गंगा नदी के टापू पर चल रहा था अवैध हथियार बनाने का धंधा, पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप; 3-4 आरोपी नाव से भागे, झाड़ी से 6 अर्द्धनिर्मित देशी कट्टा के पार्ट्स समेत भारी मात्रा में हथियार बनाने के औजार और जिंदा कारतूस बरामद पटना । वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध हथियारों की बरामदगी को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नदी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मौनियॉ घाट के सामने गंगा नदी में बने टापूनुमा भूमि पर झाड़ियों के बीच अवैध हथियारों का निर्माण किया जा रहा है और तैयार हथियारों को बाहर ले जाकर बिक्री की जाती है। सूचना के आधार पर पुलिस पदाधिकारी जयकिशोर चौधरी के नेतृत्व में सशस्त्र बल के साथ छापेमारी की गई। पुलिस टीम को अपनी ओर आता देख झाड़ी के पास मौजूद 3-4 लोग नाव के सहारे भागने लगे। पुलिस ने नाव से उनका पीछा भी किया, लेकिन सभी आरोपी भागने में सफल रहे। इसके बाद पुलिस टीम ने नियमानुसार झाड़ी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वहां से देशी कट्टा निर्माण में इस्तेमाल होने वाले 6 अर्द्धनिर्मित बैरल, 6 अर्द्धनिर्मित बॉडी, 6 ट्रिगर गार्ड, 6 ट्रिगर, 6 हैम्बर तथा देशी कट्टा के 6 लॉक जैसे लोहे के पार्ट्स बरामद किए गए। इसके अलावा हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले बड़ी संख्या में औजार, रेती, हथौड़ा, आरी के ब्लेड, छेनी, हैंड ब्रेस्ट ड्रिल मशीन, रिमर, ड्रिल बिट, चूड़ी काटने वाला टैप, स्प्रिंग, नट-बोल्ट सहित अन्य सामान बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से 8 एमएम का एक खोखा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। मामले में नदी थाना कांड संख्या 347/2026, दिनांक 26 अगस्त 2026 के तहत धारा 25(1-AA), 25(1-B)a, 26 एवं 35 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

- सावन पूर्णिमा पर उत्तरायण गंगा उमानाथ घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, नवादा-शेखपुरा-नालंदा से पहुंचे श्रद्धालु; नंगे पांव जल लेकर शिवालयों की ओर रवाना हुए कांवरिया1
- नेपाल में बाढ़ से भीषण तबाही.. चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है1
- 🚨 ब्रेकिंग: रोसड़ा DCLR के सरकारी आवास पर निगरानी की छापेमारी समस्तीपुर के रोसड़ा स्थित DCLR कंचन कुमारी झा के सरकारी आवास पर गुरुवार सुबह निगरानी विभाग की टीम ने छापेमारी की। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9 बजे दो वाहनों से पुलिस बल के साथ पहुंची टीम ने आवास के अंदर जांच शुरू कर दी। फिलहाल कार्रवाई जारी है। छापेमारी के कारणों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।1
- बाढ़ प्रखंड में नए अंचल अधिकारी आने पर लोगों में खुशी थी लेकिन अब बदला मातम में । क्योंकि मोटेशन और रसीद कटाने के लिए जाने पर FIR की धमकी बाढ़ प्रखंड में नए अंचल अधिकारी आने पर लोगों में खुशी थी लेकिन अब बदला मातम में । क्योंकि मोटेशन और रसीद कटाने के लिए जाने पर FIR की धमकी1
- समस्तीपुर 2 लाख रिश्वत लेते रोसड़ा डीसीएलआर कंचन झा को निगरानी विभाग ने किया गिरफ्तार, आवास से करीब 13 लाख कैश बरामद,निगरानी विभाग की कारवाई समस्तीपुर के रोसड़ा अनुमंडल की DCLR कंचन कुमारी झा को निगरानी की टीम ने 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। सूत्रों की माने तो टीम ने उनके घर से 13 लाख कैश भी जब्त किए हैं। कंचन ने विभूतिपुर के रहने वाले मनोज कुमार महतो से जमीन विवाद से जुड़े केस को सुलझाने के एवज में 2 लाख कैश और वॉशिंग मशीन की डिमांड की थी। आज सुबह निगरानी की टीम मनोज कुमार के साथ कंचन के घर पहुंची। फिल्मी स्टाइल में टीम ने DCLR को 2 लाख की रिश्वत लेते रँगे हाथ गिरफ्तार किया। कंचन झा पिछले डेढ़ साल से रोसड़ा में पोस्टेड हैं। वो मधुबनी जिले की रहने वाली हैं।1
- रोसड़ा DCLR के सरकारी आवास पर निगरानी की छापेमारी , 13.80 लाख रुपये नकद मिलने की सूचना; भूमि विवाद में रिश्वत मांगने की शिकायत से जुड़ा मामला समस्तीपुर/रोसड़ा। रोसड़ा की भूमि सुधार उप समाहर्ता (DCLR) कंचन कुमारी झा के सरकारी आवास पर निगरानी विभाग की टीम ने छापेमारी की। सुबह करीब नौ बजे दो वाहनों से पुलिस बल के साथ पहुंची टीम ने आवास को अपने घेरे में लेकर तलाशी और दस्तावेजों की जांच शुरू की। कई घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान आवास से संबंधित कागजात, नकदी और अन्य सामान की जांच की गई। कार्रवाई के दौरान करीब 13 लाख 80 हजार रुपये नकद बरामद होने की सूचना है।1
- बहरामा गांव में करंट का कहर, पंखा ठीक करते समय नंगे तार की चपेट में आए कमलेश चौधरी की दर्दनाक मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गई सांसें1
- ससुराल में पंखा बनाते समय करंट लगने से रेलवे कर्मी की मौत पटना जिले के बाढ़ थाना अंतर्गत बहरामा गांव में दुखद हादसा सामने आया है, जहां अपने ससुराल आए एक रेलवे कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय मनोहर चौधरी के रूप में हुई है, जो रेलवे में कार्यरत थे। मिली जानकारी के मुताबिक मनोहर चौधरी अपने ससुराल बहरामा गांव आए हुए थे। घर में पंखा खराब होने के कारण वह उसे खुद ही ठीक कर लगाने का प्रयास कर रहे थे। हालांकि वह पेशे से कोई पंखा मिस्त्री या पेशेवर बिजली मैकेनिक नहीं थे, लेकिन घर वह इसे खुद ही ठीक लगनै लगे। इसी दौरान अचानक वह 440 वोल्ट के बिजली तार के संपर्क में आ गए। करंट का जोरदार झटका लगते ही वह असंतुलित होकर जोर से फर्श पर गिर पड़े। दुर्भाग्य से जिस जगह वह गिरे, वहां फर्श पर पानी फैला हुआ था। पानी में करंट का असर फैलने और शरीर में तेज झटका लगने के कारण वह मौके पर ही बेसुध होकर गिर पड़े। जब परिजनों की नजर उन पर पड़ी, तो वह वहीं अचेत अवस्था में पड़े थे। घबराए परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें उठाकर बेड पर लेटाया। परिजनों ने उनके शरीर पर राख से मालिश करना शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के भतीजे सिद्धार्थ चौधरी दौड़ते हुए घर पहुंचे। उन्होंने देखा कि मनोहर चौधरी बेड पर बेसुध पड़े हैं और लोग राख से उनकी मालिश कर रहे हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सिद्धार्थ उन्हें तुरंत नजदीकी एक निजी क्लीनिक ले गए। वहां प्राथमिक जांच के बाद हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ रेफर कर दिया। जब परिजन उन्हें लेकर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे, तो वहां तैनात डॉक्टरों ने स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।1