सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने 19 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस दिया... ___________________ कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर 19 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस दिया है। नोटिस का तीन दिन की समय सीमा में संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने पर मध्यप्रदेश सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील नियम 1966 के तहत दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण को शासन द्वारा सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत आयोजित शिविरों में भी संबंधित क्षेत्र के सीएम हेल्पलाइन एवं जनसुनवाई के शत-प्रतिशत आवेदन पत्र निराकृत करने के निर्देश हैं। साप्ताहिक समीक्षा बैठक में भी सभी अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का संवेनशीलता से निराकरण के लिए लगातार सचेत किया गया। इसके बावजूद सीएम हेल्पलाइन में जुलाई माह में दर्ज प्रकरणों एवं 50 दिन से अधिक समय से लंबित प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बरती गई। जिसके कारण विभाग और जिले की रैकिंग पर विपरीत असर पड़ा, जिसके कारण नोटिस दिया गया है। कलेक्टर ने एसडीएम जवा पीयूष भट्ट, एसडीएम त्योंथर राकेश कुमार चौरसिया, एसडीएम गुढ़ सुधाकर सिंह बघेल, एसडीएम हुजूर डॉ. अनुराग तिवारी को नोटिस दिया है। कलेक्टर ने तहसीलदार जवा सौरभ द्विवेदी, तहसीलदार त्योंथर पारसनाथ मिश्रा, तहसीलदार हुजूर शहर अनुपम पाण्डेय, तहसीलदार हुजूर ग्रामीण शिवशंकर शुक्ला, तहसीलदार मनगवां आंचल अग्रहरि, तहसीलदार सेमरिया ममता पटेल, तहसीलदार गुढ़ अरूण यादव को भी कारण बताओ नोटिस दिया है। कलेक्टर ने सहायक संचालक उद्यानिकी दीक्षा चौरे, सहायक संचालक पिछड़ावर्ग सुमन द्विवेदी, प्रभारी अधिकारी अक्षय ऊर्जा रमाशंकर तिवारी, जिला संयोजक जनजातीय कार्य केके पाण्डेय को नोटिस दिया है। कलेक्टर ने कार्यपालन यंत्री जल संसाधन मनोज तिवारी, जिला आयुष अधिकारी डॉ. शारदा मिश्रा, जिला खनिज अधिकारी दीपमाला तिवारी तथा महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक ज्ञानेन्द्र पाण्डेय को भी नोटिस दिया है। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #Rewa #रीवा
सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने 19 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस दिया... ___________________ कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर 19 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस दिया है। नोटिस का तीन दिन की समय सीमा में संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने पर मध्यप्रदेश सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील नियम 1966 के तहत दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण को शासन द्वारा सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत आयोजित शिविरों में भी संबंधित क्षेत्र के सीएम हेल्पलाइन एवं जनसुनवाई के शत-प्रतिशत आवेदन पत्र निराकृत करने के निर्देश हैं। साप्ताहिक समीक्षा बैठक में भी सभी अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का संवेनशीलता से निराकरण के लिए लगातार सचेत किया गया। इसके बावजूद सीएम हेल्पलाइन में जुलाई माह में दर्ज प्रकरणों एवं 50 दिन से अधिक समय से लंबित प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बरती गई। जिसके कारण विभाग और जिले की रैकिंग पर विपरीत असर पड़ा, जिसके कारण नोटिस दिया गया है। कलेक्टर ने एसडीएम जवा पीयूष भट्ट, एसडीएम त्योंथर राकेश कुमार चौरसिया, एसडीएम गुढ़ सुधाकर सिंह बघेल, एसडीएम हुजूर डॉ. अनुराग तिवारी को नोटिस दिया है। कलेक्टर ने तहसीलदार जवा सौरभ द्विवेदी, तहसीलदार त्योंथर पारसनाथ मिश्रा, तहसीलदार हुजूर शहर अनुपम पाण्डेय, तहसीलदार हुजूर ग्रामीण शिवशंकर शुक्ला, तहसीलदार मनगवां आंचल अग्रहरि, तहसीलदार सेमरिया ममता पटेल, तहसीलदार गुढ़ अरूण यादव को भी कारण बताओ नोटिस दिया है। कलेक्टर ने सहायक संचालक उद्यानिकी दीक्षा चौरे, सहायक संचालक पिछड़ावर्ग सुमन द्विवेदी, प्रभारी अधिकारी अक्षय ऊर्जा रमाशंकर तिवारी, जिला संयोजक जनजातीय कार्य केके पाण्डेय को नोटिस दिया है। कलेक्टर ने कार्यपालन यंत्री जल संसाधन मनोज तिवारी, जिला आयुष अधिकारी डॉ. शारदा मिश्रा, जिला खनिज अधिकारी दीपमाला तिवारी तथा महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक ज्ञानेन्द्र पाण्डेय को भी नोटिस दिया है। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #Rewa #रीवा
- सेमरिया विधानसभा के अंतर्गत ग्राम सुकवार में सावन के अंतिम सोमवार पर उमड़ी भक्तों की भीड़1
- गैविनाथ धाम की दंडवत परिक्रमा सफल 🙏 हजारों भक्त हुए शामिल, दीपक शुक्ला एंड टीम ने संभाली पूरी व्यवस्था 🔱 बिरसिंहपुर गैविनाथ धाम की दंडवत परिक्रमा का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 🙏🔱 कार्यक्रम को लेकर पहले आशंका थी कि कहीं किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति न बने, लेकिन दीपक शुक्ला एंड टीम ने बेहद व्यवस्थित तरीके से पूरे कार्यक्रम को संपन्न कराया। इस धार्मिक आयोजन में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और क्षेत्र की इस पुरानी परंपरा को श्रद्धा और उत्साह के साथ निभाया गया। पूरे कार्यक्रम की जानकारी और खास पल इस शॉर्ट वीडियो में देखें। हर हर महादेव 🔱🚩 जय गैविनाथ धाम 🙏 #गैविनाथधाम #दंडवतपरिक्रमा #बिरसिंहपुर #दीपकशुक्ला #prakashpathak1
- महा ऋषि अरविंद नाथ की जयंती पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें संभागीय अधिकारी श्री प्रवींण पाठक जी डिस्ट्रिकट अधिकारी जोगेश्वर ताम्रकार जी एवं ब्लाक कोर्डिनेटर साहित अतिथि गण नवांकुर संस्थाएं की अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नागरिक गण उपस्थित रहे। महा ऋष अरविंद नाथ की जयंती पर विधि सभागार रीवा में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।4
- *✍️रीवा संभाग ब्यरो चीफ रिप्पू पाण्डेय ✍️???????????????????रीवा में रोड की खुदाई से लोगो क आबा गमन बंद, ग्रामीणों में आक्रोश* रीवा से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। ग्राम पंचायत लक्ष्मणपुर के मयरहा टोला क्षेत्र में नहर एबम रोड की कथित खुदाई के बाद सड़क मार्ग बाधित होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मामले में जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। रीवा विधानसभा क्षेत्र के थाना बिछिया अंतर्गत ग्राम पंचायत लक्ष्मणपुर के मयरहा टोला से ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, *लोही तेलियान से सिगरहन टोला नहर के पास तक रोड की खुदाई कर दी गई है,* जिसके चलते सड़क का आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले *10 दिनों से रास्ते की स्थिति जस की तस बनी हुई है,* जिसके कारण आम लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि यदि इसी स्थिति में कोई दुर्घटना होती है तो बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं, नहर की खुदाई से किसानों की *धान की फसल को भी नुकसान पहुंचने का आरोप* लगाया गया है। ग्रामीणों के अनुसार कई किसानों की फसल बर्बाद होने की स्थिति में है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने सरपंच पति *कल्लू पटेल और रामसुमिरन पटेल सहित मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच* कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके पर पहुंचकर *नहर और सड़क की स्थिति का निरीक्षण करने, आवागमन बहाल कराने और किसानों को हुए नुकसान का आकलन कराने* की मांग की है।घटना से संबंधित वीडियो भी ग्रामीणों द्वारा उपलब्ध कराया गया है, जिसमें सड़क, नहर और आसपास के क्षेत्र की स्थिति दिखाई जा रही है। *ग्रामीणों का सवाल:* आखिर 10 दिनों से बंद पड़े इस रास्ते को कब तक बहाल किया जाएगा और किसानों को हुए नुकसान की भरपाई कौन करेगा? *✍️रीवा संभाग ब्यरो चीफ रिप्पू पाण्डेय ✍️???????????????????रीवा में रोड की खुदाई से लोगो क आबा गमन बंद, ग्रामीणों में आक्रोश* रीवा से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। ग्राम पंचायत लक्ष्मणपुर के मयरहा टोला क्षेत्र में नहर एबम रोड की कथित खुदाई के बाद सड़क मार्ग बाधित होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मामले में जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। रीवा विधानसभा क्षेत्र के थाना बिछिया अंतर्गत ग्राम पंचायत लक्ष्मणपुर के मयरहा टोला से ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, *लोही तेलियान से सिगरहन टोला नहर के पास तक रोड की खुदाई कर दी गई है,* जिसके चलते सड़क का आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले *10 दिनों से रास्ते की स्थिति जस की तस बनी हुई है,* जिसके कारण आम लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि यदि इसी स्थिति में कोई दुर्घटना होती है तो बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं, नहर की खुदाई से किसानों की *धान की फसल को भी नुकसान पहुंचने का आरोप* लगाया गया है। ग्रामीणों के अनुसार कई किसानों की फसल बर्बाद होने की स्थिति में है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने सरपंच पति *कल्लू पटेल और रामसुमिरन पटेल सहित मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच* कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके पर पहुंचकर *नहर और सड़क की स्थिति का निरीक्षण करने, आवागमन बहाल कराने और किसानों को हुए नुकसान का आकलन कराने* की मांग की है।घटना से संबंधित वीडियो भी ग्रामीणों द्वारा उपलब्ध कराया गया है, जिसमें सड़क, नहर और आसपास के क्षेत्र की स्थिति दिखाई जा रही है। *ग्रामीणों का सवाल:* आखिर 10 दिनों से बंद पड़े इस रास्ते को कब तक बहाल किया जाएगा और किसानों को हुए नुकसान की भरपाई कौन करेगा?1
- चित्रकूट में पीएम पोषण रसोइयों का सम्मान, मिले चार उपहार 📢 चित्रकूट न्यूज लाइव 📢 चित्रकूट। कालूपुर स्थित मंदाकिनी अतिथि गृह में पीएम पोषण योजना के तहत कार्यरत रसोइयों का सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य ने की। रसोइयों को मानदेय वृद्धि, ₹5 लाख तक कैशलेस चिकित्सा सुविधा, ₹2 लाख दुर्घटना बीमा और साड़ी के लिए बढ़ी धनराशि का लाभ प्रदान किया गया। पीएम श्री विद्यालयों की रसोइयों को एप्रन भी वितरित किए गए। जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए रसोइयों का पदनाम बदलकर ‘अन्नपूर्णा मां’ किए जाने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष रखने की बात कही। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने रसोइयों से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने की अपील की। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रंजना शुक्ला ने भी रसोइयों एवं शिक्षकों से विभाग की गरिमा बढ़ाने के लिए जिम्मेदारी से कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। पीएम श्री कछारपुरवा एवं कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं द्वारा तैयार ओडीओपी उत्पाद अतिथियों को भेंट किए गए। बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए ₹5 हजार का पुरस्कार भी दिया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं जिलेभर की रसोइयों सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। संचालन साकेत बिहारी शुक्ला एवं सिया रानी ने किया। 📲 चित्रकूट न्यूज लाइव को लाइक, कमेंट, शेयर और सब्सक्राइब करें। 🔔 बेल आइकॉन दबाना न भूलें, ताकि हर स्थानीय खबर की अपडेट सबसे पहले मिलती रहे।1
- बरा पैपखार 396 पोस्ट मनकहरी p.m आवास योजना बिल्कुल नहीं मिला है जाकर यहां सरपंच सेक्रेटरी देखने भी नहीं आते हैं1
- जिलाधिकारी श्री पुलकित गर्ग आईएएस की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति के शाषी निकाय की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में आयोजित की गई जिलाधिकारी द्वारा जनपद में खनिज फाउंडेशन के सहयोग से संचालित संचालित प्रसव इकाईयो में 23 स्टाफ नर्स द्वारा 123 प्रसव कराए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए ऊँचाडीह इकाई को भी आच्छादित किये जाने के निर्देश दिए गए तथा जनपद मेंपिछले वर्ष की अपेक्षा 259 अधिक संस्थागत प्रसव कराए जाने पर सभी को बधाई देते हुए जनपद के सभी प्रसव सरकारी इकाइयों में कराए जाने हेतु प्रेरित व मार्गदर्शित किया गया*। माह जुलाई 2025 तक देखे गए मरीजो के सापेक्ष माह जुलाई 2026 तक ओपीडी72310 अधिक, आईपीडी 2938 अधिक कराए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। कम्प्यूटराइज्ड ओपीडी, चिकित्सक परामर्श, लैब रिपोर्ट व आईपीडी में सबसे खराब प्रदर्शन मऊ, व कर्वी शहर की पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अगली बैठक तक कार्य की प्रगति बढ़ाये जाने के निर्देश के साथ ही सभी चिकित्सको की आई डी बनवाते हुए कम्प्यूटराइज्ड परामर्श व आभा आई डी से जोड़ने के भी निर्देश दिए गये। संस्थागत प्रसव में पिछले वर्ष के सापेक्ष 259 प्रसव अधिक होने पर संतोष ब्यक्त किया गया तथा एमसीएच विंग खोह व सीएचसी मानिकपुर पर सीजेरियन प्रसव न कराए जाने पर अप्रसन्नता ब्यक्त करते हुए आन काल ब्यवस्था कराए जाने के निर्देश दिए गए। अध्यक्ष महोदय द्वारा जेएसवाई की समीक्षा सीएम डैश बोर्ड में होने के कारण विशेष ध्यान देते हुए लाभार्थियों के 90% से अधिक के भुगतान किये जाने के निर्देश दिए गए जिसमे अधिक से अधिक संस्थागत प्रसव कराया जाना, मंत्र ऐप पर शतप्रतिशत फीडिंग व सत्यापन उपरांत समय से भुगतान किया जाना सम्मलित है। गर्भवती महिलाओं व बच्चों से सबंधित डेटा एचएमआईएस के सापेक्ष आरसीएच पोर्टल व ई- कवच पोर्टल मे शतप्रतिशत समय से न फीड किये जाने पर नाराजगी ब्यक्त करते हुए चिकित्सा अधीक्षक को आरसीएच डाटा एचएमआईएस के बराबर किये जाने के निर्देश दिए गए।प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की समीक्षा करते हुए लक्ष्य के सापेक्ष गर्भवती महिलाओं को कार्ययोजना के अनुसार बुलाकर मानक के अनुसार जाच कराए जाने, चिन्हित HRP को उचित श्रेणी में रखकर उपचार दिए जाने, सभी गर्भवती महिलाओं को EDD के अनुसार काल सेंटर बनाकर परामर्श दिए जाने, संस्थागत प्रसव कराए जाने के निर्देश दिए गए। आशा के लक्ष्य 1005 के सापेक्ष 06 पद अभी भी रिक्त होने पर नाराजगी व्यक्त की गई तथा अगली बैठक के पूर्व सभी पदों पर आशा चयनित करते हुए प्रशिक्षित किये जाने के निर्देश दिए गए। अध्यक्ष महोदय द्वारा समस्त चिकित्सा अधीक्षक को हेल्थ इंडीकेटर को सही किये जाने हेतु सार्थक प्रयास न किये जाने को संज्ञान में लेते हुए पूर्ण प्रतिरक्षण, परिवार नियोजन, गर्भवती की नियमित जांच, एचआरपी का चिन्हांकन,समय से उपचार एचवीएनसी का कम होना आदि को सही कराए जाने के निर्देश दिए गए। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए शत प्रतिशत विद्यालय व आंगनबाड़ी केदो का भ्रमण करते हुए अधिक से अधिक बच्चों को बीमारियों से चिन्हित कर समय से उपचार दिए जाने व प्रचार प्रसार करते हुए अधिक से अधिक बच्चों को निःशुल्क उपचार की सेवा प्रदान किये जाने के निर्देश दिए गए,जिसमें विशेषज्ञ सेवा हेतु कैंप लगाना सम्मलित है। आशा कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए समस्त चिकित्सा अधीक्षकों को निर्देशित किया गया की अगली बैठक तक आशा के रिक्त 06 पदों को यथाशीघ्र भरा जाए तथा जिन ग्राम प्रधानों के द्वारा पदों को भरे जाने में सहयोग न किया जा रहा हो,उसके लिए जिला पंचायत राज अधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए कार्य को पूर्ण कराया जाए ।अध्यक्ष महोदय द्वारा जनपद में हुई मातृ मृत्यु की समीक्षा की गई तथा मातृ मृत्यु होते ही अवगत कराएं जाने व जनपद का MMR व IMR के दर को कम किये जाने के निर्देश दिए गए। अध्यक्ष महोदय द्वारा आभा आईडी की समीक्षा करते हुए नियमित समीक्षा किये जाने व सदन को मासिक प्रगति से अवगत कराने, 30 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगो को स्क्रीनिंग सी एच ओ व एएनएम से करते हुए रक्तचाप, शुगर व कैंसर से ग्रसित मरीजो को उपचार व फालोअप किये जाने, टीबी मरीजो को चिन्हित करते हुए उपचार दिए जाने, भुगतान किए जाने व गोद लिए जाने के निर्देश के साथ ही साथ आयुष्मान जन आरोग्य योजना के अंतगर्त कार्य योजना बनाकर कार्य कराए जाने के निर्देश दिए गए। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी/ नोडल अधिकारी द्वारा 10 अगस्त को होने वाले NDD नेशनल डी वर्मिंग डे के विषय मे विस्तार से प्रस्तुतीकरण करते हुए कार्यक्रम में सभी से सहयोग करने की अपील की गई। जिलाधिकारी महोदय द्वारा खनिज विभाग के सहयोग से संस्थागत प्रसव हेतु और अधिक स्टाफ नर्स की तैनाती के लिए प्रस्ताव प्रेषित किये जाने के साथ ही साथ अगली बैठक में रोगी कल्याण समिति के अंतर्गत उपलब्ध धनराशि का विवरण प्रस्तुत किए जाने व सभी चिकित्सा अधीक्षकों को NQAS कराये जाने हेतु अधिक प्रयास करते हुए अगली बैठक तक प्रगति प्रस्तुत किये जाने के निर्देश दिए गए। 15 में वित्त आयोग के अंतर्गत राजापुर में शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर को संचालित कराए जाने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जिला चिकित्सालय उपकेंद्र हेतु उपलब्ध धनराशि को नियमानुसार ब्यय किए जाने एवं निर्माण कार्यों की फोटो सहित प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत किए जाने के निर्देश दिए गए । बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला पंचायत राज अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी के अतिरिक्त सभी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा अधीक्षक,जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई, ब्लाक स्तरीय बीपीएम, बीसीपीएम व सहयोगी संस्थओं के द्वारा प्रतिभाग किया गया ।1
- बरा पैपखार 396 पोस्ट मनकहरी बरा पैपखार 396 पोस्ट मनकहरी की नाली साफ करवाने के लिए कोई आज तक आया ही नहीं1