Shuru
Apke Nagar Ki App…
गैविनाथ धाम की दंडवत परिक्रमा सफल 🙏 हजारों भक्त हुए शामिल, दीपक शुक्ला एंड टीम ने संभाली पूरी व्यवस्था 🔱 बिरसिंहपुर गैविनाथ धाम की दंडवत परिक्रमा का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 🙏🔱 कार्यक्रम को लेकर पहले आशंका थी कि कहीं किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति न बने, लेकिन दीपक शुक्ला एंड टीम ने बेहद व्यवस्थित तरीके से पूरे कार्यक्रम को संपन्न कराया। इस धार्मिक आयोजन में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और क्षेत्र की इस पुरानी परंपरा को श्रद्धा और उत्साह के साथ निभाया गया। पूरे कार्यक्रम की जानकारी और खास पल इस शॉर्ट वीडियो में देखें। हर हर महादेव 🔱🚩 जय गैविनाथ धाम 🙏 #गैविनाथधाम #दंडवतपरिक्रमा #बिरसिंहपुर #दीपकशुक्ला #prakashpathak
Prakash Pathak Satna
गैविनाथ धाम की दंडवत परिक्रमा सफल 🙏 हजारों भक्त हुए शामिल, दीपक शुक्ला एंड टीम ने संभाली पूरी व्यवस्था 🔱 बिरसिंहपुर गैविनाथ धाम की दंडवत परिक्रमा का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 🙏🔱 कार्यक्रम को लेकर पहले आशंका थी कि कहीं किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति न बने, लेकिन दीपक शुक्ला एंड टीम ने बेहद व्यवस्थित तरीके से पूरे कार्यक्रम को संपन्न कराया। इस धार्मिक आयोजन में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और क्षेत्र की इस पुरानी परंपरा को श्रद्धा और उत्साह के साथ निभाया गया। पूरे कार्यक्रम की जानकारी और खास पल इस शॉर्ट वीडियो में देखें। हर हर महादेव 🔱🚩 जय गैविनाथ धाम 🙏 #गैविनाथधाम #दंडवतपरिक्रमा #बिरसिंहपुर #दीपकशुक्ला #prakashpathak
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- सतना-रीवा में शुरू हुई INDIA LOCAL NEWS की नई पहल | हर तहसील से रिपोर्टर की जरूरत 🎙️ काफी समय से लोग पूछ रहे थे कि India Local News की टीम कब और कैसे शुरू होगी? अब इंतजार खत्म हो गया है। 🇮🇳 India Local News नवंबर 2025 से ट्रायल के रूप में लगातार काम कर रहा था और अब इसका Udyam Registration आधिकारिक रूप से पूरा हो चुका है। इस नई शुरुआत में अजय द्विवेदी, अजय तिवारी और प्रकाश पाठक मिलकर टीम को आगे बढ़ा रहे हैं। फिलहाल हमारा फोकस सतना और रीवा जिले पर है। आने वाले समय में दोनों जिलों के अलग-अलग क्षेत्रों से स्थानीय खबरों को सामने लाने के लिए टीम तैयार की जा रही है। 🎙️ हर तहसील/क्षेत्र से रिपोर्टर जोड़ने की प्रक्रिया शुरू है। बड़े मीडिया संस्थानों में जुड़ने के नाम पर भारी सिक्योरिटी/अन्य शुल्क की बात सामने आती है, जबकि हमारी इस पहल में ₹600 का रजिस्ट्रेशन शुल्क रखा गया है। चयनित/जुड़ने वाले रिपोर्टर को India Local News की ओर से ID Card और News Microphone दिया जाएगा। अगर आप अपने क्षेत्र की सच्ची और स्थानीय खबरों को जिम्मेदारी के साथ सामने लाना चाहते हैं, तो India Local News टीम से जुड़ने के लिए संपर्क कर सकते हैं। #IndiaLocalNews #SatnaNews #RewaNews #ReporterRecruitment #PrakashPathak1
- रीवा जिले के सिरमौर विधानसभा के ब्लॉक अध्यक्ष विष्णु शुक्ला के नेतृत्व में बाढ़ प्रभावित गांवों में सर्वे कराकर मुआवजा दिलाया जाने के संबंध में ज्ञापन1
- बीना रेलवे स्टेशन परिसर में अधिवक्ता और आरपीएफ के बीच जमकर बहस1
- मध्यप्रदेश से जुड़ी आज की बड़ी खबरें देखिए, #जनसंपर्क_खबरें 🗓️ 27 अगस्त 2026 मध्यप्रदेश से जुड़ी आज की बड़ी खबरें देखिए, #जनसंपर्क_खबरें1
- सड़क नहीं तो पढ़ाई ठप: न्यूज़ का असर! प्रशासन ने लिया संज्ञान, शुरू हुआ सड़क निर्माण रामपुर बाघेलान विधानसभा क्षेत्र के ग्राम करमऊ के पाल मोहल्ले में सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया है। लंबे समय से सड़क की समस्या से परेशान स्कूल जाने वाले बच्चों और ग्रामीणों को अब बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।कुछ दिन पहले सड़क की मांग को लेकर बच्चे स्कूल ड्रेस में जनसुनवाई में पहुंचे थे। बच्चों ने प्रशासन के सामने अपनी समस्या रखी थी।2
- *प्रेस नोट- चित्रकूट पुलिस* *चित्रकूट पुलिस की साइबर जागरूकता पहल, जनपदवासियों को साइबर अपराध से बचाव के प्रति कर रही जागरूक* पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में जनपदवासियों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने एवं साइबर अपराध के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चित्रकूट पुलिस द्वारा प्रत्येक बुधवार को लगातार व्यापक स्तर पर साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 26.08.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री पीयूष कान्त राय एवं क्षेत्राधिकारी मऊ श्री फहद अली के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक साइबर सेल श्री विजय कुमार सिंह एवं उनकी टीम के मार्गदर्शन में जनपद के समस्त थानों की साइबर टीम द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के दौरान महिलाओं, बालिकाओं, छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकगण को साइबर अपराधों के विभिन्न प्रकार, उनसे बचाव के उपाय तथा साइबर अपराध घटित होने की स्थिति में तत्काल की जाने वाली कार्यवाही के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं एवं आमजन द्वारा साइबर अपराध से संबंधित पूछे गए प्रश्नों का समाधान करते हुए उन्हें सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए जागरूक किया गया। चित्रकूट पुलिस द्वारा आमजन को बताया गया कि वर्तमान समय में साइबर अपराधी विभिन्न प्रकार के प्रलोभन, फर्जी कॉल, मैसेज, लिंक, सोशल मीडिया अकाउंट एवं मोबाइल एप के माध्यम से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। इसलिए किसी भी अनजान व्यक्ति पर विश्वास न करें तथा ऑनलाइन लेन-देन करते समय विशेष सावधानी बरतें। साइबर अपराध से बचने हेतु महत्वपूर्ण सावधानियां किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना बैंक अकाउंट विवरण, एटीएम/डेबिट कार्ड नंबर, पिन, CVV एवं OTP किसी भी स्थिति में साझा न करें। एटीएम का प्रयोग करते समय विशेष सावधानी बरतें तथा किसी अनजान व्यक्ति की सहायता न लें। बैंक या किसी अन्य संस्था के नाम पर आने वाले संदिग्ध फोन कॉल, मैसेज एवं लिंक पर बिना सत्यापन के भरोसा न करें। डिजिटल अरेस्ट जैसी साइबर ठगी से सावधान रहें। पुलिस अथवा कोई सरकारी अधिकारी वीडियो कॉल पर पूछताछ के नाम पर आपको घर में कैद रहने या पैसे भेजने के लिए बाध्य नहीं करता। अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे मोबाइल नंबर, पता, जन्मतिथि, बैंक संबंधी जानकारी आदि किसी अनजान व्यक्ति के साथ फोन, ई-मेल, SMS, फेसबुक, व्हाट्सएप अथवा अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा न करें। बोनस प्वाइंट, रिवार्ड प्वाइंट, कैशबैक, दीपावली ऑफर, KBC अथवा अन्य लुभावने ऑफर के नाम पर बैंक डिटेल या OTP मांगने वालों से सावधान रहें। किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर AnyDesk, TeamViewer अथवा किसी अन्य रिमोट एक्सेस एप को मोबाइल में इंस्टॉल न करें। टेलीग्राम/व्हाट्सएप आदि के माध्यम से ट्रेडिंग, गेमिंग अथवा निवेश में अधिक लाभ का लालच देने वाले लिंक एवं APK फाइलों से सावधान रहें। अनजान लिंक से कोई एप डाउनलोड न करें। कम समय में पैसा दोगुना करने, क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर अत्यधिक रिटर्न दिलाने अथवा घर बैठे अधिक कमाई कराने वाली संदिग्ध योजनाओं के लालच में न आएं। फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स (ट्विटर), ब्लॉग, चैट रूम आदि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी निजी जानकारी, घर का पता, फोन नंबर, जन्मतिथि एवं वर्तमान लोकेशन सार्वजनिक रूप से साझा न करें। पुलिस/साइबर अधिकारी बनकर यदि कोई व्यक्ति फोन कर आपके बच्चे के विरुद्ध बलात्कार, अपहरण आदि का मामला बताकर अथवा आपके द्वारा अश्लील वीडियो देखने का आरोप लगाकर पैसे की मांग करे तो घबराएं नहीं और किसी भी खाते में पैसे ट्रांसफर न करें। किसी भी संदिग्ध लिंक, QR कोड या वेबसाइट पर अपनी बैंकिंग जानकारी दर्ज न करें। ऑनलाइन खरीदारी करते समय केवल विश्वसनीय वेबसाइट एवं आधिकारिक एप का ही प्रयोग करें। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से प्राप्त वीडियो कॉल, फोटो एवं लिंक को स्वीकार/ओपन करने में सावधानी बरतें। अपने सभी महत्वपूर्ण ऑनलाइन अकाउंट में मजबूत पासवर्ड एवं जहां संभव हो Two-Factor Authentication (2FA) का प्रयोग करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल करें शिकायत यदि किसी व्यक्ति के साथ ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड, UPI फ्रॉड, साइबर ठगी या किसी अन्य प्रकार का साइबर अपराध हो जाता है तो घबराएं नहीं और तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। साथ ही साइबर अपराध की शिकायत पर भी दर्ज की जा सकती है। ठगी के तुरंत बाद शिकायत करने से धनराशि को आगे ट्रांसफर होने से रोकने की संभावना बढ़ जाती है। चित्रकूट पुलिस द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई कि सतर्क रहें, जागरूक रहें और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाएं। किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, PIN, CVV अथवा बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें तथा साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल 1930 पर सूचना दें।1
- गुरु पुलिस की बड़ी कामयाबी, काफी दिनों से फरार चोरों को पकड़ा और जेल भेजा1
- लोकेशन रीवा। गायत्री नगर में 10 दिन से जलभराव, 100 परिवार बेहाल- डिप्टी सीएम ने दिया राहत का भरोसा।1