मारपीट और दहशत फैलाने वाले मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कटगी गांव में हाल ही में हुए बवाल और मारपीट मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए फरार मुख्य आरोपी और युवा कांग्रेस नेता भागवत थवाइत को उसके साथियों सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर ₹10,000 का इनाम घोषित था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों का गांव में जुलूस भी निकाला। वहीं गंभीर आपराधिक प्रकरण में संलिप्तता के चलते युवा कांग्रेस ने भागवत थवाइत को कसडोल ब्लॉक अध्यक्ष पद से हटा दिया है। क्या था पूरा मामला? कटगी गांव में कुछ दिन पहले महिला कमांडो टीम ने भागवत थवाइत और उसके पिता संतोष थवाइत को ढाबे में अवैध शराब बेचते पकड़ा था। विरोध करने पर दोनों ने गाली-गलौज और मारपीट की धमकी दी। आरोप है कि प्रारंभिक शिकायत के बावजूद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई नहीं की, जिससे आरोपियों के हौसले बढ़ गए। बाद में भागवत थवाइत ने अपने साथियों के साथ गांव में रैली निकालकर दहशत फैलाने की कोशिश की और एक ग्रामीण की पिटाई कर दी। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने ढाबे पर हमला कर संतोष थवाइत की पिटाई कर दी और चक्काजाम कर दिया। पुलिस और प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद स्थिति काबू में आई। फिलहाल पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

- छत्तीसगढ़ के शक्ति जिले में वेदांता पावर प्लांट में बड़ा हादसा हो गया। बॉयलर ब्लास्ट के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 14 मजदूरों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं। 👉 मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी 👉 प्रशासन और पुलिस की टीम तैनात 👉 हादसे के कारणों की जांच शुरू ⚠️ मृतकों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है 📢 Jay Johar CG News — खबर सच की जड़ तक1
- Post by सत्य के अंजोर न्यूज1
- स्वामी आत्मानंद स्कूल की छात्राओं ने लिया पुलिस सिस्टम का अनुभव, मिली देश सेवा की प्रेरणा थाने में पहुंचीं छात्राएं, सीखी कानून और सुरक्षा की बारीकियां1
- मुंगेली पुलिस ने फास्टरपुर-सेतगंगा क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी महज 24 घंटे में सुलझा ली। गाड़ाघाट के पास मिली महिला की लाश के मामले में पुलिस ने आरोपी लालाराम यादव को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि प्रेम संबंध के चलते शादी का दबाव बन रहा था, जिससे परेशान होकर आरोपी ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मोबाइल और बाइक जब्त कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। इस कार्रवाई में पुलिस टीम की तत्परता और सूझबूझ देखने को मिली। #MungeliPolice #BlindMurderCase #CrimeNews #BreakingNews #PoliceAction #ChhattisgarhNews #MurderMysterySolved #LoveAffairCrime #FastActionPolice #HindiNews1
- Post by तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम1
- सक्ती जिले के सिंहितराय गांव में वेदांता लिमिटेड बिजली संयंत्र में भीषण औद्योगिक दुर्घटना, जिसमें कम से कम नौ श्रमिकों की मौत हो गई और चालीस से अधिक अन्य घायल हो गए। यह घटना मंगलवार दोपहर को हुई जब एक बॉयलर ट्यूब में कथित तौर पर विस्फोट हो गया, जिससे एक अराजक स्थिति और श्रमिकों के बीच भगदड़ जैसी भीड़ हो गई। स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक टीमों द्वारा मलबे के नीचे फंसे श्रमिकों का पता लगाने के लिए तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया था। गंभीर रूप से घायलों को जिंदल फोर्टिस सहित रायगढ़ के अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया है, जबकि मुख्यमंत्री विष्णु देव साईं ने गहरी संवेदना व्यक्त की है और सुरक्षा चूक की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।1
- पटना, 14 अप्रैल 2026: बिहार की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। एनडीए विधानमंडल दल की बैठक में माननीय नेता श्री नीतीश कुमार जी के प्रस्ताव पर श्री सम्राट चौधरी जी को बिहार का नया मुख्यमंत्री चुना गया। समस्त एनडीए परिवार ने एकमत से उन पर विश्वास व्यक्त किया। मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी मिलने पर सम्राट चौधरी जी ने कहा — _"संकल्प से सिद्धि तक, विकसित बिहार की ओर हमारा दृढ़ कदम! यह विश्वास मेरे लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि बिहार की जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने की एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। इसके लिए मैं हृदय से कोटि-कोटि धन्यवाद करता हूँ।"_ उन्होंने इस अवसर पर माननीय श्री शिवराज सिंह चौहान जी, जदयू कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय कुमार झा जी, श्री राजीव रंजन सिंह 'ललन सिंह' जी, श्री जीतन राम मांझी जी, श्री बी. एल. संतोष जी, श्री विनोद तावड़े जी, श्री उपेंद्र कुशवाहा जी, श्री संजय सरावगी जी तथा श्री भीखूभाई दलसानिया जी सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का हृदय से अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया। "यह समर्थन हमारे सामूहिक संकल्प को और अधिक मजबूत करता है कि हम विकास, प्रगति, सुशासन और जनसेवा के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ते हुए बिहार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे" — सम्राट चौधरी बिहार में NDA सरकार अब 'सुशासन, विकास और जनसेवा' के संकल्प के साथ आगे बढ़ने को तैयार है।1
- ब्रेकिंग न्यूज़… तिल्दा-नेवरा से दिल दहला देने वाली खबर घटना रात करीब 8 से 9 बजे के बीच की बताई जा रही है।” तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत1