गंभीरता और निष्ठा के साथ निर्वहन करें तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान दें।
उल्लेखनीय है कि श्री कुमार सत्यम इससे पूर्व एसडीएम डिंडोरी, एसडीएम सौंसर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) जिला पंचायत मंदसौर तथा अतिरिक्त कलेक्टर ग्वालियर सहित विभिन्न महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके प्रशासनिक अनुभव का लाभ अब बालाघाट जिले को मिलेगा।
    user_लोकेश गोखले
    लोकेश गोखले
    Local News Reporter किरनापुर, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • 10वीं से 16वीं शताब्दी की प्रतिमाएं क्षरण की कगार पर, संग्रहालय टीम ने तिरोड़ी और चाकाहेटी का किया निरीक्षण
    1
    10वीं से 16वीं शताब्दी की प्रतिमाएं क्षरण की कगार पर, संग्रहालय टीम ने तिरोड़ी और चाकाहेटी का किया निरीक्षण
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • *सिवनी विधायक मुनमुन राय के सौन्जय से आसरा की रसोई के माध्यम से रविवार शाम को असहाय विक्षिप्त लोगों को भजन व्यवस्था कराई*
    1
    *सिवनी विधायक मुनमुन राय के सौन्जय से आसरा की रसोई के माध्यम से रविवार शाम को असहाय विक्षिप्त लोगों को भजन व्यवस्था कराई*
    user_बिहारीलाल सोनी
    बिहारीलाल सोनी
    पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Samarpit sahu
    1
    Post by Samarpit sahu
    user_Samarpit sahu
    Samarpit sahu
    पत्रकार बालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • गुपचुप विक्रेता ने घर में लगाई फांसी, पत्नी ने पड़ोसी दुकानदार पर प्रताड़ना का लगाया आरोप ठेला लगाने की जगह पर कार खड़ी करने को लेकर हुआ था विवाद जांच के बाद सामने आएगी मौत की वजह नगर के वार्ड क्रमांक 03 में शनिवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक गुपचुप विक्रेता का शव उसके घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान केशव निर्मलकर के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और आसपास के लोगों ने उसे फंदे से उतारकर तत्काल कटंगी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, केशव निर्मलकर अपनी पत्नी और बेटी के साथ किराए के मकान में रहते थे। वे प्रेस की दुकान संचालित करने के साथ ही दुकान के सामने गुपचुप का ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। ठेला लगाने को लेकर पड़ोसी दुकानदार से विवाद का आरोप मृतक की पत्नी वंदना निर्मलकर ने आरोप लगाया कि गुपचुप का ठेला लगाने को लेकर पड़ोसी दुकानदार महेश भगत से पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। पत्नी के मुताबिक, शनिवार को ठेला लगाने वाली जगह पर महेश भगत ने अपनी कार खड़ी कर दी। कार हटाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत भी की थी। वंदना का आरोप है कि शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कार हटाने के बजाय उनके पति को ही डांट दिया गया। इसके बाद केशव घर चले गए। शाम को जब वह घर पहुंचीं तो पति को फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया। पत्नी ने निष्पक्ष जांच की मांग की वंदना ने आरोप लगाया कि पड़ोसी दुकानदार द्वारा ठेला लगाने को लेकर किए जा रहे विवाद और पुलिस के सामने पति को डांटे जाने से वह मानसिक रूप से आहत हुए थे। उनका कहना है कि इसी के चलते केशव ने यह कदम उठाया। पत्नी ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कथित रूप से प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच घटना की सूचना मिलने पर कटंगी पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को सुरक्षित रखवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया । पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनाक्रम और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। कटंगी।  नगर के वार्ड क्रमांक 03 में शनिवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक गुपचुप विक्रेता का शव उसके घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान केशव निर्मलकर के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और आसपास के लोगों ने उसे फंदे से उतारकर तत्काल कटंगी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, केशव निर्मलकर अपनी पत्नी और बेटी के साथ किराए के मकान में रहते थे। वे प्रेस की दुकान संचालित करने के साथ ही दुकान के सामने गुपचुप का ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। ठेला लगाने को लेकर पड़ोसी दुकानदार से विवाद का आरोप मृतक की पत्नी वंदना निर्मलकर ने आरोप लगाया कि गुपचुप का ठेला लगाने को लेकर पड़ोसी दुकानदार महेश भगत से पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। पत्नी के मुताबिक, शनिवार को ठेला लगाने वाली जगह पर महेश भगत ने अपनी कार खड़ी कर दी। कार हटाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत भी की थी। वंदना का आरोप है कि शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कार हटाने के बजाय उनके पति को ही डांट दिया गया। इसके बाद केशव घर चले गए। शाम को जब वह घर पहुंचीं तो पति को फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया। पत्नी ने निष्पक्ष जांच की मांग की वंदना ने आरोप लगाया कि पड़ोसी दुकानदार द्वारा ठेला लगाने को लेकर किए जा रहे विवाद और पुलिस के सामने पति को डांटे जाने से वह मानसिक रूप से आहत हुए थे। उनका कहना है कि इसी के चलते केशव ने यह कदम उठाया। पत्नी ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कथित रूप से प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच घटना की सूचना मिलने पर कटंगी पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को सुरक्षित रखवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया । पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनाक्रम और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
    1
    गुपचुप विक्रेता ने घर में लगाई फांसी, पत्नी ने पड़ोसी दुकानदार पर प्रताड़ना का लगाया आरोप


ठेला लगाने की जगह पर कार खड़ी करने को लेकर हुआ था विवाद जांच के बाद सामने आएगी मौत की वजह
नगर के वार्ड क्रमांक 03 में शनिवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक गुपचुप विक्रेता का शव उसके घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान केशव निर्मलकर के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और आसपास के लोगों ने उसे फंदे से उतारकर तत्काल कटंगी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, केशव निर्मलकर अपनी पत्नी और बेटी के साथ किराए के मकान में रहते थे। वे प्रेस की दुकान संचालित करने के साथ ही दुकान के सामने गुपचुप का ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे।
ठेला लगाने को लेकर पड़ोसी
दुकानदार से विवाद का आरोप
मृतक की पत्नी वंदना निर्मलकर ने आरोप लगाया कि गुपचुप का ठेला लगाने को लेकर पड़ोसी दुकानदार महेश भगत से पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। पत्नी के मुताबिक, शनिवार को ठेला लगाने वाली जगह पर महेश भगत ने अपनी कार खड़ी कर दी। कार हटाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत भी की थी। वंदना का आरोप है कि शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कार हटाने के बजाय उनके पति को ही डांट दिया गया। इसके बाद केशव घर चले गए। शाम को जब वह घर पहुंचीं तो पति को फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया।
पत्नी ने निष्पक्ष जांच की मांग की
वंदना ने आरोप लगाया कि पड़ोसी दुकानदार द्वारा ठेला लगाने को लेकर किए जा रहे विवाद और पुलिस के सामने पति को डांटे जाने से वह मानसिक रूप से आहत हुए थे। उनका कहना है कि इसी के चलते केशव ने यह कदम उठाया। पत्नी ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कथित रूप से प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने पर कटंगी पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को सुरक्षित रखवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया । पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनाक्रम और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
कटंगी। 
नगर के वार्ड क्रमांक 03 में शनिवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक गुपचुप विक्रेता का शव उसके घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान केशव निर्मलकर के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और आसपास के लोगों ने उसे फंदे से उतारकर तत्काल कटंगी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, केशव निर्मलकर अपनी पत्नी और बेटी के साथ किराए के मकान में रहते थे। वे प्रेस की दुकान संचालित करने के साथ ही दुकान के सामने गुपचुप का ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे।
ठेला लगाने को लेकर पड़ोसी दुकानदार से विवाद का आरोप
मृतक की पत्नी वंदना निर्मलकर ने आरोप लगाया कि गुपचुप का ठेला लगाने को लेकर पड़ोसी दुकानदार महेश भगत से पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। पत्नी के मुताबिक, शनिवार को ठेला लगाने वाली जगह पर महेश भगत ने अपनी कार खड़ी कर दी। कार हटाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत भी की थी। वंदना का आरोप है कि शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कार हटाने के बजाय उनके पति को ही डांट दिया गया। इसके बाद केशव घर चले गए। शाम को जब वह घर पहुंचीं तो पति को फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया।
पत्नी ने निष्पक्ष जांच की मांग की
वंदना ने आरोप लगाया कि पड़ोसी दुकानदार द्वारा ठेला लगाने को लेकर किए जा रहे विवाद और पुलिस के सामने पति को डांटे जाने से वह मानसिक रूप से आहत हुए थे। उनका कहना है कि इसी के चलते केशव ने यह कदम उठाया। पत्नी ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कथित रूप से प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने पर कटंगी पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को सुरक्षित रखवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया । पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनाक्रम और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
    user_संदीप शर्मा
    संदीप शर्मा
    Local News Reporter कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.