Shuru
Apke Nagar Ki App…
ईद-ए-मिलाद पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बड़ी जामा मस्जिद में उमाड़ी हजारों की भीड़ समस्तीपुर: ईद-ए-मिलाद के मौके पर समस्तीपुर शहर के गोला बाजार स्थित बड़ी जामा मस्जिद में हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग पहुंचे। लोगों ने सौहार्दपूर्ण माहौल में ईद-ए-मिलाद का पर्व मनाया और पैगंबर हज़रत मुहम्मद की पैदाइश की याद में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
Anil shriwastav
ईद-ए-मिलाद पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बड़ी जामा मस्जिद में उमाड़ी हजारों की भीड़ समस्तीपुर: ईद-ए-मिलाद के मौके पर समस्तीपुर शहर के गोला बाजार स्थित बड़ी जामा मस्जिद में हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग पहुंचे। लोगों ने सौहार्दपूर्ण माहौल में ईद-ए-मिलाद का पर्व मनाया और पैगंबर हज़रत मुहम्मद की पैदाइश की याद में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
More news from बिहार and nearby areas
- ईद-ए-मिलाद पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बड़ी जामा मस्जिद में उमाड़ी हजारों की भीड़ समस्तीपुर: ईद-ए-मिलाद के मौके पर समस्तीपुर शहर के गोला बाजार स्थित बड़ी जामा मस्जिद में हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग पहुंचे। लोगों ने सौहार्दपूर्ण माहौल में ईद-ए-मिलाद का पर्व मनाया और पैगंबर हज़रत मुहम्मद की पैदाइश की याद में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।1
- विद्यार्थी सहयोग शिविर: छात्राओं ने रखीं समस्याएं, अधिकारियों ने सुने सुझाव उजियारपुर (समस्तीपुर), 25 अगस्त। बिहार शिक्षा परियोजना एवं जिला शिक्षा विभाग, समस्तीपुर के निर्देश पर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, टाइप-1, उसराहा पटोरी में मंगलवार को "विद्यार्थी सहयोग शिविर" का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन संचालक मनोज कुमार के नेतृत्व में हुआ। शिविर में राजस्व प्राधिकारी खुशबू कुमारी, वार्डन राजीव रंजन, डाटा ऑपरेटर संतोष कुमार सहित विद्यालय के अन्य कर्मी उपस्थित रहे। सभी ने छात्राओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनका समाधान कराने का आश्वासन दिया। शिविर में छात्राओं ने खुलकर अपनी समस्याएं एवं सुझाव अधिकारियों के समक्ष रखे। प्रमुख शिकायतों में विद्यालय में पर्याप्त शिक्षकों की कमी के कारण पढ़ाई प्रभावित होने, विद्यालय में चौकीदार नहीं होने से सुरक्षा संबंधी चिंता तथा छात्रावास की चारदीवारी ऊंची नहीं होने से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग शामिल रही। राजस्व प्राधिकारी खुशबू कुमारी ने छात्राओं को भरोसा दिलाया कि उनकी शिकायतों को संबंधित विभाग तक पहुंचाकर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी। वार्डन राजीव रंजन ने भी छात्राओं को विद्यालय प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया, जबकि डाटा ऑपरेटर संतोष कुमार ने प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों का विधिवत संकलन किया। गौरतलब है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी, समस्तीपुर के आदेश के अनुसार जिले के सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में प्रत्येक माह के चौथे मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर आयोजित किया जाएगा, ताकि छात्राओं की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके। स्थान: कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, टाइप-1, उसराहा पटोरी (समस्तीपुर)।1
- Enter title... भाजपा कार्यालय में बुधवार को किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राम सुमरन सिंह के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. उन्हें मिथिला परंपरा के अनुसार पाग, चादर और माला और अंगवस्त्र प्रदान किया। उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। राम सुमरन सिंह जो पहले समस्तीपुर भाजपा के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। संगठन में उनके कार्यकुशलता और अनुभव को देखते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी दी गई है। कार्यकर्ताओं ने उनके मनोनयन को संगठन के लिए नई ऊर्जा देने वाला कदम बताया। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक रूप से वंदे मातरम के गायन से हुई। इसके बाद भारत माता और जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। प्रदेश अध्यक्ष राम सुमरन सिंह, भाजपा उत्तरी जिलाध्यक्ष नीलम सहनी और दक्षिणी जिलाध्यक्ष शशिधर झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बैठक में राम सुमरन सिंह ने किसानों की समस्याओं और उनके समाधान को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की। उन्होंने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। केंद्र एवं राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी किसानों तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता होगी। मौके पर भाजपा भाजपा उत्तरी जिलाध्यक्ष नीलम सहनी, दक्षिणी जिलाध्यक्ष शशिधर झा, विधायक वीरेंद्र पासवान, किसान मोर्चा दक्षिणी के जिलाध्यक्ष सतीश झा, प्रभारी पूजा सिंह, देवानंद प्रसाद यादव, प्रवीण कुमार कन्हैया, ऋषिराज सिंह, प्रशांत कुमार यादव, विमल कुमार गोलू, मुलायम सिंह यादव, मनीष कुमार, कुमार शानू, प्रभात कुमार, मनोरंजन राय, संजय सिंह, नुनु चौधरी, अखिलेश मिश्रा समेत काफी संस्थान कार्यकर्ता मौजूद रहे Enter title... भाजपा कार्यालय में बुधवार को किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राम सुमरन सिंह के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. उन्हें मिथिला परंपरा के अनुसार पाग, चादर और माला और अंगवस्त्र प्रदान किया। उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। राम सुमरन सिंह जो पहले समस्तीपुर भाजपा के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। संगठन में उनके कार्यकुशलता और अनुभव को देखते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी दी गई है। कार्यकर्ताओं ने उनके मनोनयन को संगठन के लिए नई ऊर्जा देने वाला कदम बताया। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक रूप से वंदे मातरम के गायन से हुई। इसके बाद भारत माता और जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। प्रदेश अध्यक्ष राम सुमरन सिंह, भाजपा उत्तरी जिलाध्यक्ष नीलम सहनी और दक्षिणी जिलाध्यक्ष शशिधर झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बैठक में राम सुमरन सिंह ने किसानों की समस्याओं और उनके समाधान को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की। उन्होंने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। केंद्र एवं राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी किसानों तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता होगी। मौके पर भाजपा भाजपा उत्तरी जिलाध्यक्ष नीलम सहनी, दक्षिणी जिलाध्यक्ष शशिधर झा, विधायक वीरेंद्र पासवान, किसान मोर्चा दक्षिणी के जिलाध्यक्ष सतीश झा, प्रभारी पूजा सिंह, देवानंद प्रसाद यादव, प्रवीण कुमार कन्हैया, ऋषिराज सिंह, प्रशांत कुमार यादव, विमल कुमार गोलू, मुलायम सिंह यादव, मनीष कुमार, कुमार शानू, प्रभात कुमार, मनोरंजन राय, संजय सिंह, नुनु चौधरी, अखिलेश मिश्रा समेत काफी संस्थान कार्यकर्ता मौजूद रहे1
- 🌊⚠️ नेपाल में भयंकर बाढ़ की त्रासदी, बिहार पर भी मंडरा रहा खतरा! ⚠️🌊 चीन के तिब्बत से आई अचानक बाढ़ ने नेपाल के रसुवा जिले में भारी तबाही मचा दी है। भोटेकोशी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से टिमुरे और स्याब्रुबेसी इलाके में घर, बाजार, सड़कें और संपत्तियां बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। तेज बहाव में वाहन और सामान बह गए, पुल टूट गया और टिमुरे बॉर्डर पोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों के लापता होने की खबर बेहद चिंताजनक है। 😢 इस प्राकृतिक आपदा का असर अब बिहार तक पहुंचने की आशंका है। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी और शिवहर को लेकर प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। गंडक नदी में अचानक तेज बाढ़ आने की आशंका को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील है। 🙏 प्रशासन से आग्रह है कि सीमावर्ती और नदी किनारे बसे गांवों में समय रहते राहत-बचाव की पूरी तैयारी की जाए। ईश्वर इस आपदा में फंसे सभी लोगों की रक्षा करें और लापता लोगों की सुरक्षित वापसी हो। 🙏 #NepalFlood #नेपालबाढ़ #BiharAlert #GandakRiver #FloodAlert #बिहार #आपदा #राहतबचाव1
- मथुरापुर घाट समस्तीपुर में कल शाम 4 बजे के करीब दो व्यक्ति में झड़प हो गया जिसमें घायल व्यक्ति सारी निवासी मनोज झा के रूप में हुआ है मनोज झा और वहां लोगों ने बताया कि मनोज झा ऑटो वाले से बात कर रहा था ये लड़का आया और पुछा हँसा जाएगा मानना करने पर हुआ झड़प1
- पटोरी के यूट्यूबर आदित्य विक्रम का शुरू ऐप पर बड़ा धमाका! अंग्रेज के सामने उड़ाई अंग्रेजी की धज्जियां, वीडियो हुआ वायरल! 😂🚨 सोशल मीडिया पर इस वक्त बिहार के समस्तीपुर (पटोरी) से एक बेहद हैरान और हंसा देने वाली खबर सामने आ रही है। लोकप्रिय यूट्यूबर आदित्य विक्रम (OfficialAdityavikram) ने शुरू ऐप पर एक ऐसा कॉमेडी वीडियो जारी किया है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।खबर के मुताबिक, आदित्य विक्रम ने एक अंग्रेज से अंग्रेजी सीखी, लेकिन उन्होंने जो अंग्रेजी बोली है उसे सुनकर खुद अंग्रेज भी अपना सिर पकड़ कर रो पड़ा है! आदित्य विक्रम ने सभी देशवासियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है— "भूलकर भी कोई ऐसी इंग्लिश मत बोलना, नहीं तो भारी नुकसान हो सकता है!"इस समय शुरू ऐप पर यह वीडियो तेजी से ट्रेंड कर रहा है और लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं।📌 अभी देखें और हंसने के लिए तैयार हो जाएं:आदित्य विक्रम के इस धमाकेदार और नॉन-स्टॉप हंसाने वाले वीडियो को पूरा देखने के लिए अभी शुरू ऐप (Shuru App) पर जाएं और Aditya Vikram Patori को फॉलो करें!👉 ऐसी ही और मजेदार खबरों और वीडियो के लिए उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल OfficialAdityavikram को भी तुरंत SUBSCRIBE करें और बेल आइकन दबाएं! #ShuruApp #OfficialAdityavikram #AdityaVikramPatori #PatoriNews #ShuruAppComedy #BiharComedy #ComedyTrending #FunnyNews #YoutuberAdityaVikram1
- समस्तीपुर ( पुसा ) *11 हजार वोल्ट का तार फसल के ऊपर झूल रहा, हादसे की आशंका; SDO व JE को कई बार सूचना के बावजूद कार्रवाई नहीं.1
- राघोपुर में गंगा की तेज धार में नाव पलटी, 21 मजदूर सवार थे; 19 सुरक्षित, दो लापता नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत खरीक प्रखंड की राघोपुर पंचायत में बुधवार, 26 अगस्त की दोपहर गंगा नदी में बड़ा नाव हादसा हो गया।1