logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सतना-रीवा में शुरू हुई INDIA LOCAL NEWS की नई पहल | हर तहसील से रिपोर्टर की जरूरत 🎙️ काफी समय से लोग पूछ रहे थे कि India Local News की टीम कब और कैसे शुरू होगी? अब इंतजार खत्म हो गया है। 🇮🇳 India Local News नवंबर 2025 से ट्रायल के रूप में लगातार काम कर रहा था और अब इसका Udyam Registration आधिकारिक रूप से पूरा हो चुका है। इस नई शुरुआत में अजय द्विवेदी, अजय तिवारी और प्रकाश पाठक मिलकर टीम को आगे बढ़ा रहे हैं। फिलहाल हमारा फोकस सतना और रीवा जिले पर है। आने वाले समय में दोनों जिलों के अलग-अलग क्षेत्रों से स्थानीय खबरों को सामने लाने के लिए टीम तैयार की जा रही है। 🎙️ हर तहसील/क्षेत्र से रिपोर्टर जोड़ने की प्रक्रिया शुरू है। बड़े मीडिया संस्थानों में जुड़ने के नाम पर भारी सिक्योरिटी/अन्य शुल्क की बात सामने आती है, जबकि हमारी इस पहल में ₹600 का रजिस्ट्रेशन शुल्क रखा गया है। चयनित/जुड़ने वाले रिपोर्टर को India Local News की ओर से ID Card और News Microphone दिया जाएगा। अगर आप अपने क्षेत्र की सच्ची और स्थानीय खबरों को जिम्मेदारी के साथ सामने लाना चाहते हैं, तो India Local News टीम से जुड़ने के लिए संपर्क कर सकते हैं। #IndiaLocalNews #SatnaNews #RewaNews #ReporterRecruitment #PrakashPathak

2 hrs ago
user_Prakash Pathak Satna
Prakash Pathak Satna
Social Media Manager बीरसिंहपुर, सतना, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

सतना-रीवा में शुरू हुई INDIA LOCAL NEWS की नई पहल | हर तहसील से रिपोर्टर की जरूरत 🎙️ काफी समय से लोग पूछ रहे थे कि India Local News की टीम कब और कैसे शुरू होगी? अब इंतजार खत्म हो गया है। 🇮🇳 India Local News नवंबर 2025 से ट्रायल के रूप में लगातार काम कर रहा था और अब इसका Udyam Registration आधिकारिक रूप से पूरा हो चुका है। इस नई शुरुआत में अजय द्विवेदी, अजय तिवारी और प्रकाश पाठक मिलकर टीम को आगे बढ़ा रहे हैं। फिलहाल हमारा फोकस सतना और रीवा जिले पर है। आने वाले समय में दोनों जिलों के अलग-अलग क्षेत्रों से स्थानीय खबरों को सामने लाने के लिए टीम तैयार की जा रही है। 🎙️ हर तहसील/क्षेत्र से रिपोर्टर जोड़ने की प्रक्रिया शुरू है। बड़े मीडिया संस्थानों में जुड़ने के नाम पर भारी सिक्योरिटी/अन्य शुल्क की बात सामने आती है, जबकि हमारी इस पहल में ₹600 का रजिस्ट्रेशन शुल्क रखा गया है। चयनित/जुड़ने वाले रिपोर्टर को India Local News की ओर से ID Card और News Microphone दिया जाएगा। अगर आप अपने क्षेत्र की सच्ची और स्थानीय खबरों को जिम्मेदारी के साथ सामने लाना चाहते हैं, तो India Local News टीम से जुड़ने के लिए संपर्क कर सकते हैं। #IndiaLocalNews #SatnaNews #RewaNews #ReporterRecruitment #PrakashPathak

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • सतना-रीवा में शुरू हुई INDIA LOCAL NEWS की नई पहल | हर तहसील से रिपोर्टर की जरूरत 🎙️ काफी समय से लोग पूछ रहे थे कि India Local News की टीम कब और कैसे शुरू होगी? अब इंतजार खत्म हो गया है। 🇮🇳 India Local News नवंबर 2025 से ट्रायल के रूप में लगातार काम कर रहा था और अब इसका Udyam Registration आधिकारिक रूप से पूरा हो चुका है। इस नई शुरुआत में अजय द्विवेदी, अजय तिवारी और प्रकाश पाठक मिलकर टीम को आगे बढ़ा रहे हैं। फिलहाल हमारा फोकस सतना और रीवा जिले पर है। आने वाले समय में दोनों जिलों के अलग-अलग क्षेत्रों से स्थानीय खबरों को सामने लाने के लिए टीम तैयार की जा रही है। 🎙️ हर तहसील/क्षेत्र से रिपोर्टर जोड़ने की प्रक्रिया शुरू है। बड़े मीडिया संस्थानों में जुड़ने के नाम पर भारी सिक्योरिटी/अन्य शुल्क की बात सामने आती है, जबकि हमारी इस पहल में ₹600 का रजिस्ट्रेशन शुल्क रखा गया है। चयनित/जुड़ने वाले रिपोर्टर को India Local News की ओर से ID Card और News Microphone दिया जाएगा। अगर आप अपने क्षेत्र की सच्ची और स्थानीय खबरों को जिम्मेदारी के साथ सामने लाना चाहते हैं, तो India Local News टीम से जुड़ने के लिए संपर्क कर सकते हैं। #IndiaLocalNews #SatnaNews #RewaNews #ReporterRecruitment #PrakashPathak
    1
    सतना-रीवा में शुरू हुई INDIA LOCAL NEWS की नई पहल | हर तहसील से रिपोर्टर की जरूरत 🎙️


काफी समय से लोग पूछ रहे थे कि India Local News की टीम कब और कैसे शुरू होगी?
अब इंतजार खत्म हो गया है। 🇮🇳
India Local News नवंबर 2025 से ट्रायल के रूप में लगातार काम कर रहा था और अब इसका Udyam Registration आधिकारिक रूप से पूरा हो चुका है।
इस नई शुरुआत में अजय द्विवेदी, अजय तिवारी और प्रकाश पाठक मिलकर टीम को आगे बढ़ा रहे हैं।
फिलहाल हमारा फोकस सतना और रीवा जिले पर है। आने वाले समय में दोनों जिलों के अलग-अलग क्षेत्रों से स्थानीय खबरों को सामने लाने के लिए टीम तैयार की जा रही है।
🎙️ हर तहसील/क्षेत्र से रिपोर्टर जोड़ने की प्रक्रिया शुरू है।
बड़े मीडिया संस्थानों में जुड़ने के नाम पर भारी सिक्योरिटी/अन्य शुल्क की बात सामने आती है, जबकि हमारी इस पहल में ₹600 का रजिस्ट्रेशन शुल्क रखा गया है। चयनित/जुड़ने वाले रिपोर्टर को India Local News की ओर से ID Card और News Microphone दिया जाएगा।
अगर आप अपने क्षेत्र की सच्ची और स्थानीय खबरों को जिम्मेदारी के साथ सामने लाना चाहते हैं, तो India Local News टीम से जुड़ने के लिए संपर्क कर सकते हैं।

#IndiaLocalNews #SatnaNews #RewaNews #ReporterRecruitment #PrakashPathak
    user_Prakash Pathak Satna
    Prakash Pathak Satna
    Social Media Manager बीरसिंहपुर, सतना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • रीवा जिले के सिरमौर विधानसभा के ब्लॉक अध्यक्ष विष्णु शुक्ला के नेतृत्व में बाढ़ प्रभावित गांवों में सर्वे कराकर मुआवजा दिलाया जाने के संबंध में ज्ञापन
    1
    रीवा जिले के सिरमौर विधानसभा के ब्लॉक अध्यक्ष विष्णु शुक्ला के नेतृत्व में बाढ़ प्रभावित गांवों में सर्वे कराकर मुआवजा दिलाया जाने के संबंध में ज्ञापन
    user_उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • रक्षाबंधन की बहुत-बहुत बधाई। सवर्ण हिन्दूओ को भी अधिकार है आन्दोलन करने की मोदीजी ,अमित शाह जी पुलिस से लाठी मत मरवाओ। भारतीय जन मोर्चा पार्टी देश की एकमात्र हिन्दू राजनीतिक दल सभी पार्टी का बिरोध करती है क्या सवर्ण मूर्ख है जो सत्ता की मलाई खिलाने के लिए जयकारे लगाते है बदले मै खुद को जेल और बच्चो को जेल भेजने का कानून प्रसाद मै लेती है।
    1
    रक्षाबंधन की बहुत-बहुत बधाई। 
सवर्ण हिन्दूओ को भी अधिकार है आन्दोलन करने की मोदीजी ,अमित शाह जी पुलिस से लाठी मत मरवाओ।
भारतीय जन  मोर्चा पार्टी देश की एकमात्र हिन्दू राजनीतिक दल  सभी पार्टी का बिरोध करती है क्या सवर्ण मूर्ख है जो सत्ता की मलाई खिलाने के लिए  जयकारे लगाते है बदले मै खुद को जेल और बच्चो को जेल भेजने का कानून प्रसाद मै  लेती है।
    user_जितेंद्र राय
    जितेंद्र राय
    रघुराजनगर नगरीय, सतना, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • रामशंकर पयासी के गृह ग्राम में श्रीमद्भागवत कथा, जिलेभर से पहुंच रहे श्रद्धालु,, रामपुर बाघेलान के पूर्व विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी रामशंकर पयासी के गृह ग्राम मझियार में उनकी भाभी स्वर्गीय श्रीमती उषा पयासी, स्वर्गीय रामभगत पयासी जी की धर्मपत्नी, की पुण्य स्मृति में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा महापुराण में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। कथा में पूरे रामपुर बाघेलान विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ सतना जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा का रसपान कर रहे हैं। व्यासपीठ कुलगुरु अयोध्यावासी पूज्य बाल स्वामी अवधेन्द्र प्रपन्नाचार्य जी महाराज के श्रीमुख से कथा का वाचन किया जा रहा है। महाराज श्री द्वारा श्रीमद्भागवत महापुराण के विभिन्न प्रसंगों का सरल एवं सरस वाणी में भावपूर्ण वर्णन किया जा रहा है। कथा के दौरान भजन-कीर्तन एवं भगवान के जयघोष से पूरा पंडाल भक्तिमय बना हुआ है। कथा श्रवण के लिए रामपुर बाघेलान विधानसभा क्षेत्र के साथ सतना जिले के विभिन्न गांवों एवं क्षेत्रों से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं युवा श्रद्धालु कथा पंडाल में पहुंचकर आध्यात्मिक लाभ अर्जित कर रहे हैं। इस अवसर पर राजाराम त्रिपाठी, रामपाल सिंह, नीलकंठ पांडेय, सज्जन सिंह, उर्मिला त्रिपाठी, हेमलता सिंह, शिवशंकर गोंटिया, रावेंद्र सिंह, छोटू, अखिलेश शर्मा, मृगेंद्र सिंह, कमलेश मिश्रा, अनूप त्रिपाठी, डॉ. केशव त्रिपाठी, संजय पांडेय, सत्यप्रकाश चौधरी, सतीश शुक्ला, पीयूष पाण्डेय, विनोद तिवारी, ऋषिकेश त्रिपाठी, मुकेश त्रिपाठी, संदीप गुप्ता, राजेंद्र गौतम, वीरभान पांडेय, शोभनाथ सिंह, रामचरन, साकेत, जितेंद्र सिंह, धीरेंद्र निगम, सीताशरण परौहा, सूर्यप्रकाश पयासी, मनोज परौहा, अशोक दुबेदी, के.के. गौतम, धीरू शर्मा, गीता पयासी, ध्रुवराज सिंह, सुखेंद्र सिंह, जितेंद्र त्रिपाठी, राजा बढ़ैया, रोहिणी तिवारी, धर्मेंद्र सिंह, उत्तम सिंह, गया पाठक, शिवबालक शर्मा, मनोज तिवारी, अचलेश पयासी, नवदुर्गा गुप्ता, नितिन सिंह, रामलखन सोनी, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, सोखीलाल कोरी, विनीत मिश्रा, ब्रजेंद्र द्विवेदी, सुरेश मिश्रा एवं इंद्रपाल पांडेय सहित अनेक गणमान्यजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 20 अगस्त से 28 अगस्त 2026 तक मझियार में किया जा रहा है।
    3
    रामशंकर पयासी के गृह ग्राम में श्रीमद्भागवत कथा, जिलेभर से पहुंच रहे श्रद्धालु,,
रामपुर बाघेलान के पूर्व विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी रामशंकर पयासी के गृह ग्राम मझियार में उनकी भाभी स्वर्गीय श्रीमती उषा पयासी, स्वर्गीय रामभगत पयासी जी की धर्मपत्नी, की पुण्य स्मृति में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा महापुराण में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। कथा में पूरे रामपुर बाघेलान विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ सतना जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा का रसपान कर रहे हैं।
व्यासपीठ कुलगुरु अयोध्यावासी पूज्य बाल स्वामी अवधेन्द्र प्रपन्नाचार्य जी महाराज के श्रीमुख से कथा का वाचन किया जा रहा है। महाराज श्री द्वारा श्रीमद्भागवत महापुराण के विभिन्न प्रसंगों का सरल एवं सरस वाणी में भावपूर्ण वर्णन किया जा रहा है। कथा के दौरान भजन-कीर्तन एवं भगवान के जयघोष से पूरा पंडाल भक्तिमय बना हुआ है।
कथा श्रवण के लिए रामपुर बाघेलान विधानसभा क्षेत्र के साथ सतना जिले के विभिन्न गांवों एवं क्षेत्रों से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं युवा श्रद्धालु कथा पंडाल में पहुंचकर आध्यात्मिक लाभ अर्जित कर रहे हैं।
इस अवसर पर राजाराम त्रिपाठी, रामपाल सिंह, नीलकंठ पांडेय, सज्जन सिंह, उर्मिला त्रिपाठी, हेमलता सिंह, शिवशंकर गोंटिया, रावेंद्र सिंह, छोटू, अखिलेश शर्मा, मृगेंद्र सिंह, कमलेश मिश्रा, अनूप त्रिपाठी, डॉ. केशव त्रिपाठी, संजय पांडेय, सत्यप्रकाश चौधरी, सतीश शुक्ला, पीयूष पाण्डेय, विनोद तिवारी, ऋषिकेश त्रिपाठी, मुकेश त्रिपाठी, संदीप गुप्ता, राजेंद्र गौतम, वीरभान पांडेय, शोभनाथ सिंह, रामचरन, साकेत, जितेंद्र सिंह, धीरेंद्र निगम, सीताशरण परौहा, सूर्यप्रकाश पयासी, मनोज परौहा, अशोक दुबेदी, के.के. गौतम, धीरू शर्मा, गीता पयासी, ध्रुवराज सिंह, सुखेंद्र सिंह, जितेंद्र त्रिपाठी, राजा बढ़ैया, रोहिणी तिवारी, धर्मेंद्र सिंह, उत्तम सिंह, गया पाठक, शिवबालक शर्मा, मनोज तिवारी, अचलेश पयासी, नवदुर्गा गुप्ता, नितिन सिंह, रामलखन सोनी, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, सोखीलाल कोरी, विनीत मिश्रा, ब्रजेंद्र द्विवेदी, सुरेश मिश्रा एवं इंद्रपाल पांडेय सहित अनेक गणमान्यजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 20 अगस्त से 28 अगस्त 2026 तक मझियार में किया जा रहा है।
    user_पत्रकार सुधाकर त्रिपाठी सतना
    पत्रकार सुधाकर त्रिपाठी सतना
    रामपुर बघेलन, सतना, मध्य प्रदेश•
    20 min ago
  • मध्यप्रदेश से जुड़ी आज की बड़ी खबरें देखिए, #जनसंपर्क_खबरें 🗓️ 27 अगस्त 2026 मध्यप्रदेश से जुड़ी आज की बड़ी खबरें देखिए, #जनसंपर्क_खबरें
    1
    मध्यप्रदेश से जुड़ी आज की बड़ी खबरें
देखिए, #जनसंपर्क_खबरें 
🗓️ 27 अगस्त 2026
मध्यप्रदेश से जुड़ी आज की बड़ी खबरें
देखिए, #जनसंपर्क_खबरें
    user_रामदत्त दाहिया
    रामदत्त दाहिया
    Firefighter रामपुर बघेलन, सतना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सड़क नहीं तो पढ़ाई ठप: न्यूज़ का असर! प्रशासन ने लिया संज्ञान, शुरू हुआ सड़क निर्माण रामपुर बाघेलान विधानसभा क्षेत्र के ग्राम करमऊ के पाल मोहल्ले में सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया है। लंबे समय से सड़क की समस्या से परेशान स्कूल जाने वाले बच्चों और ग्रामीणों को अब बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।कुछ दिन पहले सड़क की मांग को लेकर बच्चे स्कूल ड्रेस में जनसुनवाई में पहुंचे थे। बच्चों ने प्रशासन के सामने अपनी समस्या रखी थी।
    2
    सड़क नहीं तो पढ़ाई ठप: न्यूज़ का असर! प्रशासन ने लिया संज्ञान, शुरू हुआ सड़क निर्माण
रामपुर बाघेलान विधानसभा क्षेत्र के ग्राम करमऊ के पाल मोहल्ले में सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया है। लंबे समय से सड़क की समस्या से परेशान स्कूल जाने वाले बच्चों और ग्रामीणों को अब बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।कुछ दिन पहले सड़क की मांग को लेकर बच्चे स्कूल ड्रेस में जनसुनवाई में पहुंचे थे। बच्चों ने प्रशासन के सामने अपनी समस्या रखी थी।
    user_Satish Shukla
    Satish Shukla
    रामपुर बघेलन, सतना, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *प्रेस नोट- चित्रकूट पुलिस* *चित्रकूट पुलिस की साइबर जागरूकता पहल, जनपदवासियों को साइबर अपराध से बचाव के प्रति कर रही जागरूक* पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में जनपदवासियों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने एवं साइबर अपराध के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चित्रकूट पुलिस द्वारा प्रत्येक बुधवार को लगातार व्यापक स्तर पर साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 26.08.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री पीयूष कान्त राय एवं क्षेत्राधिकारी मऊ श्री फहद अली के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक साइबर सेल श्री विजय कुमार सिंह एवं उनकी टीम के मार्गदर्शन में जनपद के समस्त थानों की साइबर टीम द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के दौरान महिलाओं, बालिकाओं, छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकगण को साइबर अपराधों के विभिन्न प्रकार, उनसे बचाव के उपाय तथा साइबर अपराध घटित होने की स्थिति में तत्काल की जाने वाली कार्यवाही के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं एवं आमजन द्वारा साइबर अपराध से संबंधित पूछे गए प्रश्नों का समाधान करते हुए उन्हें सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए जागरूक किया गया। चित्रकूट पुलिस द्वारा आमजन को बताया गया कि वर्तमान समय में साइबर अपराधी विभिन्न प्रकार के प्रलोभन, फर्जी कॉल, मैसेज, लिंक, सोशल मीडिया अकाउंट एवं मोबाइल एप के माध्यम से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। इसलिए किसी भी अनजान व्यक्ति पर विश्वास न करें तथा ऑनलाइन लेन-देन करते समय विशेष सावधानी बरतें। साइबर अपराध से बचने हेतु महत्वपूर्ण सावधानियां किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना बैंक अकाउंट विवरण, एटीएम/डेबिट कार्ड नंबर, पिन, CVV एवं OTP किसी भी स्थिति में साझा न करें। एटीएम का प्रयोग करते समय विशेष सावधानी बरतें तथा किसी अनजान व्यक्ति की सहायता न लें। बैंक या किसी अन्य संस्था के नाम पर आने वाले संदिग्ध फोन कॉल, मैसेज एवं लिंक पर बिना सत्यापन के भरोसा न करें। डिजिटल अरेस्ट जैसी साइबर ठगी से सावधान रहें। पुलिस अथवा कोई सरकारी अधिकारी वीडियो कॉल पर पूछताछ के नाम पर आपको घर में कैद रहने या पैसे भेजने के लिए बाध्य नहीं करता। अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे मोबाइल नंबर, पता, जन्मतिथि, बैंक संबंधी जानकारी आदि किसी अनजान व्यक्ति के साथ फोन, ई-मेल, SMS, फेसबुक, व्हाट्सएप अथवा अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा न करें। बोनस प्वाइंट, रिवार्ड प्वाइंट, कैशबैक, दीपावली ऑफर, KBC अथवा अन्य लुभावने ऑफर के नाम पर बैंक डिटेल या OTP मांगने वालों से सावधान रहें। किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर AnyDesk, TeamViewer अथवा किसी अन्य रिमोट एक्सेस एप को मोबाइल में इंस्टॉल न करें। टेलीग्राम/व्हाट्सएप आदि के माध्यम से ट्रेडिंग, गेमिंग अथवा निवेश में अधिक लाभ का लालच देने वाले लिंक एवं APK फाइलों से सावधान रहें। अनजान लिंक से कोई एप डाउनलोड न करें। कम समय में पैसा दोगुना करने, क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर अत्यधिक रिटर्न दिलाने अथवा घर बैठे अधिक कमाई कराने वाली संदिग्ध योजनाओं के लालच में न आएं। फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स (ट्विटर), ब्लॉग, चैट रूम आदि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी निजी जानकारी, घर का पता, फोन नंबर, जन्मतिथि एवं वर्तमान लोकेशन सार्वजनिक रूप से साझा न करें। पुलिस/साइबर अधिकारी बनकर यदि कोई व्यक्ति फोन कर आपके बच्चे के विरुद्ध बलात्कार, अपहरण आदि का मामला बताकर अथवा आपके द्वारा अश्लील वीडियो देखने का आरोप लगाकर पैसे की मांग करे तो घबराएं नहीं और किसी भी खाते में पैसे ट्रांसफर न करें। किसी भी संदिग्ध लिंक, QR कोड या वेबसाइट पर अपनी बैंकिंग जानकारी दर्ज न करें। ऑनलाइन खरीदारी करते समय केवल विश्वसनीय वेबसाइट एवं आधिकारिक एप का ही प्रयोग करें। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से प्राप्त वीडियो कॉल, फोटो एवं लिंक को स्वीकार/ओपन करने में सावधानी बरतें। अपने सभी महत्वपूर्ण ऑनलाइन अकाउंट में मजबूत पासवर्ड एवं जहां संभव हो Two-Factor Authentication (2FA) का प्रयोग करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल करें शिकायत यदि किसी व्यक्ति के साथ ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड, UPI फ्रॉड, साइबर ठगी या किसी अन्य प्रकार का साइबर अपराध हो जाता है तो घबराएं नहीं और तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। साथ ही साइबर अपराध की शिकायत पर भी दर्ज की जा सकती है। ठगी के तुरंत बाद शिकायत करने से धनराशि को आगे ट्रांसफर होने से रोकने की संभावना बढ़ जाती है। चित्रकूट पुलिस द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई कि सतर्क रहें, जागरूक रहें और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाएं। किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, PIN, CVV अथवा बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें तथा साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल 1930 पर सूचना दें।
    1
    *प्रेस नोट- चित्रकूट पुलिस*
*चित्रकूट पुलिस की साइबर जागरूकता पहल, जनपदवासियों को साइबर अपराध से बचाव के प्रति कर रही जागरूक*
पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में जनपदवासियों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने एवं साइबर अपराध के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चित्रकूट पुलिस द्वारा प्रत्येक बुधवार को लगातार व्यापक स्तर पर साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 26.08.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री पीयूष कान्त राय एवं क्षेत्राधिकारी मऊ श्री फहद अली के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक साइबर सेल श्री विजय कुमार सिंह एवं उनकी टीम के मार्गदर्शन में जनपद के समस्त थानों की साइबर टीम द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रमों के दौरान महिलाओं, बालिकाओं, छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकगण को साइबर अपराधों के विभिन्न प्रकार, उनसे बचाव के उपाय तथा साइबर अपराध घटित होने की स्थिति में तत्काल की जाने वाली कार्यवाही के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं एवं आमजन द्वारा साइबर अपराध से संबंधित पूछे गए प्रश्नों का समाधान करते हुए उन्हें सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए जागरूक किया गया।
चित्रकूट पुलिस द्वारा आमजन को बताया गया कि वर्तमान समय में साइबर अपराधी विभिन्न प्रकार के प्रलोभन, फर्जी कॉल, मैसेज, लिंक, सोशल मीडिया अकाउंट एवं मोबाइल एप के माध्यम से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। इसलिए किसी भी अनजान व्यक्ति पर विश्वास न करें तथा ऑनलाइन लेन-देन करते समय विशेष सावधानी बरतें।
साइबर अपराध से बचने हेतु महत्वपूर्ण सावधानियां
किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना बैंक अकाउंट विवरण, एटीएम/डेबिट कार्ड नंबर, पिन, CVV एवं OTP किसी भी स्थिति में साझा न करें।
एटीएम का प्रयोग करते समय विशेष सावधानी बरतें तथा किसी अनजान व्यक्ति की सहायता न लें।
बैंक या किसी अन्य संस्था के नाम पर आने वाले संदिग्ध फोन कॉल, मैसेज एवं लिंक पर बिना सत्यापन के भरोसा न करें।
डिजिटल अरेस्ट जैसी साइबर ठगी से सावधान रहें। पुलिस अथवा कोई सरकारी अधिकारी वीडियो कॉल पर पूछताछ के नाम पर आपको घर में कैद रहने या पैसे भेजने के लिए बाध्य नहीं करता।
अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे मोबाइल नंबर, पता, जन्मतिथि, बैंक संबंधी जानकारी आदि किसी अनजान व्यक्ति के साथ फोन, ई-मेल, SMS, फेसबुक, व्हाट्सएप अथवा अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा न करें।
बोनस प्वाइंट, रिवार्ड प्वाइंट, कैशबैक, दीपावली ऑफर, KBC अथवा अन्य लुभावने ऑफर के नाम पर बैंक डिटेल या OTP मांगने वालों से सावधान रहें।
किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर AnyDesk, TeamViewer अथवा किसी अन्य रिमोट एक्सेस एप को मोबाइल में इंस्टॉल न करें।
टेलीग्राम/व्हाट्सएप आदि के माध्यम से ट्रेडिंग, गेमिंग अथवा निवेश में अधिक लाभ का लालच देने वाले लिंक एवं APK फाइलों से सावधान रहें। अनजान लिंक से कोई एप डाउनलोड न करें।
कम समय में पैसा दोगुना करने, क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर अत्यधिक रिटर्न दिलाने अथवा घर बैठे अधिक कमाई कराने वाली संदिग्ध योजनाओं के लालच में न आएं।
फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स (ट्विटर), ब्लॉग, चैट रूम आदि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी निजी जानकारी, घर का पता, फोन नंबर, जन्मतिथि एवं वर्तमान लोकेशन सार्वजनिक रूप से साझा न करें।
पुलिस/साइबर अधिकारी बनकर यदि कोई व्यक्ति फोन कर आपके बच्चे के विरुद्ध बलात्कार, अपहरण आदि का मामला बताकर अथवा आपके द्वारा अश्लील वीडियो देखने का आरोप लगाकर पैसे की मांग करे तो घबराएं नहीं और किसी भी खाते में पैसे ट्रांसफर न करें।
किसी भी संदिग्ध लिंक, QR कोड या वेबसाइट पर अपनी बैंकिंग जानकारी दर्ज न करें।
ऑनलाइन खरीदारी करते समय केवल विश्वसनीय वेबसाइट एवं आधिकारिक एप का ही प्रयोग करें।
सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से प्राप्त वीडियो कॉल, फोटो एवं लिंक को स्वीकार/ओपन करने में सावधानी बरतें।
अपने सभी महत्वपूर्ण ऑनलाइन अकाउंट में मजबूत पासवर्ड एवं जहां संभव हो Two-Factor Authentication (2FA) का प्रयोग करें।
साइबर ठगी होने पर तत्काल करें शिकायत
यदि किसी व्यक्ति के साथ ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड, UPI फ्रॉड, साइबर ठगी या किसी अन्य प्रकार का साइबर अपराध हो जाता है तो घबराएं नहीं और तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।
साथ ही साइबर अपराध की शिकायत  पर भी दर्ज की जा सकती है। ठगी के तुरंत बाद शिकायत करने से धनराशि को आगे ट्रांसफर होने से रोकने की संभावना बढ़ जाती है।
चित्रकूट पुलिस द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई कि सतर्क रहें, जागरूक रहें और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाएं। किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, PIN, CVV अथवा बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें तथा साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल 1930 पर सूचना दें।
    user_छोटेलाल पत्रकार चित्रकूट
    छोटेलाल पत्रकार चित्रकूट
    Reporter मानिकपुर, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • लोकेशन रीवा। गायत्री नगर में 10 दिन से जलभराव, 100 परिवार बेहाल- डिप्टी सीएम ने दिया राहत का भरोसा।
    1
    लोकेशन रीवा।

गायत्री नगर में 10 दिन से जलभराव, 100 परिवार बेहाल- डिप्टी सीएम ने दिया राहत का भरोसा।
    user_उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.