ससुराल में पंखा बनाते समय करंट लगने से रेलवे कर्मी की मौत पटना जिले के बाढ़ थाना अंतर्गत बहरामा गांव में दुखद हादसा सामने आया है, जहां अपने ससुराल आए एक रेलवे कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय मनोहर चौधरी के रूप में हुई है, जो रेलवे में कार्यरत थे। मिली जानकारी के मुताबिक मनोहर चौधरी अपने ससुराल बहरामा गांव आए हुए थे। घर में पंखा खराब होने के कारण वह उसे खुद ही ठीक कर लगाने का प्रयास कर रहे थे। हालांकि वह पेशे से कोई पंखा मिस्त्री या पेशेवर बिजली मैकेनिक नहीं थे, लेकिन घर वह इसे खुद ही ठीक लगनै लगे। इसी दौरान अचानक वह 440 वोल्ट के बिजली तार के संपर्क में आ गए। करंट का जोरदार झटका लगते ही वह असंतुलित होकर जोर से फर्श पर गिर पड़े। दुर्भाग्य से जिस जगह वह गिरे, वहां फर्श पर पानी फैला हुआ था। पानी में करंट का असर फैलने और शरीर में तेज झटका लगने के कारण वह मौके पर ही बेसुध होकर गिर पड़े। जब परिजनों की नजर उन पर पड़ी, तो वह वहीं अचेत अवस्था में पड़े थे। घबराए परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें उठाकर बेड पर लेटाया। परिजनों ने उनके शरीर पर राख से मालिश करना शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के भतीजे सिद्धार्थ चौधरी दौड़ते हुए घर पहुंचे। उन्होंने देखा कि मनोहर चौधरी बेड पर बेसुध पड़े हैं और लोग राख से उनकी मालिश कर रहे हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सिद्धार्थ उन्हें तुरंत नजदीकी एक निजी क्लीनिक ले गए। वहां प्राथमिक जांच के बाद हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ रेफर कर दिया। जब परिजन उन्हें लेकर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे, तो वहां तैनात डॉक्टरों ने स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

- पटना में आधुनिक पुलिसिंग की ओर बड़ा कदम, आलमगंज थाना के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन पटना में पुलिसिंग व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में पटना पुलिस ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। आलमगंज थाना के नवनिर्मित भवन का बुधवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुश्री शैलजा ने नए थाना भवन का उद्घाटन किया। नवनिर्मित थाना भवन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। यहां पुलिसकर्मियों के कामकाज और अनुसंधान को बेहतर बनाने के लिए अलग-अलग कक्ष बनाए गए हैं। थाना भवन में CCTNS कक्ष, अनुसंधान कक्ष और सिरिस्ता कक्ष की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा बच्चों से जुड़े मामलों में बेहतर तरीके से काम करने के लिए चाइल्ड वेलफेयर फैसिलिटेशन रूम भी बनाया गया है। थाना परिसर में CCTV कंट्रोल रूम की व्यवस्था भी की गई है। इसके जरिए पुलिस क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर निगरानी रख सकेगी और अपराध नियंत्रण में तकनीक का बेहतर इस्तेमाल किया जा सकेगा। नए भवन और आधुनिक सुविधाओं से आलमगंज थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ महिला सुरक्षा और जनसुरक्षा को और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आधुनिक संसाधनों के माध्यम से पुलिसिंग को अधिक तेज, पारदर्शी और प्रभावी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उद्घाटन के मौके पर नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुश्री शैलजा ने नवनिर्मित थाना भवन की उपयोगिता और पुलिस की प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने क्षेत्रवासियों को बेहतर और त्वरित पुलिसिंग उपलब्ध कराने तथा मजबूत सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता दोहराई। आलमगंज थाना का यह नया भवन पुलिसिंग व्यवस्था को आधुनिक बनाने और आम लोगों को बेहतर सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।1
- ईद-ए-मिलाद पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बड़ी जामा मस्जिद में उमाड़ी हजारों की भीड़ समस्तीपुर: ईद-ए-मिलाद के मौके पर समस्तीपुर शहर के गोला बाजार स्थित बड़ी जामा मस्जिद में हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग पहुंचे। लोगों ने सौहार्दपूर्ण माहौल में ईद-ए-मिलाद का पर्व मनाया और पैगंबर हज़रत मुहम्मद की पैदाइश की याद में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।1
- पटोरी के यूट्यूबर आदित्य विक्रम का शुरू ऐप पर बड़ा धमाका! अंग्रेज के सामने उड़ाई अंग्रेजी की धज्जियां, वीडियो हुआ वायरल! 😂🚨 सोशल मीडिया पर इस वक्त बिहार के समस्तीपुर (पटोरी) से एक बेहद हैरान और हंसा देने वाली खबर सामने आ रही है। लोकप्रिय यूट्यूबर आदित्य विक्रम (OfficialAdityavikram) ने शुरू ऐप पर एक ऐसा कॉमेडी वीडियो जारी किया है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।खबर के मुताबिक, आदित्य विक्रम ने एक अंग्रेज से अंग्रेजी सीखी, लेकिन उन्होंने जो अंग्रेजी बोली है उसे सुनकर खुद अंग्रेज भी अपना सिर पकड़ कर रो पड़ा है! आदित्य विक्रम ने सभी देशवासियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है— "भूलकर भी कोई ऐसी इंग्लिश मत बोलना, नहीं तो भारी नुकसान हो सकता है!"इस समय शुरू ऐप पर यह वीडियो तेजी से ट्रेंड कर रहा है और लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं।📌 अभी देखें और हंसने के लिए तैयार हो जाएं:आदित्य विक्रम के इस धमाकेदार और नॉन-स्टॉप हंसाने वाले वीडियो को पूरा देखने के लिए अभी शुरू ऐप (Shuru App) पर जाएं और Aditya Vikram Patori को फॉलो करें!👉 ऐसी ही और मजेदार खबरों और वीडियो के लिए उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल OfficialAdityavikram को भी तुरंत SUBSCRIBE करें और बेल आइकन दबाएं! #ShuruApp #OfficialAdityavikram #AdityaVikramPatori #PatoriNews #ShuruAppComedy #BiharComedy #ComedyTrending #FunnyNews #YoutuberAdityaVikram1
- नबालिक को गिरफ्तार, प्रशासन के लिये बना सिर दर्द अब पहुँच गया कोर्ट पटना - छात्र आंदोलन में नाबालिग की गिरफ्तारी से बढ़ी मुश्किलें, अब कोर्ट का रुख, छात्र आंदोलन के दौरान बच्चे की गिरफ्तारी के बाद मामला गरमाया, प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवाल; अब कोर्ट में होगी अगली सुनवाई ।1
- गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने का बढ़ा खतरा, पूरा प्रशासन अलर्ट मोड में, किया रेवा घाट का निरीक्षण1
- भागलपुर के राघोपुर में गंगा में भीषण नाव हादसा, 18 मजदूरों से भरी नाव पलटी, 6 लापता; SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारीभागलपुर के राघोपुर में गंगा में भीषण नाव हादसा, 18 मजदूरों से भरी नाव पलटी, 6 लापता; SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी1
- मोकामा थाना क्षेत्र के कन्हाईपुर में महिला से छेड़खानी का आरोप, आरोपी गिरफ्तार मोकामा में महिला से छेड़खानी का आरोप, आरोपी गिरफ्तार मोकामा थाना क्षेत्र के कन्हाईपुर टोला में महिला से छेड़खानी का मामला सामने आया है। पीड़िता के अनुसार, रात में आरोपी अमित कुमार घर में घुस गया और उसके साथ छेड़खानी की। महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया। अगले दिन सुबह आरोपी दोबारा घर में घुसने का प्रयास कर रहा था, तभी परिजनों ने उसे पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पेट्रोलिंग पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया। प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मोकामा थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि महिला के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- समस्तीपुर ( पुसा ) *11 हजार वोल्ट का तार फसल के ऊपर झूल रहा, हादसे की आशंका; SDO व JE को कई बार सूचना के बावजूद कार्रवाई नहीं.1
- विभूतिपुर थाना क्षेत्र में बाईक सवार अपराधियों का तांडव सरेआम एक युवक को गोली मारकर किया जख्मी। समस्तीपुर विभूतिपुर थाना क्षेत्र में बाईक सवार अपराधियों का तांडव सरेआम महथी बांध पर बुधवार देर शाम अपराधियों ने एक युवक पर अंधाधुंध फायरिंग कर किया जख्मी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को विभूतिपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल युवक की पहचान महथी निवासी संजय सिंह के 26 वर्षीय पुत्र नवनीत सिंह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि नवनीत बांध किनारे स्थित एक किराना दुकान पर सामान लेने गया था। इसी दौरान दो बाइक पर सवार पांच अपराधी वहां पहुंचे और उस पर करीब छह राउंड फायरिंग कर दी। गोलीबारी के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वैसे पुलिस अपराधियों की पहचान के साथ गोलीबारी के कारणों का पता लगाने में जुटी है।1